जल जीवन सर्वेक्षण में हमीरपुर जिला रहा अव्वल
जिला हमीरपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ किए गए जल जीवन सर्वेक्षण में जिला हमीरपुर ने जनवरी-2023 के मासिक सर्वेक्षण में प्रथम स्थान हासिल किया है। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 21 अक्तूबर 2022 को उपराष्ट्रपति द्वारा जल जीवन सर्वेक्षण लांच किया गया था। इस सर्वेक्षण के अंतर्गत देश भर के जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी घरों और सार्वजनिक संस्थानों में पेयजल की उपलब्धता तथा इससे संबंधित सभी मानकों का हर माह आकलन किया जाता है। उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय
Read more