जिला में 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा आयुष्मान भव अभियान
ऊना, 14 सितम्बर – आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ पूरे देश में 13 सितम्बर से हुआ। यह अभियान से 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में लोगों जागरूक करने तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने डीआरडीए हॉल में आयुष्मान भव के जिला स्तरीय अभियान के शुभारंभ पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तीन मुख्य घटक होंगे जिसमें पहला घटक आयुष्मान आपके द्वार 3.0, दूसरा आयुष्मान स्वास्थ्य मेला तथा तीसरा आयुष्मान सभा प्रमुख भाग होंगे।
Read more