राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला 26 से 28 सितम्बर तक सराहां में होगा आयोजित-सुमित खिमटा

नाहन, 24 अगस्त-उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला समिति सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला के सराहां का राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला इस बार 26 सितम्बर से 28 सितम्बर 2023 तक धूमधाम के साथ परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भगवान वामन की शोभा यात्रा, सांस्कृतिक संध्या, कुश्तियां, खेल प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनियां मेले का मुख्य आकर्षण रहंेगी। उपायुक्त सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज गुरूवार को नाहन में राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेले के आयोजन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सरांहा के वामनद्वादशी मेले के प्रति क्षेत्र के

Read more

डॉ राजीव बिंदल ने चंद्रयान मिशन में कांगड़ा के रजत अवस्थी और अर्जुन चौधरी को भूमिका निभाने पर पत्र लिख शुभकामनाएं दी

शिमला| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने चंद्रयान मिशन में कांगड़ा के रजत अवस्थी और अर्जुन चौधरी को भूमिका निभाने पर पत्र लिख शुभकामनाएं दी। बिंदल ने पत्र में लिखा की चंद्रयान- 3 की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिग होने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। मिली जानकारी के अनुसार आपका महत्वपूर्ण योगदान इस बड़े अभियान में रहा। इसको लेकर हम हिमाचलवासी गौरवान्वित महसूस करते हैं। आपके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आपके सफल जीवन की कामना करता हूँ। भारत के चंद्रयान- 3 उपग्रह के विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इतिहास के

Read more

शिमला शहर के सभी स्कूलों और विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करेंगे भूवैज्ञानिक

शिमला 24 अगस्त| उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शिमला में विभिन्न असुरक्षित स्थानों और सभी स्कूलों का आकलन करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है जोकि भारी बरसात से हुए नुकसान आकलन करने के साथ-साथ तत्काल रोकथाम के उपाय सुझाएगी। उन्होंने बताया कि इस समिति में भूवैज्ञानिक अनिल कुमार सिंह राणा, गौरव शर्मा, सुरेश भारद्वाज, अतुल शर्मा सदस्य के रूप में तथा सहायक भूवैज्ञानिक सुनील वर्मा सदस्य सचिव के रूप में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह समिति जिला प्रशासन के साथ परामर्श करके सभी अपेक्षित क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी और तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत

Read more

नार्को समन्वय केंद्र समिति की बैठक की उपायुक्त ने कीअध्यक्षता,नशे के खिलाफ सहयोग की अपील

शिमला, 24 अगस्त| उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी एवं हितधारक नशे से जुड़ी जानकारी साझा करें ताकि जिला में बढ़ते नशे के चलन पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी प्रदान करने के लिए टोल फ्री नंबर 9459100100, 1908 या 112 पर संपर्क करे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त “ड्रग फ्री हिमाचल” नामक एप भी शुरू की गई है जिस पर कोई भी व्यक्ति कहीं से भी नशे

Read more

कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में हिमाचल की जनता को दिया धोखा: भाजपा

शिमला| राजीव शुक्ला प्रभारी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के बयान पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, राजीव सैजल एवं गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राजीव शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में अपना घोषणा पत्र बनाया और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए गारंटियों का एक झूठ का पुलिंदा बनाकर हिमाचल प्रदेश की जनता के आगे परोस दिया। भाजपा ने कहा कि यह झूठी गारंटियों की सारी की सारी घोषणा एवं रचना इन प्रभारी राजीव शुक्ला की है जिनके कारण आज कांग्रेस की हिमाचल

Read more

PWD मंत्री ने शिमला शहर की अवरुद्ध सड़कों का लिया जायजा,अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के दिए निर्देश

शिमला 23 अगस्त| लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शिमला शहर का दौरा किया और भारी बरसात से हुए नुकसान तथा अवरुद्ध हुई सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने सचिवालय से लेकर संजौली, लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल होते हुए विभिन्न जगहों का भी निरिक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों को तुरंत सभी सड़कों को खोलने और सुचारु बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य के दौरान पूरी एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल

Read more

भारत ने चंद्रमा पर भी बनाई जगह, पीएम मोदी को बधाई : भाजपा

शिमला| भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में चंद्रयान 3 मिशन को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा के संघ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने देखा। जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की भूमि पर लैंड किया तो भाजपा मुख्यालय भारत माता की जय और तालिया की गूंज से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दुनिया की भूमि पर भी भारत ने अपनी शक्ति बड़ाई है और आज चंद्रमा की भूमि पर भी भारत ने एक जगह बनाई है, यह

Read more

झिरालड़ी स्कूल की छात्राओं को दिए कॅरियर एवं तनाव प्रबंधन के गुर

हमीरपुर 23 अगस्त। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कॅरियर गाइडेंस एवं तनाव प्रबंधन शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता बड़सर के एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने की। शिविर के दौरान 11वीं और 12वीं कक्षाओं की छात्राओं को परीक्षा, माहवारी, गरीबी, सामाजिक कुरीतियों अथवा अन्य विषम परिस्थितियों के दौरान तनाव से मुक्त रहने के गुर सिखाए गए। इस अवसर पर छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी को अपनी रुचि के अनुसार ही आगामी शिक्षा

Read more

हमीरपुर में 24 घंटों में लगभग 6 करोड़ रु का नुक्सान,कुल आंकड़ा 425 करोड़ रुपये के करीब

हमीरपुर 23 अगस्त। लगातार भारी बारिश के कारण जिला हमीरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सडक़ों, पेयजल योजनाओं, विद्युत लाइनों, अन्य सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति और कृषि भूमि का भारी नुक्सान हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार दोपहर तक पिछले 24 घंटों के दौरान ही जिले भर में 6 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके अलावा जगह-जगह भारी भूस्खलन और जलभराव से हुए नुक्सान का भी आकलन किया जा रहा है। डीडीएमए की रिपोर्ट की अनुसार 24 घंटों के दौरान लोक निर्माण विभाग को लगभग 4.80 करोड़

Read more

टौणी देवी में ग्राम रोजगार सेवक के लिए आवेदन 20 सितंबर तक

हमीरपुर 23 अगस्त। विकास खंड टौणी देवी में मनरेगा के तहत ग्राम रोजगार सेवक का एक पद भरा जाएगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय टौणी देवी की ओर से 20 सितंबर तक सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खंड विकास अधिकारी हरिचंद अत्री ने बताया कि आवेदक कम से कम दसवीं पास होना चाहिए और उसने मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 1 वर्ष का बेसिक कोर्स किया हो। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्रों के अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल या 40 प्रतिशत से अधिक

Read more

जगत नेगी के ब्यान हास्यास्पद : वर्मा

शिमला| प्रदेश प्रवक्ता व विधायक बलवीर वर्मा ने मंत्री जगत नेगी के ब्यान को हास्यास्पद बताया हैं।उन्होंने कहा कि जगत नेगी जी आपकी सरकार के साथ इतना बड़ा व्यवस्था परिवर्तन नही हुआ कि केंद्र का पैसा किसी व्यक्ति विशेष के खाते में आएगा और आप मोबाइल पर क्लिक कर उसकी जानकारी ले लोगों को साँझा करते रहोगे। केंद्र से जो भी पैसा आता हैं वो सरकारी खाते में आता हैं किसी व्यक्ति के नही। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता की कथनी और करनी ही समझ नही आती। आपदा के समय केंद्र से

Read more

उपायुक्त ने शिमला शहर में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

शिमला, 23 अगस्त| उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज शिमला शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर अवरुद्ध मार्गों को खुलवाया और राहत कार्यों का निरीक्षण किया। आदित्य नेगी ने शिमला शहर के कनलोग, बीसीएस एवं अन्य क्षेत्रों में हुए भारी बारिश से भूस्खलन का जायजा लिया तथा अधिकारियों को सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने बताया कि भारी बारिश एवं आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हर

Read more

अतिरिक्त उपायुक्त ने नाहन में प्राकृतिक राखियों के स्टॉल का किया शुभारम्भ

नाहन, 23 अगस्त-जिला ग्रामीण विकास अभिरकण सिरमौर द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहाता समूहों द्वारा बनाये गए प्राकृतिक उत्पाद विक्रय योजना के अन्तर्गत अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव ने आज बुधवार को नाहन में प्राकृतिक राखियों के स्टाल का शुभारम्भ किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि राखी के ये स्टॉल 30 अगस्त 2023 रक्षा बंधन के दिन तक संचालित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न विकास खंडों में संचालित ‘‘हिम ईरा दुकानों’’ में भी प्राकृतिक राखी का विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक स्वयं सहायता समूहों

Read more

मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा चेतावनी के दृष्टिगत नागरिक बरतें सावधानियां-सुमित खिमटा

नाहन, 23 अगस्त-उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिनों विशेषकर 22 अगस्त से 24 अगस्त 2023 के दौरान ऑरेंज अलर्ट और अगले 2 दिन यानि 25 अगस्त और 26 अगस्त 2023 के दौरान येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर सभी नागरिकों को परामर्श दिया जाता है कि, नदी-नालों खासकर उफनते

Read more

जिला लाइब्रेरी की कैंटीन की नीलामी अब 4 सितंबर को

हमीरपुर 23 अगस्त। जिला पुस्तकालय में प्रतिदिन आने वाले पाठकों की सुविधा के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की विशेष पहल पर पुस्तकालय परिसर में ही कैंटीन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार यह कैंटीन नीलामी के माध्यम से मासिक किराये पर आवंटित की जाएगी। यह नीलामी प्रक्रिया 4 सितंबर को दोपहर बाद साढे तीन बजे बचत भवन में पूर्ण की जाएगी। प्रत्येक बोलीदाता को नीलामी से पहले दस हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। नीलामी के लिए न्यूनतम आरक्षित मासिक किराया बारह हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

Read more

24 को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग स्थगित

हमीरपुर 23 अगस्त। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर द्वारा 24 अगस्त को निर्धारित वाहनों की पासिंग खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग ने 25 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए 24 अगस्त को निर्धारित वाहनों की पासिंग स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वाहनों की पासिंग के लिए नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।

Read more

09 सितम्बर को जिला किन्नौर में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर के सचिव ने आज यहां जानकारी दी कि जिला किन्नौर में राष्ट्रीय लोक अदालत 09 सितम्बर, 2023 को आयोजित की जानी निश्चित की गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष निम्न प्रकार के मामले प्रस्तुत किए जा सकते हैं, जिनमें धारा 138 के तहत एन.आई अधिनियम से संबंधित मामले, मनी-रिकवरी, श्रम विवाद, बिजली व पानी, भरण-पोषण व अन्य (आपराधिक, कम्पाउन्डेंबल व दीवानी विवाद) से संबंधित मामले शामिल हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इसके अतिरिक्त न्यायलयों में लंबित मामले जिनमें क्रिमिनल कम्पाउन्डेंबल ऑफेन्स, धारा 138 के तहत एन.आई अधिनियम से संबंधित मामले, मनी-रिकवरी, वाहन दुर्घटना, श्रम

Read more

23 से 25 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान

ऊना, 22 अगस्त – भारत मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला द्वारा अगले 72 घंटों के दौरान के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 25 अगस्त तक जिला ऊना के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, अचानक बाढ़ और पहाड़ी वाले क्षेत्रों में भूस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है। डीसी राघव शर्मा ने जिलावासियों को स्वां नदी एवं अन्य खड्डों, नालों के पास न जाने और पहाड़ी वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने का आहवान किया

Read more

एचआरटीसी की बसों में सामान को लेकर बढ़ाया गया किराया किसान और गरीब विरोधी निर्णय : धर्माणी

शिमला| भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मोहिंद्र धर्माणी ने कहा की सरकार द्वारा एचआरटीसी की बसों में सामान को लेकर बढ़ाया गया किराया किसान और गरीब विरोधी निर्णय है। आज आपदा के समय में किसान और गरीब अपनी रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है, वही सरकार के इस निर्णय ने गरीब की कमर तोड़ दी है। सरकार द्वारा कुछ महीने पहले डीजल और पेट्रोल की कीमतें बड़ाने से जहां आम आदमी महंगाई से परेशान था वही बसों में सफर करने वाला सामान्य व्यक्ति सरकार के इस निर्णय से और परेशानी में आ जाएगा। धर्माणी ने कहा हिमाचल पथ परिवहन निगम

Read more

सुक्खू भाई रक्षाबंधन पर तो 22 लाख बहनों के हक़ की घोषणा करो : रश्मिधर सूद 

शिमला| कांग्रेस की दस गारंटियों में महिलाओं को हर महीने 1 हजार 500 रुपए देने की गारंटी पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि आज प्रदेश की 22 लाख बहनें आपसे 1500 रु की आस लगाए बैठी हैं। उन्होंने कहा सुक्खू भाई जी, महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार राखी इसी महीने के अंत में है और मैं अपने प्रदेश की सभी बहनों की तरफ से सुक्खू भाई से राखी पर इस उपहार को मांगती हूँ। आज हिमाचल की बहनें अपना हक़ मांग रही हैं क्यूंकि इसी वादे के साथ आप सत्ता

Read more