शिक्षा मंत्री 8 सितम्बर को जन्माष्टमी मेला चनालग में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

नाहन 05 सितम्बर। शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आगामी 8 सितम्बर 2023 को जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के चनालग में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी मेला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री 8 सितम्बर को प्रातः 11 बजे लोक निर्माण विश्रामगृह नारग में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर 1 बजे चनालग में जन्माष्टमी मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।

Read more

भाजपा विधायक विनोद कुमार पर एफआईआर निंदनीय : रणधीर शर्मा

शिमला : वर्तमान कांग्रेस सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही हैं , यह आरोप भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने लगाया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले दिनों नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार पर एफआईआर कर निंदनीय कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि एक विधायक द्वारा अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उठाना , उन विषयों पर अधिकारीयों से मिलना और उनकी चर्चा करना हर विधायक का कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि उन समस्याओं का हल न होने पर ऊँची आवाज़ में भी बात करनी पड़ सकती हैं। पर उस पर यह भेदभाव पूर्ण कार्य

Read more

ऊना जिला में 9 सितम्बर को आयोजित होंगी राष्ट्रीय लोक अदालतें

ऊना, 5 सितम्बर| जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना एवं जिला उप मण्डल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आने वाली 9 सितंबर को प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों के लिए राष्ट्ीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पुराने व अटके हुए केसों का सुलह एवं समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त न्याय दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि अब तक आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान के लिए ऊना के जिला न्यायालय एवं उप मण्डलीय अदालत अंब के विभिन्न अदालतों ने 5,977 के आस-पास मामलों की

Read more

पीएम मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा: बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर, 2023 से लेकर 2 अक्तूबर, 2023 “गांधी जयंती” तक पूरे प्रदेशभर “सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को हर्ष और उल्लास के साथ पूरे प्रदेश भर में अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने जा रही है। मोदी जी देश के प्रथम सेवक है और उनके जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाएगा। बिंदल ने कहा कि 17 सितम्बर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी “विश्वकर्मा योजना” का शुभारंभ करेंगे जिसमें विभिन्न प्रकार के कारीगर लोहार, सुनार, कुम्हार,

Read more

जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की उपायुक्त ने की अध्यक्षता

शिमला, 05 सितंबर| उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 2018 से अब तक कल 64 मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित है। उन्होंने जिला न्यायवादी शिमला एवं रामपुर से पुराने मामलों को जल्द से जल्द निपटारा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न थाना के अंतर्गत जनवरी 2023 से अब तक 16 नए मामले भी पंजीकृत किए गए है जिनकी जांच की जा रही है।

Read more

राजस्व मंत्री ने किन्नौर जिला विकास समिति, व अन्य परियोजनाओं की बैठक की अध्यक्षता

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री ने शोंगटोंग-करच्छम जल विद्युत परियोजना, काशंग जल विद्युत परियोजना व अन्य लघु जल विद्युत परियोजनाओं के प्रबंधकों एवं परियोजना प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित पंचायतों में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने समस्त परियोजना अधिकारियों को प्रभावित पंचायतों में चल रहे कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शोंगटोंग करच्छम

Read more

दिव्यांग पैंशन प्रपत्र पर पंचायत सचिव अविलंब रिपोर्ट दें-सुमित खिमटा

नाहन, 05 सितम्बर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पंचायत सचिवों को दिव्यांगजनों के पैंशन प्रपत्र पर अविलंब रिपोर्ट देना सुनिश्चित बनाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को अपने पैंशन प्रपत्र पर रिपोर्ट के लिए बार-बार पंचायतों के चक्कर न काटना पड़े इसके लिए जिला पंचायत अधिकारी और परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ठोस कार्रवाई करें। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा गत सोमवार नाहन में जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत दिव्यांगजनों के अधिकारों के संरक्षण हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन

Read more

इनर व्हील क्लब ने आस्था स्पेशल स्कूल के नवाजे शिक्षक 

शिक्षक दिवस के मौके पर आज नाहन के पक्का टैंक स्थित आस्था स्कूल में दिव्यांग बच्चों को शिक्षित कर रहे शिक्षकों को सम्मानित किया है। इनर व्हील क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके कार्य की सराहना की। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष राखी अग्रवाल ने बताया कि आज दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में आस्था स्पेशल स्कूल के यह शिक्षक अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज इन शिक्षकों को क्लब द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था जिसके तहत आज क्लब के सभी सदस्य यहां पहुंचे

Read more

जिला में लिंग अनुपात सुधारने के लिए चलाई गई मुहिम: एडीसी

बिलासपुर 5 सितंबर 2023| जिला बिलासपुर में शिशु लिंगानुपात दर को सुधारने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ निधि पटेल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर की 88 पंचायतों की शिशु लिंग अनुपात दर देश की शिशु लिंग अनुपात दर 929 से नीचे चली गई है। यानी इन पंचायत को अब रेड जोन में गिना जाएगा। रेड जोन में विकासखंड सदर  व श्री नयना देवी  के अंतर्गत 30 पंचायतें,  घुमारवीं  के अंतर्गत

Read more

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक नाहन में आयोजित,यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई: सुमित खिमटा

नाहन, 05 सितम्बर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन, पुलिस और सम्बन्धित विभागों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हमें गंभीरता से तीन बिंदुआंे पर कार्य करने की आवश्यकता है जिसमें वाहन चालकों में जागरूकता, वाहनों के लिए पार्किंग इत्यादि की सुविधा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई शामिल है। उपायुक्त सुमित खिमटा आज मंगलवार को नाहन

Read more

जल जनित रोगों को लेकर गंभीर जल शक्ति विभाग, कर्मचारियों को टैंको की सफाई के निर्देश:राजीव महाजन

बरसात के बाद जल जनित रोगों की संभावनाओं को देखते हुए जल शक्ति महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। सिरमौर जिला में जल शक्ति विभाग ने कर्मचारियों को सभी जल भंडारण टैंकों की साफ सफाई की निर्देश दिए है। जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार महाजन ने कहा कि बरसात के बाद जल जनित और रोगों की संभावनाएं बढ़ जाती है जिसे देखते हुए जल शक्ति महकमें ने जिला में कर्मचारियों को सभी जल भंडारण टैंको की साफ सफाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों

Read more

कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे : भाजपा विधायक दल

शिमला, भाजपा विधायक दल की बैठक शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश में मानसून से पैदा हुई आपदा को लेकर चर्चा हुई। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी विधायकों ने अपने -अपने विधानसभा क्षेत्रों में बारिश से हुए नुकसान को नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने रखा। इस बारिश में हिमाचल प्रदेश को बहुत नुकसान हुआ है, जान माल का नुकसान हुआ है और हर परिवार प्रभावित हुआ है, जिसमें लोगों की

Read more

प्रदेश सरकार द्वारा सरदार पटेल विश्वविद्यालय को किया जा रहा अनदेखा-ABVP

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री यदि राजनीति करने की जगह एसपीयू के लिए विकास कार्य करते तो उन्हें समझ आती शिक्षा की गुणवत्ता। शिक्षा मंत्री ने हाल ही में दिए अपने बयान में कहा है कि पूर्व सरकार ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय को केवल राजनीतिक लाभ देखते हुए खोला और वर्तमान में वहां पर स्थाई शिक्षक गैर शिक्षक कर्मचारी भी नहीं है। लेकिन वर्तमान समय में तो दस महीनों से कांग्रेस की सरकार है और वर्तमान की

Read more

मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर राज्य चयन आयोग स्थापित करने की घोषणा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के नादौन से मुख्यमंत्री सबल योजना का शुभारम्भ किया। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के हमीरपुर, सोलन और शिमला जिलों के 400 विद्यालयों में विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों को सहयोग प्रदान करना है। यह योजना विशेष रूप से सक्षम बच्चों के क्षमता विस्तार, आकांक्षाओं और जीविकोपार्जन में सहयोग से उनके उज्ज्वल भविष्य के दृष्टिगत तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दो चैटबॉट्स ‘अभ्यास हिमाचल’ एवं ‘शिक्षक सहायता’ का भी शुभारम्भ किया। यह चैटबॉट्स स्विफ्ट चैट ऐप के माध्यम से संचालित होंगे और इनसे कृत्रिम मेधा से

Read more

अत्याचार के मामलों को गंभीरतापूर्वक लेने की आवश्यकता-सुमित खिमटा

नाहन 4 सितम्बर। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सिरमौर जिला में बीते तीन सालों के दौरान 53 मामलों में 76.75 लाख रुपये की राहत राशि पीड़ितों में वितरित की गई है। यह जानकारी उपायुक्त सुमित खिमटा ने आज यहां आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत पिछले तीन सालों में कुल 60 मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 41 मामले न्यायालय में लंबित हैं तथा 12 का निपटारा हो चुका है। राहत राशि के अलावा पीड़ित के परिवार को राशन, बर्तन, बच्चों

Read more

मजदूरों का रूका हुआ वेतन 15 तक दे पटेल कम्पनी: जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के आई.टी.डी.पी भवन में जिला के एचपीपीसीएल और पटेल कम्पनी के प्रतिनिधि, इंटक यूनियन के प्रतिनिधि व ठेकेदारों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पटेल कम्पनी के अधिकारियों को कम्पनी में कार्यरत मजदूरों का रूका हुआ वेतन 05 से 15 सितम्बर, 2023 तक देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम विभाग को श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने व कानूनों की अवेहलना करने पर संबंधित कम्पनी या ठेकेदार के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कम्पनियों के अधिकारियों को कम्पनी

Read more

भाजपा पर दोषारोपण के बजाए, राजिंद्र राणा की चिट्ठी पर एक्शन ले कांग्रेस : कश्यप

शिमला, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम में शिमला ग्रामीण की नालदेहरा पंचायत में भाग लिया। इस कायक्रम के मध्यम से प्रदेश के कोने कोने से दिल्ली को माटी भेजी जाएगी जिससे अमृतवन का निर्माण होगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी को अपने नेता राजिंद्र राणा से टिप्स लाइन चाहिए और इनपर अमल भी करना चाहिए। उन्होंने कहा की सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र राणा ने फिर से अपनी ही सरकार पर हमला बोलते हुए कटघरे में खड़ा किया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर उन्होंने कांग्रेस

Read more

किन्नौर जिला के पूह विकास खण्ड में आयोजित किया गया पोषण जागरूकता शिविर

देश व प्रदेश स्तर पर मनाए जा रहे पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग किन्नौर द्वारा जिला के विकास खंड पूह में पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय महिलाओं को पोषण से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई। जिला कार्यक्रम सहायक आरजू ने शिविर में उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सितंबर माह में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य जीवन-चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से कुपोषण से पूर्णतः निपटना है जो मिशन पोषण 2.0 की आधारशिला है। इस दृष्टिकोण पर आधारित, पोषण माह 2023 का केंद्र बिंदु

Read more

जिला में निजी विकास व अन्य निर्माण संबंधित कार्यों पर 16 सितम्बर तक रहेगी रोक

ऊना, 4 सितम्बर – जिला में आपदा प्रभावित भवनों व सड़कों के पुनःनिर्माण को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण संबंधित गतिविधियों पर 16 सितम्बर तक रोक रहेगी। यह आदेश जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 33 व 34 के तहत जारी किए हैं। उन्होंने समस्त उपमंडलाधिकारियों(ना) को इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आदेशों की उल्लंघना करने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत दंड दिया जाएगा।

Read more

18 से 24 नवंबर तक पृथी मिलिट्री स्टेशन रामपुर में होगा सेना भर्ती का आयोजन – उपायुक्त

शिमला, 04 सितंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां नवंबर माह में पृथी मिलिट्री स्टेशन रामपुर में आयोजित होने वाली भारतीय सेना भर्ती रैली के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि भारतीय सेना भर्ती रैली का आयोजन 18 नवंबर से 24 नवंबर, 2023 तक पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर में किया जाएगा, जिसमे हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि रैली के सुचारू संचालन के लिए उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर एवं निरमंड को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने उपमंडल दण्डाधिकारी

Read more