मैहतपुर में खुली हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की न्यू शाखा

मैहतपुर में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की न्यू शाखा ओपन की गई, जिसका शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र चैहान भी उपस्थित रहे। बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस शाखा को मिलाकर जिला ऊना में कुल 14 शाखाएं तथा प्रदेश में कुल 271 शाखाएं हो गई हैं। इस दौरान ओपनिंग समारोह में उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं बारे जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं लोगों का धन्यावाद किया तथा सभी लोगांे से बैंक को हर संभव सहयोग

Read more

नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में 23 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा दिव्यांगों के लिए संचालित नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर ऊना ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली इकाई के सहयोग से दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किये। वितरण कार्यक्रम में उपायुक्त उना राघव शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में 23 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जिसमें 09 व्हील चेयर, 07 जोड़ी वैशाखी, 01 ट्राई साइकिल, 03 छ्ड़ी, 03 कान की मशीनें शामिल है। उन्होंने बताया कि निःशुल्क वितरित किए गए उपकरणों की कुल कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये है। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि

Read more

आग की घटनाओं से बचाव के लिए जिलाधीश ने जारी किए आदेश

जिला में वनों औैर विभिन्न सार्वजनिक संपत्तियों को आग की घटनाओं से बचाने के लिए जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने विशेष आदेश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश ग्राम एवं लघु कस्बा गश्त अधिनियम-1964 के तहत जारी आदेश में जिलाधीश ने आग की घटनाओं को रोकने तथा वनों एवं विभिन्न सार्वजनिक संपत्तियों को आग से बचाने के लिए जिला के सभी गांवों की पुरुष आबादी की जवाबदेही तय की है। यह आदेश आगामी छह माह तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक संपत्ति, अन्य सुविधाओं तथा वनों की आग से रक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की भी होती है।

Read more

एच-3 एन-2 फ्लू के प्रति रहें सतर्क, सीएमओ ने दिए निर्देश

एच-3 एन-2 फ्लू के खतरे को देखते हुए शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में एक कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में जिला के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों, मेडिकल ऑफिसर और सीएचओ को ट्रेनिंग दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद एक नए वायरस को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि देश में लगातार एच 3  एन 2 फ्लू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए सबको सतर्क रहने की आवश्यकता है। मुख्य चिकित्सा

Read more

हिमाचल बजट में केंद्र सरकार के बजट की नकल करने का प्रयास किया गया : कश्यप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जनता को गुमराह करने वाला बजट है, इस बजट में ना तो विजन है ना डायरेक्शन। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से झूठी गारंटियों के सहारे कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई है, उसी प्रकार से इस बजट में जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। पर इस बार जनता गुमराह नहीं होएगी अगर आप इस बजट को देखें तो बजट में उन्होंने खुद माना है कि 6200 करोड रुपए का गैप है इसका मतलब आय कम और खर्चा ज्यादा। उन्होंने

Read more

राज्य स्तरीय नलवाडी मे मिलेगी निशुल्क कानूनी सलाह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्थापित किया स्टाल

राज्य स्तरीय नलवाडी मेले में बिलासपुर लुहणु मैदान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के सात दिवसीय शिविर की स्थापना की गई। जिसका उदघाटन प्रिति ठाकुर, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर ने प्रातः 9 बजकर 30 मिनट पर किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर ने मौजूद जनता को अवगत करवाया। उन्होनें बताया कि इस स्टाल का उदेश्य आम जनता को अनेक कानूनों व निशुल्क विधिक सेवाओं का ज्ञान प्रदान करवाना है। इसके तहत इस स्टॉल में प्रत्येक दिन जिला न्यायालय बिलासपुर के अधिवक्ता तथा अन्य कर्मचारी शिविर में मौजूद रहेंगें जो कि जन सामान्य को

Read more

भव्य शोभा यात्रा के साथ राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का शुभारम्भ

राज्य स्तरीय नलवाडी मेले के शुभारम्भ अवसर पर मण्डलायुक्त मण्डी श्रीमती राखिल काहलों ने जिला वासियों को नलवाड़ी मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेलं, पर्व व त्यौहार किसी भी समाज की जीवन परंपराओं व समृद्ध संस्कृति के परिचायक होते हैं। यह किसी ना किसी सांस्कृतिक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि अथवा प्राकृतिक परिवर्तनों के साथ जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि वसंत ऋतु के आगमन से जुड़े यह मेला चौत्र यानी 17 मार्च से शुरू होकर लगभग सप्ताह भर चलता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मेले में परंपरा के अनुरूप पशु व्यवसाय, छिंज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी

Read more

पंचायत विकास योजनाओं के लिए होंगी ग्राम सभा, डीसी ने तय की तिथियां

जिला की सभी ग्राम पंचायतों में वर्ष 2023-24 के लिए विकास से संबंधित नौ मुख्य बिंदुओं पर ग्राम पंचायत विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी। ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए सभी पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें सभी लाइन डिपार्टमेंट्स के अधिकारियों की उपस्थित अनिवार्य की गई है। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकों के शेड्यूल की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार 17 मार्च को ग्राम पंचायत चलोह, दाड़ला, डेरा, अणु, ब्राहलड़ी, दड़ूही, फरनोल, अमरोह (हमीरपुर ब्लॉक), अमरोह (भोरंज ब्लॉक), हनोह, जाहू, झरलोग, पपलाह,

Read more

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा लेकर पहुंची तालों वाली जंजीरें, CM सुक्खू को घेरा

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भाजपा द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यंहा सदन में 2 दिन के हंगामे के बाद विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा के विधायक सदन में जाने से पूर्व ताले वाली जंजीर लेकर विधानसभा पहुंचे और संस्थानों को ताले लगाने के खिलाफ नारेबाज़ी कर सीएम सुक्खू का घेराव किया। भाजपा विधायकों द्वारा जंजीर के साथ विपक्ष सदन समेत मुख्यमंत्री के चैंबर के बाहर भी नारेबाज़ी की। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सरकार ताले लगाने वाली सरकार बन गई है। जनता के हित में खोले गए संस्थानों

Read more

कैंची मोड़ से मण्ड़ी-भराड़ी पुल तक फोरलेन यातायात के लिए बंद – उपायुक्त

उपायुक्त बिलासपुर आविद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माणाधीन कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सुरंग नम्बर 03 (तुन्नू) का अंतिम चरण का कार्य चल रहा है इस लिए 31 मार्च तक  यह सुरंग यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगी । उन्होने लोगों से आग्रह किया है स्वारघाट-कीरतपुर व चण्ड़ीगढ़ की ओर जाने बाले वाहन चालक पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 205 का प्रयोग करें और कीरतपुर से बिलासपुर व मण्डी की ओर जाने बाले वाहन चालक पंजपीरी और मझेड़ नामक स्थान से फोरलेन की तरफ ना जाए और पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 205 का ही प्रयोग करें।

Read more

आरक्षित मूल्य से 10.66 प्रतिशत अधिक दरों पर नीलाम हुई आबकारी इकाईयां

जिला की पांचों आबकारी इकाईयों के आबंटन के लिए वीरवार को यहां बचत भवन में एडीसी जितेंद्र सांजटा की अध्यक्षता में निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। आबंटन प्रक्रिया में कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। सबसे पहले इकाई संख्या-1 नादौन की बोली आरंभ की गई। इसके लिए कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए। बोली और निविदा प्रक्रिया के बाद बीके लिकर को 24 करोड़ 72 लाख रुपये के साथ सफल आबंटी घोषित किया गया। आबकारी इकाई संख्या-2 हमीरपुर के लिए कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सर्वाधिक निविदा के साथ प्रभात सिंह एण्ड अमित कौशल को दायर मूल्य 22 करोड़ 66

Read more

सूखे से निपटने के लिए विभाग ने बागवानों को दी आवश्यक सलाह

जिला में सूखे की स्थिति को देखते हुए बागवानी विभाग ने बागवानों को आवश्यक सलाह और सुझाव दिए हैं। विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सूखे की स्थिति बनी हुई है। इस स्थिति में नुक्सान को कम करने के लिए पौधों के तौलिये में नमी को संरक्षित करने के लिए जैविक पदार्थ जैसे कि सूखी घास एवं धान की पराली इत्यादि का उपयोग किया जा सकता है। सूखे के दौरान पौधों में बोरोन और कैल्शियम की कमी हो सकती है। इस कमी को दूर करने के लिए बोरिक एसिड

Read more

गगरेट व चलेट में खुली हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखाएं

जिला ऊना में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की दो न्यू शाखाएं गगरेट और चलेट में खोली गई, जिसका शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र चैहान उपस्थित रहे। बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि गगरेट व चलेट की शाखाओं को मिलाकर जिला ऊना में 13 शाखाएं हैं तथा प्रदेश में कुल 270 शाखाएं हैं। इस दौरान ओपनिंग समारोह में उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं बारे जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई।

Read more

हमीरपुर में एमबीए मार्केटिंग के साक्षात्कार 21 को

गुजरात के जामनगर की प्रसिद्ध कंपनी मैसर्स वीनस वालव्स इंडस्ट्रीज चार पदों को भरने के लिए 21 मार्च को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि कंपनी ने इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एमबीए (मार्केटिंग) रखी है। चयनित उम्मीदवारों को 20 से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन तथा टीए-डीए अलग से दिया जाएगा। इन उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र भारत में कहीं भी हो सकता है। युवा परामर्शदाता अनीश जसवाल ने बताया कि मार्केटिंग में कॅरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह बहुत ही अच्छा अवसर है।

Read more

रिकांगपिओ इकाई 14.11 करोड़ व सांगला इकाई 8.63 करोड़ में हुई आवंटित

उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में आज यहां वर्ष 2023-24 के लिए जिला के आबकारी ठेकों का आबंटन, नीलामी-सह-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी सुरेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष के आरक्षित मूल्य से 49 प्रतिशत वृद्धि के साथ जिला किन्नौर के ठेकों का आवंटन हुआ जबकि पिछले वर्ष की तुलना में यह वृद्धि लगभग 66 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में आबकारी ठेकों की दो इकाईयां रिकांगपिओ व सांगला बनाई गई थी। रिकांगपिओ इकाई का आरक्षित मूल्य 9.38 करोड़ रखा गया था जिसके लिए कुल

Read more

बाल विवाह की रोकथाम के विषय में बैठक का आयोजन

बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के संबंध में वैज्ञानिक पहलुओं तथा भविष्य में इससे होने वाले नुक्सान के बारे आम व्यक्ति को जागरूक किया जा सके। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बाल संरक्षण समिति द्वारा बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में किए जा रहे प्रयासों के संबंध आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि इस कुप्रथा की रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों की सहायता से एक खुफिया तंत्र विकसित

Read more

विश्वविद्यालय S.F.I इकाई तथा S.F.I शिमला शहरी इकाई का बीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

आज विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई तथा एसएफआई शिमला शहरी इकाई ने छात्रों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय में बीसी ऑफिस के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। एसएफआई पिछले लंबे समय से रिवॉल्यूशन के रिजल्ट को लेकर लगातार प्रदेश भर में आंदोलनरत थी परंतु इसके बावजूद भी प्रशासन अभी तक आधे अधूरे परिणाम ही घोषित कर पाया है। जिसकी वजह से प्रदेशभर के अनेक छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। जो रिजल्ट घोषित भी हुए हैं उनमें ईआरपी की खामियों के चलते अनेक अनियमितताएं पाई गई है। एसएफआई ने ईआरपी सिस्टम में सुधार को लेकर भी अनेक बार प्रशासन को चेताया

Read more

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर-उपायुक्त

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मेला आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए बाबा श्री माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सैक्टर में बांटा जाएगा तथा लगभग 400 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। मेले

Read more

भारत को काफी न्यायिक सुधार की आवश्यकता:खन्ना

भाजपा प्रभारी एवं सांसद अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया। प्रोफेसर संजय संधू ने बताया कि उनकी पुस्तक समाज चिंतन को इस कॉलेज के सिलेबस का भाग बनाया गया है जिसके लिए प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने सभी का धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर अपनी पुस्तक समाज चिंतन के बारे में उन्होंने विधि विभाग के विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। खन्ना ने कहा कि बच्चे जिस प्रकार से और लगन से पढ़ाई कर रहे हैं वह अद्भुत है, यही बच्चे बड़े होकर देश

Read more

किराये पर लिए जाने वाले छोटे वाहनों के टेंडर 27 को

जिला हमीरपुर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं विभागों द्वारा समय-समय पर किराये पर लिए जाने वाले छोटे वाहनों जैसे-महिंद्रा बोलेरो, स्कॉर्पियो, अल्टो, स्विफ्ट डिजायर, इटियोस, इनोवा और ट्रैवलर इत्यादि के लिए उपायुक्त कार्यालय की ओर से 27 मार्च सुबह 11 बजे तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इच्छुक फर्में, संस्थाएं, ट्रांसपोर्टर्स और ट्रेवल एजेंट्स इत्यादि 25 मार्च दोपहर डेढ़ बजे तक उपायुक्त कार्यालय में एक हजार रुपये की राशि या ड्राफ्ट जमा करवाकर निविदा से संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। ये दस्तावेज जिला हमीरपुर की आधिकारिक वेबसाइट एचपीहमीरपुर डॉट एनआईसी

Read more