एसपीयू मंडी का दायरा घटाने पर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा है कि एसपीयू का दायरा घटाने पर प्रदेश भर के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसी के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल का प्रारंभ किया गया। आकाश नेगी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दायरे को 5 जिलों से घटा कर 3 जिलों तक कर दिया है। सरकार के इस निर्णय से उस विश्वविद्यालय

Read more

ईवीएम और वीवीपेट की फर्स्ट लेवल चेकिंग सम्बन्धी बैठक आयोजित

नाहन,11 सितंबर- अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी के संदर्भ में भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर, नायब तहसीलदार नारायण सिंह के अलावा कांग्रेस प्रतिनिधि कै. सलीम अहमद, विनीत मोहिंद्रा,

Read more

सिरमौर जिला में आये डेंगू के 103 मामले-एल.आर.वर्मा 

नाहन 11 सितंबर – अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर . वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में डेंगू की रोकथाम के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र में डेंगू के काफी मामले आ रहे हैं, इसी प्रकार नाहन शहर में भी डेंगू के मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक 103 मामले डेंगू के पाए गए हैं। एल. आर. वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम के

Read more

स्तरीय वामन द्वादशी मेला 26 से 28 सितंबर तक सराहां मे धूमधाम से मनाया जाएगा।

नाहन, 11 सितंबर – सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला इस बार आगामी 26 से 28 सितंबर 2023 तक सराहां में बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम सराहां एवं सदस्य सचिव वामन द्वादशी मेला कमेटी डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने आज उपमंडलाधिकारी कार्यालय सराहां के सभागार में मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस बार मेले का शुभारंभ 26 सितंबर को वामन भगवान की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत वामन देव की शोभा यात्रा मंदिर से खंड विकास अधिकारी

Read more

18 से 24 नवंबर तक आवेरी पट्टी रामपुर में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती

नाहन 11 सितम्बर। आगामी 18 नवंबर से 24 नवंबर 2023 तक तक आवेरी पट्टी रामपुर में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह भर्ती रैली शिमला, किन्नौर, सोलन और सिरमौर ज़िलों के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। आर्मी भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने यह जानकारी प्रदान की है। कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया की इन चार ज़िलों की आवेरी पट्टी रामपुर में होने वाली भर्ती के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये जा रहे हैं ताकि भर्ती रैली में भाग लेने वाले पप्रतिभागियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि उपायुक्त शिमला

Read more

घुनु नाला-ढाली पेयजल योजना ठप्प होने से आधा दर्जन गांव में पेयजल संकट गहराया

जिला सिरमौर के राजगढ़ स्थित घुनुनाला-ढाली पेयजल योजना पिछले लंबे समय से ठप्प पड़ी है। जिसके चलते क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ो लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। पेयजल मुहैया ना होने के चलते क्षेत्र के सैकड़ो लोग इधर-उधर प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर है। अब बरसात के बाद इन प्राकृतिक स्रोतों में भी जल जनित रोगों के फैलने की आशंकाएं बढ़ गई है ।   मीडिया को जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया की क्षेत्र के आधा दर्जन गांव को पेयजल मुहेया करवाने वाली घुनुनाला-ढाली पेयजल योजना पिछले लंबे समय से

Read more

बाथू में 21 सितम्बर को आयोजित होगा शिक्षुता-प्रशिक्षण मेला

ऊना, 11 सितम्बर – तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जिला ऊना में 21 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर पर एक शिक्षुता-प्रशिक्षण मेले का आयोजन राजीव गांधी सामान्य सुविधा केंद्र बाथू में प्रातः 11 बजे किया जा रहा है। मेले का मुख्य लक्ष्य अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। यह एक केन्द्रीय योजना है जिसके अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से अपने-ंअपने व्यवसायों का मूलभूत प्रशिक्षण प्राप्त चुके प्रशिक्षु अपने व्यवसाय का उच्च

Read more

नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एक वित्तिय साक्षरता शिविर का आयोजन

आज दिनांक 11/9/23 को हिमाचल प्रदेश: राज्य सहकारी बैंक शाखा डी०सी० आफिस नाहन में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एक वित्तिय साक्षरता शिविर का आयोजन “न्यू लक्ष्य अकादमी” नाहन में किया गया। जिसमे वहाँ उपस्थित सभी छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। बैंक शाखा के प्रबंधक रणवीर सिंह ने वहाँ उपस्थित छात्र व छात्राओं को विभिन्न बचत व ऋण योजनाओं से अवगत करवाया। वहीं कार्यकारी सहायक मोहित वर्मा ने आनलाइन फ्रॉड तथा फ्रॉड से सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी साथ ही अटल पेंशन योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योती योजना व सुरक्षा बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। बैंक कर्मचारियों ने वहाँ

Read more

प्रतिभागियों के चयन हेतु नेहरू युवा केंद्र नाहन ने मांगे नामांकन पत्र

नाहन:11 सितंबर|नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय महत्व के नेताओं महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी पुण्यतिथि 2 अक्टूबर 2023 को भारतीय संसद नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों का चयन करने हेतु सभी राज्यों से नामांकन आवेदन आमंत्रित किए हैं। नेहरू युवा केंद्र नाहन के समन्वयक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला से ऐसे युवा जो कि जिला के स्थाई निवासी, युवक मंडल के सदस्य एवं अन्य युवा स्वयंसेवी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के

Read more

सांसद प्रतिभा सिंह को मंडी की जनता ढूंढ रही है, ना जाने वो कहां गायब है : कश्यप

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह का पत्र हमें प्राप्त नहीं हुआ है। हम उनको बताना चाहेंगे कि पत्र लिखने से कुछ नहीं होगा, वह मंडी की संसद भी है और कांग्रेस पार्टी की प्रदेश की प्रदेश अध्यक्षा भी है उनका स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहिए। इस आपदा की घड़ी में वैसे भी केंद्र सरकार ने किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी है, एक ओर केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा के लिए 1200 करोड़ से अधिक की राशि उपलब्ध कराई है, आपदा प्रभावित

Read more

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में औषध पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 11 सितंबर 2023 को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में हिमालय उन्नति मिशन एस.एस.आर.डी.पी.ट्रस्ट के अंतर्गत औषध पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड क्षेत्रीय एवं सुगमता केंद्र उत्तर भारत- I के सौजन्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गतआर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था की ओर से आए प्रतिनिधियों श्रीमती निर्मल, विद्यासागर शर्मा- उपनिदेशक (सेवानिवृत्ति) हॉर्टिकल्चर डिपार्मेंट हिमाचल प्रदेश सरकार,अंकित शर्मा, विद्यालय इको क्लब की प्रभारी श्रीमती रोमा टेग्टा व विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में अश्वगंधा,कालमेघ,मौरिंगा और श्योनाक औषधीय पौधों के बीजों का आरोपण किया। विद्यासागर शर्मा ने इन औषधीय पौधों के

Read more

ईवीएम व वीवीपेटस की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) के विषय में बैठक आयोजित

ऊना, 11 सितम्बर – भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला मुख्यालय ऊना में आगामी 18 सितंबर 2023 को ईवीएम व वीवीपट्स की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) आरंभ होने जा रही है यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना राघव शर्मा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ईवीएम तथा वीवीपीएटी की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की शत प्रतिशत अनुपालना की जाएगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इस प्रक्रिया के दौरान अपने दो-दो प्रतिनिधियों

Read more

राजस्व मंत्री ने की बारिश से हुए नुकसान के राहत एवं पुनर्वास कार्य की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर में भारी बारिश व बाढ़ से हुए नुकसान की राहत एवं पुनर्वास कार्य की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला के निगुलसरी में पहाड़ के दरकने से लगभग 380 मीटर तक अवरूद्ध हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 की बहाली कार्य की समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता की। बागवानी मंत्री ने कहा की राष्ट्रीय उच्चमार्ग-05 की बहाली तक सेब और मटर की फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए निगुलसरी में रज्जू-मार्ग स्थपित किया गया है, जिसमें जिला के किसानों व बागवानों की सभी प्रकार की

Read more

हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत ‘स्वरचित कविता पाठ’ का किया गया आयोजन

केंद्रीय विद्यालय नादौन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत ‘स्वरचित कविता पाठ’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी बच्चे बहुत ही उत्साहित नजर आए। प्रतियोगिता में कुल 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नवीं कक्षा के पर्जन्यसिंह ने अपनी हास्य कविता ‘समस्त मॉनीटर’ प्रस्तुत की जिसे सुनकर सभी हँसकर लोटपोट हो गए। कनिष्ठ वर्ग में आठवीं कक्षा की छात्रा श्रेया ने प्रथम, आठवीं कक्षा की वसुंधरा ने द्वितीय एवं सातवीं कक्षा की आशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में दसवीं की सलोनी ने प्रथम, दिशा ने द्वितीय एवं कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता

Read more

11 सितंबर को महाविद्यालयों में छात्र, छात्राएं करेंगे भूख हड़ताल:ABVP

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार ने पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय पर राजनीति की व अब सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दायरे को घटा कर विद्यार्थियों को सुविधाएं देने की बजाय, उनका अधिकार छीना है। जिसकी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल कड़ा विरोध करती है। नेगी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व की सरकार से मांग की थी, कि हिमाचल प्रदेश में एक और प्रदेश विश्वविद्यालय खोला जाए, ताकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का भार कम हो

Read more

गायत्री मंदिर के 39 वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 लोगों को गायत्री पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित।

श्री रेणुका जी|10सितंबर|अमित अग्रवाल|गायत्री मंदिर के 39 वें स्थापना दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 श्रेष्ठ लोगों को गायत्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह समारोह 20 सितंबर 2023 को ऋषि पंचमी के अवसर पर हर्ष वर्ष मनाया जाता है। हर्ष वर्ष की भांति गायत्री मंदिर के संस्थापक एवं महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती समाज में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 9 लोगों को मां गायत्री पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। महामंडलेश्वर दयानंद भारती ने बताया कि इसमें उर्वशी ठाकुर डीएफओ श्री रेणुका जी, राजेंद्र ठाकुर तहसीलदार ददाहू, डॉक्टर मोनिशा अग्रवाल बीएमओ धगेडा, दिनेश शर्मा सेवानिवृत्ति सैनिक बेड़ोन,

Read more

कांग्रेस सरकार की गलत नीतियां दे रही महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ावा-वीरेंद्र कंवर

शिमला: प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा उद्योगों पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी बढ़ाये जाने को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने अनुचित कदम बताते हुए कहा है कि ऐसा करने से प्रदेश में औद्योगिक विकास ठप्प हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले ही आपदा झेल रहे प्रदेश को आर्थिक तौर से मजबूत होने के लिए उद्योगों की आवश्यकता है किंतु सरकार के इस फैसले से उद्यमी सकते में हैं। वीरेंद्र कंवर ने सरकार पर झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए सरकारी क्षेत्र में पांच लाख नौकरियां देने की गारंटी दी थी जबकि इस

Read more

सेब पर एक लाख का जुर्माना, कांग्रेस करे औचित्य सिद्ध : कश्यप

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार , सेब विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि एक जगह सेब बागवान परेशान हैं और सरकार इनको और ज्यादा परेशान करने का काम कर रही है। जिस सेब बागवान ने अपने खराब सेब अस्थाई नाले में परवाह करने का कार्य किया, इस नकारात्मक सरकार ने उसकी को परदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से एक लाख का जुर्माना लगा दिया।   उन्होंने कहा कि सरकार स्पष्ट करें कि सेब में ऐसे कौन से केमिकल होते हैं जिसके कारण प्रदूषण फैलने का कार्य होता है। अगर तुलना

Read more

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2039 केसों का निपटारा

हमीरपुर| राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला में कुल 6400 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 2039 केसों का निपटारा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इन मामलों में कुल 2,25,52,317 रुपये की राशि जुर्माने, हर्जाने-मुआवजे या सेटलमेंट के रूप में वसूली गई। अनीश कुमार ने बताया कि इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के 4621 मामले, प्री-लिटिगेशन के 828 और पोस्ट-लिटिगेशन के 951 मामलों की सुनवाई की

Read more

बरसात से क्षतिग्रस्त गवाही-कड़ोग संपर्क सड़क को जल्द किया जाएगा बहाल: विक्रमादित्य सिंह

शिमला – लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज भारी बरसात से क्षतिग्रस्त हुई अनाडेल कैंची मोड़-गवाही-कड़ोग संपर्क सड़क का निरीक्षण किया और भिन्न-भिन्न जगहों पर टूटी हुई सड़क का जायजा लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले दो माह में हुई भारी बरसात के कारण आई आपदा से प्रदेश में बहुत ज्यादा जान-माल़ का नुकसान हुआ है और प्रदेश की अधिकतम सड़कें अवरुद्ध हुई जिन्हे युद्ध स्तर पर ठीक करने का कार्य जारी है और अब तक 80 प्रतिशत सड़कों को बहाल कर दिया गया है। स्थिति को सामान्य बनाने व लोगों

Read more