BJP:बलबीर सिंह ठाकुर भाजपा जिला महामंत्री नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी जिला सिरमौर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला सिरमौर के गांव  हरिपुरधार निवासी भाजपा नेता बलबीर सिंह ठाकुर को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने जारी बयान में बताया कि हरिपुरधार गांव के भाजपा नेता बलदेव सिंह ठाकुर को जिला कार्यकारिणी में महामंत्री नियुक्त किया गया है।  गुप्ता ने बताया कि बलदेव सिंह ठाकुर को जिला कार्यकारिणी में महामंत्री नियुक्त  करने से कार्यकारिणी को क्षेत्र में मजबूती मिलेगी तथा वो पार्टी के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाएंगे।

Read more

CM:व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश

हिमाचल सरकार निवेशकों को एकल छत सुविधा तंत्र के माध्यम से व्यापार में सुगमता और अपेक्षित अनुमोदन प्राप्त करने में विलम्ब को कम करने के लिए प्रदेश में निवेश ब्यूरो की स्थापना कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं प्रस्तावित निवेश ब्यूरो पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश ब्यूरो पुरानी एकल खिड़की प्रणाली के स्थान पर कार्य करेगा और इसे निवेश प्रस्तावों को स्वीकृतियां प्रदान करने की शक्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि इस निवेश ब्यूरो की स्थापना उद्योग विभाग के अंतर्गत की जाएगी और सभी सम्बंधित विभागों

Read more

Urvashi Rautela जेसन डेरुलो के साथ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर करेंगी काम

इंटरनेशनल स्टार और अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो इन दिनों भारत में हैं। वह एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में मुंबई में हैं। कहा जा रहा है कि उर्वशी और जेसन एक इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो में साथ काम करेंगे जो बहुत जल्द  रिलीज होगा। उर्वशी ने इसकी एक झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जेसन ने भी उर्वशी के साथ काम करने पर खुशी जताई है। जेसन डेरुलो ने कहा कि ‘जानू’ में उर्वशी रौतेला के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा।

Read more

Oppo दमदार फीचर्स के साथ A1x फ़ोन किया लांच

चीनी ब्रैंड ओपो ने अपने मार्केट में एक नया 5G स्‍मार्टफोन A1x लॉन्‍च किया है। मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस A1x में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले, 5000mAh की बैटरी जैसी खूबियां हैं। A1x की शुरुआत होती है 6GB + 128GB वैरिएंट लगभग 16,680 रुपये तो वंही 8GB+128GB मॉडल की कीमत लगभग 19,065 रुपये रखी हैं। यह स्‍मार्टफोन फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ आता है। A1x में 6.56 इंच का एचडी+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। A1x का डिस्‍प्‍ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। जैसा की यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है और

Read more

Chintpurni में पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने किया महामाई का गुणगान

प्रसिद्ध धार्मिक शक्तिपीठ छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान दो दिवसीय भजन संध्या का आयोजन किया गया। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बत्तौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।          उपायुक्त ऊना राघव शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उत्तराखंड के बद्रीधाम से आए पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने अष्टमी के दिन माता रानी का गुणगाण किया। भजन संध्या में सौरभ शर्मा और यमुनानगर से आए विनोद राज ने माता की एक-एक बढ़कर भेंटें प्रस्तुत की। टी-सीरीज के माध्यम

Read more

Fire सीजन के लिए वन विभाग ने कसी कमर

आगामी फायर सीजन के दौरान वनों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए फील्ड स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इसी कड़ी में वीरवार को यहां जिला के सभी रेंज अधिकारियों, उप रेंज अधिकारियों और अन्य फील्ड कर्मचारियों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य वन अरण्यपाल एवं वनों में आग को नियंत्रित करने के लिए नियुक्त प्रदेश नोडल अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि आग की घटनाओं को रोकने के लिए सभी फील्ड अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह अलर्ट रहें तथा अन्य

Read more

IPL आगाज़ कल, CSK और CGT के बीच खेला जाएगा पहला मैच

IPL के 16वें सीज़न का आगाज़ कल यानी 31 मार्च शुक्रवार से होगा। सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। IPL का पिछला सीज़न चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा था। 10 टीमों वाले पॉइंट्स टेबल में CSK 9वें नंबर पर मौजूद थी। ऐसे में चेन्नई टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीत अच्छी शुरुआत करना चाहेगी। गुजरात के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन की शुरुआत टीम के स्टार बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ कर सकते हैं। टीम के

Read more

Haj यात्रा पर जाने के लिए 4314 महिलाओं ने ‘मेहरम’ बिना जाने का किया आवेदन

भारत से इस साल 4314 महिलाओं ने ‘मेहरम’ (नजदीकी पुरुष रिश्तेदार) के बिना हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (Ministry Of Minority Affairs) के उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल 4314 महिलाओं ने ‘मेहरम’ के बिना हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया है। इनको प्राथमिकता दी जाएगी और ये सभी महिलाएं हज के लिए जाएंगी।’’ अल्पसंख्यक मंत्रालय ने हज-2023 के लिए कुछ फैसले भी किए हैं जिनमें हजयात्रियों की चिकित्सा जांच (Medical Check up) से संबंधित विषय भी शामिल है। मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि

Read more

Industry Minister 31 मार्च और 1 अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 31 मार्च और प्रथम अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। उद्योग मंत्री 31 मार्च को प्रातः 11 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सतौन में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात् उद्योग मंत्री दोपहर 2:00 बजे विश्राम गृह कफोटा में जनसभाएं सुनेंगे। तदोपरान्त उद्योग मंत्री 5.30 बजे शिलाई विश्राम गृह पहुंचेंगे। हर्षवर्धन चौहान 1 अप्रैल सांय 3 बजे शिलाई से चलकर सांय 6 बजे सर्किट हाउस नाहन पहुंचेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

Read more

CM सुक्खू ने रामनवमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई

सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। रामनवमी के अवसर पर चैत्र नवरात्रों का समापन भी होता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार रामनवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म हुआ और इस शुभ तिथि पर हम सभी को श्रीराम के आदर्शों एवं उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Read more

Priyanka Chopra ने पहली बार बताई बॉलीवुड छोड़ने की वजह

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर यूं तो कई भारतीय सितारे कर चुके हैं, लेकिन ग्लोबल स्टार बन चुकीं भारत की ‘देसी गर्ल’ यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सालों बाद अपना वो दर्द बयां किया है, जिसके बारे में शायद आजतक उनके सारे फैंस अनजान थे। लोगों के मन में सालों से उमड़ रहे सवालों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने ऐसा करने के पीछे जो कारण बताए हैं, वो वाकई में हैरान कर देने वाले हैं। ‘फैशन’, ‘सात खून माफ’, ‘कमीने’, ‘बर्फी’, ‘अंदाज’ और ‘एतराज’ जैसी कई हिट फिल्म देने के बाद अचानक प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड को

Read more

NPCI: ट्रांजेक्शन फीस लोगों पर नहीं, मर्चेंट से वसूली जाएगी

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने जानकारी दी है कि 1 अप्रैल से मर्चेंट UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) लेनदेन पर 1.1 प्रतिशत तक की इंटरचेंज फीस लागू होगी। पिछले कुछ समय ऐसी अफवाहें थी कि लोगों को 2,000 रुपये से ऊपर की पेमेंट करने पर फीस देनी होगी, लेकिन अब, NPCI ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ट्रांजेक्शन फीस लोगों पर नहीं, मर्चेंट से वसूली जाएगी। हाल ही में NPCI ने एक सर्कुलर जारी करते हुए जानकारी दी कि UPI के जरिए लेनदेन के लिए प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) का उपयोग करने पर इंटरचेंज फीस लगेगी। यह फीस 2,000

Read more

Chaitra Navratri की महा नवमी 30 मार्च 2023 (विशेष)

चैत्र नवरात्रि की महा नवमी आज है। आज मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी पर नवरात्रि का समापन होता है, साथ ही इस दिन राम नवमी का त्योहार भी मनाया जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के आखिरी दिन दुर्गा नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा करने वालों समस्त सिद्धियों का ज्ञान प्राप्त होता है। इस दिन माता की पूजा के बाद हवन, कन्या पूजन किया जाता है और फिर नवरात्रि व्रत का पारण करते हैं। चैत्र नवरात्रि की नवमी पर स्नान के बाद गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें

Read more

IPL में सबसे ज्यादा रु कमाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट रोहित शर्मा टॉप पर

IPL 2023 का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी अपनी तैयारीयां पूरी कर ली है। सीजन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बीच खेला जाना है। IPL की वजह से खिलाड़ी मालामाल हो गए। अगर आईपीएल से सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें रोहित शर्मा टॉप पर हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा IPL में दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 227 मैच खेलते हुए 5879 रन बनाए हैं जिसमें रोहित ने एक शतक 40 अर्धशतक

Read more

American Speaker की ताइवानी राष्‍ट्रपति से मुलाकात पर चीन ने दी चेतावनी

ताइवान को लेकर अमेरिका ओर चीन के मध्य तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ताइवान राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन 10 दिन की यात्रा पर सेंट्रल अमेरिका गई हैं ऐसे में उनकी मुलाकात यूएस हाउस के स्पीकर केविन मैकार्थी से होगी। मुलाकात को लेकर चीन भड़क गया है। चीन ने ताइवान की राष्ट्रपति को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अमेरिकियों से अलग रहें, वरना उन्हे महंगा पड़ जाएगा। चीन ने अमेरिका को भी चेताते हुए कहा है की अमेरिका ‘वन चाइना पॉलिसी’ का उल्‍लंघन न करें। ताइवान हमारा हिस्‍सा है और इस मामले में बाहरी हस्‍तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं

Read more

CM सुक्खू ने भगवंत मान के साथ बैठक कर वाटर सेस को लेकर स्थिति की स्पष्ट

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की। बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल और पंजाब के मध्य सदैव मधुर संबंध रहे हैं और इन दोनों ही राज्यों की साझा सांस्कृतिक विरासत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में जलविद्युत परियोजनाओं पर वाटर सेस सहित भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) और शानन जलविद्युत परियोजना तथा पर्यटन की विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। सीएम सुक्खू ने कहा कि जल उपकर के

Read more

Wordcup में भारत की जगह बांग्लादेश में आयोजित हो सकते है पाकिस्तान के मैच

भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होना है। वहीं इससे पहले अब बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप 2023 के अपने मुकाबले भारत की जगह बांग्लादेश में खेल सकती है। दरअसल, आईसीसी के मीटिंग में इस बात की चर्चा हुई है वहीं इस पर सभी की सहमति भी बनते हुए नजर आ रही है। हालांकि भारत सरकार आईसीसी को कहा है कि वह भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में पाक क्रिकेटरों को वीजा देगी। दरअसल, पाकिस्तान भारत में वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले ना खेलकर भारत को जवाब देना

Read more

Karnatak विधानसभा की 224 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए बुधवार को चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राज्य की सभी सीटों पर चरण में ही मतदान कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग हमेशा की तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करेगा। राज्य में 16वीं विधानसभा के लिए इस बार मतदान कराया जाएगा। वर्तमान में बीजेपी सत्ता में और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। आयोग ने कहा है कि इस बार शहरी और युवा वोटरों को बूथ पर पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भारतीय चुनाव

Read more

IIT बॉम्बे सुसाइड केस मे अब भी पुलिस को परिवार वालों की ओर से शिकायत का इंतजार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Bombay)) बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी (Darshan Solanki) द्वारा कथित तौर पर अपने छात्रावास के साथी के नाम लिखा एक ‘नोट’ बरामद होने के बाद मुंबई पुलिस उसके परिवार के सदस्यों के शिकायत दर्ज करने का इंतजार कर रही है। गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले सोलंकी ने 12 फरवरी को छात्रावास की सातवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सोलंकी की मौत की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को बताया था कि उसके छात्रावास के कमरे से तीन मार्च को एक ‘नोट’ बरामद हुआ, जिसमें छात्रावास में

Read more

NCLAT ने Google पर लगाया 1337 करोड़ रुपये का जुर्माना

NCLAT ट्रिब्यूनल ने अब Google के अनुचित कॉमर्शियल कामों के लिए उसके खिलाफ 1,337 करोड़ रुपये का बड़ा जुर्माना लगया है। इस प्रकार NCLAT ने दरअसल भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के फैसले को बरकरार रखा है। आयोग ने प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल पर एंड्रॉयड मोबाइल उपकरणों के मामले में प्रतिस्पर्धा रोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। वहीं अब NCLAT की दो सदस्यीय पीठ ने गूगल को निर्देशों का पालन करने और जुर्माना राशि 30 दिन के भीतर जमा करने को कहा है। गौरतलब है कि सीसीआई ने पिछले साल 20 अक्टूबर को गूगल

Read more