Nutrition Fortnight: झुग्गी बस्ती में बताया पोषण का महत्व
राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के तहत प्रवासी श्रमिकों को पोषण के महत्व से अवगत करवाने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर ने इन श्रमिकों की झुग्गी बस्ती में विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान विभाग के कर्मचारियों ने झुग्गी बस्ती के लोगों को पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आईसीडीएस सेवाओं के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती और धात्री महिलाओं तथा बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में गर्भ से लेकर शिशु के बड़े होने तक की अवधि के
Read more