ऐतिहासिक अखिल भारतीय मजदूर किसान संयुक्त सम्मेलन दिल्ली में आयोजित

नई दिल्ली, 24 अगस्त 2023 – एकता और संकल्प के ऐतिहासिक प्रदर्शन में, आज नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय मजदूर किसान संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच, जो देश भर के किसानों और मजदूरों का प्रतिनिधित्व करता है, द्वारा बुलाया गया था। सम्मेलन की शुरुआत 2014 के बाद से केंद्र सरकार द्वारा अपनाई गई आक्रामक कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों द्वारा उत्पन्न खतरनाक स्थिति को संबोधित करते हुए हुई। इन मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी, जन-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी नीतियों के परिणामस्वरूप राष्ट्र की अर्थव्यवस्था, एकता और अखंडता के लिए विनाशकारी परिणाम सामने

Read more

भाजपा ने मेरी माटी मेरा देश अभियान, मन की बात पर की चर्चा 

शिमला, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की एक वर्चुअल बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रपितक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टण्डन, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण, संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, संसदीय क्षेत्र पूर्णकालिक विस्तारकों और 17 जिलों के माननीय जिलाध्यक्षों ने भाग लिया । पायल वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ने “मेरी माटी मेरा देश” अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होनें अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 1 सितम्बर से 15 सितम्बर, 2023 तक चलेगा जिसके अंतर्गत हर बूथ के हर

Read more

नशा मुक्त वातावरण बनाने हेतू कदम बढ़ाए पंचायत प्रतिनिधि – बीडीओ

ऊना, 25 अगस्त – नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीडीओ मुकेश ठाकुर ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्त वातावरण बनाने का आह्वाहन किया।  उन्होने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की दिनचर्या और उनकी हर गतिविधि पर ध्यान रखना होगा। बच्चे घर से बाहर किसी गलत संगत में न पड़े इसके लिए बच्चों से बातचीत करनी पड़ेगी। नशा मुक्त ऊना अभियान की तकनीकी मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर ने पंचायत प्रधानों से सीधे संवाद से बातचीत शुरु करते हुए

Read more

नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में 5 सितम्बर को आयोजित होगा अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राईव

ऊना, 25 अगस्त – दिव्यांग बच्चों की आजीविका को बढ़ाने तथा सम्मान से जीवन यापन करने के लिए नेशनल करियर सर्विस सेंटर भवन चन्द्रलोक कॉलोनी ऊना में 5 सितम्बर को आईटीसी लिमिटेड कपूरथला यूनिट पंजाब द्वारा अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए सहायक निदेशक रोजगार रंजन चंगककोटी ने बताया कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता सामान्य मकैनिकस टर्नर, फिटर, कन्सयूमर इलैक्ट्रॉनिक्स व ग्रेजुएट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि नेशनल करियर सर्विस सेंटर चन्द्रलोक कॉलोनी

Read more

हरोली में बाल सुरक्षा के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना, 25 अगस्त – खंड विकास कार्यालय हरोली के सम्मेलन कक्ष में जिला बाल संरक्षण इकाई ऊना द्वारा बाल सुरक्षा के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की। एसडीएम विशाल शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया की योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चे जो पूर्णतः अनाथ है सरकार उन्हें वितीय सहायता तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत 0 से 14 साल के बच्चे को एक हज़ार रूपये प्रति बच्चा प्रति माह व् 15 से 18 साल को प्रति बच्चा प्रति माह 25 सौ रुपए दिया जाता

Read more

बेसहारा बच्चों के लिए वरदान है सुख आश्रय योजना : एसडीएम

नादौन 25 अगस्त। महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गठित उपमंडल स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को यहां एसडीएम अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना’ पर चर्चा के दौरान एसडीएम ने कहा कि यह योजना बेसहारा बच्चों के लिए बहुत बड़ा वरदान साबित हो सकती है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र एवं जरुरतमंद बच्चों तक इसका लाभ पहुंच सके। एसडीएम ने कहा कि इस योजना के तहत 27 वर्ष

Read more

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ प्रवीण कुमार ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी

25 अगस्त 2023 ।  स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर द्वारा जिला एड्स नियंत्रण समिति के सौजन्य से जिला बिलासपुर में शहीद स्मारक से रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया, मैराथन को जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि 5 किलोमीटर की रेड रन मैराथन शहीद स्मारक से आरंभ होकर वेटरनरी उपनिदेशालय ,चंपा पार्क ,गुरुद्वारा चौक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौडा, पूर्णम माल से होते हुए शहीद स्मारक में खत्म हुई। इस कार्यक्रम मे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परविंदर सिंह ,जिला एडस प्रोग्राम अधिकारी डॉ तासीन, महिला एवम पुरूष पर्यवेक्षक भी इस कार्यक्रम मे

Read more

हमीरपुर में 480 करोड़ रुपये तक पहुंचा नुक्सान का आंकड़ा

हमीरपुर 25 अगस्त। यह मॉनसून सीजन जिला हमीरपुर में भी भारी तबाही लेकर आया है। इस सीजन के दौरान जिला में अभी तक करीब 480 करोड़ रुपये का नुक्सान हो चुका है। शुक्रवार दोपहर को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार जिला हमीरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों, पेयजल योजनाओं और विद्युत लाइनों के अलावा अन्य सरकारी एवं निजी संपत्ति की भी भारी तबाही हुई है। लोक निर्माण विभाग को अभी तक लगभग 182 करोड़ रुपये, जलशक्ति विभाग को लगभग 132 करोड़ रुपये और बिजली बोर्ड को 25.67 करोड़ रुपये की क्षति के अलावा पंचायतीराज

Read more

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार की समीक्षा बैठक आयोजित

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार में नए प्रवेश तथा विद्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के दृष्टिगत उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय में नए सत्र में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 60-60 छात्र/छात्राओं की सीटों को भरे जाने के लिए 10 सितम्बर, 2023 को परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व सभी सी.सी.टी.वी कैमरों की जांच कर ली जाए कि वे सभी चालू हालत

Read more

जिला वन अधिकार अधिनियम की मासिक बैठक का आयोजन, एडीसी ने की अध्यक्षता

शिमला, 25 अगस्त -अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां जिला वन अधिकार अधिनियम समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वन अधिकार अधिनियम (एफसीए) से संबंधित लगभग 155 मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में एफसीए संबंधित अधिकतर मामले यूजर एजेंसी के स्तर पर लंबित पड़े हुए है। उन्होंने यूजर एजेंसी और विभागों को लंबित एफसीए मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफसीए से संबंधित मामले अगर वापस या रद्द किए जाने हैं, तो उन मामलों पर समयबद्ध उचित कार्यवाही की जाए ताकि

Read more

उद्योग मंत्री  25 अगस्त से 28 अगस्त तक सिरमौर प्रवास पर 

नाहन, 25 अगस्त। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 अगस्त से 28 अगस्त 2023 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री विभिन्न स्थानों पर जन समस्यायें सुनेंगे तथा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 अगस्त सांय नाहन पहुंचेंगे। उद्योग मंत्री 26 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे कफोटा विश्राम गृह तथा सांय 4.00 बजे शिलाई विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे।हर्षवर्धन चौहान 27 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे रोनाहट में जन समस्याएं सुनेंगे।उद्योग मंत्री 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे सतीवाला में ब्रांड न्यू फार्मा प्लांट के ग्रैंड ओपनिंग इवेंट में

Read more

जी.एस.टी कर की चोरी पर 07 लाख 02 हजार 80 रुपये का जुर्माना वसूला गया – सुरेंद्र ठाकुर

सहायक आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी विभाग किन्नौर व स्पीति क्षेत्र सुरेंद्र ठाकुर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला किन्नौर में गत दिवस उनके नेतृत्व में विभाग की टीम द्वारा रिकांग पिओ में जी.एस.टी कर की चोरी करने पर दिल्ली के दो व्यक्तियों से 07 लाख 02 हजार 80 रुपये का जुर्माना वसूला गया जो जिला किन्नौर में जी.एस.टी कर से संबंधित वसूला गया अभी तक का सबसे अधिक जुर्माना है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा एक गाड़ी का निरीक्षण किया गया जिसमें दिल्ली के दो व्यक्ति सवार थे तथा उनके पास एक

Read more

नादौन में 26 अगस्त को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट स्थगित

नादौन 25 अगस्त। एसडीएम कार्यालय नादौन के तहत 26 अगस्त को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। उक्त ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुक किए गए स्लॉट को भी रद्द कर दिया गया है। एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि प्रशासनिक कार्यों में अति व्यस्तता के चलते यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए नई तिथि की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी।

Read more

मैसर्ज़ पैन्टागन एल्यूमीनियम में भरें जाएंगे विभिन्न पद,जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 26 अगस्त को

ऊना, 24 अगस्त – मैसर्ज़ पैन्टागन एल्यूमीनियम प्राईवेट लिमिटेड द्वारा शनिवार 26 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में सुपरवाइज़र प्रोडक्शन के 5 पद, ऑप्रेटर हॉट रॉलिंग मिल के 5 पद, ऑप्रेटर शीट लेवलर के 5 पद व हेल्पर प्रोडक्शन के 25 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए आयु सीमा 24 से 34 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सुपरवाइज़र प्रोक्शन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मकैनिकल

Read more

हमीरपुर में 25 अगस्त को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट स्थगित

हमीरपुर 24 अगस्त। एसडीएम कार्यालय हमीरपुर के तहत 25 अगस्त को बाईपास के नजदीक नए बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित साइट पर होने वाले ड्राइविंग टेस्ट फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए निर्धारित ट्राइल ट्रैक की स्थिति भारी बारिश के कारण अभी ठीक नहीं है। इसको देखते 25 अगस्त को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए नई तिथि की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी।

Read more

 राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला 26 से 28 सितम्बर तक सराहां में होगा आयोजित-सुमित खिमटा

नाहन, 24 अगस्त-उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला समिति सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला के सराहां का राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला इस बार 26 सितम्बर से 28 सितम्बर 2023 तक धूमधाम के साथ परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भगवान वामन की शोभा यात्रा, सांस्कृतिक संध्या, कुश्तियां, खेल प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनियां मेले का मुख्य आकर्षण रहंेगी। उपायुक्त सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज गुरूवार को नाहन में राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेले के आयोजन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सरांहा के वामनद्वादशी मेले के प्रति क्षेत्र के

Read more

डॉ राजीव बिंदल ने चंद्रयान मिशन में कांगड़ा के रजत अवस्थी और अर्जुन चौधरी को भूमिका निभाने पर पत्र लिख शुभकामनाएं दी

शिमला| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने चंद्रयान मिशन में कांगड़ा के रजत अवस्थी और अर्जुन चौधरी को भूमिका निभाने पर पत्र लिख शुभकामनाएं दी। बिंदल ने पत्र में लिखा की चंद्रयान- 3 की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिग होने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। मिली जानकारी के अनुसार आपका महत्वपूर्ण योगदान इस बड़े अभियान में रहा। इसको लेकर हम हिमाचलवासी गौरवान्वित महसूस करते हैं। आपके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आपके सफल जीवन की कामना करता हूँ। भारत के चंद्रयान- 3 उपग्रह के विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इतिहास के

Read more

शिमला शहर के सभी स्कूलों और विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करेंगे भूवैज्ञानिक

शिमला 24 अगस्त| उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शिमला में विभिन्न असुरक्षित स्थानों और सभी स्कूलों का आकलन करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है जोकि भारी बरसात से हुए नुकसान आकलन करने के साथ-साथ तत्काल रोकथाम के उपाय सुझाएगी। उन्होंने बताया कि इस समिति में भूवैज्ञानिक अनिल कुमार सिंह राणा, गौरव शर्मा, सुरेश भारद्वाज, अतुल शर्मा सदस्य के रूप में तथा सहायक भूवैज्ञानिक सुनील वर्मा सदस्य सचिव के रूप में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह समिति जिला प्रशासन के साथ परामर्श करके सभी अपेक्षित क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी और तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत

Read more

नार्को समन्वय केंद्र समिति की बैठक की उपायुक्त ने कीअध्यक्षता,नशे के खिलाफ सहयोग की अपील

शिमला, 24 अगस्त| उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी एवं हितधारक नशे से जुड़ी जानकारी साझा करें ताकि जिला में बढ़ते नशे के चलन पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी प्रदान करने के लिए टोल फ्री नंबर 9459100100, 1908 या 112 पर संपर्क करे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त “ड्रग फ्री हिमाचल” नामक एप भी शुरू की गई है जिस पर कोई भी व्यक्ति कहीं से भी नशे

Read more

कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में हिमाचल की जनता को दिया धोखा: भाजपा

शिमला| राजीव शुक्ला प्रभारी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के बयान पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, राजीव सैजल एवं गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राजीव शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में अपना घोषणा पत्र बनाया और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए गारंटियों का एक झूठ का पुलिंदा बनाकर हिमाचल प्रदेश की जनता के आगे परोस दिया। भाजपा ने कहा कि यह झूठी गारंटियों की सारी की सारी घोषणा एवं रचना इन प्रभारी राजीव शुक्ला की है जिनके कारण आज कांग्रेस की हिमाचल

Read more