बिलासपुर में डॉ. यशवंत सिंह परमार जयंती का जिला स्तरीय आयोजन
बिलासपुर || 4 अगस्त 2025 || भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर द्वारा आज डॉ. यशवंत सिंह परमार जयंती का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाषा अधिकारी, नीलम चंदेल ने की और यह कार्यक्रम दो सत्रों में विभाजित था। प्रथम सत्र में, हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के जीवनवृत्त पर हुसैन अली द्वारा पत्रवाचन किया गया। उन्होंने डॉ. परमार के हिमाचल प्रदेश के विकास में योगदान, उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता, सामाजिक समर्पण, और सांस्कृतिक संरक्षण में उनके योगदान को रेखांकित किया। इसके बाद, “साहित्यकार से मिलिए” कार्यक्रम में आज के वरिष्ठ
Read more