डॉ पारूल कोचिंग एंड कंसल्टेंसी में भरें जाएंगे इंगलिश टीचिंग फैक्लटी के तीन पद 

ऊना, 7 अगस्त – डॉ पारूल कोचिंग एंड कंसल्टेंसी ऊना द्वारा महिला वर्ग में तीन पद इंगलिश टीचिंग फैक्लटी के भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदो के लिए साक्षात्कार 9 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इन पदो के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन रखी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि

Read more

अत्याचार निवारण अधिनियम पर जागरुकता शिविर का आयोजन

आज तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय झंडूता के सौजन्य  से ग्राम पंचायत हीरापुर में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण  अधिनियम पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसील कल्याण  अधिकारी कमल  कांत ने अनुसूचित जाति, जनजाति के   कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जागरूक किया व योजनाओं का भरपूर लाभ लेने हेतु आग्रह किया। इसके उपरांत एस एच ओ झंडूता  विनोद कुमार ने जागरुकता कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों कोअनुसूचित जाति एवं जनजाति  कानून की जानकारी दी । इस दौरान उपस्थित लोगों को संविधान में कानून के

Read more

स्वां नदी व सहायक खड्डों में अवैध खनन को रोकना अति आवश्यक – जिला दंडाधिकारी

ऊना, 7 अगस्त – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि स्वां नदी के तटीकरण प्रोजेक्ट के कार्य, जैव विविधता और पुलों जैसी सार्वजनिक सम्पतियों को संरक्षित करने के लिए स्वां नदी एवं उसकी सहायक खड्डों में अवैध खनन को रोकना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ऊना में अवैध खनन से निपटने के लिए जिला स्तर पर जिला राहत एवं पुनर्वास कमेटी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुलिस, माईनिंग विभाग, उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वां बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा समस्त उपमंडलाधिकारी को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने

Read more

मीजल्स और रूबैला के उन्मूलन के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान

हमीरपुर 07 अगस्त। मीजल्स और रूबैला (एमआर) को पूरी तरह समाप्त करने के लिए जिला हमीरपुर में भी आज से विशेष अभियान आरंभ हो गया। ‘इंटेसिव मिशन इंद्रधनुष’ के नाम से तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के रूटीन के टीकाकरण के अलावा किन्हीं कारणों से टीकाकरण से छूटे बच्चों पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। एडीसी जितेंद्र सांजटा ने सोमवार को इस अभियान के तहत गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की तथा जिला को पूरी तरह मीजल्स और रूबैला से मुक्त करने के लिए संबंधित

Read more

एस.एल.ए.डी.आर.सी. परियोजना के तहत पांवटा, संगड़ाह और पच्छाद के किसानों को मिलेगा फसलों का मुआवजा -सुमित खिमटा

नाहन 7 अगस्त। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि कृषि पर निर्भर ग्रामीण समुदायों की सतत आजीविका परियोजना (एस.एल.ए.डी.आर.सी.) के एश्युरेंस फंड के तहत सिरमौर जिला के पांवटा, पच्छाद और संगड़ाह खंड में भारी बारिश के कारण नष्ट हुई किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई की जायेगी। उन्होंने इन क्षेत्रों के किसानों से खराब हुई फसलों की विस्तृत सूचना कृषि और बागवानी विभाग को उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। उपायुक्त सुमित खिमटा आज सोमवार को नाहन में एस.एल.ए.डी.आर.सी. की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित यह परियोजना जिला

Read more

अवैध डंपिंग को रोकने हेतू चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

ऊना, 7 अगस्त – सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के दौरान अवैध डंपिंग को रोकने और जागरूकता अभियान चलाने के लिए कोर टीम का गठन किया गया है। कोर टीम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल शक्ति विभाग, पुलिस विभाग, स्थानीय प्रशासन, पंचायती राज संस्थान और अन्य स्थानीय निकाय शामिल हैं। एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने अवैध डंपिंग को रोकने हेतू गठित टीम के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य निर्माण कंपनियों, श्रमिकों, रेगुलेटरी अथॉरिटी और स्थानीय समुदायों के बीच अवैध डंपिंग के

Read more

भाजपा प्रदेशध्यक्ष डॉ बिंदल ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल किया जारी

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी दिनों में पार्टी के कुछ संगठनात्मक कार्य होने जा रहे है। भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजीव सैजल, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष और सह संयोजक विशाल चौहान, प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए है। कार्यक्रम में भाजपा प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाती आई है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देशभर में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मण्डल स्तर पर मनाने का

Read more

प्रधानमंत्री ने रखी अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला, राज्य में रेलवे विकास में नये अध्याय की शुरूआत : शुक्ल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। इनमें हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तहत अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इस अवसर पर अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे ने यह योजना आरम्भ की है, जिससे हिमाचल के पर्यटन विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे विकास के क्षेत्र में एक नये अध्याय की शुरूआत की है

Read more

अनुशासन और देशभक्ति की भावना के लिए सभी बच्चों के लिए जरूरी हो एनसीसी- कर्नल धनीराम शांडिल

नाहन, 6 अगस्त| जीवन में अनुशासन और देशभक्ति की भावना के लिए शिक्षण संस्थानों में प्रत्येक बच्चे को एनसीसी का प्रशिक्षण अनिवार्य होना चाहिए। इससे व्यक्ति में अपने देश के लिए मर मिटने का जज्बा उत्पन्न होगा। एनसीसी प्रशिक्षण लेने से बच्चों में मनोबल बढ़ने के साथ उनके शारीरिक बल में भी इजाफा होगा। स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने यह बात सरांहा के जंजघर में यूनाइटेड वैटरन एसोसिएशन के द्विवार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा भी अनुशासन के बगैर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल नहीं कर सकता।

Read more

दुखद: वरिष्ठ अधिवक्ता व गुरूद्वरा दशमेश अस्थान नाहन के प्रधान अमृत सिंह शाह की पत्नी का निधन

नाहन| वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गुरुद्वारा दशमेश आस्थान प्रबंधक कमेटी नाहन के प्रधान अमृत सिंह शाह की पत्नी हरबंश कौर शाह का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया । अमृत सिंह शाह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज सेवा व गुरुद्वारा साहिब में सेवा में सहयोग देने में हरबंश कोर शाह अपनी अहम भूमिका हमेशा निभाते थे । गौरतलब है कि कौर लंबे समय से गम्भीर बिमारी से जूझ रहे थे । जिनका घर पर ही परिजनों द्वरा इलाज करवाया जा रहा रहा था । आज दोपहर करीब डेढ़ बजे कौर ने अंतिम सांस ली । शाह परिवार

Read more

स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले की हो निष्पक्ष जांच, आरोपी को हो कड़ी सजा: ABVP

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् महिला अधिकारों के लिए हमेशा आवाज़ उठाती रही है और महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार सहन नहीं कर सकती। प्रदेश सह मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के ज़िला सोलन के बद्दी क्षेत्र में स्कूल की 11 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले का सामने आना अति शर्मनाक विषय है। हिमाचल प्रदेश जिसे देवताओं की भूमि कहा जाता है। विद्यार्थी परिषद् हमेशा ऐसी घटनाओं को प्रशासन के सामने लाने का काम करती रही है व यह मानती है कि बार बार इस तरह की घटनाओं का होना कहीं न कहीं

Read more

सीटू का राज्य स्तरीय शिमला में आयोजित, सैकड़ों आउटसोर्स कर्मियों ने लिया भाग

हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन सम्बन्धित सीटू का राज्य स्तरीय अधिवेशन शिमला के कालीबाड़ी हॉल में आयोजित किया गया।अधिवेशन में प्रदेशभर से सैकड़ों आउटसोर्स कर्मियों ने भाग लिया। अधिवेशन में सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। वीरेंद्र लाल को अध्यक्ष, दलीप सिंह को महासचिव, पंकज शर्मा को कोषाध्यक्ष, चुनी लाल, सन्तोष कुमार, सरीना देवी, लोकेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, संजय कुमार, मोहम्मद रिज़वान, निशा देवी को सचिव नोख राम, सीता राम, उमानन्द, सतीश, देवेंद्र, आशा, सन्नी ठाकुर, निरथ राम, विपिन कुमार तथा यशपाल को कमेटी सदस्य चुना गया। अधिवेशन ने निर्णय लिया कि आउटसोर्स कर्मियों की मांगों व एनएचएम से स्वास्थ्य

Read more

प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में बनाएंगे एक आदर्श अस्पताल डॉ धनीराम शांडिल

नाहन 6 अगस्त। स्वास्थ्य तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा  में एक आदर्श अस्पताल की स्थापना की जाएगी ताकि लोगों को समीपवर्ती स्थान पर बहु विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। वह आज सिरमौर जिला की पश्चात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नारग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि तीन आदर्श अस्पतालों में सभी प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा आवश्यक मशीनरी व उपकरणों की उपलब्धता करवाई जाएगी ताकि गांव के लोगों को उपचार के लिए दूसरे राज्यों

Read more

हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसाइटी की मीटिंग हुई संपन्न,विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा

नाहन| जिला मुख्यालय नाहन में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बैठक में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मुख्य मार्ग को तंग जगहों पर चौड़ा करने, सड़क किनारे बनी नालियों को साफ करने बारे जैसे विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क की दशा को सुधारने हेतु नगर पालिका को सूचना देने पर भी चर्चा की गई। बैठक में बैठक में हाउसिंग बोर्ड स्थित इंटरनेट फाइबर,

Read more

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिलाई क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

नाहन 6 अगस्त। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिन्हे राहत एवं पुनर्वास के लिए जिला सिरमौर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ अपने सिरमौर प्रवास कार्यकम के दौरान शनिवार सांय शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भारी बरसात से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में अपनी व्यथा सुनाने के लिए जगह-जगह भारी बारिश से प्रभावित लोग उनसे मिले। इन प्रभावित लोगों में किसी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया, किसी का डंगा गिर गया और किसी के खेत खत्म हो गये तो किसी की खड़ी फसल नष्ट हो गई। उन्होंने सभी प्रभावित लोगों से

Read more

सिरमौर में 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष-सुमित खिमटा

नाहन, 6 अगस्त| उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में गत शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी इंटैनसिफाइड मिशन इंद्रधनुष, यू विन पोर्टल, एम.आर. एलेमिनेशन तथा रूटीन इम्यूनाइजेशन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।   उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि आगामी 7 अगस्त से 12 अगस्त 2023 तक सिरमौर जिला में मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत नियमित टीकाकरण में छूटे हुए सभी 0-5 साल तक के बच्चे को बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा ताकि जो भी बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए हैं उन्हें

Read more

हमीरपुर गांव हनोह के सुरेश ने तैयार किया किवी बागीचा

हमीरपुर 06 अगस्त| पौष्टिकता एवं औषधीय गुणों से भरपूर और बाजार में अक्सर ऊंचे दामों में मिलने वाला फल ‘किवी’ क्या हमीरपुर जैसे इलाके में भी हो सकता है? आम तौर पर तो यह असंभव ही लगता था, लेकिन जिला के भोरंज उपमंडल के गांव हनोह के सुरेश कुमार और उनकी धर्मपत्नी रमेश कुमारी ने उद्यान विभाग की मदद से लगभग 12 कनाल जमीन पर किवी के 100 पौधों का बागीचा तैयार करके सभी मिथकों को तोड़ दिया है। मात्र 5 महीनों में ही सुरेश कुमार के बागीचे में लहलहा रहे किवी के बेलनुमा पौधे साफ बयां कर रहे हैं

Read more

उपमुख्यमंत्री ने किया राज्यपाल का स्वागत

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आज ऊना पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वागत किया। राज्यपाल एक दिवसीय दौरे में ऊना पहुंचे हैं।                वह रविवार को अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे, जिसमें अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

Read more

रोहडू में घटित अमानवीय और असंवेदनहीन घटना : बिंदल

शिमला| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदलने कहा कि यहां वर्तमान कांग्रेस सरकार पूर्णरूपेण संवेदनहीन सरकार बन चुकी है। चम्बा के सलूणी में एक भयानक हत्या हुई । जनमानस उस हत्या के विरोध में खड़ा हुआ । चम्बा जिला में भय का महौल, अशंका का महौल व्यापत रहा, परन्तु सुखविन्द्र सिंह सूख्खू की सरकार ने संवेदनहीनता दिखाते हुए मुख्यमंत्री जी ने प्रभावित परिवार में जाने की जहमत तक नहीं उठाई। भाजपा ने कहा कि जहां प्रदेश में हत्याओं व बलात्कार जैसी अमानवीय कृत्यों का दौर चल रहा है वहीं शिमला जिला के रोहडू में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

Read more

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक 

ऊना, 5 अगस्त- जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने वैकल्पिक समारोह स्थल के रूप में टाउन हॉल को तैयार करने के निर्देश दिए। राघव शर्मा ने समारोह स्थल को 14 अगस्त से पूर्व पूरी तरह से तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में जिला के विकास

Read more