भारी बारिश व भूस्खलन से हुए नुकसान के मामलों का शीघ्र करें निपटारा: हर्षवर्धन चौहान

नाहन, 27 अगस्त। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई विधानसभा प्रवास के तीसरे दिन रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह रोनहाट में इस क्षेत्र के लोगों की समस्यायें सुनी। इस मौके पर भारी बारिश व भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित लोगों ने उद्योग मंत्री से मिल कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकतर मामलों का मौके पर ही निराकरण किया और शेष समस्याओं को तुरंत निपटारे के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने भारी बारिश के कारण हुए

Read more

प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सभी वर्गों को कर रहे प्रोत्साहित : डॉ राजीव बिंदल 

शिमला : आज भाजपा प्रदेशध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने मन की बात कार्यक्रम को शिमला मण्डल के बधावनी बूथ पर सुना. प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने चंद्रयान की सफलता, विश्व संस्कृत दिवस पर सभी भारतीयों को शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया जहां चांद पर यान की सफलतापूर्वक लैंडिंग कर वैज्ञानिकों और भारत का मान बढ़ाया है उसी तरह खेल की जगत में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया वह उत्तम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश भर की ऐसी विभूतियां के बारे में बताया जाता है जिनका देश मे अहम योगदान है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र

Read more

भारत की सोच वन अर्थ – वन फैमिली – वन फ्यूचर : जयराम

शिमला, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा कसुंपटी के बूथ नंबर 62 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। जयराम ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम निरंतर चलने वाला कार्यक्रम है, इस कार्यक्रम से पूरे भारत को एक माला में परोया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश भर की ऐसी विभूतियां के बारे में बताया जाता है जिनका अहम योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से खेल की जगत में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया वह उत्तम है। उन्होंने कहा की भारत चंद्रमा के

Read more

मौनपालन व्यवसाय ने दुलैहड़ के जसबीर की बदली तकदीर

ऊना – राज्य सरकार की योजनाएं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ अच्छी कमाई का जरिया बन रही हैं। प्रदेश सरकार की मदद व अपनी मेहनत से किसान इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं तथा अपने परिवार का बेहतर ढंग से भरण-पोषण कर रहे हैं। हरोली के तहत दुलैहड़ गावं के निवासी जसबीर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री मधु विकास योजना का लाभ लेकर आज करोड़ों रुपए की कमाई कर रहे हैं। जसबीर बताते हैं कि पुश्तैनी व्यवसाय मौनपालन होने के चलते उन्होंने भी जमा दो की पढ़ाई करने के उपरांत इसी व्यवसाय को स्वरोजगार के रूप में चुना। जसबीर

Read more

राजपुर हॉस्पिटल की दुर्दशा को लेकर आंज भोज की 11 पंचायतों बुद्धजीवी वर्ग बैठक बकी राजपुर मे सम्पन।

सिरमौर जनपद गिरी पार के राजपुर में आज क्षेत्र की11 पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं बुद्धजीवी वर्ग की गिरिपार के एकमात्रअस्पताल की दुर्दशा को लेकर आज लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में हुई जिसमें क्षेत्र की 11 पंचायतों के प्रतिनिधि वर्ग एव बुद्धिजीवी वर्ग ने हिस्सा लिया। जिससे राजपुर हॉस्पिटल एव कर्मचारियों के हॉस्पिटल रिहायशी मकानों की दुर्दशा पर चर्चा की गई,साथ साथ विभाग के नाम जो रजिस्ट्री नही हुई है उस पर भी चर्चा की गई।इस मीटिंग में मुख्य रूप से अवैध कब्जों एवं जो पुराने जो ऑफिस यहाँ विधमान थे उन्हें वापसी लाने का फैसला लिया गया है। हॉस्पिटल

Read more

दलित वर्ग के अधिकारों के लिए निर्णायक आंदोलन खड़ा करेंगे हिमाचल में:आशीष कुमार

दलित शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश के राज्य सह संयोजक आशीष कुमार के नेतृत्व मे हिमाचल का एक प्रतिनिधि मंडल आशीष कुमार के नेतृत्व मे सेंटर ऑफ दलित स्टडीज दवरा आयोजित 26, 27 अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रीय समिट मे हैदराबाद मे भाग लिया। इस समिट में हिमाचल प्रदेश दलित शोषण मुक्ति मंच का नेतृत्व , आशीष कुमार राजेश तोमर,और दलित विकास संगठन सुनिल कुमार ने भाग लिया , इस राष्ट्रीय सम्मेलन मे पहले दिन दलित शोषण मुक्ति मंच के राष्ट्रीय कमेटी सदस्य आशीष कुमार ने हिमाचल का पक्ष रखा और हिमाचल प्रदेश की समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर रखा

Read more

मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत सिरमौर में 64 आवेदनों को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति-सुमित खिमटा

नाहन, 26 अगस्त। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत सिरमौर जिला में 9.5 करोड़ रुपये केे पंूजी निवेश के करीब 64 आवेदनों को जिला समिति द्वारा सैद्धांतिक अनुमति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश के पात्र बेरोजगार युवक एवं युवतियों को अपना कारोबार आरम्भ करने के लिए बैंको द्वारा ऋण प्रदान किया जाता है। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा गत शुक्रवार को नाहन में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की 2023-24 की पहली जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समिति के समक्ष कुल

Read more

बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे से सम्बन्धित मामले जल्द से जल्द निपटाएं अधिकारी-हर्षवर्धन चौहान

नाहन, 26 अगस्त। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार को अपने शिलाई विधानसभा प्रवास के दौरान कफोटा और शिलाई में जन-समस्यायें सुनी। इस मौके पर भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों ने उद्योग मंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकतर मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट कर प्रभावित परिवारों को सरकार और प्रशासन द्वारा प्रदान किये गये मुआवजे एवं राहत सम्बन्धी जानकारी भी हासिल की। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को

Read more

विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवायों सम्बन्धी विशेष बैठक आयोजित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभा में एक विशेष बैठक का आयोजन डॉ आर के अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में जिला के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों व अभी हाल ही में नियुक्त हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। डॉ आर के अग्निहोत्री ने अपने सम्बोधन में स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया है ताकि लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके घरों के नजदीक उपलब्ध हो और उन्हें वेवजह बड़े अस्पतालों में न जाना पड़े तथा बड़े स्वास्थ्य संस्थानों से अनावश्यक रोगियों

Read more

कृत्रिम अंग लगाने हेतू उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे शिविर – डीसी

ऊना, 26 अगस्त – भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि ये शिविर दो चरणों में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मूल्यांकन होगा और द्वितीय चरण में कृत्रिम अंगों/यंत्रों का निःशुल्क वितरण होगा। उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को ऊना उपमंडल के लिए टाऊन हॉल, 20 सितम्बर को हरोली उपमंडल के लिए मिनी सचिवालय हरोली, 21 सितम्बर को

Read more

सभी विभागीय अधिकारी केन्द्र प्रयोजित योजनाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें-सुरेश कश्यप

नाहन, 27 अगस्त। लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने सिरमौर जिला के सभी अधिकारियों से आग्रह किया है कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित सभी योजनाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित बनायें ताकि समय पर आम जन तक केन्द्रीय योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश सहित सिरमौर जिला में कई जन हितैषी एवं महत्वकांक्षी योजनायें चलाई जा रही हैं जिनके कार्यान्वयन से आम जन लाभान्वित हो रहा है। सांसद सुरेश कश्यप आज शनिवार को नाहन में केन्द्र प्रायोजित योजनाओं और कार्यों की प्रगति सम्बन्धी समीक्षा के लिए आहूत जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक

Read more

मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

ऊना, 26 अगस्त – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों के भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि 41-चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय उच्च पाठशाला किन्नु का दर्जा बढ़ने के कारण रावमापा किन्नु किया गया है। 42-गगरेट विस के तहत मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला बबेहड़ का दर्जा बढ़ने के कारण राजकीय उच्च पाठशाला बबेहड़ किया गया है। इसके अतिरिक्त 45-कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र राजकीय उच्च पाठशाला त्युड़ी के भवन का नाम रावमापा त्युड़ी

Read more

नादौन स्कूल ने जीती मेजर ध्यान चंद प्रतियोगिता

सुजानपुर 26 अगस्त। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने शनिवार को यहां सुजानपुर के मैदान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की स्मृति में जिला स्तरीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसडीएम राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों तथा

Read more

जिला की ग्राम पंचायत चैरा में आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

किन्नौर जिला के निचार उपमण्डल की ग्राम पंचायत चैरा में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चैरा पंचायत तथा आस-पास के कुल 98 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान लोगों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने देते हुए बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में संचारित और गैर-संचारित रोगों की जांच की गई। शिविर में 60 लोगों का मौके पर ही पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में हीमोग्लोबिन, उच्च-रक्तचाप तथा बाॅडी मास इंडैक्स सहित अन्य

Read more

लंबित पडे़ कर निर्धारण मामले व अतिरिक्त मांगों को निपटाने की अंतिम तिथि 3 सितम्बर – विनोद डोगरा

ऊना, 26 अगस्त – उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश मूल्य वर्धित कर अधिनियम तथ अन्य अधिनियमों के तहत लंबित पडे़ कर निर्धारण मामलों और लंबित पड़ी अतिरिक्त मांगों के निपटारे हेतु लाई गई योजना 3 सितम्बर, 2023 को समाप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना में ऐसे मामले जिसमें कर निर्धारण कर दिया गया है, किन्तु मांग वसूली हेतु लंबित है। साथ ही ऐसे मामले जिसमें कर निर्धारण होना है, का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों, व्यापार मंडलों से आहवान किया कि वे अपने

Read more

भोटा स्कूल में नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता से दिया नशा निवारण का संदेश

हमीरपुर 26 अगस्त। विद्यार्थियों और आम लोगों को नशे की समस्या के विरुद्ध जागरुक करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में शनिवार को नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा नारों एवं पेंटिंग्स के माध्यम से नशे का विरोध करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुश्ताक मुहम्मद ने नशे की बढ़ती समस्या और इससे बचाव के बारे में अपने विचार रखे तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नशा निवारण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

Read more

एडीसी जितेंद्र सांजटा ने राखी बाजार का किया विधिवत शुभारंभ।

हमीरपुर 26 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के सभी छह विकास खंडों में गठित विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों ने इस बार भी जिला प्रशासन और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की प्रेरणा से हमीरपुर के बचत भवन के ऊपरी बरामदे में राखी बाजार सजाया है। इस बाजार में सजी रंग-बिरंगी राखियों के साथ-साथ जिला की महिलाओं के हुनरमंद हाथों से तैयार कई अन्य उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। एडीसी जितेंद्र सांजटा ने शनिवार को इस राखी बाजार का विधिवत शुभारंभ किया।    इस अवसर पर सभी प्रतिभागी महिला स्वयं सहायता समूहों की

Read more

जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में छठी कक्षा के लिए आवेदन तिथि 31 अगस्त, 2023

जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर की प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने आज यहां बताया कि जिला में सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त, 2023 तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आॅनलाईन आवेदन करने के लिए सभी पात्र अभ्यर्थी स्वयं, लोकमित्र केंद्र या अन्य किसी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नवोदय विद्यालय की वैबसाईट www.navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration लिंक के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस विद्यालय में आकर सम्पर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी

Read more

जल जनित रोगों और सर्पदंश के प्रति रहें सावधान: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 25 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने भारी बारिश का दौर थमने के बाद भी जिलावासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारी बरसात से नदी-नालों में अधिक सिल्ट आने के कारण अधिकांश पेयजल योजनाएं काफी प्रभावित हुई हैं और जलशक्ति विभाग द्वारा पेयजल स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी बरतने के बावजूद इस मौसम में जल जनित रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों विशेषकर ब्यास और विभिन्न खड्डों के आसपास नादौन, सुजानपुर और अन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे इस मौसम में पानी को

Read more

एबीवीपी ने पीयू में 653 छात्रों की छात्र रैली कर मनाया एबीवीपी का अमृत महोत्सव।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के अंदर समाज और राष्ट्र की सेवा में एबीवीपी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए छात्र मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब विश्वविद्यालय के 653 विद्यार्थियों ने स्टूडेंट सेंटर पर एकत्रित होकर एबीवीपी की 75 साल की यात्रा का जश्न हर्षोल्लास व बड़ी धूमधाम से मनाया। इस छात्र मार्च के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पिछले 75 वर्षों में किए गए राष्ट्रहित, समाज हित, छात्र हितों के लिए किए गए कार्य, आंदोलन व विभिन्न गतिविधियों के बारे में वहां पर उपस्थित विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों

Read more