हमीरपुर में आपरेटर और एसोसिएट के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 16 को

हमीरपुर 06 सितंबर। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन आॅटो एंड पाॅवर लिमिटेड एसोसिएट और आॅपरेटरों के 100 पदों को भरने के लिए 16 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष तक के दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवार या आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार पात्र हांेगे। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 16 हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं देगी। राजेश मेहता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार अपने स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य सभी प्रमाण

Read more

आपदा की घड़ी में पीड़ितों का दुख बांटने का कर रहा हूं प्रयास: अजय सोलंकी

नाहन, 06 सितम्बर। विधायक अजय सोलंकी ने बुधवार को नाहन क्षेत्र के तहत 88.88 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली त्रिलोकपुुर-टेडी बरोटी सड़क के मैटलिंग एवं टारिंग कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने 88.56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सलानी बांका बाड़ा सड़क के मैटलिंग कार्य की भी आधरशिला रखी। उन्होंने इन दोनों सड़कों के कार्य की मौके पर शुरूआत की। विधायक अजय सोलंकी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश भर में भारी वर्षा के कारण करोडों रुपये नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण नाहन क्षेत्र में सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओ, बिजली

Read more

देर रात को भी लोगों ने जगह-जगह किया मुख्यमंत्री का स्वागत

हमीरपुर 06 सितंबर। बड़सर और सुजानपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मंगलवार रात को अपने गृह क्षेत्र लौट रहे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जैसे ही भलेठ पुल के पास से नादौन विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया तो गांव चैड़ू, जीहण, बड़ा और कई अन्य गांवांे के लोग रात को भी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ पडे़। गांव बड़ा में बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति का अभिवादन स्वीकार किया।

Read more

नैनीधार में 26 वीं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर हर्षवर्धन चौहान करेंगे अध्यक्षता

नाहन 6 सितम्बर। उद्योग, आयुष एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान आज पांवटा साहिब तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्रों में दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वह 6 सितम्बर को दोपहर एक बजे पांवटा साहिब पहुंचेंगे जहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे। वह पांवटा साहिब से बाद दोपहर 3 बजे शिलाई के लिए रवाना होंगे। रात्रि ठहराव शिलाई में होगा। हर्षवर्धन  7 सितम्बर को शिलाई से बाद दोपहर 2 बजे नैनीधार के लिये रवाना होंगे जहां वह 26वीं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि होंगे। उनका रात्रि ठहराव शिलाई में होगा और अगले दिन 8 सितम्बर

Read more

10 तक बिजली बिल जमा करवाएं हमीरपुर के उपभोक्ता

हमीरपुर 06 सितंबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 10 सितंबर तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता सौरभ राय ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 10 सितंबर तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या आॅनलाइन माध्यम से कर दें। उन्हांेने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। उन्होंने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा-2 में लगाया जागरूकता शिविर

ऊना, 6 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत रक्कड़ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा- 2 में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि सभी को पोषण की मूल अवधारणा से अवगत करवाने तथा लक्षित वर्ग को जागरूक बनाने के उद्देश्य से 30 सितम्बर तक पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है जिसमंे “पोषण भी पढाई भी” तथा मोटे अनाज की महत्वता के बारे में लोगो को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती

Read more

उप मुख्यमंत्री 8 सितम्बर को करेंगे विभिन्न योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

ऊना, 6 सितम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री 8 सितम्बर को प्रातः 9 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत नंगनोली में राजीव भवन का लोकार्पण करंेगे। तदपश्चात 9ः30 बजे पंजावर में व 10 बजे पंडोगा में पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे। मुकेश अग्निहोत्री प्रातः 10ः30 बजे रावमापा पंडोगा में बनने वाले छः कमरों की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 11ः15 बजे बढे़ड़ा में पेयजल योजना, 11ः30 बजे पहाड़ियां(बढे़ड़ा) में टयूबवैल, दोपहर 12 बजे कांगड़ में रेन शेल्टर,

Read more

सिस इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के भरे जाएंगे 100 पद

ऊना, 6 सितम्बर – मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा 11 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अम्ब और 12 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के 100 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदो ंके लिए अभ्यर्थी की लम्बाई 168 से अधिक और वज़न 56 किलोग्राम से

Read more

हरोली उत्सव को लेकर एसडीएम हरोली ने अधिकारियों के साथ की बैठक

ऊना, 6 सितम्बर – हरोली उत्सव-2023 की तैयारियांे को लेकर बुधवार को एसडीएम हरोली विशाल शर्मा की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय हरोली में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्सव की विभिन्न गतिविधियों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस बार हरोली उत्सव 2023 8 से 10 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से उत्सव के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी टीम वर्क की भावना से कार्य करें। जिस विभाग को जो कार्य का

Read more

जाहू में विद्यार्थियों को दी विभिन्न कानूनों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी

हमीरपुर 06 सितंबर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) द्वारा चलाई जा रही मुफ्त कानूनी सहायता योजना और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह और अन्य वक्ताओं ने भी विद्यार्थियों को मोटर वाहन अधिनियम और अन्य महत्वपूर्ण अधिनियमों के अलावा मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों तथा नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। इस जागरुकता कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों

Read more

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर 8 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं आपत्ति एवं परामर्श-सुमित खिमटा

नाहन, 06 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना में सिरमौर जिले के अंतर्गत सभी पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पच्छाद, नाहन, श्री रेणुकाजी, पांवटा-साहिब व शिलाई के मतदान केन्द्रों का 22 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक भौतिक सत्यापन करने के उपरांत 2 सितम्बर 2023 को मतदान केन्द्रों की सूचियां प्रारूप में प्रकाशित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों के प्रारूप की सूचियां 2 सितम्बर से 8 सितम्बर, 2023 तक जन साधारण के निरीक्षण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर स्थित नाहन, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों

Read more

सभी विभाग मिलकर सफल बनायें पोषाहार कार्यक्रमः सुमित खिमटा

नाहन 6, सितम्बर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि शिशुओं और गर्भधात्री माताओं को समुचित मात्रा में पोषाहार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को पोषाहार देने के लिए बाल विकास एवं महिला विकास के माध्यम से कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिन्हें सही परिप्रेक्ष्य में कार्यान्वित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से शिशुओं और गर्भधात्री माताओं को आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से समुचित मात्रा में पौष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें कुपोषण का शिकार बच्चों और माताओं पर विशेष ध्यान केन्द्रित

Read more

बारिश और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को विशेष पैकेज के तहत दी जाएगी राहत राशि: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण किया और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऊटपुर और कक्कड़ सहित अन्य स्थानों पर हुई भारी तबाही के दृष्टिगत जिला प्रशासन को इन्हें आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से बात कर उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित के साथ है। प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से एक-एक पैसा जोड़कर सभी प्रभावितों की मदद

Read more

प्रत्येक प्रभावित परिवार को राहत सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के बड़सर और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के तहत जब्बल खैरियां, गुरु का बन्न, भेबड़, समताणा खुर्द व लाहड़ी सलान में आपदा प्रभावित परिवारों से संवाद किया और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंनेे कहा कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित के साथ हैं और प्रत्येक प्रभावित परिवार को राहत सुनिश्चित की जा रही है। गुरु का बन्न में मुख्यमंत्री ने तीन आपदा प्रभावित परिवारों को गृह निर्माण के लिए छह-छह मरला भूमि प्रदान करने के दस्तावेज प्रदान

Read more

राज्य संशोधित राहत मैन्युअल अनुरूप लोगों को सहायता प्रदान करे अधिकारी – लोक निर्माण मंत्री

शिमला, 05 सितंबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौपाल एवं नेरवा में भारी बरसात से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने चंबी हेलीपैड सड़क की टायरिंग करने का आश्वासन दिया तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननिहार के जर्जर भवन का शीघ्र जीर्णोद्धार करने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने चंबी में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निवारण भी किया। इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री ने चौपाल विश्रामगृह

Read more

खाद्य आपूर्ति विभाग ने 56 निरीक्षण कर जब्त किए 326 किलोग्राम सब्जी और फल

शिमला 05 सितम्बर – जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला पूर्ण चंद ठाकुर ने आज यहाँ जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला भर में हिमाचल प्रदेश वस्तु मूल्यांकन एवं प्रदर्शन आदेश 1977 व हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश 1977 के तहत विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया और इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि आज जिला में विभिन्न स्थानों पर 56 निरीक्षण कर 19340 रुपए मूल्य की 280 किलोग्राम सब्जी और 46 किलोग्राम फल जब्त किये। इन प्रतिष्ठानों द्वारा फल और सब्जियों की रेट लिस्ट

Read more

शिक्षा, पंचायती राज और बाल विकास, सभी विभाग मिलकर सफल बनायें मिशन इंद्रधनुष- सुमित खिमटा

नाहन, 5  सितम्बर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी इंटैनसिफाइड मिशन इंद्रधनुष-द्वितीय चरण, यू विन पोर्टल, एम.आर. एलेमिनेशन तथा रूटीन इम्यूनाइजेशन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि आगामी 11 सितम्बर से 16 सितम्बर 2023 तक सिरमौर जिला में मिशन इंद्रधनुष का द्वितीय चरण चलाया जायेगा जिसके अंतर्गत नियमित टीकाकरण में छूटे हुए सभी 0-5 साल तक के बच्चे को बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा ताकि जो भी बच्चे टीकाकरण से

Read more

परियोजना निदेशक आतमा ने उपायुक्त को दी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की वार्षिक रिपोर्ट

ऊना, 5 सितम्बर – परियोजना निदेशक, आतमा कृषि विभाग, डॉ0 वीरेंदर कुमार बग्गा ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की 2022-2023 की वार्षिक रिपोर्ट उपायुक्त राघव शर्मा को भेंट की। रिपोर्ट में पूरे हिमाचल प्रदेश राज्य में प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत की गई विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है। समय-समय पर किसानों द्वारा खेतों व राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई शिमला द्वारा किये गये प्रयासों तथा सरकार द्वारा आतमा कृषि के अन्तर्गत समीक्षा कार्यों का अवलोकन रिपोर्ट में शामिल है। परियोजना निदेशक, आतमा कृषि विभाग, डॉ0 वीरेंदर बग्गा ने बताया कि जिला में प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत विभिन्न देसी गाय

Read more

राजस्व मंत्री ने जिला में बारिश व से हुए नुकसान की राहत एवं पुनर्वास की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर में भारी बारिश व बाढ़ के कारण हुए नुकसान की राहत एवं पुनर्वास की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिक्षा विभाग को भारी बारिश के कारण जिला के राजकीय विद्यालयों को हुए नुकसान का आंकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आपदा न्यूनीकरण के तहत ब्लैक स्पॉट हटाने के निर्देश दिए, ताकि जिले की सड़कों को सुरक्षित किया जा सके। जनजातीय विकास मंत्री ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, गृह रक्षक विभाग, पुलिस, भारतीय

Read more

समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका-एल.आर. वर्मा

नाहन, 05 सितम्बर- हिमोत्कर्ष, साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद् जिला सिरमौर शाखा पांवटा साहिब ने शिक्षक दिवस के अवसर पर पांवटा साहिब में कार्यक्रम का आयोजन किया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व निदेशक पीजीआई चंडीगढ़ पद्मश्री डॉ. जगत राम ने की। एल.आर. वर्मा ने इस असर पर कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। शिक्षक अपने शिष्य को कोई भी आकार देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा की ही देन है कि आज हमारा देश चंद्रयान-3 का

Read more