Kishoriyon को बताया मोटे अनाज का महत्व
बाल विकास परियोजना सुजानपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में बुधवार को राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत ‘किशोरावस्था एवं पोषण जागरुकता’ शिविर आयोजित किए गए। इस अवसर पर किशोरियों का मार्गदर्शन करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि किशोरावस्था में लड़कियों की लंबाई में 25 सेंटीमीटर तक और लडक़ों की लंबाई में 30 सेंटीमीटर तक की वृद्धि होती है जो संपूर्ण जीवन काल की वृद्धि का लगभग 16 प्रतिशत है। इस अवधि के दौरान वजन में होने वाली वृद्धि संपूर्ण जीवन काल की वृद्धि का लगभग 50 प्रतिशत होती है। इन आंकड़ों से किशोरावस्था में
Read more