पोषण शपथ और पोषण गान की स्वर लहरियों के साथ शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा
विकास खंड सुजानपुर में 20 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े का शुभारंभ विभिन्न कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण शपथ और शंकर महादेवन के स्वर में रिकॉर्डड पोषण गान ‘देश उम्मीद से है’ की स्वर लहरियों के साथ हुआ। इस अवसर पर लघु सचिवालय सुजानपुर में एसडीएम सुजानपुर डॉ हरीश गज्जू ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोषण शपथ दिलाई तथा उपस्थित प्रतिभागियों से मोटे अनाजों के अधिकतम प्रयोग और प्रचार का आह्वान किया। विकास खंड के अन्य विभागों के कार्यालय अध्यक्षों ने भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोषण शपथ दिलाई। इनके अलावा
Read more