नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला का शुभारंभ 

ऊना, 8 अगस्त – ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुआ। इस कार्यशाला में ऊना ब्लॉक के 56 स्कूलों से आए मेंटर टीचरों ने भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य स्त्रोत विजय कुमार ने अध्यापकों से आहवान किया कि नशा मुक्त ऊना अभियान में उनकी भूमिका सबसे अहम है। स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुक्सानों से अवगत करवाना सबसे जरूरी है। क्योंकि इन युवाओं पर

Read more

सुरेश कश्यप ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की

शिमला| पोंटा साहिब और काला अंब औद्योगिक क्षेत्र को जगाधरी रेलवे से जोड़ने को लेकर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की।  कश्यप ने मंत्री को बताया की शिमला संसदीय क्षेत्र का यह क्षेत्र एशिया का सबसे बड़ा फार्मास्युटिकल हब है और यह अभी तक रेल सेवा से नहीं जुड़ा है। इसके लिए पहले भी एक सर्वेक्षण कराया गया था और केंद्रीय मंत्री ने इस क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रेल सेवा से जोड़ने का आश्वासन दिया है।                    इसके अलावा

Read more

उपायुक्त तोरूल रवीश ने किया जिला जन-जातीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण।

उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने जिला जन-जातीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होनें वहा पर विभिन्न वार्डो में उपचाराधीन रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होनें जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में दी जा रही पारम्परिक चिकित्सा पद्वति की सराहना की व इस चिकित्सा पद्वति को जिला में बढावा देने के लिए उचित प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होेनें दवाईयों के स्टोर का निरिक्षण करते हुए कहा कि समाप्ति तिथि वाली दवाईयों का उचित निपटान किया जाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होनें अस्पताल में सफाई व्यवस्था की भी जांच की व रोगियों को दी जा रही खान पान व्यवस्था की

Read more

भोरंज में भी धूमधाम से मनाया जाएगा 77वां स्वतंत्रता दिवस

भोरंज 08 अगस्त। 77वां स्वतंत्रता दिवस भोरंज में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। एसडीएम संजय स्वरूप ने बताया कि उपमंडल स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में पुलिस, होमगाड्र्स, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकडिय़ां मार्चपास्ट करेंगी। एसडीएम ने बताया कि इस भव्य परेड के लिए 11 अगस्त से रिहर्सल आरंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसमें उपमंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। एसडीएम ने भोरंज के आस-पास के शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को इस समारोह में अपने-अपने संस्थानों

Read more

पौधारोपण कार्यक्रमों में भाग लेंगे इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 08 अगस्त। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल 9 अगस्त को बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह साढे दस बजे राजकीय उच्च पाठशाला बल्याह में वन विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले 74वें  वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसी दिन दोपहर बाद 2 बजे वह दियोटसिद्ध में बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जाने वाले पौधारोपण कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके बाद इंद्र दत्त लखनपाल गांव दलचेहड़ा का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

Read more

निर्वाचक नामावली सत्यापन कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी – एडीसी

ऊना, 8 अगस्त – जिला में निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम 21 जुलाई शुरू किया जा चुका है जोकि 21 अगस्त, 2023 तक चलेगा। इस दौरान निर्वाचक नामावली के सत्यापन संबंधी प्रक्रिया में निर्वाचन विभाग कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें ताकि सशक्त लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने निर्वाचक नामावली सत्यापन प्रक्रिया संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया

Read more

09 अगस्त को रूकती छितकुल फीडर के तहत आने वाले गांवों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सांगला ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 के.वी रूकती छितकुल फीडर में मुरम्मत कार्य के चलते गा्रम पंचायत थैमगारंग, बटसेरी, रक्छम व छितकुल में 09 अगस्त, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

Read more

होलटन किंग पंडोगा में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के भरे जाएंगे चार पद

ऊना, 8 अगस्त – मैसर्ज़ होलटन किंग पंडोगा द्वारा 10 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के चार पदो हेतू साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन और एमबीए रखी गई है। इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी

Read more

टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के भरे जाएंगे 39 पद

ऊना, 8 अगस्त – शिक्षा निदेशालय शिमला द्वारा टीजीटी मेडिकल और टीजीटी नॉन मेडिकल में टैट पास (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों ) के बैच आधार पर 39 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि टीजीटी नॉन मेडिकल में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के अनारक्षित वर्ग में अपटू अगस्त 2023 बैच, ओबीसी ( भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों ) में अपटू दिसम्बर, 2005 बैच, एससी ( भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों ) में अपटू दिसम्बर, 2018 व एसटी ( भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों ) श्रेणी में दिसम्बर, 2021 बैच के आधार पर भरें जाएंगे।

Read more

एनएचएम से निकाले आउटसोर्स कर्मियों के मुद्दे की हो जाँच : राकेश शर्मा 

शिमला| प्रदेश सरकार ने युवाओं को हर साल एक लाख रोजगार देने के वादा किया था लेकिन यह सरकार तो आउटसोर्स पर रखें कर्मचारियों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी से निकालने पर प्रवक्ता राकेश शर्मा ने सुक्खू सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सुक्खू सरकार में अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर उनसे बर्तन मांजने का काम करवा रही है जब यह कर्मचारी अधिकारी के घर पर बर्तन मांजने से मना कर देते हैं तो उन्हें

Read more

विभिन्न समस्याओं को लेकर विक्रम कैंसल निवासियों ने DC को सौंपा ज्ञापन

नाहन| जिला मुख्यालय नाहन स्तिथ वार्ड नंबर 12 स्थित विक्रम कैंसल निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप समस्या के समाधान की मांग उठाई है। लोगो ने स्थानीय समस्याओं को लेकर उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा को ज्ञापन सौंप जल्द कार्यवाही की मांग उठाई है। स्थानीय महिला ने बताया कि वार्ड की यह सड़क नगर परिषद नाहन द्वारा वर्ष 2001 में इस सड़क का निर्माण किया गया था जिसके बाद आज तक इस सड़क की कोई सुध नहीं ली गई है। अब सड़क पूरी तरह से टूट गई है जिस कारण यन्हा अकसर हादसे भी हो

Read more

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में मनाया गया पौधारोपण सप्ताह

आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में पौधारोपण सप्ताह मनाया गया। इसके अंतर्गत क्यारियां बनाना, मिट्टी डालना, और पौधारोपण किया गया इससे जंहा प्रशिक्षुओं द्वारा संस्थान की सुंदरता पर भी चार चांद लगे तो वंही पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य भी पूरा हुआ। इस सप्ताह का समापन दिनांक 7 अगस्त 2023 को गया जिसका शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सिरमौर एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर द्वारा किया गया था। आज समापन के दौरान संस्थान में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा दो प्रतियोगिताएं कराई गई जिसमे एक भाषण प्रतियोगिता एवं दूसरी समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में विजेताओं

Read more

मुख्यमंत्री 8,9 अगस्त को चौपाल, रोहड़ू, ननखड़ी व नारकंडा क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिमला 07 अगस्त – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 8 और 9 अगस्त 2023 को जिला शिमला के चौपाल, रोहड़ू, ननखड़ी व नारकंडा आदि क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 8 अगस्त को प्रातः 11 बजे शिमला से हवाई मार्ग के माध्यम से चलेंगे और 11:20 पर चौपाल पहुंचेगे और सड़क के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के विश्राम ग्रह पहुंचेंगे जहाँ वह जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात वह कोटखाई जायेंगे और क्यारी गांव में भारी बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेंगे और ठियोग-खड़ा पत्थर-हाटकोटी मार्ग का भी निरिक्षण करेंगे। इसके पश्चात वह सांय

Read more

विक्रमादित्य सिंह ने रोहड़ू विस में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, लोगों की सुनी समस्याएं

शिमला 07 अगस्त –  लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे तथा इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा से हुए नुकसान जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने रोहड़ू एवं संदासु में स्थानीय लोगो की समस्याएं भी सुनी। इस पूरे दौरे के दौरान रोहड़ू विधानसभा के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा लोक निर्माण मंत्री के साथ उपस्थित रहे। विक्रमादित्य सिंह रोहड़ू उपमंडल अंतर्गत लैला गांव में बादल फटने के कारण आई बाढ़ मे अपनी जान गवाने वालों के परिजनों के घर भी गए

Read more

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंचायतों में किया जाएगा पौधारोपण 

ऊना, 7 अगस्त – खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा की अध्यक्षता में ऊना के पंचायत प्रधानों के साथ मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रधानों को मेरी माटी मेरा देश अभियान बारे विस्तृत जानकारी दी गई। बीडीओ ने बताया कि इस अभियान के तहत 9 से 13 अगस्त तक शिलाफाल्कम का स्थापन और अमृत वाटिका मे पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 से 12 अगस्त तक प्रतिदिन 12-12 पंचायतों 13 अगस्त को 15 पंचायतों में पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिलाफाल्कम में संबंधित पंचायतों में युद्ध के

Read more

शिशु को 6 माह तक दें सिर्फ मां का दूध

हमीरपुर 07 अगस्त। विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी ने सोमवार को आंगनवाड़ी केंद्र ककडिय़ार और खनेऊ में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व से अवगत करवाया गया। उन्हें बताया कि जन्म के बाद शिशु को 6 महीने तक सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए। 6 माह के बाद भी शिशु को ऊपरी आहार के साथ-साथ स्तनपान करवाना चाहिए। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिला और उसके बच्चे की सही देखभाल पूरे परिवार की जिम्मेदारी होती

Read more

होटल प्रबंधन संस्थान में खाली सीटों के लिए आवेदन 15 तक

हमीरपुर 07 अगस्त। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में बीएससी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की समाप्ति के बाद कुछ सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से अंग्रेजी विषय के साथ बारहवीं पास होना चाहिए। संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि ये खाली सीटें एनसीएचएमसीटी के मानदंडों के आधार पर आवंटित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94186-22786 और 98174-93382 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read more

13 तक बंद रहेगी बस्सी-भोरंज-भियाड़ सडक़

भोरंज 07 अगस्त। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी-भोरंज-भियाड़ सडक़ केे मरम्मत कार्य के चलते इस सडक़ पर यातायात 13 अगस्त तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम संजय स्वरूप ने बताया कि मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सडक़ से वाहनों की आवाजाही पर 13 अगस्त तक रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बस्सी से तरक्वाड़ी होते हुए भियाड़ की ओर आवाजाही कर सकते हैं।

Read more

बड़सर की एक-एक जनसमस्या का निवारण मेरी प्राथमिकता : इंद्र दत्त लखनपाल

भोटा 07 अगस्त। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव का चहुमुखी विकास तथा एक-एक व्यक्ति की समस्या का निवारण, उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए वह दिन-रात कार्य कर रहे हैं। सोमवार को भोटा में स्थानीय लोगों की समस्याओं की सुनवाई के लिए एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के कुछ महीने के कार्यकाल में ही बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की नई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं और इनके लिए धनराशि का प्रावधान भी कर दिया गया है। इन

Read more

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की डीसी ऊना से भेंट

ऊना 7 अगस्त: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना के प्रतिनिधिमण्डल ने एनजीओ प्रधान रजनीश शर्मा की अगुवाई में सोमवार को उपायुक्त ऊना राघव शर्मा से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जेसीसी की बैठक आयोजित करवाने का आग्रह किया। जिसपर उपायुक्त ने शीघ्र बैठक करवाने का आश्वासन दिया। एनजीओ प्रधान रजनीश शर्मा ने ज़िला के सभी विभागांे के अराजपत्रित कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वे अपनी समस्याओं अथवा मांगों को महासंघ के ध्यान में लाएं ताकि बैठक का एजैंडा तैयार किया जा सके। प्रतिनिधिमण्डल में महासंघ के वरिष्ठ उपप्रधान तारा सिंह, महासचिव राजेश कुमार, प्रधान शहरी इकाई भाग

Read more