किन्नौर जिला के चांगो में स्थापित किया गया नियंत्रण कक्ष-सह-बैरियर

जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने बताया कि जिला के पूह उपमण्डल स्थित चांगो पंचायत में स्थाई नियंत्रण कक्ष-सह-बैरियर की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय जिला के निगुलसरी में पहाड़ के दरकने से बाधित हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 तथा सेब सीजन के दृष्टिगत यातायात को सुचारू ढंग से बनाए रखने के लिए लिया गया है। तोरूल रवीश ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष निगुलसरी में यातायात बहाल होने तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा तथा तहसीलदार पूह व नायब तहसीलदार यंगथंग को नियंत्रण कक्ष का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष में

Read more

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की  15वीं   किश्त के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य-सुमित खिमटा

नाहन, 13 सितंबर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली 15वीं किश्त जो कि अक्टूबर 2023 में दी जानी प्रस्तावित है, केवल उन्हीं पात्र किसानों को दी जाएगी जिनके ईकेवाईसी, भू-आलेखों का सत्यापन (लैंड सीडिंग) व आधार सीडिंग बैंक अकाउंट के साथ पूरे हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार सीडिंग का कार्य क्रमशः 91 प्रतिशत, 99 प्रतिशत व 92 प्रतिशत ही पूर्ण हुआ जिसे अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत किये जाने की आवश्यकता है। सुमित खिमटा ने कहा कि ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार

Read more

सेब पर आयात शुल्क पर झूठ बोल रही प्रियंका वाड्रा, गारंटीयो का इंतजार कर रही है हिमाचल की जनता : बिंदल

शिमला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रियंका वाड्रा का हिमाचल आगमन पर अभिनंदन। उन्होंने कहा की चिंता का विषय यह है कि 2022 के चुनाव में जब प्रियंका वाड्रा हिमाचल आई थी तो लगातार उन्होंने हिमाचल की 22 लाख बहनों को 1500 रु प्रतिमा देने की गारंटी दी थी और कहा था कि 18 से 7 वर्ष की सभी बहनों को पहले कैबिनेट में यह तोहफा और सम्मान दिया जाएगा। ऐसा कुछ हुआ नहीं और आज प्रियंका वाड्रा एवं कांग्रेस के नेताओं पर बहनों के प्रति 13500 का कर्ज चढ़ गया है।   पहली कैबिनेट

Read more

देश की संसद में आयोजित प्राइड लोकसभा कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर

जिला युवा अधिकारी शिमला मनीषा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की 2 अक्टूबर 2023 को महात्मा गांधी व लाल बहादुर के जन्मदिन की स्मृति मे भारत के संसद मे प्राइड लोकसभा नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमे देशभर से नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा मामले विभाग भारत सरकार की तरफ से 25 युवाओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा और प्रधानमंत्री जी के साथ बातचीत का अवसर भी मिल सकता है। प्रतिभागियों को संसद के केंद्रीय सभागार मे विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखने का मौका मिलेगा । इस कार्यक्रम के विषय लाल बहादुर शास्त्री- अमृतकाल

Read more

साडा की बैठक में अनाधिकृत निर्माण के बिजली व पानी कनेक्शन काटने पर हुई चर्चा

नाहन 13 सितम्बर। पांवटा साहिब विशेष क्षेत्र विकास योजना (साडा) की बैठक आज यहां उपायुक्त एवं अध्यक्ष साडा सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अनाधिकृत निर्माण व भवनों के बिजली व पानी के कनेक्शन काटने को लेकर संबंधित विभाग ने विस्तारपूर्वक चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2022 से बिजली विभाग को बिजली का कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिये नगर नियोजन व साडा से अनापत्ति प्रमाण प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है। इसी प्रकार जल जीवन मिशन में भी पानी के कनेक्शन के लिये किसी प्रकार के अनापत्ति प्रमाण की जरूरत नहीं है। नगर नियोजन

Read more

नाहन में कांग्रेसी नेताओं पर पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी के आरोप

नाहन : कांग्रेस नेताओं पर नाहन में एक पुलिसकर्मी के साथ बदलूकी मारपीट करने के आरोप लगे है जिसके बाद पुलिसकर्मी की शिकायत पर नाहन पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत 2 कांग्रेस नेताओं सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कांग्रेस नेता स्थानीय विधायक अजय सोलंकी के करीबी बताए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात गुल्लू घाट पुलिस चौकी के समीप कांग्रेस नेता ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की इसके बाद सोमवार देर रात ही पुलिस कर्मी की शिकायत पर काँग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

Read more

राज्य स्तरीय राजभाषा सम्मान समारोह के समय में परिवर्तन

शिमला 12 सितम्बर – निदेशक, भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश डॉ पंकज ललित ने आज यहाँ जानकारी देते हुए बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा दिनांक 14 सितम्बर, 2023 को प्रातः 11 बजे से गेयटी प्रेक्षागृह के बहुउद्देश्यीय सभागार में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय राजभाषा सम्मान समारोह के समय में परिवर्तन किया गया है। अब उक्त तिथि को इस समारोह का आयोजन प्रातः 11 बजे के स्थान पर प्रातः 10 बजे से होगा।

Read more

एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

आज दिनांक 12-09-2023 को सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाब्बल का बाग़ मे महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला सिरमौर के द्वारा एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत मुख्य रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर ध्यान केंद्रित किया गया। जिसके अंतर्गत आयुष विभाग से डॉक्टर रेणु, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी से डॉक्टर निसार अहमद, एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक के अंतर्गत संजीव कुमार HHC रिसोर्स पर्सन के तौर पर उपस्थित हुए। उपरोक्त सभी अधिकारियों द्वारा चिकित्सा सम्बन्धित जानकारी जैसे खून की कमी, पानी की कमी, depression, सेल्फ डिफेन्स एवं मासिक धर्म

Read more

हमीरपुर के वार्ड नंबर 2 में खुली उचित मूल्य की दुकान

हमीरपुर 12 सितंबर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि हमीरपुर शहर के राशनकार्ड धारकों की सुविधा के लिए विभाग ने हमीरपुर शहर के मेन बाजार में कपिल जनरल स्टोर के समीप व्यक्तिगत उचित मूल्य की दुकान खुलवाई है। यह राशन डिपो आशीष उप्पल द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिला नियंत्रक ने बताया कि वार्ड नंबर 2 और इसके आसपास के राशनकार्ड धारक उक्त डिपो से राशन लेने हेतु पंजीकरण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता इस नए राशन डिपो से राशन लेना चाहते हैं, वे अपने राशनकार्ड का

Read more

पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी संस्थाएं करवाएं ऑनलाइन पंजीकरण

हमीरपुर 12 सितंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यावरण विज्ञान प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग ने पर्यावरण के संरक्षण और संरक्षण की दिशा में सहयोगात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित एनजीओ के पंजीकरण के लिए एक आॅनलाइन मंच पेश किया है। विभाग के निदेशक डीसी राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि एजीआईएसएसी.जीओवी.इन पोर्टल पर पंजीकरण करके गैर सरकारी संगठन बड़े पैमाने पर समाज पर अपना प्रभाव बढ़ाने के अवसरों का पता लगा सकते हैं। यह पोर्टल एक ऐसा स्थान प्रदान करेगा जहां एनजीओ या सीबीओ संसाधनों का आदान-प्रदान कर सकते हैं, विशेषज्ञता साझा कर सकते

Read more

45 पुलिस कर्मी ने ली साइबर स्वच्छता का प्रशिक्षण- मदन धीमान

बिलासपुर, 12 सितम्बर 2023। पुलिस लाइन बिलासपुर में आज जिला बिलासपुर के पुलिस अधिकारियों के लिए साइबर स्वच्छता सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र/प्रशिक्षण में कुल 45 पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। यह जानकारी उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बिलासपुर मदन धीमान ने दी। उन्होने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय, केंद्रीय गृह मंत्रालय के निरीक्षक अमरजीत ठाकुर ने पुलिस कर्मियों के बीच साइबर जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षण दिया है। सत्र के दौरान विभिन्न प्रचलित साइबर अपराध और साइबर अपराध से संबंधित मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अब यह अधिकारी जिला की आम जनता को साईबर धोखाधड़ी से बचने के बारे

Read more

तेजी से करवाए जा रहे हैं मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 12 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि पिछले महीने जिले भर में अत्यधिक बारिश, भूस्खलन, जमीन धंसने और बाढ़ से हुए भारी नुक्सान के बाद पुनर्वास, पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस माॅनसून सीजन में जिले भर में कुल 486 करोड़ रुपये से अधिक के नुक्सान का आकलन किया गया है। इस दौरान सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, ग्रामीण संपर्क मार्गों और सरकारी भवनों के अलावा लोगों की निजी संपत्ति की भी भारी क्षति हुई है। हेमराज बैरवा ने बताया कि जिले भर में कुल 416 कच्चे-पक्के मकान पूरी तरह या

Read more

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर संसद भवन में विचार प्रकट करने का सुनहरा अवसर

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय नेताओं महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को भव्यपूर्ण आयोजित करने हेतु संपूर्ण राष्ट्र में जिला से राष्ट्रीय स्तर तक भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा वर्ग को 2अक्टूबर 2023 को संसद भवन में विचार प्रकट करने का अवसर प्रदान करने की योजना बनाई गई है जिसके क्रम में विभिन्न राज्यों जैसे कि आंध्र प्रदेश बिहार छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात पंजाब तेलंगाना तमिल नाडु झारखंड त्रिपुरा मध्य प्रदेश राजस्थान सिक्किम और नागालैंड में युवाओं को महात्मा गांधी के जीवन आदर्शों तथा इसके अतिरिक्त राज्य जैसे कि केंद्र शासित

Read more

नशा मुक्त ऊना अभियान के लिए महिला मंडल करेगी हर-घर दस्तक अभियान के तहत हर घर का रुख

हरोली, 12 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक में उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में महिला मंडलों की बैठक की गई। बैठक में उप मंडलाधिकारी ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत महिला मंडल पंचायत टास्क फोर्स का अहम हिस्सा बनेगी और हर घर में जाएंगे तथा लोगों को नशे खिलाफ़ पंचायत स्तर पर नशा मुक्त ऊना अभियान द्वारा दी गई ट्रेनिंग के आधार पर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि महिला मंडल महिलाओं के हित के लिए कार्य करते है साथ ही साथ अब नशे से जुड़ी कुरूतियों को दूर करने

Read more

बंगाणा में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ऊना, 12 सितम्बर – उपमंडल बंगाणा में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कुटलैहड विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने किया। उन्होंने कहा कि प्राकतिक खेती को अपनाकर किसान/बागवान अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकते हैं। उन्होंने आतमा व कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती धीरे-धीरे समय की जरूरत बनती जा रही है। इस पद्धति से कम लागत के साथ किसान जैविक पैदावार बढ़ा सकते

Read more

आंगनबाड़ी केंद्र ढांडा में वृत स्तरीय पोषण माह का किया गया आयोजन

शिमला 12 सितम्बर – समाज में हर व्यक्ति को पोषण तत्वों से युक्त आहार लेना जरूरी है ताकि वह स्वस्थ जीवन जी सके। यह बात जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पाॅल ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय पोषण माह कार्यशाला के दौरान कही। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बीडीसी अध्यक्ष मशोबरा अनुराधा शर्मा उपस्थित रही। बाल विकास परियोजना वृत मशोबरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ढांडा में मंगलवार को वृत स्तरीय पोषण माह का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पाॅल ने किया। उल्लेखनीय है कि जिला में 01 से 30 सितम्बर 2023 तक

Read more

जगत सिंह नेगी ने वांगतू में सेब खरीद केंद्र का किया लोकार्पण

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला की निचार तहसील के वांगतू में हिम फ्रैश प्रोडयूस प्राईवेट लिमेटिड सेब खरीद केंद्र का लोकार्पण किया। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस सेब खरीद केंद्र के स्थापित होने से क्षेत्र केे बागवानों को उनके घर-द्वार के निकट सेब की फसल बेचने का अवसर प्राप्त होगा तथा अब बागवान अपनी सेब की फसल ठेकेदारों को बेचने की जगह पर सीधे सेब खरीद केंद्र में आकर बेच सकते हैं। जगत सिंह नेगी ने कहा कि

Read more

प्रियंका गांधी को दो महीने बाद हिमाचल की याद आई : वर्मा

शिमला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा और विवेक शर्मा ने कहा की शुक्र है की कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हिमाचल की सुध लेने तो आए। उन्होंने कहा की भारी बरसात से हिमाचल प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ है चलो 2 महीने बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को समय तो मिला की वह हिमाचल आए, इसके लिए उनका धन्यवाद। पर लगता है कि अभी तक कांग्रेस पार्टी के नेता सनातन धर्म पर हमला करने में व्यस्त थे इसलिए उनको समय नहीं मिला। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सत्ता पाने के लिए अनेकों घोषणा की, आज

Read more

बड़सर के कई गांवों में 13 को बंद रहेगी बिजली

बड़सर 12 सितंबर। विद्युत उपमंडल बड़सर में 13 सितंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव टिक्कर राजपूतां, टिक्कर ब्राह्मणा, बुंबलू, हार, कोठी, कलौहण, ब्याड़, ननावां, संगारल, क्योटा, जंदराणा, घुमारली, नौहल, राईयां, नगैहरड़ा, भेवड़ सेहली, कलवाड़ा, कड़साई और साथ लगते गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विजय सिंह ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

एन.एस.एस. के विशेष शिविर में चलाया गया ‘भांग उखाड़ो’ अभियान

शिमला 12 सितम्बर -जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर 11 सितम्बर से 17 सितम्बर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। शिविर में स्वयंसेवियों ने दूसरे दिन विद्यालय के हॉस्टल से आगे जंगल में ‘भांग उखाड़ो’ अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारीश्री महेंद्र और श्रीमती नील कमल नेगी ने स्वयं सेवियों में देश प्रेम की भावना जगाई। आज सुबह स्वयंसेवियों ने विद्यालय में तथा विद्यालय के बहार देवरीघाट में मुख्या सड़क से गुजरते हुए प्रभात फेरी भी

Read more