मिशन इंद्रधनुष 2023 के तहत 7 अगस्त से आरंभ होगा विशेष टीकाकरण अभियान

ऊना, 4 अगस्त| मिशन इंद्रधनुष 2023 के तहत ऊना जिला में 7 अगस्त से एक विशेष टीकाकरण अभियान आरंभ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में पूर्व में टीकाकरण से छूट चुके 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों तथा महिलाओं को विशेष रूप से लक्षित किया गया है। अगस्त से अक्टूबर माह तक तीन विशेष चरणों में चलाए जाने वाले इस अभियान में खसरा तथा रूबेला के अतिरिक्त हाल ही में आरंभ की गई पोलियो की तीसरी खुराक सहित विभिन्न प्रकार का टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल

Read more

डॉ परमार की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई उनकी 117वीं जयंती

शिमला, 4 अगस्त| हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती आज यहां रिज मैदान पर मनाई गई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के प्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और उनके पहाड़ी राज्य की स्थापना में योगदान पर चर्चा की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री

Read more

नेता प्रतिपक्ष जयराम की अध्यक्षता में 1 महीने की सैलरी का चेक मुख्यमंत्री को सौंपेगा भाजपा विधायक दल : रणधीर

शिमला| भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कल भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धातन और महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें विधायकों ने अपनी एक महीने की सैलरी राहत कोष में देना का वादा किया था, वह इस सैलरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सौंपे। अभी मुख्यमंत्री दौरे

Read more

कर्नल धनी राम शांडिल 6 को करेंगे नारग व सराहां अस्पतालों का निरीक्षण

नाहन 4 अगस्त। स्वास्थ्य एवं परिवार तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल आगामी 6 अगस्त को सिरमौर जिला के प्रवास पर होंगे। वह 6 अगस्त को प्रातः 10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारग का दौरा कर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे तथा लोगों से मिलेंगे। इसके बाद वह प्रातः 11 बजे मलाणु की बेड़  में आंगनवाड़ी केन्द्र के भवन का लोकार्पण करेंगे। कर्नल शांडिल इसी दिन दोपहर एक बजे ग्राम पंचायत बाग बशोग पहुंचेंगे तथा बाद दोपहर 2.30 बजे नागरिक अस्पताल सराहां का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह सराहां में यूनाईटेड वेटरन एसोशियेसन पच्छाद के द्वितीय

Read more

भाजपा विधायक दल ने जयराम, बिंदल को बारिश के नुकसान का दिया ब्यौरा

शिमला| भाजपा विधायक दल की बैठक शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में भाजपा पार्टी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश में मानसून से पैदा हुई आपदा को लेकर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कहा भाजपा के सभी विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का पक्ष विधायक दल के समक्ष रखा है। इस बारिश में हिमाचल प्रदेश को बहुत नुकसान हुआ है, जान माल का नुकसान हुआ है

Read more

विक्रमादित्य को काम नही आता तो नकल कर ले : हंस राज

शिमला| भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक हंस राज ने कहा विक्रमादित्य का भाग्य अच्छा है कि वह युवा विधायक और मंत्री है। जब हम भी शुरू में विधायक थे तो हमें भी कहीं चीजें समझ नहीं आती थी और जब मैं डिप्टी स्पीकर भी था तब भी हमसे कुछ गलतियां हो जाती थी, कोई बड़ी बात नहीं है कई चीजें समझ नहीं आती है।               हंस राज ने विक्रमादित्य सिंह से आग्रह किया कि अब वह एक बहुत बड़े विभाग के मंत्री हैं और जिस प्रकार की उनके बयान आ रहे हैं वह अच्छे

Read more

उद्योग मंत्री व शिक्षा मंत्री ने जुब्बल-कोटखाई व रोहडू क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण

शिमला| उद्योग, आयुष  एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के कूफर कनलोग, दसाना, बखोल, जारु, कोटी, कुकुनाला, टाऊ संपर्क सड़क के क्षतिग्रस्त स्थल बागा, मराथू व मंदरोली पुल, जुब्बल, दोची, भोजनाला, तथा रोहडू विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर भारी बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उनके साथ रोहडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव मोहनलाल बरागटा भी उपस्थित थे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस

Read more

सभी अधिकारी आपसी तालमेल और तत्परता के साथ करें पुनर्वास कार्य – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना| लोगों के कल्याण के लिए समर्पित प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर कर रही है। राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तीव्र गति से चलाया जा रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डीआरडीए सभागार में जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई भारी बारिश, बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुए नुक्सान का आंकलन करने के लिए सभी जिलों में राहत पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय राहत एवं पुनर्वास समितियों का गठन किया गया है। उन्हांेने कहा कि प्रभावित लोगों

Read more

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में मनाया गया राष्ट्रीय अंगदान दिवस

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर परविद्यालय कप्तान आयुष शर्मा व स्वास्तिका ने विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका और विद्यार्थियों को मृत्यु उपरान्त अपने अंगदान करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सुनील चौहान ने कहा की भारत जैसे देश में हर वर्ष कई प्रकार के शारीरिक अंगों के फेलियर के कारण लोगों की मृत्यु हो रही है इसी मृत्यु दर को कम करने के लिए समाज को जागरूक करना है कि मृत्यु के पश्चात अपने अंग दान करें ताकि उनका जरूरतमंद के शरीर में प्रत्यारोपण कर नवजीवन प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि

Read more

ऑफलाइन आरटीजीएस से जमा बिल नहीं होंगे मान्य

हमीरपुर| विद्युत उपमंडल बड़सर के सहायक अभियंता रमेश चंद ने बताया कि उपमंडल कार्यालय के खाते में ऑफलाइन आरटीजीएस के माध्यम से बिल जमा करवाने की व्यवस्था बिजली बोर्ड प्रबंधन के आदेशानुसार 22 नवम्बर 2019 में बंद कर दी गई थी। इसके बावजूद कुछ सरकारी विभाग, संस्थान और आम उपभोक्ता उपमंडल कार्यालय के खाते में ऑफलाइन आरटीजीएस से भुगतान कर रहे हैं। सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली बोर्ड प्रबंधन ने 6 जुलाई 2023 को फिर से पत्र जारी करके यह स्पष्ट किया है कि जुलाई 2023 से कोई भी ऑफलाइन आरटीजीएस सब-डिवीजन के खाते में मान्य नहीं होगी। विद्युत

Read more

उहल और कक्कड़ में बताया स्तनपान का महत्व

हमीरपुर| विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी ने आंगनवाड़ी केंद्र उहल और आंगनवाड़ी केंद्र कक्कड़ में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इन कार्यक्रमों में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि गर्भावस्था से लेकर 1000 दिनों तक की समय अवधि किसी भी बच्चे की जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान गर्भवती महिला के स्वास्थ्य की देखभाल और खान-पान इत्यादि की जिम्मेदारी पूरे परिवार की होती है।

Read more

अतुल डोगरा बने जायका के परियोजना निदेशक

हमीरपुर| कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अतुल डोगरा को हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना, जायका चरण-2 का परियोजना निदेशक बनाया गया है। उन्होंने वीरवार को हमीरपुर स्थित परियोजना मुख्यालय में परियोजना निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले अतुल डोगरा हमीरपुर में ही कृषि उपनिदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे। हमीरपुर में उपनिदेशक के रूप में अतुल डोगरा के तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें जायका परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी है। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से कृषि विज्ञान में स्नातकोत्तर और हैदराबाद से कृषि विस्तार में स्नातकोत्तर

Read more

3 आर पर काम करना चाहिए रिस्टोरेशन, रिहैबिलिटेशन और रिपेयर : बिंदल

शिमला| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा हिमाचल प्रदेश सरकार को 3 आर पर काम करना चाहिए रिस्टोरेशन, रिहैबिलिटेशन और रिपेयर। अभी तक इन तीनों कार्यों में गति धीमी चल रही है और अगर हिमाचल प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करनी है तो इस 3आर में तेजी लानी होगी। वर्तमान प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार का स्पष्ट शब्दों में धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहिए, क्योंकि पिछले दिनों ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संसद छोड़ हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से नुकसान का जायजा और बड़ी राहत भी प्रदान करके गए, इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार

Read more

हमीरपुर की 4 पंचायतें राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकित : हेमराज बैरवा

हमीरपुर| उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण और स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला की सभी 248 ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त घोषित किया जा चुका है और अब इन पंचायतों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। इसमें भी जिला की कई पंचायतें सराहनीय कार्य कर रही हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला की 4 ग्राम पंचायतों

Read more

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत किन्नौर जिला के पूह में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

जिला किन्नौर के पूह उपमण्डल में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत गत दिवस जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सीडीपीओ कल्पा सुभद्रा देवी ने इस अवसर पर महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि विश्व स्तनपान दिवस के तहत जागरूकत सप्ताह का आयोजन 01 अगस्त से 07 अगस्त, 2023 तक किया जा रहा है जिसमें स्तनपान को प्रोत्साहन देने के लिए प्रसुत्ताओं को नवजात बच्चों को प्रथम आहार के रूप में मां का दूध पिलाने के लिए कदम बढ़ाओ स्तनापान की और शिक्षित करने और सहयोग करें थीम के तहत प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्तनपान के बारे में

Read more

किन्नौर जिला के पूह में 11 से 13 अगस्त, 2023 तक आयोजित किया जाएगा खण्ड स्तरीय ग्रीष्म उत्सव-2023

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कार्यालय पूह में आज खण्ड स्तरीय ग्रीष्म उत्सव-2023 मनाने के दृष्टिगत एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह विनय मोदी ने की। इस दौरान मेले के सफल आयोजन के लिए मेले की रूप-रेखा तैयार की गई। बैठक में बताया गया कि 11 से 13 अगस्त, 2023 तक खण्ड स्तरीय ग्रीष्म उत्सव-2023 गांधी स्टेडियम पूह में आयोजित किया जाएगा तथा समापन समारोह की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे। बैठक में बताया गया कि तीन दिवसीय ग्रीषमोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त तीनों दिन स्टार

Read more

‘मेरी माटी,मेरा देश’ अभियान के दौरान सभी पंचायतों में लगेंगे 75-75 पौधे

हमीरपुर |‘मेरी माटी,मेरा देश’ अभियान के तहत जिला हमीरपुर की सभी 248 ग्राम पंचायतों और चारों शहरी निकायों में भी 9 से 13 अगस्त तक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रत्येक पंचायत में कम से कम 75-75 पौधे लगाए जाएंगे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस अभियान की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि ‘मेरी माटी,मेरा देश’ अभियान के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करेगी और इन आयोजन स्थलों पर स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद

Read more

जिला में भारी बारिश के कारण लगभग 120 करोड़ के नुकसान का आंकलन: धनी राम शांडिल्य

बिलासपुर| भारी बारिश के कारण जिला में लगभग 120 करोड़ 16 लाख रुपए  के नुकसान का आकलन किया गया है। यह जानकारी स्वास्थ एवं परिवार कल्याण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता  श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल्य ने आज जिला स्तरीय सहायता एवं पुनर्वास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बचत भवन में आज यहां दी। उन्होंने बताया कि जिला में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लगभग 33 करोड़ 53 लाख रुपए, जल शक्ति विभाग ने 43 करोड़ 42 लाख रुपए व विद्युत विभाग में 95 लाख रुपए के नुकसान का आकलन हुआ है। बागवानी विभाग के अंतर्गत

Read more

जिला की समस्त पंचायतों में 8 अगस्त को लगेगा विशेष शिविर

ऊना| जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की सभी ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों के सत्यापन/अद्ययतन कार्य के लिए 8 अगस्त को प्रातः 11 बजे विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना ने 8 अगस्त को सभी बीएलओ को वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों सहित पोलिंग स्टेशन क्षेत्र की संबंधित ग्राम पंचायत में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ संबंधित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों से सभी नए पात्र छूटे हुए/मृत/ स्थानांतरित मतदाताओं की सूची एकत्रित करना सुनिश्चित करेंगे और इसके अनुसार ही मतदाता सूची में

Read more

पीएमएजीवाई के पहले चरण की धनराशि जल्द खर्च करें पंचायतें : एडीसी

हमीरपुर। एडीसी जितेंद्र सांजटा ने पंचायत जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के पहले चरण में जिला के चयनित 17 गांवों में योजना के अंतर्गत मंजूर किए गए सभी कार्यों को तुरंत पूरा करें तथा स्वीकृत धनराशि को खर्च करें। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की वीरवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने ये निर्देश दिए। एडीसी ने बताया कि वर्ष 2019 में जिला के 17 गांवों को आदर्श ग्राम घोषित किया गया था तथा इनके लिए 405 विकास कार्य मंजूर किए गए थे। इनमें से अधिकांश

Read more