किन्नौर में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला, शिक्षक इको क्लबों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में निभाएँगे अग्रणी भूमिका

रिकांग पिओ में आयोजित एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने इको क्लब शिक्षकों से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया। विभिन्न विशेषज्ञों ने मिलेट्स, जड़ी-बूटियों, ऊर्जा संरक्षण और ई-वेस्ट प्रबंधन पर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया।

Read more

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कुफरी से जनेढ़घाट चायल संपर्क सड़क पर 51.78 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है जिसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। टेंडर खुलने के उपरांत तुरंत इस सड़क को चौड़ा व पक्का करने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। वह आज कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र की कोटी तथा दरभोग पंचायत के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में 50 लाख रुपए की लागत से चौड़ी एवं पक्की की जाने वाली कोटी से मोई ज़ुब्बड़ संपर्क सड़क, 40 लाख रुपए से निर्मित होने वाली चौखड़िया से धार करेवड़ी सड़क, भराड़ीया से भाईला, जटोल से ननेया संपर्क सड़कों का शिलान्यास तथा 1.14 करोड़ की लागत से निर्मित किए गए दरभोग पंचायत के नए भवन का लोकार्पण करने के उपरांत कोटी एवं शीलोनबाग की जनसभाओं में जानकारी दे रहे थे। कुफरी को पर्यटन की दृष्टि से किया जा रहा है विकसित उन्होंने कहा कि कुफरी पर्यटन स्थल के रूप में विश्व मानचित्र पर स्थापित है इसलिए कुफरी में पर्यटकों और अधिक आवाजाही बढ़े, उन्हें हर सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कुफरी तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों का मुख्य व्यवसाय स्वरोजगार से जुड़ा है जो पर्यटकों की सुविधा के लिए घुड़सवारी उपलब्ध कराने एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से उन्हें सुख सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ मेहनत से धन कमाकर अपनी आर्थिक को भी सुदृढ़ कर रहे हैं। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने दरभोग पंचायत क्षेत्र के लोगों को नए पंचायत भवन के शुभारंभ के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पिछले साल इस क्षेत्र के दौरे के दौरान 4.50 करोड़ रुपए की राशि विभिन्न योजनाओं के लिए देने की घोषणा की थी जिसके निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि आज किए गए चारों सड़कों के शिलान्यासों में से दो सड़कों को चौड़ा व पक्का करने की टैंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और अन्य दो सड़कों का चौड़ा व पक्का करने के लिए टैंडर प्रक्रिया का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा जबकि 50 लाख रुपए कोटी से रोगी ज़ुब्बड सड़क को चौड़ा एवं पक्का करने पर खर्च किए जा रहे हैं। स्थानीय पंचायत के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान कोटी पंचायत क्षेत्र के छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए 45 लाख रुपए तथा दरभोग पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 68 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। घोषणाओं के अनुरूप यह राशि विकास कार्यों पर खर्च करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि कोटी पंचायत के काफी पुराने भवन के कार्य को पूर्ण करने के लिए 15 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। कोटी पंचायत के नए सामुदायिक केन्द्र के निर्माण पर खर्च होंगे 1.14 करोड़ उन्होंने कहा कि कोटी पंचायत क्षेत्र के मध्यांतर में आधुनिक सुविधाओं से लेस एक नए पंचायत सामुदायिक केन्द्र का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने 1.14 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की दोनों पंचायतों की लगभग 18 सड़कों के निर्माण व पक्का एवं चौड़ा करने के लिए एफसीए मामलों सहित सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह सड़कों के निर्माण के लिए गिफ्ट डीड शीघ्र उपलब्ध करवाएं ताकि क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि कोटी महाविद्यालय में बीएड की कक्षाएं अगले सत्र से शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने महाविद्यालय के मैदान को समतल करने तथा कॉलेज को साउंड सिस्टम उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि जटोली की प्राथमिक पाठशाला के नए भवन का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोटी एवं दरभोग पंचायत क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या को खत्म करने के लिए पुराने ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने का कार्य जारी है। इस क्षेत्र में 8 बिजली के ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 63 केवी के बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित करने की प्रक्रिया अगले मार्च तक पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल की कमी को पूर्ण करने के लिए पराली खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा जिस पर लगभग 3 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। घोषणाएं उन्होंने महिला मंडल भवन नीन के निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, कालो सड़क निर्माण के लिए 50 हजार रुपए, करेवड़ी कैंची सड़क निर्माण के लिए 50 हजार रुपए, महिला मंडल भवन धार करेवडी के निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपए, शावली घाटी सड़क के लिए 50 हजार रुपए, करेवडी से सीताराम के घर तक सड़क निर्माण के लिए 50 हजार रुपए, सामुदायिक भवन जाटोली के निर्माण के लिए 2 लाख रुपए तथा पराली खड्ड पर पैदल पुल निर्माण के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उपस्थिति इस अवसर पर अध्यक्ष पंचायत समिति मशोबरा चंद्रकांता वर्मा, नगर निगम शिमला पार्षद नरेंद्र ठाकुर वी विशाखा मोदी, पूर्व पार्षद रीता ठाकुर व वैशाली, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया, प्रधान ग्राम पंचायत कोटी रमेश शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत दरभोग तारा वर्मा, उपप्रधान जोगेंदर ठाकुर, डुबलू पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान कोटी पंचायत बलदेव पुरी व जोगिंदर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कोटी तथा दरभोग पंचायत एवं आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने कुफरी–जनेढ़घाट–चायल सड़क को 51.78 करोड़ रुपये से चौड़ा व पक्का करने की घोषणा की। कोटी व दरभोग पंचायतों में करोड़ों रुपये की सड़कों, भवनों और पेयजल योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। कोटी में 1.14 करोड़ रुपये का नया सामुदायिक केंद्र भी स्वीकृत किया गया।

Read more

हमीरपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव सम्पन्न, छह प्रतियोगिताओं में विजेताओं ने दिखाया दम

हमीरपुर के सलासी में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में छह प्रतियोगिताओं में विजेताओं का चयन किया गया। समूह लोकगीत और लोकनृत्य में राजकीय महाविद्यालय नादौन अव्वल रहा, जबकि भाषण, चित्रकला, कहानी और कविता लेखन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी प्रथम रहे। सभी विजेता अब राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Read more

ऊना जिला प्रशासन का बड़ा फैसला: रात में खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, आदेश तोड़ने पर तत्काल FIR

ऊना जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए रात 5 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार की खनन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। निर्धारित समय और मार्ग का उल्लंघन करने पर तुरंत FIR दर्ज होगी। हथियार लाइसेंसों की समीक्षा, शराब ठेकों की नई टाइमिंग और क्विक रिस्पॉन्स टीम की तैनाती जैसे कदम भी उठाए गए हैं।

Read more

सही पोषण से ही जन्मेगा स्वस्थ बच्चा: उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने पोषण एवं महिला-बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को सही पोषण की जानकारी देना अत्यंत जरूरी है, ताकि जन्म के समय कम वजन वाले बच्चों के मामलों में कमी लाई जा सके। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से हजारों बच्चों और महिलाओं को पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Read more

नूरपुर में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, 4 दिसंबर के धर्मशाला विरोध प्रदर्शन की तैयारियों पर जोर

नूरपुर में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में 4 दिसंबर को धर्मशाला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन साल में जनता को किसी भी तरह की राहत नहीं मिली और सभी वर्ग परेशान हैं।

Read more

अब गरीब परिवारों के बच्चे भी पाएंगे सीबीएसई की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि सरकार द्वारा 100 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किए जाने से अब गरीब परिवारों के छात्र भी उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान की अपील की और नादौन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

Read more

कांग्रेस सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर पंचायतीराज चुनावों को टालना चाहती है : सांदीपनि भारद्वाज

भाजपा प्रवक्ता सांदीपनि भारद्वाज ने आरोप लगाया कि हिमाचल सरकार पंचायतीराज चुनावों को जानबूझकर टाल रही है और तानाशाही रवैया अपनाकर संवैधानिक संकट उत्पन्न कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग समय पर चुनाव करवाने का इच्छुक है, लेकिन सरकार और अधिकारी चुनाव प्रक्रिया में बाधाएं खड़ी कर रहे हैं।

Read more

कोटखाई में 2.32 करोड़ की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग भवन का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया उद्घाटन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई में 2.32 करोड़ की लागत से बने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने पीएमजीएसवाई के तहत क्षेत्र को मिली 300 करोड़ की स्वीकृति, 148 नई सड़कों, ट्रॉमा सेंटर निर्माण, और केंद्रीय विद्यालय के लिए 30 बीघा भूमि चयन जैसी महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की जानकारी दी।

Read more

सड़क सुरक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, ‘गुड सेमेरिटन’ सम्मान और कैशलैस उपचार सुविधा का व्यापक प्रचार किया जाए: उपायुक्त अमरजीत सिंह

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करने, ‘गुड सेमेरिटन’ पुरस्कार का प्रचार करने और दुर्घटना पीड़ितों को आयुष्मान भारत के तहत डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा और सुझावों पर विस्तृत चर्चा हुई।

Read more

भाजपा मीडिया संयोजक कर्ण नंदा का युवा कांग्रेस की आक्रोश रैली पर तीखा हमला

भाजपा मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने युवा कांग्रेस की आक्रोश रैली पर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन को पार्टी के पतन का संकेत बताया और राज्यपाल पर टिप्पणी को संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन कहा।

Read more

ऊना में “हमारा शौचालय, हमारा भविष्य” अभियान की समीक्षा बैठक, 2025–26 के लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

ऊना में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित बैठक में कॉम्यूनिटी सेनेटरी कॉम्प्लेक्स की मरम्मत, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। वर्ष 2025–26 के सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।

Read more

डिडवीं टिक्कर विद्यालय के वार्षिक उत्सव में सुनील शर्मा बिट्टू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

डिडवीं टिक्कर स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शिक्षा, प्राकृतिक खेती तथा विदेश रोजगार से संबंधित सरकार की प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डाला।

Read more

ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रीय अभियान–2025: राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया

ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रीय अभियान–2025 के तहत आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 2.23 लाख बच्चों ने भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विजेताओं को सम्मानित किया और ग्रीन एनर्जी की आवश्यकता पर जोर दिया।

Read more

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं क्लस्टर स्तरीय समारोह आयोजित

घुमारवीं के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण और क्लस्टर स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मंत्री राजेश धर्माणी ने 10 लाख रुपये से बने कला मंच का लोकार्पण किया और शिक्षा सुधारों की प्रगति पर प्रकाश डाला।

Read more

जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में छठी कक्षा प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित

जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा द्वारा कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और अपना प्रवेश पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Read more

विक्रमादित्य सिंह ने समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट

लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने हमीरपुर में विशेष बच्चों के स्कूल और रंजना के परिजनों से मिलकर सहायता का भरोसा दिया।

Read more

किन्नौर में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, विभिन्न मामलों के निपटारे का अवसर

किन्नौर में 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें चेक बाउंस, मनी रिकवरी, श्रम विवाद, भरण-पोषण, बिजली–पानी बिल, वाहन दुर्घटना व अनेक दीवानी–आपराधिक मामलों की सुनवाई करके सौहार्दपूर्ण समाधान किया जाएगा।

Read more

सिरमौर में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

सिरमौर में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में जल योजनाओं के जीर्णोद्धार, सड़क मरम्मत, बिजली समस्याओं के समाधान और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अधिकारियों को सभी विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

Read more

सुजानपुर में 164 करोड़ के कार्य पूरे, 183 करोड़ के नए प्रोजेक्ट शुरू: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने 164 करोड़ रुपये के कार्य पूरे किए और 183 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट शुरू किए। PMGSY और नाबार्ड के तहत कई सड़कें स्वीकृत हुईं। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लगदेवी मैदान के लिए 15 लाख की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार कठिन परिस्थितियों में भी प्रदेशभर में विकास को प्राथमिकता दे रही है।

Read more