मेंटर नियमित तौर पर बच्चों की काउंसलिंग करेंगे – उपायुक्त

ऊना| नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गठित टास्क फोर्स समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राघव शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि ज़िला में नशाखोरी पर की गई रिसर्च में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जिसके अनुसार नशे की चपेट में आने वाले वे बच्चे हैं, जिन्होंने पहला नशा 9 से 15 वर्ष की आयु में प्रथम बार चखा था। ऐसे में मादक द्रव्यों के प्रति बच्चों को सचेत करने के लिए अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षक वर्ग की भूमिका को महत्व दिया गया है। उन्होंने बताया

Read more

दोसडक़ा, लंबलू, डिढवीं और कई अन्य गांवों में 6 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर| विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर और लंबलू में 6 अगस्त को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव मट्टनसिद्ध, बाईपास, लाहड़, जसौर, बारल, दुगनेड़ी, दोसडक़ा, डुग्घा, प्रताप गली, घनाल, अणु पंचायतघर, भिड़ा, कोहली, कल्लर, साई, धरोग, कैहडरू, कधरियाणा, समराला, डिढवीं, उझान, पटेरा, झरनोट, डबरेड़ा, चमनेड़, थाना, बफड़ीं, पनाहर, छयोड़ी, गाहलियां, कनकरी, चौकी, टिक्कर, लंबलू, मोहीं, बल्ह ब्राह्मणी, कथाल, जमली, तरोपका, बोहनी, बरोहा, गसोता, ब्ल्यूट, दखयोड़ा और अन्य गांवों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अभियंता अश्वनी पुरी, लंबलू के सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया और 220 केवी विद्युत सब स्टेशन मट्टनसिद्ध

Read more

नादौन और सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 10-11 को

हमीरपुर| मैसर्ज एसआईएस लिमिटेड बिलासपुर सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को भरने के लिए 10 अगस्त को उपरोजगार कार्यालय नादौन और 11 अगस्त को उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर में पुरुष अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह दसवीं या बारहवीं पास हो। साक्षात्कार में चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लैटर दिए जाएंगे तथा उन्हें 15 हजार रुपये से लेकर 18,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। राजेश मेहता ने बताया कि किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवा हिमाचल के स्थायी निवासी

Read more

स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य पर आयोजित किए जागरुकता शिविर

हमीरपुर| स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी ने शुक्रवार को आंगनवाड़ी केंद्र भकरेड़ी-2, खज्जियां और मसलाणा में स्तनपान पर विशेष जागरुकता शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने महिलाओं को स्तनपान सप्ताह मनाने के उद्देश्यों और इसके महत्व से अवगत करवाया। बाल विकास परियोजना अधिकारी एनआर नेगी ने बताया कि हर वर्ष एक से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान के महत्व से अवगत करवाने और कामकाजी

Read more

हरित राज्य को बनाने की दिशा में कार्य करें अधिकारी: उपायुक्त

शिमला| उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन में जिला पर्यावरण योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश को प्रथम हरित राज्य बनाने की है और इस दिशा में सभी अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करे ताकि प्रदेश सरकार के लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत जिला की 118 पंचायतों, नगर निगम शिमला, 7 नगर पंचायतों एवं 3 नगर परिषदों में पृथक्करण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य पंचायतों

Read more

सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं-मुकेश अग्निहोत्री

ऊना| सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं तथा अंततः सच्चाई की ही जीत होती है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पक्ष में सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा सुनाए गए फैसले के संदर्भ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय के इस फैसले से जहां एक और राहुल गांधी को राहत मिली है वहीं दूसरी ओर देश के करोड़ों लोगों में न्याय के प्रति और अधिक आस्था बढ़ी है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भविष्य में स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में सर्वाेच्च न्यायालय के इस फैसले

Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक का आयोजन

शिमला| उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में बचत भवन शिमला में जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैंकों द्वारा क्रियान्वित की जा रही गरीबी उन्मूलन योजनाओं के अन्तर्गत हुई प्रगति तथा वार्षिक ऋण योजना 2022-23 के अंतर्गत मार्च 2023 तक के लक्ष्यों तथा उपलब्धियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि जिला शिमला में ऋण वितरण में बैंकों का वार्षिक लक्ष्य 6929.71 करोड़ रुपये था जो वर्ष के अंत तक बैंकों ने 9030.99 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके 130.32 प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति की है।

Read more

नाहन ITI में ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन के कोर्स के लिये आवेदन आमंत्रित

नाहन| राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा दो कोर्स ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन के संचालित किये जा रहे हैं जो 450 घण्टे का एक कोर्स है। इस संबंध में जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने कहा कि कोर्स का लाभ उठाने के लिये इच्छुक अभ्यर्थी आना आधार कार्ड, शिक्षा प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि दोनों कोर्स निःशुल्क करवाएं जाएंगे तथा कोर्स करने के उपरांत रोजगार प्राप्त करने के लिये अभ्यर्थी सक्षम बन जाएंगे और

Read more

प्रभावितों को तुरंत मिले राहत, जल्द पूरे हों मरम्मत कार्य : चंद्र कुमार

हमीरपुर| कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा है कि बीते दिनों जिला हमीरपुर में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को तुरंत राहत राशि आवंटित होनी चाहिए तथा सभी मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर अतिशीघ्र पूरे होने चाहिए। राहत एवं पुनर्वास कार्यों में कोई भी विलंब नहीं होना चाहिए। शुक्रवार को यहां हमीर भवन में जिला स्तरीय राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए चंद्र कुमार ने जिला के अधिकारियों को ये निर्देश दिए। बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों से जिला में हुए नुक्सान और राहत एवं

Read more

एसआईएस में भरे जाएंगे सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के विभिन्न पद

ऊना| एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल टेªनिंग एकादमी झबोला बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती के लिए विभिन्न शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल टेªनिंग एकादमी झबोला बिलासपुर भर्ती अधिकारी रनबीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर भर्ती के लिए 8 अगस्त को बीडीओ कार्यालय ऊना, 9 अगस्त को अंब, 10 अगस्त को गगरेट तथा 11 अगस्त को हरोली में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइज भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होने के साथ-साथ शारीरिक मापदंड लम्बाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80-85 सेंटीमीटर तथा उम्र

Read more

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आरकेएमवी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

शिमला| विश्व स्तनपान सप्ताह, 2023 के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय लोंगवुड़ शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आज एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्रधानाचार्य रुचि रमेश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य रुचि रमेश ने स्तनपान के महत्व को बताते हुए महाविद्यालय की छात्राओं को कहा कि स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है। स्तनपान से बच्चों के मस्तिष्क का विकास तेजी से होता है। उन्होंने बताया कि माँ का दूध बच्चे में

Read more

जिला में रोपित किए जाएंगे कुल 2,66,101 पौधे – डिप्टी सीएम

ऊना| जिला में पौधारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए जिला स्तरीय 74वां वन महोत्सव हिमाचल के अंतिम छोर की पंचायत गोंदपुर जयचंद में मनाया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बत्तौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने आम का पौधारोपण किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वन महोत्सव मात्र औपचारिकता नहीं होनी चाहिए बल्कि इस दौरान रोपित किए पौधों का संरक्षण करना भी हमारा मुख्य कर्त्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के तहत जिस स्थान पर पौधारोपण किया गया है वहां पर बाड़बंदी की जानी चाहिए ताकि पौधे सुरक्षित रहकर एक

Read more

राज्य रेडक्रॉस द्वारा किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

शिमला| प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी शिमला द्वारा शिमला नर्सिंग कॉलेज चम्याणा में वृक्षारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस शिमला के सहायक सचिव संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि लेडी गवर्नर एवं अध्यक्ष, अस्पताल कल्याण अनुभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस जानकी शुक्ला एवं (डॉ) साधना ठाकुर, सदस्य, राष्ट्रीय प्रबंधन समिति, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा सबसे पहले चिनार का पौधा लगा कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 200 पौधों को रोपित किया गया, जिसमें चिनार के 10, हाइड्रेजिया के 100, दयार के 20,

Read more

दिव्यांगजनों के लिए फेब्रिकेट आइटम्स कैंप का आयोजन, 50 दिव्यांगजनों को बांटे उपकरण

आज जिला मुख्यालय नाहन स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दिव्यांग बालकों के फैब्रिकेटेड आइटम्स कैंप आयोजित किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समग्र शिक्षा की ओर से दिव्यांगों के लिए असेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। यंहा आयोजित कैम्प के दौरान दिव्यांग बालकों के आकार एवं प्रकार के आधार पर एल.एम.को की टीम फैब्रिकेटेड आइटम्स तैयार करती है। इसके बाद वो दिव्यांग बालिकों को उनके साइज के हिसाब से फेब्रिकेट आइटम फिट करके देते हैं। जिला आई.ई.डी समन्वयक श्रीमती शिवानी थापा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की आज के कैंप में लगभग 50 बच्चे

Read more

ट्रक यूनियन पांवटा ने दिया आपदा राहत कोष में 2.51 लाख रुपये का चैक

ट्रक यूनियन पांवटा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को 2.51 लाख रुपये का चैक आपदा राहत कोष के लिये भेंट किया। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पांवटा उनकी जन्म भूमि है और कोटखाई उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र के लोगों से सदैव ही उन्हें प्रेम और स्नेह मिला है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वायदे के अनुरूप टैक्स का सरलीकरण करते हुए वन टाईम टैक्स जमा करने की सुविधा कर दाताओं को प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता से किये अन्य सभी वायदों को क्रमवार

Read more

सिरमौर जिला में भारी बारिश से 290 करोड़ रुपये का नुकसान-रोहित ठाकुर

नाहन 5 अगस्त। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है और अत्याधिक वर्षा से प्रदेश में अप्रत्याशित नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा इस भारी बारिश के कारण प्रदेश में 6600 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला भी भारी बारिश के कारण अत्यधिक प्रभावित हुआ है। सिरमौर जिला में भारी बरसात के कारण करीब 290 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यह जानकारी आज शनिवार उपायुक्त कार्यालय सभागार नाहन में राहत एवं पुनर्वास कार्य सम्बन्धी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए

Read more

दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर डॉ. परमार के दिखाए मार्ग पर चलने का लेना होगा प्रण: अजय सोलंकी

नाहन, 4 अगस्त | हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती के अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने नाहन माल रोड स्थित डॉक्टर परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किये। इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि आज पूरा प्रदेश डॉक्टर परमार की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मना रहा है और इसी कड़ी में नाहन में भी यह आयोजन किया जा रहा है।              उन्होंने कहा कि हमें डॉक्टर परमार के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा

Read more

विधायक अजय सोलंकी ने निहोग में वन महोत्सव की अध्यक्षता

नाहन, 4 अगस्त| विधायक अजय सोलंकी ने आज शुक्रवार को नाहन के निहोग क्षेत्र के राहोर में वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।    अजय सोलंकी  ने इस अवसर  पर  अपने सम्बोधन  में  कहा  कि इस वन विहार का  नाम  डॉ. यशवंत सिंह परमार के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वन विहार को बेहतरीन ढंग से  ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।  वन विहार में महिलाओं को प्राथमिकता पर इसकी देखरेख  के कार्य पर रखा जाएगा।     उन्होंने कहा कि बनेठी से जमटा तक वन विभाग

Read more

हर्षवर्धन चौहान 5 को पांवटा-शिलाई विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर

नाहन 4 अगस्त| उद्योग, संसदीय मामले व आयुष हर्षवर्धन चौहान 5 अगस्त को पांवटा व शिलाई विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। वह आज सायं शुक्रवार को नाहन पहुंचेंगे। उद्योग मंत्री 5 अगस्त को सिरमौर जिला की राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ नाहन में प्रातः 10 बजे जिलाधिकारियों के साथ आयोजित की जाने वाली बैठक में भाग लेंगे। उद्योग मंत्री इसी दिन शनिवार को दोपहर 1.30 बजे पांवटा साहिब में आयोजित राहत एवं पुनर्वास की बैठक में रोहित ठाकुर के साथ उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर बाद 3 बजे शिक्षा मंत्री के

Read more

कांग्रेस के राज में बढ़ रहा है खनन माफिया, हिमाचल में बड़ा क्राइम रेट : तोमर

शिमला|  भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस के राज में पूरे हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया पनप रहा है और साथ ही जब से कांग्रेस सरकार हिमाचल में विराजमान हुई है तब से हिमाचल प्रदेश में क्राइम की दरें बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल में अवैध खनन की दृष्टि से 7 महीने के भीतर 4,360 मामले सामने आए है। खनन माफिया के 7 मामले कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजे गए हैं। इसके अलावा 854 चालान विभिन्न न्यायालयों में भेजे गए हैं। इसके अलावा खनन अधिनियम में 29 मामले दर्ज किए गए हैं।

Read more