सिरमौर और ऊना जिला के चार लोगों ने जल जीवन मिशन के तहत दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लिया भाग
नाहन 16 अगस्त। 77वें स्वंतत्रता दिवस और जल जीवन मिशन के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली में देश के विभिन्न राज्यों से आये और मिशन से जुड़े विशिष्ट अतिथियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जल शक्ति नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता आशीष राणा ने बतौर स्टेट नोडल आफिसर भाग लिया। आशीष राणा ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सचिव विन्नी महाजन, सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और अतिरिक्त सचिव एवं मिशन डारेक्टर विकास शील,
Read more