01 सितंबर से फागू में होगी ईवीएम/वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच: अतिरिक्त उपायुक्त
शिमला, 19 अगस्त|अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां लोकसभा आम चुनाव-2024 के संचालन के लिए ईवीएम/वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी (डीसी) शिमला द्वारा तैनात कर्मचारियों एवं बीईएल इंजीनियरों द्वारा ईवीएम/वीवीपीएटी गोदाम फागु (ठियोग) में प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 01 सितंबर, 2023 से शुरू की जाएंगी। एफएलसी प्रत्येक दिन छुट्टियों सहित सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान सशस्त्र पुलिस बलों का कम से कम एक सेक्शन 24×7 सीसीटीवी कवरेज के साथ तैनात किया जाएगा। उन्होंने
Read more