22 सितम्बर को जिला सिरमौर से विधानसभा घेराव मे शामिल होंगे 300 मिड डे मील कर्मी

मिड डे मील वर्करज यूनियन नहान खंड की बैठक आज सीटू कार्यालय नाहन मे आयोजित की गई बैठक मे सीटू जिला सिरमौर महासचिव आशीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे बैठक मे मिड डे मील की माँगों पर चर्चा की गई। मिड डे मील यूनियन कि जिला महासचिब निर्मला ने बताया की पिछले 4 महीनों से मिड डे मील वर्करज को वेतन नहीं मिल रहा है। यूनियन की बैठक मे चर्चा की गई की एक सरकार द्वारा बढ़ाया हुआ वेतन तो दूर बल्कि पहले से निर्धारित मनादेय तक वर्करों को नही मिल रहा है। बैठक को सम्बोधित करते हुए सीटू

Read more

प्राचीन मंदिरों में सेवानिवृत्त प्रोफेसर के सौजन्य से नई मूर्तियों की स्थापना

हरिपुरधार: संगड़ाह उपमंडल के तहत सैंज पंचायत स्तिथ शिरगुल मंदिर डलयानु और भलाड भलोना के प्राचीन गाँव भलोना स्तिथ शिरगुल मन्दिर में शिरगुल महाराज की नई मूर्तियां स्थापित की गई है। अष्टधातु से निर्मित इन मूर्तियों की स्थापना भलोना गाँव के रहने वाले सेवानिवृत्त सहायक प्रोफेसर डॉ रूप कुमार शर्मा के सौजन्य से की गई है जिसके लिए स्थानीय ग्रामीणों ने प्रोफेसर डॉ रूप कुमार शर्मा का आभार जताया है। रूप कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी लम्बे समय से इच्छा थी कि इन दोनों ही प्राचीन मन्दिरों में वह नई मूर्ती स्थापित हो उन्होंने कहा कि मूर्तियां उन्होंने अपने

Read more

JNV पूर्व छात्र मिलन समारोह में नासा के वैज्ञानिक डॉ अशोक वर्मा को किया सम्मानित

नाहन(सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन स्थित होटल कबीर में देर रात जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के पूर्व छात्रों का एक विशेष मिलन समारोह संपन्न हुआ। शॉर्ट नोटिस पर आयोजित इस समारोह का मकसद जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के पूर्व में छात्र रह चुके और वर्तमान में NASA के सीनियर साइंटिस्ट के पद पर तैनात डॉ अशोक वर्मा को सम्मानित करना था। शिष्टाचार के मुताबिक कार्यक्रम के शुभारंभ में जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में सबसे पहले तमिल के अध्यापक रह चुके स्वर्गीय अंबु और नाहन नवोदय से 1995 बैच की पास आउट स्व.रेखा के अचानक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर

Read more

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव हुए संपन्न, इन्हें मिली जिम्मेदारी

आज अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सभागार में संपन्न हुए जिसमें अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस एस जोगटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चुनाव प्रभारी लाल सिंह चावला तथा सह प्रभारी हेमसिंह ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव में सभी 12 जिला के जिला अध्यक्ष तथा उनके प्रतिनिधि और 90 विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष-महासचिव व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभागार में लगभग 1100 कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रदीप ठाकुर को सर्वसहमति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैद जिला कांगड़ा तथा *Darshok* ठाकुर जिला हमीरपुर चुने गए।

Read more

सुजानपुर के 123 आंगनवाड़ी केन्द्रों में बनाया जा रहा है बच्चों का डेटाबेस

सुजानपुर 09 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक समाज के लिए स्वास्थ्य विशेषकर बच्चों का स्वास्थ्य सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि यह उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में स्वास्थ्य, उचित पोषण और अभिभावकों का समुचित पोषण ज्ञान महत्वपूर्ण कारक हैं । इसी के दृष्टिगत प्रत्येक वर्ष सितंबर माह को पोषण माह और मार्च माह के द्वितीय पखवाड़े को पोषण पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि पोषण अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के लिए आयोजित की जा

Read more

IIIT Una के चेयरमैन ने चिंतपूर्णी मंदिर में नवाया शीश।

IIIT Una के चेयरमैन रवि शर्मा ने माँ चिन्तपूर्ण देवी के मंदिर में माता के दर्शन किये और माँ की पूजा अर्चना कर माँ से IIIT Una की समृद्धि और सफलता के लिये आशीर्वाद माँगा। उन्होंने सरकार द्वारा दर्शनार्थियों के लिये नयी सुविधाओं और मन्दिर के आस पास स्वच्छ रखरखाव की बहुत प्रशंसा की। वो मन्दिर के प्रसार में नये भवनों के निर्माण और नये प्रतीक्षालय से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि IIIT Una इस मंदिर के आस पास सेक्योरिटी कैमरा और IT यंत्र लगाने में सरकार को पूरा सहयोग करेगी जिससे मंदिर का प्रांगण और अधिक सुरक्षित हो

Read more

शिक्षा में गुणात्मक सुधार व ढांचागत विकास के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे – डिप्टी सीएम

ऊना, 9 सितम्बर – हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए सरकार हर संभव मदद मुहैया करवा रही है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री में हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव खड्ड में 14 करोड रुपए की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखने के पश्चात उपस्थित खिलाड़ियों व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए 5 करोड़ रूपये प्रथम किस्त के रूप में मिल चुके हैं। उन्होंने

Read more

समाजिक क्षेत्र में किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए शहीद लाला जगत नारायण को सदैव याद रखा जाएगा – उप मुख्यमंत्री

ऊना, 9 सितम्बर – शहीद लाला जगत नारायण की 42वीं पुणयतिथि पर जोनल अस्पताल ऊना में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद लाला जगत नारायण एक सच्चे देशभक्त, क्रांतिकारी व समाजसेवक थे। उन्होंने शांति व सदभावना को कायम रखने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उन्होंने न केवल देश की राजनीति में बल्कि पत्रकारिता व समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि शहीद लाला जगत नारायण को समाजिक क्षेत्र में किए गए विभिन्न उतकृष्ट कार्यों

Read more

किशोरी मेले में महिलाओं को दी कई जानकारियां

हमीरपुर 09 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को ग्राम पंचायत कंजयाण के आंगनवाड़ी केंद्र धरयाड़ा में किशोरी मेला एवं पोषण जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना और पोषण माह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता टौणीदेवी की बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने की। इस अवसर पर सुकन्या कुमारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे-बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, शगुन योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इत्यादि की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

Read more

उपायुक्त पैदल चलकर पहुंचे रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत कूट के सुरु गांव

शिमला। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र की दुर्गम पंचायत कूट के सुरु गांव का दौरा किया। उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्र तक आधा सफर पहले पिकअप में तय किया और उसके पश्चात लगभग 2 घंटे पैदल चलकर सुरु गांव पहुंचे। उल्लेखनीय है कि सुरु गांव में भूमि धंसने की खबर सामने आई हैं जिन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने आज उपमंडल दंडाधिकारी रामपुर निशांत तोमर और अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। भूमि धंसने से कुछ मकानों और जमीन को भी क्षति पहुंची है। उन्होंने राजस्व विभाग के

Read more

कांग्रेस सरकार सेब बागवान विरोधी : कश्यप

शिमला, भाजपा के पूरे प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद ने कोटखाई मंडल का दौरा किया इस दौरान उन्होंने कोटखाई भाजपा मंडल की बैठक ली। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार सेब बागवान विरोधी है।   उन्होंने कहा कि वर्तमान आपदा की घड़ी में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भारी मात्रा में सड़के बंद रही इन सड़कों को खुलवाने की दृष्टि से यह सरकार फेल रही। सेब मंडियों तक नहीं पहुंच पाया और निराशा का सामना करते हुए बागवानों ने इस सब को नदी नालों में बहा दिया, यह लोग सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठे

Read more

सरदार पटेल विश्वविद्यलाय को बंद करने में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा पूरी तरह शामिल : बिंदल

शिमला, सरदार पटेल विश्वविद्यालय , मंडी से 80 कॉलेज निकाल कर दूसरे विश्वविद्यालय में डालने के प्रदेश सरकार के फैसले के बारे में तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, डॉ राजीव बिंदल, ने कहा कि यह फैसला अत्यन्त दुखदाई है और हिमाचल प्रदेश तथा विशेषतौर से मंडी क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय और धोखा है।   डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मंडी क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार के द्वारा विश्वविद्यालय खोला गया था। इस विश्वविद्यालय को खोलने से हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिला। विद्यार्थियों को किसी और विश्वविद्यालय में डिग्री संबंधि या किसी अन्य कार्य हेतु

Read more

हरोली में उप मुख्यमंत्री ने किए 30 करोड़ के 19 विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास

ऊना, 8 सितम्बर – वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा सिंचाई के क्षेत्र में बड़ी परियोजनाओं का योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है ताकि क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं के अलावा भावी पीढ़ियों के लिए भी इनका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 30 करोड़ रूपए के 19 विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते

Read more

जिला के लोगों की सेब तथा अन्य फसलों को मंडी तक पहुँचाने के किए जा रहे हैं उपयुक्त प्रबंध – जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के टापरी स्थित मंडी का दौरा किया और उपस्थित बागवानों और आढ़तियों को आश्वासन देते हुए कहा की सेब की फसल को जिले के बाहर भेजने के लिए उपयुक्त प्रबंध किए जा रहे हैं। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर के बागवानों की प्रमुख आजीविका सेब की फसल है। ऐसे में यह प्रदेश सरकार का दायित्व है कि सेब की फसलों को मंडी तक पहुंचाने में बागवानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना

Read more

विपक्ष में रहते हुए बगवानों कि हितैषी बनने का ढोंग करने वाली कांग्रेस का हुआ पर्दाफाश: भाजपा

प्रदेश की कांग्रेस सरकार बदले बदली की भावना आवाज कार्य कर रही हैं यह ब्यान आज भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मेहता और महासू के जिलाध्यक्ष अजय श्याम ने कही। उन्होंने कहा की सरकार की नालायकी की वजह से शिमला जिला के किसान को अपनी सेब की फसल नाले में फेंकनी पड़ी क्योंकि सड़कें बंद थी। लेकिन इस सरकार ने सारे मामले को राजनैतिक रूप देते हुए किसान को ही प्रताड़ित करना शुरू किया। और पहले उसे फेक वायरल वीडियो बताने पर दवाब डाला परंतु ज़ब इस पर बागवान ने हामी नही भरी तो एक लाख रुपया जुर्माना भरे का

Read more

18 सितंबर तक बंद रहेगा उहल, जंदड़ू, बगेहड़ा सडक़

हमीरपुर 08 सितंबर। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते उहल, जंदड़ू, बगेहड़ा सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 18 सितंबर तक बंद रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उप मंडलाधिकारी (नागरिक) सुजानपुर राकेश कुमार ने बताया कि उहल, जंदड़ू, बगेहड़ा पर सुदृढ़ीकरण व मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 18 सितंबर तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान वाहन चालक वैकल्पिक रूट का प्रयोग कर सकते हैं।

Read more

नशे के खिलाफ नगर परिषद व नगर पंचायतों में बनेगी टास्क फोर्स: एडीसी

ऊना, 8 सितम्बर – जिला ऊना के शहरी क्षेत्रों में नशा मुक्त ऊना अभियान को मजबूत करने के लिए सभी शहरी निकायों एवं नगर पंचायतों में टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। यह निर्णय नशा मुक्त ऊना अभियान के अंर्तगत अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित नगर निकायों की बैठक में लिया गया। इस बैठक में जिला ऊना के सभी नगर निकाय व नगर पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि नशा आज समाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। इस अभियान को सफल बनाने के

Read more

शिक्षा मंत्री ने की डा. परमार की जन्मस्थली में लाखों की घोषणायें

नाहन, 8 सितम्बर-शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि डा. यशवंत सिंह परमार की इसी जन्मस्थली से हिमाचल के अस्तित्व की लड़ाई लड़ी गई थी। उन्होंने कहा कि डा. परमार एक विजनरी और जन जनायक थे जिनकी बदौलत हिमाचल का यह स्वरूप हमें देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 6 जिलों में मेडिकल कॉलेज हैं और हिमाचल विकास की दृष्टि से नए आयाम स्थापित कर रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज शुक्रवार को चन्हालग के नगरकोटि मंदिर परिसर में आयोजित जन्माष्टमी मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि जनसभा को सम्बोधित

Read more

बंगाणा संकुल स्तरीय बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता की बैठक का आयोजन

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में बंगाणा संकुल स्तरीय बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता की बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य सुनील चौहान ने स्वागत किया और माँ सरस्वती की वंदना की गई। केंद्रीय विद्यालय नलेटी से श्रीमती शशी कला प्र स्नातकोत्तर शि.जीवविज्ञान, केंद्रीय विद्यालय बंगाणा से कृपाल सिंह, केंद्रीय विद्यालय सलोह से सतीश कुमार एवं प्राथमिक विभाग के वरिष्ठ शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। बैठक में खिलौना आधारित और गतिविधि-आधारित शिक्षाशास्त्र को शामिल करके बच्चों को पढाना, बच्चों को दैनिक जीवन स्थितियों से जोड़कर पढाना, बच्चों की घरेलू भाषाओं को औपचारिक

Read more

हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 10 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 08 सितंबर। बस स्टैंड हमीरपुर के इलेक्ट्रिकल चार्जिंग स्टेशन के लिए 10 सितंबर को एचटी लाइन बिछाई जाएगी। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि इस कार्य के चलते 10 सितंबर को डीसी कार्यालय, गांधी चैक, पीडब्ल्यूडी आफिस, अणु कलां, पूल्ड काॅलोनी, अप्पर बाजार, नादौन चैक, बस स्टैंड, प्रतापनगर, बराड़ बल्ह, पुलिस स्टेशन और साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more