बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी ने आयोजित की कार्यशालाएं
हमीरपुर 08 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहनी और ककड़ियार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कॅरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन तथा तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित की। इस अवसर पर छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों में कॅरियर के प्रति अक्सर बहुत तनाव रहता है। जागरुकता एवं एक्सपोजर के अभाव में कई बार विद्यार्थियों को कॅरियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी ही नहीं होती है और वे कॅरियर के चयन को लेकर असमंजस की
Read more