पीएम विश्वकर्मा योजना से होगा देश के शिल्पकारों का कौशल निर्माण: अनुराग ठाकुर

शिमला 17 सितम्बर – केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज विश्वकर्मा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से 13 हजार करोड़ रूपए की पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारम्भ किया है जोकि देश के शिल्पकारों को मान सम्मान देने की पहल है और इस योजना से उनका कौशल निर्माण होगा। अनुराग ठाकुर आज यहाँ गेयटी थियेटर शिमला से पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारम्भ में वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के द्वारा कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल उन्नयन, टूलकिट प्रोत्साहन, डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन

Read more

प्रधानमत्री के जन्मदिन पर नाहन में कार्यक्रम आयोजित

नरेन्द्र भाई मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नाहन भाजपा मण्डल द्वारा एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी को हलवा वितरित किया गया। इस शुभ अवसर पर कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना का शुभारम्भ भी नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ0 राजीव बिन्दल, माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रदेश सचिव मनीश, मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मण्डल, जिला व प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त सेवा पखवाड़ा के तहत नाहन भाजपा मण्डल द्वारा दिनांक 22 सितम्बर, 2023 को कालाअम्ब में मेडिकल कैम्प व रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। डॉ0 बिन्दल ने इस

Read more

हिमाचल के हर कोने में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 17 सितंबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनाहट्टी में आयोजित शिमला-2 अंडर-19 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिमाचल के हर कोने में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए समय-समय पर सरकार द्वारा उचित कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश की सभ्यता, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है और उस संस्कृति को दैनिक आधार पर भी हमें साथ

Read more

नेरी में लोगों को बताए अवैध डंपिंग के दुष्प्रभाव

हमीरपुर 17 सितंबर। मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के खिलाफ आम लोगों को जागरुक करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायत नेरी में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार ने पंचायतवासियों को मलबे की अवैध डंपिंग के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए बनाए गए विभिन्न नियमों एवं अधिनियमों से भी लोगों को अवगत करवाया। अनीश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में इस समय कई बड़ी सड़क परियोजनाओं, विद्युत

Read more

जिला स्तरीय अंतर विद्यालय राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन

शिमला|भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला द्वारा राजभाषा पखवाड़ा-2023 के अवसर पर आज गेयटी थियेटर शिमला के सम्मेलन कक्ष मे जिला स्तरीय अंतर विद्यालय राजभाषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने जानकारी देते हुए बताया कि ” सम्पर्क भाषा के रूप में हिन्दी ” विषय पर आधारित अंतर विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल की मुस्कान ने प्रथम ,खुशी ठाकुर सेंट थॉमस विद्यालय शिमला द्वितीय, तृतीय स्थान सुशीला ठाकुर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार ने हासिल किया। ” सोशल मीडिया के दौर में हिन्दी की दशा और दिशा”

Read more

बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अंतर्गत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

शिमला|बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत शिमला शहरी ब्लॉक में कार्यरत सभी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्व गर्भाधान और प्रसव निदान तकनीक अधिनियम व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा जमीनी स्तर पर पात्र बच्चों, गर्भवती व धात्री माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा प्रदान करने व उन तक परामर्श गृह भ्रमण द्वारा जरूरी सूचना पहुंचाने बारे सामंजस्य व समन्वय बनाना था। इस

Read more

सम्भोटा तिब्बतन विद्यालय छोटा शिमला एक दिवसीय प्राथमिक उपचार शिविर का आयोजन

शिमला|हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस द्वारा सम्भोटा तिब्बतन विद्यालय छोटा शिमला में छात्रों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्राथमिक उपचार (फर्स्ट ऐड) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रेमा ग्याल्सतन ने की। राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव संजीव कुमार ने स्कूल प्रशासन को राज्य रेडक्रॉस द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर के प्रारम्भ में डॉ किमी सूद ने छात्रों, कर्मचारियों को फर्स्ट ऐड तथा दुर्घटना स्थिति में जलने कटने के समय में बरती जाने वाली सावधानियों तथा करणीय एवं अकरणीय कार्यों की जानकारी प्रदान की। दूसरे चरण में डॉ गंगा ने छात्रों को फ्रैक्चर

Read more

कुलदीप सिंह पठानिया ने किया अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का उदघाटन

हमीरपुर| कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को राजकीय उच्च पाठशाला ब्राहलड़ी में खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों का भी बहुत महत्व होता है। इन प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में भाग लेकर बच्चे न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, बल्कि इनके माध्यम से बच्चों में कई गुण भी विकसित होते हैं। खेल के मैदान में बच्चा कई ऐसे सबक सीखता है

Read more

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने धूमधाम से मनाया राजभाषा हिंदी पखवाड़ा समारोह

हमीरपुर|राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर भाषा एवं संस्कृति विभाग ने शनिवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यालय स्तरीय भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला हमीरपुर के लगभग 45 विद्यालयों के करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में हिम अकादमी स्कूल हीरानगर की अरीजिता प्रथम, डीएवी विद्यालय टौणी देवी की अंजलि द्वितीय, हिम अकादमी विकासनगर के सादिक तृतीय तथा गुरुकुल विद्यालय गोपालनगर की अंशिका एवं केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की शैलश्री संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पर रहे। निबंध

Read more

एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत ऊना में नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत इंदिरा स्टेडियम के इंडोर हाल तथा ग्राम पंचायत मदनपुर में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविरों में तहसील कल्याण अधिकारी जतिन्द्र शर्मा ने विभाग द्वारा कार्यान्वित दिव्याँगजनों के सामर्थ्य, विकलाँग राहत भत्ता, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विकलाँग पैंशन योजना, विकलाँग विवाह योजना, विकलाँग छात्रवृति योजना, विकलाँग कौशल विकास, राष्ट्रीय न्यास, विकलाँगता पहचान पत्र, स्वयं रोजगार ऋण, वृद्धावस्था पैंशन, विधवा पैंशन, गृह-निर्माण अनुादान, अनुवर्ती कार्यक्रम, अंतर्जातीय विवाह पुरुस्कार योजना, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना

Read more

खेल प्रक्रिया को नशे के खिलाफ़ पहली बार शपथ लेकर किया शुरु

ऊना – बंगाणा ब्लॉक के राजकीय मॉडल सीनियर सकैंडरी स्कूल धुंधला में आयोजित हुए सीनियर लेवल के जोनल टूर्नामेंट में बच्चों ने पहली बार नशे के खिलाफ़ शपथ ली। खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ कुटलैहड़ विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो की अध्यक्षता में हुआ जिसमें बच्चों के साथ-साथ आए हुए अध्यापकांे ने स्थानीय पंचयात प्रधान, उप प्रधान व अलग-अलग स्कूलों से आए हुए प्रिंसिपल, हेडमास्टर, स्कूल इंचार्ज और स्थानीय लोगों ने भी शपथ लेकर इस नशे के खिलाफ़ चल रही मुहिम का साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने घर का,े अपने गांव को व अपनी पंचायत को नशा

Read more

भूतपूर्व सैनिकों के टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल के पदों हेतू काउंसलिंग 29 सितम्बर को

ऊना- जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा जिन प्रशिक्षित टीजीटी नॉन मैडिकल/टीजीटी मैडिकल के लिए नाम विभिन्न पदों हेतू बैच वाईज़ अनुबंध आधर पर उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना को प्रायोजित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए काउंसलिंग 29 सितम्बर को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में होगी। उपनिदेशक ने बताया कि टीजीटी नॉन मैडिकल बीएड बैच के अनारक्षित वर्ग की भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में अगस्त, 2023 बैच तक, ओबीसी वर्ग की भूतपूर्व सैनिकों

Read more

कैटरिंग सेवाओं हेतू 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित

ऊना – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए खानपान की सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए इच्छुक फर्मों से 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि निविदाएं 22 सितम्बर दोपहर 1 बजे तक एडीसी-कम-नोडल अधिकारी डीडीएमए ऊना के कार्यालय में भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि निविदाएं 22 सितम्बर को सायं 3 बजे खोली जाएगी। इसके अतिरिक्त एडीसी ने बताया कि टैंडर दस्तावेज़ जिला आपदा प्रबंधन सैल के रूम नम्बर 422 से 300 रूपये का शुल्क अदा करके प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया

Read more

जिला सूचना केंद्र ऊन्ना में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र उन्ना द्वारा युवाओं की संसद में राष्ट्रीय नेताओं महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के परिप्रेक्ष्य एवं समाज में वर्तमान में उनके विचारों की उपयोगिता के संदर्भ विषय पर आभासी माध्यम से जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जिला सूचना केंद्र ऊन्ना में किया गया इस कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, युवा मंडलों तथा सामुदायिक संस्थाओं के युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए डॉक्टर लाल सिंह उपनिदेशक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र उन्ना ने कहा कि युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार और श्री

Read more

रिकांग पिओ में फल व सब्जी विक्रेताओं का किया गया निरीक्षण

निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर चंदू लाल नेगी द्वारा आज जिला के रिकांग पिओ में वाया काजा-किन्नौर सड़क मार्ग से पहुंची सब्जी के थोक विक्रेताओं के दो पिकअप गाड़ियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुंदरनगर से वाया काजा होकर 35 क्विंटल फल व सब्जी की 02 पिकअप गाड़िया आज रिकांग पिओ पहुंची तथा इनका निरीक्षण किया गया। इसके अलावा अन्य 10 परचून फल व सब्जी विक्रेताओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी फल व सब्जी विके्रताओं के बिल चेक किए गए तथा सभी फल व सब्जी विके्रताओं ने बिल के अनुसार व उपायुक्त किन्नौर

Read more

कलूर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 7 करोड़ की लागत से बनेगा एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान: अनुराग ठाकुर

बिलासपुर,बिलासपुर कहलूर स्पोटर्स कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान तैयार किया जाएगा जिस पर लगभग 7 करोड रुपए में व्यय किए जाएंगे। यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को लुहनु इंडोर स्टेडियम में सरस्वती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान हिमाचल प्रांत के 33वे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम और 8 करोड रुपए की लागत से बने एथलेटिक्स खेल मैदान अन्य खेलों के लिए इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया

Read more

तत्परता के साथ कार्य कर रहा है जलशक्ति विभाग: एक्सईएन

हमीरपुर, सितंबर। जलशक्ति विभाग के भोरंज मंडल के अधिशाषी अभियंता ओपी भारद्वाज और बड़सर मंडल के अधिशाषी अभियंता देवराज चैहान ने बताया कि विभाग सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। इसके लिए विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। ओपी भारद्वाज और देवराज चैहान ने बताया कि शुक्रवार को हुई जिला परिषद की बैठक में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भाग लेकर विभाग के इस संकल्प को दोहराया है। उक्त दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस माॅनसून सीजन में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई विभिन्न पेयजल

Read more

उपायुक्त शिमला ने किया मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ का शुभारम्भ

शिमला, सितंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत आयोजित बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हाल ही के कुछ वर्षों से हमारे मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिला है जिस वजह से अत्यधिक बारिश एवं सूखे की स्थिति में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचता है। इस स्थिति में हर एक किसान को अपने फसलों का बीमा

Read more

जिला में आवश्यक वस्तुओं, तेल व सिलेण्डरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का कार्य प्रगति पर

उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने आज यहां बताया कि जिला के निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के अवरूद्ध होने से जिला में आवश्यक खाद्य वस्तुओं, तेल व सिलेण्डरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त जिला के लोगों की सेब व मटर की फसलों को भी मंडियों तक पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि बड़ा कम्बा में लगाई गई स्पेन के माध्यम से जिला में कुल 48 सिलैण्डर तथा 258 बैग सब्जी के पहुंचाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला से अब तक सेब के 1824 फुल बाॅक्स, 70 हाॅफ बाॅक्स तथा

Read more

कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था राम भरोसे : बिंदल

शिमला, डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था अब राम भरोसे हो चली है। चम्बा में जो नृशंस हत्याकांड हुआ जिसमें एक दलित युवक की बेरहमी से हत्या करके टुकड़े टुकड़े करके नाले में फेंक दिया और पूरे प्रदेश में और पूरे देश में हिमाचल शर्मसार हुआ। न ऐसी घटना पहले कभी हुई न ही प्र्रभु करे कभी आगे हो। उसके बावजूद कांग्रेस की वर्तमान प्रदेश सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। हजार धरने प्रदर्शन हुए परन्तु सरकार नहीं चेती। भाजपा ने कहा कि चम्बा के बाद जिला सोलन निशाने पर

Read more