राजेश धर्माणी ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का किया समापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव (ग्रुप-4—थिएटर) का आज बिलासपुर में विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री ने विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों, अभिनय, निर्देशन और मंचीय प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देने वाले प्रतिभागियों एवं टीमों को सम्मानित किया। इस महोत्सव में प्रदेश के 25 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा—देश का वास्तविक निर्माता समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आज का युवा देश का वास्तविक निर्माता
Read more