नाहन चौगान में धूम धाम के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

नाहन 11 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर नाहन चौगान मैदान में आगामी 15 अगस्त को एक शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शहर के विभिन्न स्कूलों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुक्रवार को नाहन के एसएफडीए हॉल में रिहर्सल आयोजित की गई। डीपीआरओ प्रेम ठाकुर की देख-रेख में आयोजित पूर्वाभ्यास में कुल शिक्षण व अन्य संस्थानों की आठ प्रस्तुतियां होंगी। प्रेम ठाकुर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा नाहन, ए.वी.एन. पब्लिक स्कूल, माता पद्मावती नर्सिंग संस्थान, राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री महाविद्यालय नाहन, राजकीय

Read more

हरोली में सहकारी प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

ऊना जिला सहकारी विकास संघ (ऊनकोफैड) के तत्वावधान में विकास खण्ड हरोली में गांव सिंगा स्थित सामुदायिक भवन में नौ कृषि सहकारी सभाओ की प्रबंधक कमेटियों व पदाधिकारियों का सहकारी प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीटन, सिंगा, बाथड़ी, बाथू, गोंदपुर जयचंद, गोंदपुर बुला, दुलैहड़ अधर्मिया, भडियारा व दुलैहड़ सहकारी सभाओं ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर में एकीकृत सहकारी परियोजना के महाप्रबंधक विक्रमजीत व सहकारिता विभाग के जिला अंकेक्षण अधिकारी रविन्द्र जसवाल व ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र

Read more

15 अगस्त को सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा, डीसी ने जारी की अधिसूचना

हमीरपुर 11 अगस्त। जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण के लिए 15 अगस्त को जिला की सभी 248 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की विशेष बैठक होगी। हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 5 और हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज नियम 1997 के तहत अधिसूचना जारी करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि ग्राम सभा की विशेष बैठक में जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण और ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के संंबंध में चर्चा की जाएगी। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से 15 अगस्त को ग्राम सभा की विशेष बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित

Read more

पोषण अभियान को ग्रामीण स्तर पर कारगर ढंग से करें कार्यान्वित – उपायुक्त

शिमला, 11 अगस्त| उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण अभियान के तहत 6 साल तक के बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान करने पर विस्तृत चर्चा की और इस योजना को कारगर ढंग से ग्रामीण स्तर पर कार्यान्वित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के समग्र विकास पर बल दिया ताकि उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास सही तरीके से सम्भव हो सके। उन्होंने बताया कि जिला के 2154 आगनबाड़ी केन्द्रों में 33,244 बच्चों को पौष्टिक आहार मिल रहा

Read more

चंबा हादसे पर भाजपा ने XEN PWD पर उठाई FIR दर्ज करने की मांग

शिमला| भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक हंसराज ने कहा कि चंबा में आज सुबह एक बहुत दर्दनाक हादसा हुआ है और इसमें पूरी तरह से सरकार एवं पीडब्ल्यूडी के एक्स ई एन की लापरवाही सामने आई है । आज सुभा 9 बजे के आस पास चंबा तीसा पांगी रोड पर एक पहाड़ गिरने से सात लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें से दो स्थानीय लोग थे और बाकी पुलिसकर्मी थे। उन्होंने कहा कि हमने सरकार से लगातार गुहार लगाकर इस रोड को बंद करवाया था पर सरकार ने इस रोड को फिर खोल दिया था, इसकी जानकारी भी हमने सरकार

Read more

13 और 20 को इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 11 अगस्त। विद्युत उपमंडल-1 हमीरपुर में 13 और 20 अगस्त को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव सलासी, सासन, झनियारी, दड़ूही, नेरी, खिल्ला, गरथेड़ी ब्राह्मणा, शिवनगर, नडियाणा, कमलाह, झनियारा, विकासनगर, जसकोट, जटेहड़ी, बहल भलवालां और साथ लगते गांवों में दोनों दिन सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि यह मरम्मत कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

सीमावर्ती गांव में 131 विकासात्मक परियोजनाएं प्रस्तावित

उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने आज जिला किन्नौर के सीमावर्ती गांव के विकास के लिए वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में 55 गांव को वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत लाया गया है जिनमें से 27 गांव में 131 विकासात्मक परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। तोरूल रवीश ने कहा कि जिला किन्नौर के 27 सीमावर्ती गांव में छितकुल, बटसेरी, रकच्छम, पूह, नमज्ञां, टाशीगंग, नाको, लियो, चूलिंग, चांगो, चारंग, डूबलिंग, लाबरंग, नेसंग, कुन्नू, सुमरा, शलखर, यंगथंग, हंगमथ, हांगो, का, मलिंग, मलिंग डोगरी, थंगकर्मा, उपमोहाल डबलिंग, उपमोहाल दनमोछे तथा उपमोहाल खाब शामिल है। उपायुक्त ने कहा कि

Read more

चिंतपूर्णी में सुगम दर्शन प्रणाली से श्रद्धालुओं को माता के  दर्शन करने में हो रही आसानी।

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार के सत्ता में आते ही जिला ऊना के प्रमुख धार्मिक स्थल माता श्री छिनमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत अनेक विकास कार्यो तथा परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में चिंतपूर्णी में मंदिर प्रशासन द्वारा निरंतर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई परियोजनाएं आरंभ गई है जिनका सीधा लाभ श्रद्धालुओं को मिलना आरंभ हो गया है।  हाल ही में मंदिर प्रशासन द्वारा सुगम दर्शन प्रणाली आरंभ की गई है सुगम दर्शन प्रणाली का लाभ लेने वालों के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा 1100 रुपए फीस निर्धारित की गई है

Read more

नाहन बाजार में सुबह 8 बजे से सायं 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

नाहन 10 अगस्त| आम लोगों की सुविधा के दृष्टिगत नाहन बाजार में गर्मियों में प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक तथा सर्दियों में सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। इस संबंध में अलग से एक बैठक भी आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में यातायात का नियमन समय की मांग है और शहर वासियों को असुविधा से बचाने के लिए जरूरी है। सुमित खिमटा ने पुलिस को अनियमित यातायात की समस्या से सख्ती से निपटने

Read more

बादल फटने से मलबे में दबे दो के शव निकाले गए, तीन की तलाश जारी

नाहन 10 अगस्त। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमण्डल की ग्राम पंचायत मुगलावाला के सिरमौरी ताल के लिये बुधवार की रात काली रात बनकर आई। सिरमौरी ताल में बादल फटने से चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है। गांव में बादल फटने से आई भयंकर बाढ़ की जद में एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया और इसमें एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। उपायुक्त सुमित खिमटा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा तथा बचाव दल सहित मौके लिये रवाना हो गए और राहत व बचाव कार्यों के लिये लगातार मोर्चे पर

Read more

प्रशिक्षुता जागरूकता पर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित

ऊना, 10 अगस्त – जिला कौशल समिति द्वारा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुता जागरूकता को लेकर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मैहतपुर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष सीएस कपूर, बीएस ढिल्लों, राजकीय आइटीआई मैहतपुर के प्रधानाचार्य पुनीत कुमार, रूपेन्द्र सिंह डीटीई सुंदरनगर, राजकीय आईटीआई ऊना से नरेश कुमार सहित अन्यों ने भाग लिया। इस बारे जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला में अप्रेंटिशशिप के महत्व और इससे औद्योगिक संस्थान तथा प्रशिक्षु को होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत चर्चा की

Read more

15 अगस्त से 15 सितम्बर तक किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करें – एडीसी 

ऊना, 10 अगस्त| ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक  अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में बचत भवन ऊना में समपन्न हुई। बैठक में बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने को कहा ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों कों पूरा किया जा सके। उन्होंने बैकों को किसानों को अधिक से अधिक कृषि कार्ड वितरित, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाने के

Read more

राहुल गांधी को आज तक भारत माता का क्या अर्थ है यह नहीं मालूम हुआ न ही मालूम हो पाएगा : बिंदल

शिमला| कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए ब्यान जिसमें उन्होनें भारत माता को मारने का आरोप सरकार पर लगाया पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी को आज तक भारत माता का क्या अर्थ है यह नहीं मालूम हुआ न ही मालूम हो पाएगा। राहुल गांधी के नाना ज्वाहर लाल ने बार-बार कहा कि वी अरे ए नेशन इन मेकिंग अर्थात् हम राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ रहे हैं। उन्होंने और भी कहा कि अंग्रेजों ने भारत को एक राष्ट्र बनने में मदद की है

Read more

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत बैठक का आयोजन

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के प्रभावशाली कार्यन्यवन के दृष्टिगत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त तोरूल रवीश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के सभी मदों जैसे बाल देखभाल संस्थान में भोजन, वस्त्र, बिस्तर, शिक्षा व शिक्षण प्रवास, सामाजिक सुरक्षा व कैरियर काउंसलिंग जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित बनाने हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि 18 से 27 वर्ष के अनाथ बच्चों के लिए उच्च शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा के लिए ट्यूशिन फीस, आवास सुविधा, विवाह अनुदान के लिए 02 लाख रुपये या विवाह पर होने

Read more

विधायक आशीष शर्मा ने किया ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान का शुभारंभ

हमीरपुर 10 अगस्त| आजादी का अमृत महोत्सव और ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत वीरवार को स्थानीय नगर परिषद ने पीडब्ल्यूडी कालोनी के निकट परिषद के पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें स्थानीय विधायक आशीष शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को समर्पित इस कार्यक्रम में विधायक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और हमीरपुर के 10 वीर सैनिकों की पट्टिका ‘शिलाफलकम’ का अनावरण किया तथा पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को नमन करते हुए आशीष शर्मा ने कहा कि इन योद्धाओं के कारण ही हमारा

Read more

बिलासपुर में उपाध्यक्ष पर्यटन विकास बोर्ड आर एस बाली करेंगे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

बिलासपुर 10 अगस्त| 76वे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला( छात्र ) बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष पर्यटन विकास बोर्ड आर एस बाली (कैबिनेट रैंक) करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने देते हुए बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यातिथि सुबह 10:45 बजे शहीद स्मारक (चंगर) पर माल्यार्पण करेंगे। उसके पश्चात 11बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहन करेंगे तथा 11:02 बजे राष्ट्रीय गान होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रातः 11:05 बजे पुलिस, होम गार्ड और एन.सी.सी. ,एन.एस.एस. , स्काउट एण्ड गाइड की टुकड़ियों द्वारा भव्य मार्चपास्ट किया जाएगा।

Read more

सीनियर सेकेंडरी स्कूल करोट और चबूतरा में आयोजित की कार्यशालाएं

सुजानपुर 10 अगस्त। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोट और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चबूतरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कॅरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यशालाएं आयोजित कीं। कार्यशालाओं की अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि किशोरावस्था में विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। तभी वे जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचने में सक्षम होते हैं। कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि वैश्वीकरण ने युवाओं के लिए असीम संभावनाएं पैदा की हैं, लेकिन इसके साथ ही पारस्परिक प्रतिस्पर्धा को भी

Read more

लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित राजस्व सेवाओं को समयबद्ध प्रदान करना सुनिश्चित करें राजस्व अधिकारी – राघव शर्मा 

ऊना, 10 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर उपलब्ध करवाएं। इसके अतिरिक्त राजस्व अधिकारी लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लोगों को प्रदान की जानी वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में प्रत्येक तहसील कार्यालय और पटवार खानों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाओं की सूची को सूचनापट्ट पर अंकित करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सूचनापट्ट पर यह

Read more

मेरी माटी मेरा देश पौध रोपण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत चांसू में 75 पौधे रोपे

जिला युवा अधिकारी किन्नौर अतुल शर्मा ने आज यहां बताया कि नेहरू युवा केंद्र किन्नौर द्वारा जिला की ग्राम पंचायत चांसू में मेरी माटी मेरा देश पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों कों नमन करने के साथ-साथ उन्हें सम्मान प्रदान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वीर सेनानियों की याद में देशभर में 9 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पंचायतवासियों व युवक मंडल के सदस्यों ने मिलकर

Read more

आढ़ती, लदानी, बागबान और सरकार की एक समन्वय बैठक होनी चाहिए : बलबीर

शिमला| भाजपा प्रवक्ता बलबीर वर्मा ने कहा हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के कारण बड़ी संख्या में सड़के बंद है और लोगों का बड़ी तादाद में निजी नुकसान भी हुआ है। इस क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा बागबानो को मंडियों में सब भेजने और बेचने की दृष्टि से सरकार द्वारा काफी अड़चन डाली जा रही है। हैरानी की बात यह है को अब मंडियों के बाहर भी सेब खरीदा जा रहा है, आप पराला मंडी की बात ही कर ले तो हिमाचल की सबसे महत्वपूर्ण मंडी के बाहर ही सेब बेचने को प्रक्रिया चल रही है। हिमाचल सरकार के कृषि

Read more