हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा लेकर पहुंची तालों वाली जंजीरें, CM सुक्खू को घेरा

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भाजपा द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यंहा सदन में 2 दिन के हंगामे के बाद विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा के विधायक सदन में जाने से पूर्व ताले वाली जंजीर लेकर विधानसभा पहुंचे और संस्थानों को ताले लगाने के खिलाफ नारेबाज़ी कर सीएम सुक्खू का घेराव किया। भाजपा विधायकों द्वारा जंजीर के साथ विपक्ष सदन समेत मुख्यमंत्री के चैंबर के बाहर भी नारेबाज़ी की। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सरकार ताले लगाने वाली सरकार बन गई है। जनता के हित में खोले गए संस्थानों

Read more

कैंची मोड़ से मण्ड़ी-भराड़ी पुल तक फोरलेन यातायात के लिए बंद – उपायुक्त

उपायुक्त बिलासपुर आविद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माणाधीन कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सुरंग नम्बर 03 (तुन्नू) का अंतिम चरण का कार्य चल रहा है इस लिए 31 मार्च तक  यह सुरंग यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगी । उन्होने लोगों से आग्रह किया है स्वारघाट-कीरतपुर व चण्ड़ीगढ़ की ओर जाने बाले वाहन चालक पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 205 का प्रयोग करें और कीरतपुर से बिलासपुर व मण्डी की ओर जाने बाले वाहन चालक पंजपीरी और मझेड़ नामक स्थान से फोरलेन की तरफ ना जाए और पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 205 का ही प्रयोग करें।

Read more

आरक्षित मूल्य से 10.66 प्रतिशत अधिक दरों पर नीलाम हुई आबकारी इकाईयां

जिला की पांचों आबकारी इकाईयों के आबंटन के लिए वीरवार को यहां बचत भवन में एडीसी जितेंद्र सांजटा की अध्यक्षता में निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। आबंटन प्रक्रिया में कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। सबसे पहले इकाई संख्या-1 नादौन की बोली आरंभ की गई। इसके लिए कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए। बोली और निविदा प्रक्रिया के बाद बीके लिकर को 24 करोड़ 72 लाख रुपये के साथ सफल आबंटी घोषित किया गया। आबकारी इकाई संख्या-2 हमीरपुर के लिए कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सर्वाधिक निविदा के साथ प्रभात सिंह एण्ड अमित कौशल को दायर मूल्य 22 करोड़ 66

Read more

सूखे से निपटने के लिए विभाग ने बागवानों को दी आवश्यक सलाह

जिला में सूखे की स्थिति को देखते हुए बागवानी विभाग ने बागवानों को आवश्यक सलाह और सुझाव दिए हैं। विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सूखे की स्थिति बनी हुई है। इस स्थिति में नुक्सान को कम करने के लिए पौधों के तौलिये में नमी को संरक्षित करने के लिए जैविक पदार्थ जैसे कि सूखी घास एवं धान की पराली इत्यादि का उपयोग किया जा सकता है। सूखे के दौरान पौधों में बोरोन और कैल्शियम की कमी हो सकती है। इस कमी को दूर करने के लिए बोरिक एसिड

Read more

गगरेट व चलेट में खुली हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखाएं

जिला ऊना में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की दो न्यू शाखाएं गगरेट और चलेट में खोली गई, जिसका शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र चैहान उपस्थित रहे। बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि गगरेट व चलेट की शाखाओं को मिलाकर जिला ऊना में 13 शाखाएं हैं तथा प्रदेश में कुल 270 शाखाएं हैं। इस दौरान ओपनिंग समारोह में उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं बारे जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई।

Read more

हमीरपुर में एमबीए मार्केटिंग के साक्षात्कार 21 को

गुजरात के जामनगर की प्रसिद्ध कंपनी मैसर्स वीनस वालव्स इंडस्ट्रीज चार पदों को भरने के लिए 21 मार्च को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि कंपनी ने इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एमबीए (मार्केटिंग) रखी है। चयनित उम्मीदवारों को 20 से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन तथा टीए-डीए अलग से दिया जाएगा। इन उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र भारत में कहीं भी हो सकता है। युवा परामर्शदाता अनीश जसवाल ने बताया कि मार्केटिंग में कॅरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह बहुत ही अच्छा अवसर है।

Read more

रिकांगपिओ इकाई 14.11 करोड़ व सांगला इकाई 8.63 करोड़ में हुई आवंटित

उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में आज यहां वर्ष 2023-24 के लिए जिला के आबकारी ठेकों का आबंटन, नीलामी-सह-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी सुरेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष के आरक्षित मूल्य से 49 प्रतिशत वृद्धि के साथ जिला किन्नौर के ठेकों का आवंटन हुआ जबकि पिछले वर्ष की तुलना में यह वृद्धि लगभग 66 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में आबकारी ठेकों की दो इकाईयां रिकांगपिओ व सांगला बनाई गई थी। रिकांगपिओ इकाई का आरक्षित मूल्य 9.38 करोड़ रखा गया था जिसके लिए कुल

Read more

बाल विवाह की रोकथाम के विषय में बैठक का आयोजन

बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के संबंध में वैज्ञानिक पहलुओं तथा भविष्य में इससे होने वाले नुक्सान के बारे आम व्यक्ति को जागरूक किया जा सके। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बाल संरक्षण समिति द्वारा बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में किए जा रहे प्रयासों के संबंध आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि इस कुप्रथा की रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों की सहायता से एक खुफिया तंत्र विकसित

Read more

विश्वविद्यालय S.F.I इकाई तथा S.F.I शिमला शहरी इकाई का बीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

आज विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई तथा एसएफआई शिमला शहरी इकाई ने छात्रों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय में बीसी ऑफिस के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। एसएफआई पिछले लंबे समय से रिवॉल्यूशन के रिजल्ट को लेकर लगातार प्रदेश भर में आंदोलनरत थी परंतु इसके बावजूद भी प्रशासन अभी तक आधे अधूरे परिणाम ही घोषित कर पाया है। जिसकी वजह से प्रदेशभर के अनेक छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। जो रिजल्ट घोषित भी हुए हैं उनमें ईआरपी की खामियों के चलते अनेक अनियमितताएं पाई गई है। एसएफआई ने ईआरपी सिस्टम में सुधार को लेकर भी अनेक बार प्रशासन को चेताया

Read more

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर-उपायुक्त

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मेला आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए बाबा श्री माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सैक्टर में बांटा जाएगा तथा लगभग 400 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। मेले

Read more

भारत को काफी न्यायिक सुधार की आवश्यकता:खन्ना

भाजपा प्रभारी एवं सांसद अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया। प्रोफेसर संजय संधू ने बताया कि उनकी पुस्तक समाज चिंतन को इस कॉलेज के सिलेबस का भाग बनाया गया है जिसके लिए प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने सभी का धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर अपनी पुस्तक समाज चिंतन के बारे में उन्होंने विधि विभाग के विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। खन्ना ने कहा कि बच्चे जिस प्रकार से और लगन से पढ़ाई कर रहे हैं वह अद्भुत है, यही बच्चे बड़े होकर देश

Read more

किराये पर लिए जाने वाले छोटे वाहनों के टेंडर 27 को

जिला हमीरपुर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं विभागों द्वारा समय-समय पर किराये पर लिए जाने वाले छोटे वाहनों जैसे-महिंद्रा बोलेरो, स्कॉर्पियो, अल्टो, स्विफ्ट डिजायर, इटियोस, इनोवा और ट्रैवलर इत्यादि के लिए उपायुक्त कार्यालय की ओर से 27 मार्च सुबह 11 बजे तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इच्छुक फर्में, संस्थाएं, ट्रांसपोर्टर्स और ट्रेवल एजेंट्स इत्यादि 25 मार्च दोपहर डेढ़ बजे तक उपायुक्त कार्यालय में एक हजार रुपये की राशि या ड्राफ्ट जमा करवाकर निविदा से संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। ये दस्तावेज जिला हमीरपुर की आधिकारिक वेबसाइट एचपीहमीरपुर डॉट एनआईसी

Read more

आबकारी ठेकों की नीलामी 18 मार्च को

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिला ऊना के खुदरा आबकारी लाइसेंस प्रपत्र एल-2, एल-14 एवं एल-14ए की निविदा व नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद डोगरा ने बताया कि पात्र आवेदक 17 मार्च शाम 5 बजे तक मोहरबंद निविदा आवेदन जमा करवा सकते हैं जिसका आवंटन 18 मार्च को प्रातः 10.30 बजे बचत भवन ऊना में किया जाएगा। विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि जिला ऊना के 126 खुदरा आबकारी ठेकों को 11 आबकारी इकाइयों में बांटा गया है। आवंटन के लिए बोली/निविदा प्रपत्र कार्यालय उपायुक्त, राज्य

Read more

10 अप्रैल तक गड्डी-अंसला व 18 से 31 मार्च तक बंद रहेगी चौकी जमवालां-घरियाना चौक सडक़

लोक निर्माण विभाग के टौणी देवी मंडल के अंतर्गत गड्डी-अंसला सडक़ के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते इस सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 10 अप्रैल तक बंद रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए गड्डी-अंसला सडक़ पर यातायात 10 अप्रैल तक बंद किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक दरोट-भटनी-रंगड़ एवं पटलांदर-गड्डी-ठाणा धमडिय़ाणा-रियाह सडक़ को या पटलांदर-री-कुठेड़ा सडक़ को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। वंही लोक निर्माण विभाग के टौणी

Read more

‘आधार’ को जल्द करवाएं अपडेट, 3 महीने तक नहीं लगेगी कोई फीस

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि अगर उन्होंने पिछले 8-10 साल से अपना आधार नंबर अपडेट नहीं करवाया है या आधार कार्ड में अपनी जन्म तिथि, स्थायी पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारियों को अपडेट नहीं करवाया है तो वे इन्हें तुरंत आवश्यक दस्तावेजों सहित अपडेट करवा लें। उन्होंने बताया कि आधार अपडेशन के लिए आधार सेवा केंद्रों पर 50 रुपये शुल्क लिया जाता है, लेकिन यूआईडीएआई ने आम लोगों को विशेष छूट देते हुए 15 मार्च से 14 जून तक आधार अपडेशन का कोई भी शुल्क नहीं वसूलने का निर्णय लिया है। उपायुक्त

Read more

जिला सिरमौर में 25 मार्च 23 को सम्पन्न होगी प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के 52 पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु काउंसलिंग

उप निदेशक, (प्रार0शिक्षा) जिला सिरमौर श्री गुरजीवन कुमार ने आज यहां एक प्रैस सूचना जारी करते हुए अवगत कराया है कि हिमाचल प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला, नाॅन मैडिकल व मैडिकल के कुल 52 पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु काउंसलिग की तिथि दिनांक 25 मार्च, 2023 निर्धारित की गई है । इसके अन्तर्गत जिला सिरमौर मेंक्रमशः प्र0स्ना0अ0 कला, मैडिकल व नाॅन मैडिकल की काउंसलिंग दिनांक25 मार्च, 2023 को उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा नाहन के कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आरम्भ होगी । उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश में प्र0स्ना0अ0 (कला) के कुल 07 पदों की भर्ती हेतु अनारक्षित

Read more

हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण : खन्ना

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का कुशलक्षेम जाना। खन्ना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना बंद करना कांग्रेस सरकार का असली चेहरा दिखाता है। इस योजना के अंतर्गत उन लोगों को पेंशन का अधिकार था जो इमरजेंसी के दौरान जेल गए थे। आज वह बुजुर्ग हो गए हैं और उनकी विधवाओं को भी यह पेंशन मिल रही थी। उन्होंने कहा कि देश में इमरजेंसी 2 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक लगी थी और लाखों लोगों ने इसका

Read more

केसर उत्पादन की उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

जिला किन्नौर के सांगला स्थित जीरा फार्म में आज केसर उत्पादन की उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर व कृषि विभाग किन्नौर के सहयोग से करवाया जिसमें क्षेत्र के लगभग 65 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर सीएसआईआर-आईएचबीटी के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ राकेश राणा ने बताया कि जिला किन्नौर का सांगला क्षेत्र केसर की खेती के लिए बिलकुल उपयुक्त है क्योंकि इसके लिए ज्यादा बारिश की आवश्यकता नहीं होती। केसर में औषधीय गुण होते हैं जोकि गर्भवती महिला, दूध वाले पदार्थ, कपड़ों की डाई आदि में होता है। उन्होंने बताया कि

Read more

जल जीवन सर्वेक्षण में हमीरपुर जिला रहा अव्वल

जिला हमीरपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ किए गए जल जीवन सर्वेक्षण में जिला हमीरपुर ने जनवरी-2023 के मासिक सर्वेक्षण में प्रथम स्थान हासिल किया है। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 21 अक्तूबर 2022 को उपराष्ट्रपति द्वारा जल जीवन सर्वेक्षण लांच किया गया था। इस सर्वेक्षण के अंतर्गत देश भर के जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी घरों और सार्वजनिक संस्थानों में पेयजल की उपलब्धता तथा इससे संबंधित सभी मानकों का हर माह आकलन किया जाता है। उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय

Read more

ईको टूरिज्म प्रोजैक्ट कमेटी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

अंदरौली में निर्माणाधीन ईको टूरिज्म प्रोजैक्ट कमेटी की जिला स्तरीय बैठक जिला मुख्यालय ऊना मंे आयोजित की गई। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विकासखंड बंगाणा के गांव अंदरौली में निर्माणाधीन ईको टूरिज्म प्रोजैक्ट के शेष कार्यों की कार्य प्रगति बारे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ऊना ने ईको टूरिज्म प्रोजैक्ट से जुडे़ वन तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परियोजना के शेष कार्यों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के विभिन्न पहलुओं के अनुरूप एक वर्ष के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुटलैहड़

Read more