भाजपा सोशल मीडिया विभाग की टीम घोषित

शिमला, भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुशील राठौर ने शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों, संसदीय क्षेत्र संयोजकों एवं सह संयोजकों की घोषणा की। राठौर ने बताया की विभाग की प्रदेश सह संयोजिका गीतांजलि मेहता होंगी। कार्यकारिणी सदस्य जगजीत सिंह राजा, हरिकृष्ण हैरी, अर्चना ठाकुर ऋषि शर्मा, आनंद ठाकुर, स्पर्श शर्मा, चंद्रभूषण वर्मा, विकास सेठ, तुषार शर्मा, डिंपल ठाकुर, संध्या अग्रवाल, कर्णवीर राणा, सुधा मेहता, दीपक सोनी, सतबीर राणा, विनय शर्मा, श्याम सुंदर। संसदीय क्षेत्र संयोजक के रुप में कांगड़ा हैप्पी कुमार, मंडी सुनील

Read more

समग्र शिक्षा, विश्व बैंक के स्टार्स के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नाहन|आज दिनाँक 1 सितंबर 2023 को डाइट नाहन के सभागार में समग्र शिक्षा और विश्व बैंक के STARS प्रोजेक्ट के तहत हिंदी विषय के उच्च माध्यमिक सेवारत शिक्षकों के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ बी आर सी नाहन में उप प्रधानचार्य डाइट हिमांशु भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यशाला का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन से किया। उप प्रधानाचार्य डाइट हिमांशु भारद्वाज ने कार्यशाला में आए सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया और अपनी शुभकामनायें दी। कार्यशाला समन्वयक ओमकार शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में जिला सिरमौर के अलग – अलग शिक्षा खंडो से 37 भाषा अध्यापक भाग ले रहे

Read more

हिमाचल किसान सभा अधिवेशन हमीरपुर में हुआ संपन्न

आज दिनांक 1 सितंबर 2023 को हिमाचल किसान सभा अधिवेशन हमीरपुर में संपन्न हुआ। जिसमें किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तंवर, राज्य महासचिव होतम सौंखला ने किसान सभा के इतिहास व इतिहास में लड़ी गई लड़ाइयां पर विस्तार से चर्चा की। मौजूदा समय में किसान आंदोलन की प्रासंगिकता और किसानों से समक्ष आ रही समस्याएं और उनके समाधान पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने कहा कि किसान सभा पूरे देश में किसानों का सबसे बड़ा संगठन है और हिमाचल प्रदेश में भी किसानों और बागवानों की मांगों को उठाने में अग्रिम भूमिका अदा करता है। हमीरपुर में

Read more

एस.एफ.आई के राहत सामग्री वितरण अभियान का समापन।

शिमला|01/09/23 आज एस. एफ. आई. ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि एस एफ. आई. प्रगतिशील, जनवादी , वैज्ञानिक छात्र संगठन होने के साथ –साथ सामाजिक दायित्व को समझता है। अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए एस एफ आई ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए 14 अगस्त से 31 अगस्त तक राहत अभियान चलाया। जिसमे समरहिल में आपदा के दौरान मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए एस.डी.आर.एफ. व सेना के जवानों के साथ मिलकर मदद की गई। ताकि फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द निकाला जा सके व उन्हें प्राथमिक सहायता दी जा सके ।

Read more

जिला में 1 से 30 सितम्बर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह: उपायुक्त 

शिमला, 01 सितम्बर|हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला में 1 सितंबर से 30 सितंबर, 2023 तक राष्ट्रीय पोषण माह सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मनाया जाएगा, यह जानकारी आज यहाँ उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने दी | उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का विषय है- सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत है | इस सन्दर्भ में सभी संबंधित विभागों को केन्द्र सरकार के दिशा निर्देश साझा किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिला शिमला में जिला स्तर, खण्ड स्तर, पंचायत स्तर, वृत स्तर व आंगनवाड़ी स्तर पर विभिन्न गतिविधियों जैसे

Read more

हरोली विस में हर माह आयोजित होगा हरोली मिलन कार्यक्रम: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 1 सितम्बर – हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करके विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। यह बात उप मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के स्थाापना दिवस के अवसर पर हरोली विस में आयोजित हरोली मिलन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हर माह की पहली व दो तारीख को हरोली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास के लिए सभी गांवों में पैदल यात्रा करके लोगों से सीधा संवाद

Read more

बड़सर में विधायक निधि का कोई भी कार्य नहीं किया गया है आवंटित : भू-संरक्षण अधिकारी

हमीरपुर 01 सितंबर। उप मंडलीय भू संरक्षण अधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार ने कहा है कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यालय के माध्यम से अभी तक विधायक निधि के तहत कोई भी कार्य आवंटित नहीं किया गया है। अभी विधायक निधि के कार्यों का सर्वेक्षण ही चला हुआ है। विधायक निधि के कार्यों के संबंध में एक सितंबर को कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के माध्यम से लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए उप मंडलीय भू संरक्षण अधिकारी ने कहा कि ये आरोप पूर्णतयः निराधार हैं। अशोक कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय को विधायक द्वारा कोई भी

Read more

सुक्खू सरकार का लक्ष्य सरकार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी को बंद करना : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा वर्तमान प्रदेश की कांग्रेस सरकार विगत 9 महीने से लगातार संस्थानों को बंद करने में लगी है। 9 महीने के छोटे से अंतराल में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा खोले गए 1500 से ज्यादा संस्थानों को बंद कर दिया है। स्कूलों को बंद करने का काम अभी भी निरंतर जारी है। कभी संख्या के नाम पर, कभी क्षेत्र के नाम पर, कभी राजनीतिक आधार पर स्कूलों को बंद करने में सरकार मशगूल है। जनता के भारी विरोध के बावजूद भी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही

Read more

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक दिनांक 14 सितम्बर 2023 को

बिलासपुर, 01 सितम्बर 2023। कार्यावाहक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कृण्ष लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा जिला बिलासपुर के लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक वीरवार दिनांक 14 सितम्बर 2023 को निर्धारित की गई है। इस बैठक में स्टेज कैरिज बसों के परमिट से सम्बन्धित, जैसे कि परमिट स्वामित्व हस्तातरण, प्रतिस्थापन, परिवर्तन, विस्तार, परमिट में कटौती इत्यादि मामलों पर विचार किया जाएगा। उन्होने जिला बिलासपुर के समस्त स्टेज कैरिज वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि जो भी स्टेज कैरिज वाहन स्वामी अपनी बसों के परमिट में परमिट स्वामित्व हस्तातरण, प्रतिस्थापन, परिवर्तन, परमिट में कटोती

Read more

सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के लिए जिला में भर्ती शिविर का आयोजन।

शिमला, 01 सितम्बर|भर्ती अधिकारी रीजनल ट्रेनिंग अकादमी बिलासपुर अर्पित रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इण्डिया लि0 रीजनल ट्रेनिंग अकादमी बिलासपुर द्वारा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला शिमला में 04-08 सितम्बर तक रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एसआईएस इण्डिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी द्वारा जिला में सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए इच्छुक उम्मीदवार 04 सितम्बर, 2023 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय ठियोग, 05 सितम्बर, को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय जुब्बल कोटखाई, 07 सितम्बर, को खण्ड विकास अधिकारी

Read more

4 सितम्बर को नाहन में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

नाहन, 01 सितम्बर: विद्युत उप-मंडल नाहन के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 4 सितम्बर को नाहन शहर व इसके आसपास के क्षेत्र में पूरा दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दिन विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को शम्भुवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला, नेहरला, चासी, सुरला, महीपुर, धारक्यारी, जाब्बल का बाग, जमटा, रामाधोण, पंजाहल, धगेडा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया आदि क्षेत्र में विद्युुत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की है।

Read more

कृष्ण नगर वार्ड हो सैनाटाइज, क़साईख़ाना के काम कर रहे लोगों को मिले रोजगार : भाजपा

शिमला, भाजपा शिमला मंडल ने मंडल अध्यक्ष सुनील धर की अध्यक्षता में एक ज्ञापन नगर निगम आयुक्त को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शिमला मंडल के पदाधिकारी एवं नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने अपनी मांगे आयुक्त के समक्ष राखी। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने इस अवसर पर कहा की जिस प्रकार से नगर निगम के पिछले हाउस में महापौर ने भाजपा के कृष्णा नगर वार्ड के पार्षद बिट्टू पाना से व्यवहार किया वह निंदनीय है इसके लिए उनका सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। महापौर को ध्यान रखना चाहिए की कृष्णा नगर के पार्षद एक दलित नेता है

Read more

कर्नल धनीराम शांडिल ने प्रभावितों के घर और राहत शिविर में जाकर पूछा हाल-चाल

हमीरपुर 01 सितंबर। स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को जिला हमीरपुर के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया। सबसे पहले उन्होंने हमीरपुर के निकटवर्ती गांव कैहडरू में जाकर आपदा प्रभावित परिवारों का हाल-चाल पूछा। इसके बाद कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल गांव चौकी कनकरी पहुंचे। इस गांव में भी उन्होंने मकान ध्वस्त होने के कारण मुश्किलों से घिरे परिवार से बातचीत की और प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इसके पश्चात कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव मनसाई पहुंचे। उन्होंने आपदा से बेघर हुए

Read more

जिला में 684 निजी और 41 सामुदायिक शौचालय बनाये जाएंगे: सीमा कन्याल

नाहन, 01 सितम्बर। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने जिला की सभी पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी घरों को स्वच्छ रखने के दृष्टिगत शौचालयों के निर्माण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का आग्रह ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन तभी कामयाब होगा जब हम हर जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति के घर तक शौचालयों का निर्माण करने में सफल हो पायेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग स्वचच्छ भारत मिशन के तहत बेहतरीन कार्य कर रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल आज शुक्रवार को नाहन

Read more

नवोदय के आवेदनों की दुरुस्ती के लिए 2 दिन का समय

हमीरपुर 01 सितंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले जिला हमीरपुर के विद्यार्थियों को अपने आवेदनों में गल्तियों को दुरुस्त करने के लिए 2 सितंबर तक का समय दिया गया है। विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर चुके विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक और दो सितंबर को ऑनलाइन विंडो खोली जाएगी। इन दो दिनों के दौरान ये विद्यार्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों जैसे-आवेदक की श्रेणी और परीक्षा का माध्यम इत्यादि में सुधार कर सकते हैं।

Read more

एलटी और शास्त्री के लिए भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के साक्षात्कार 6 एवं 12 सितंबर को

हमीरपुर 01 सितंबर। जिला हमीरपुर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापक के 3 और शास्त्री के 6 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि भाषा अध्यापक के 3 पदों में सामान्य वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित, ओबीसी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित और एससी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित का एक-एक पद भरा जाएगा। इन तीनों पदों के लिए 6 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। सामान्य वर्ग

Read more

हमीरपुर में ईवीएम की फर्स्ट लैवल चैकिंग 16 से : हेमराज बैरवा

हमीरपुर 01 सितंबर। आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला हमीरपुर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की फर्स्ट लैवल चैकिंग 16 सितंबर से आरंभ की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और इसके बारे में विभिन्न राजनीतिक दलों को अवगत करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने इन दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग चुनाव से संबंधित हर प्रक्रिया एवं कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इनमें हितधारकों यानि राजनीतिक

Read more

ड्रॉप ऑफ हॉप ग्रुप के रक्तदान की डोर ने बचाई कइयों की जिन्दगी।

राकेश नंदन|नाहन|1/9/23| अगर जरूरत मंद की सहायता करने का पक्का इरादा हो तो कोई ताकत नहीं जो आपको जरूरत मंद की सहायता करने से रोक सकती है। ऐसा ही पक्का इरादा रखने वाले ड्रॉप ऑफ हॉप ग्रुप के सदस्य है जो किसी भी समय रक्त दान करने के लिए तैयार रहते है। बीते 1.8.23 से 31.8.23 तक ग्रुप के माध्यम से 80 यूनिट रक्तदान हुआ है। इस रक्तदान से कई जरूरतमंदो को जीवन दान मिला है। ड्रॉप ऑफ हॉप ग्रुप द्वारा किया जा रहा नेक कार्य नाहन तक ही सीमित नहीं है अपितु चंडीगढ़, शिमला समेत अन्य शहरों में रक्तदान

Read more

केंद्र ने महिलाओं को दिया तोहफा, तो प्रदेश सरकार भूली महिलाओं को दी गारंटी:राकेश गर्ग

नाहन: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि एक तरफ जहां केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग को लाभ देने में जुटी हुई है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की सरकार अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। नाहन में मीडिया को जारी बयान में राकेश गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा देते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में जहां 200 रुपए की कटौती की है। वहीं दूसरी तरफ देश में 70 लाख नए गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा की हिमाचल की

Read more

सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा घटाना प्रदेश सरकार की शिक्षा के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है- आकाश नेगी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा की प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा 22 अगस्त को जो कैबिनेट की बैठक हुई और मीडिया से आई जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार सरदार पटेल विश्वविद्यालय के दायरे को घटाने का फैसला लिया है, उन्होंने कहा की यह शिक्षा के प्रति वर्तमान सरकार की नकारात्मक सोच को दर्शाता है और विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का दायरा

Read more