सभी उपभोक्ता 15 अगस्त तक करवायें इकेवाईसी, वरना बंद हो सकता है राशन मिलना-विजय सिंह

नाहन। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला के सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि 15 अगस्त 2023 तक किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर अपना ईकेवाईसी करवा लें ताकि सरकार द्वारा दिये जाने वाला सस्ता राशन उन्हें उपलब्ध हो सके। जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति सिरमौर विजय सिंह ने कहा कि जो उपभोक्ता निर्धारित तिथि तक अपना ईकेवाईसी नहीं करवायेगा उसे सरकार द्वारा दिये जाने वाला राशन नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता के हितों को देखते हुए, ईकेवाईसी किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर करवाई जा सकती है।  जो उपभोक्ता निजी कारणों से

Read more

संभावित आपदा के दृष्टिगत जरुरी तैयारियों पर नाहन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरम्भ

नाहन। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा आज गुरुवार को जिला परिषद भवन नाहन में ‘‘अस्पतालों में  आपदा के समय जरुरी प्रबंध’’ विषय पर 3 अगस्त  से 5 अगस्त  तक  चलने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और जानकारी  देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में  विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषकर अस्पतालों में संभावित आपदा के दृष्टिगत एहतियात के तौर पर उठाए जाने वाले पगों एवं  प्रबंधों पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आपदा के समय राहत एवं पुनर्वास के अलावा प्रभावित

Read more

डॉ बिंदल से मिले रणधीर शर्मा , किया धन्यवाद

शिमला, भाजपा के नवनियुक्त कोर कमेटी के सदस्य एवं नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल से शिष्टाचार भेंट की, उन्होंने इस मौके पर डॉ राजीव बिंदल का अपनी भाजपा की कोर कमेटी के सदस्य हेतु नियुक्ति को लेकर धन्यवाद किया। रणधीर शर्मा ने इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन का भी धन्यवाद किया।

Read more

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भारी बारिश के कारण हुये नुकसान का जायजा लेने आज पहुंचेगे सिरमौर

नाहन 4 अगस्त। शिक्षा मंत्री  रोहित ठाकुर दो दिवसीय सिरमौर प्रवास पर आ रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री सिरमौर जिला में भारी बारिश और आपदा से हुए नुक्सान के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा अमल में लाये गए राहत एवं पुनर्वास प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को प्रदेश सरकार द्वारा सिरमौर जिला हेतु राहत एवं पुनर्वास के लिए प्रभारी मंत्री बनाया गया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 4 अगस्त को सांय 7ः00 बजे नाहन पहुंचेंगे। शिक्षा मंत्री 5 अगस्त को प्रातः 10 बजे नाहन में सिरमौर जिला में भारी बारिश और आपदा के कारण हुए

Read more

रोड़ सेफ्टी अध्यक्ष ने रात 12 बजे संभाला मोर्चा, पुलिस के साथ ट्रैफिक व्यवस्था संभालते आए नजर

शिमला- परमाणु- चंडीगढ़ फोरलेन नेशनल हाईवे बंद होने के कारण सोलन पुलिस प्रशासन द्वारा भारी वाहनों को कुमारहट्टी- नाहन नेशनल हाईवे के रास्ते डायवर्ट किया गया है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों की हरिद्वार व चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें सहित छोटे वाहन भी नाहन होकर रवाना हो रहे है। ऐसे में नाहन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर स्वय: पुलिस के साथ देर रात 12 बजे ट्रेफिक व्यवस्था संभालते नजर आए। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की इस दिशा में पुलिस द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। किसी को किसी प्रकार की समस्या ना हो

Read more

शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बंद,नाहन होकर गुजर रहे वाहन

शिमला- परमाणु- चंडीगढ़ फोरलेन नेशनल हाईवे बंद होने के कारण सोलन पुलिस प्रशासन द्वारा भारी वाहनों को कुमारहट्टी- नाहन नेशनल हाईवे के रास्ते डायवर्ट किया गया है। इसके चलते पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ व हरियाणा सहित अन्य राज्यों की हरिद्वार व चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें सहित छोटे वाहन भी नाहन होकर रवाना हुए। सोलन पुलिस द्वारा ट्रैफिक डायवर्ट करने के बाद सिरमौर पुलिस ने जाम से निपटने के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। वाहन चालकों के लिए सिरमौर पुलिस द्वारा एडवाइजरी व रूट प्लान भी जारी किया गया है। ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी न

Read more

अब घर बैठे ही रोजगार कार्यालयों में ऑनलाइन करवा सकते हैं पंजीकरण

हमीरपुर 02 अगस्त। रोजग़ार कार्यालय में पंजीकरण करवाने के लिए अब युवाओं को रोजगार कार्यालयों में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। वे घर बैठे ही ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्हें अपने दस्तावेज जमा करवाने के लिए भी रोजग़ार कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। युवा सेल्फ अटैस्टड दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग ने पहली अगस्त से प्रदेश के युवाओं को रोजगार कार्यालयों में स्वयं प्रमाणन आधार पर ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा प्रदान की है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वेबपोर्टल ईईएमआईएस.एचपी.एनआईसी.इन eemis.hp.nic.in पर लॉगइन करना होगा तथा स्वयं

Read more

डीसी हेमराज बैरवा ने की एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा

हमीरपुर 02 अगस्त। नादौन में 24 से 28 सितंबर तक आयोजित की जाने वाली एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हमीरपुर के उपायुक्त एवं चैंपियनशिप डायरेक्टर हेमराज बैरवा ने बुधवार को जिला के अधिकारियों और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके इन तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने स्वयं नादौन में राफ्टिंग चैंपियनशिप के स्टार्टिंग प्वाइंट से लेकर चंबापत्तन में फिनिशिंग प्वाइंट तक पूरे रूट का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि स्टार्टिंग प्वाइंट और फिनिशिंग प्वाइंट

Read more

पर्यटन, वन और जल से हिमाचल बनेगा आत्मनिर्भर-केहर सिंह खाची

नाहन, 02 अगस्त।  हि.प्र. वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची सिरमौर में भारी बारिश से वन संपदा को हुए नुकसान का जायजा लेने के आज बुधवार को नाहन पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने पिछले कल सोलन जिला में नुकसान का जायजा लिया था। हि.प्र. वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने नाहन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के निर्देश पर वह वन संपदा के नुकसान की जानकारी हासिल करने के लिए सिरमौर प्रवास पर आये हैं। उन्होंने कहा कि वन संपदा को हुये नुकसान की जानकारी हासिल कर वह

Read more

किन्नौर जिला में लम्पी वाईरस से ग्रसित 503 पशुओं का उपचार किया गया सुनिश्चित

उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य/प्रजन्न किन्नौर अशोक सैणी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला में लम्पी चमड़ी रोग के उपचार के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के नेतृत्व वाली तीन टीमों का गठन किया गया जिसके तहत जिला के विभिन्न स्थानों में लम्पी वाईरस से ग्रसित पशुओं का उपचार सुनिश्चित किया गया। उन्होंने बताया कि जिला में 22 से 31 जुलाई, 2023 तक विभिन्न स्थानों में शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 2895 पशुओं का निरीक्षण किया गया, 503 पशुओं का उपचार किया गया तथा 07 पशुओं के रक्त सैम्पल लिए गए। इसके अतिरिक्त 113

Read more

विकास कार्यों में तीव्रता लाएं तथा निर्धारित अवधि में पूरा करें अधिकारी – राघव शर्मा

ऊना, 2 अगस्त – ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा परियोजनाओं में तीव्रता लाई जाए तथा उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि संबंधित क्षेत्र के लोगों को इनका लाभ प्राप्त हो सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डीआरडीए) राघव शर्मा ने पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबे समय से शुरु न किए गए विकास कार्यों की धनराशि वापस करना सुनिश्चित करें ताकि अन्य स्थानों पर जनहित

Read more

केंद्रीय मंत्री के दौरे में सचिव पीडब्ल्यूडी, ईएनसी पीडब्ल्यूडी मौके पर उपस्थित नहीं, यह दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम

शिमला, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता पक्ष के सभी तंज गलत साबित हुई है और हम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते है कि वह लोकसभा के महत्वपूर्ण सत्र छोड़ हमाचल में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने आए। साथ ही मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भी धन्यवाद करता हूं कि इस कठिन घड़ी में सभी ने हिमाचल प्रदेश को राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। भाजपा केंद्र मंत्री द्वारा की गई सभी घोषणाओं का भी स्वागत करती है और केंद्र सरकार

Read more

उप मुख्यमंत्री वीरवार को करेंगे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा

ऊना, 2 अगस्त – गतदिनों प्रदेश में हुई भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से हुए नुक्सान का आंकलन करने और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के  लिए प्रदेश सरकार द्वारा जिला स्तर पर राहत एवं पुनर्वास समिति का गठन किया गया है। जिला ऊना के लिए राहत एवं पुनर्वास हेतू गठित  समिति की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सौंपी गई है। उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 3 अगस्त वीरवार को बाद दोपहर 3 बजे डीआरडीए के सभागार में जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा जिला में भारी

Read more

कौशल विकास और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने बनाई सोसाइटी

बिलासपुर 3 अगस्त – जिला बिलासपुर में पर्यटन,स्वरोज़गार, खेल, परंपरागत कला कौशल विकास और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने सोसाइटी बनाई है जिसे पंजीकृत किया जा रहा है।  यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने दी । उन्होंने बताया कि बिलासपुर में पर्यटन , उद्योग , स्वरोज़गार, साहसिक और धार्मिक व अन्य प्रकार के पर्यटन को बढ़ावा देने, जिला के युवाओं का कौशल विकास करने, ज़िले में कारीगरों के उत्पाद को भी प्रमोट करने और ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को उपयुक्त ब्रांडिंग कर प्रमोट करने के लिए अलग से

Read more

अब हमीरपुर में भी कृत्रिम अंग लगवा सकते हैं दिव्यांगजन,कृत्रिम अंग व प्रत्यंग निर्माण कार्यशाला का उदघाटन

हमीरपुर 02 अगस्त। उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से संचालित किए जा रहे जिला पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए अब कृत्रिम अंग व प्रत्यंग निर्माण कार्यशाला भी स्थापित की गई है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को इस कार्यशाला का उदघाटन किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि किसी दुर्घटना और अन्य कारणों से अपने हाथ, पैर या शरीर का अन्य अंग गंवा चुके दिव्यांगजनों, विशेष रूप से सक्षम लोगों और किसी गंभीर बीमारी के कारण शारीरिक रूप से अक्षम हुए लोगों के लिए यह कृत्रिम अंग व प्रत्यंग निर्माण कार्यशाला

Read more

शिक्षण संस्थानों के आसपास नशा व तंबाकू बिक्री पर पुलिस रखे  कड़ी नजर : उपायुक्त

बिलासपुर-2 अगस्त-शिक्षण संस्थानों के आसपास नशा अथवा तंबाकू बेचने वालों पर कड़ी नजर रखे पुलिस उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने आज बचत भवन में मादक द्रव्य रोकथाम समन्वय समिति की जिला स्तरीय मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बहरी राज्यों से लगते नाकों को मजबूती प्रदान की जाए ताकि किसी भी प्रकार के नशे का अवैध आगमन ना हो सके। उन्होंने कहा कि सभी संबद्ध विभाग समन्वय स्थापित कर समाज से नशे को समूल नष्ट करने के लिए गंभीरता के साथ कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति

Read more

उपायुक्त सुमित खिमटा ने रोटरी क्लब के पौधरोपण कार्यक्रम में लिया भाग

नाहन, 02 अगस्त। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज बुधवार को रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत नाहन के नौणी का बाग में लाल व पीले चंदन के पौधे रोपित कर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सुमित खिमटा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक माह से अधिक भारी बारिश के कारण भू-स्खलन और लैंड स्लाईड लगातार हो रही है और सिरमौर जिला में भी इससे भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कहीं न कहीं पर्यावरण की

Read more

हमीरपुर में 4 को चंद्र कुमार करेंगे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों भारी बारिश, भूस्खलन एवं बाढ़ से हुए व्यापक नुक्सान के आकलन और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिला स्तर पर राहत एवं पुनर्वास समिति का गठन किया है। जिला हमीरपुर के लिए गठित राहत एवं पुनर्वास समिति की जिम्मेदारी कृषि और पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार को दी गई है। चंद्र कुमार शुक्रवार को सुबह 11 बजे यहां हमीर भवन में जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक की अध्यक्षता करके नुक्सान के आकलन और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी विभागों के उच्च अधिकारियों

Read more

समूह बनाकर नकदी फसलों की खेती करें किसान : हेमराज बैरवा

नादौन 01 अगस्त। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और आतमा परियोजना के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानने के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को नादौन उपमंडल के गांव रैल, बरधियाड़, फस्टे और अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रगतिशील किसानों के घरों एवं खेतों में जाकर भी किसानों की विभिन्न गतिविधियों एवं उनकी फसलों की जानकारी ली। प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ जायजा लेने फील्ड में निकले उपायुक्त ने फसल विविधीकरण, आधुनिक सिंचाई सुविधाओं, प्राकृतिक खेती, नकदी फसलों और कृषि से संबंधित अन्य क्षेत्रों जैसे-पशुपालन, मौन पालन एवं मत्स्य पालन इत्यादि के माध्यम से किसानों की

Read more

आपदा प्रबंधन  पर  तीन  दिवसीय  प्रशिक्षण  कार्यशाला का  शुभारम्भ

नाहन – जिला राजस्व अधिकारी  चेतन  चौहान  ने बताया  कि आज मंगलवार को नाहन  में  जिला आपदा प्रबंधन  प्राधिकरण द्वारा  तीन  दिवसीय  आपदा प्रबंधन  प्रशिक्षण कार्यशाला  का  शुभारम्भ  हुआ।    उन्होने बताया  कि प्रशिक्षण  कार्यशाला में  नेशनल इंस्टिट्यूटऑफ़ टेक्निकल  ट्रेनिंग एंड रिसर्च  चंडीगढ़ से रिसोर्स  पर्सन डॉक्टर हेमंत  कुमार विनायक, डॉक्टर अमित गोयल और प्रो. संजय  शर्मा  विशेष  रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने हेतू आमंत्रित किए गए हैं।   उन्होने बताया  कि इन रिसोर्स  पर्सन ने भवन  के ढांचे  के सुरक्षित  निर्माण आदि  पर उपस्थित प्रतिभागियों को विशेष  जानकारी  प्रदान की तथा इस प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान  सरकारी  और  निजी

Read more