हमीरपुर जिला में 3 लोगों की मौत, 2 लापता
हमीरपुर 14 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला में लगातार भारी बारिश के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्ति का बहुत ज्यादा नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान जिला में 3 लोगों की मौत हुई है और 2 लोग लापता हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला की मुख्य सडक़ें यातायात के लिए खुली हुई हैं। इनके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में अवरुद्ध हुई सडक़ों को जल्द बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनरी पर्याप्त संख्या में लगाई गई है। बिजली और पानी की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और
Read more