CPIM ने हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की उठाई माँग, सौंपा ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों आई प्राकृतिक आपदा से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। हजारों लोगों के आशियाने ढह गए। लोग बेघर हो गए। उपजाऊ जमीन बरसात की भेंट चढ़ गई। प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान इस आपदा में उठाना पड़ा । जिसको लेकर आज CPIM ने केंद्र सरकार को विज्ञापन प्रेषित करते हुए हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई है औऱ हिमाचल को बड़ी आर्थिक मदद प्रदान करने की गुहार लगाई हैं। मीडिया को जानकारी देते हुए CPIM की संतोष कपूर ने कहा कि हाल में हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक

Read more

BJP जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना,बोले कहां गई गार्ंटियां

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में लाए नारी शक्ति वंदन विधेयक बिल को जिला सिरमौर भाजपा ने ऐतिहासिक करार दिया है। जिला सिरमौर के भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि अब देश की आधी आबादी को 33% आरक्षण मिलेगा। महिलाएं प्रजातंत्र में आगे बढ़ाकर देश की राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएगी। नाहन में पत्रकारों से रूबरू हुए जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नारी शक्ति को बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं । अब लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक

Read more

अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का पांवटा में आयोजन

आज ई.सी.सी.ई (अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन ) के पांच दिवसीय प्रशिक्षण की कार्यशाला का आयोजन शिक्षा खंड पांवटा साहिब में किया गया। कार्यशाला का  शुभारम्भ राजकीय आदर्श छात्रा माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य  दीर्घायु प्रसाद व खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अरुणा शर्मा ने विधिवत रूप से किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आज का दौर तकनीकी का युग है। स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को आज तकनीकी के दौर से पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी सीख लेनी चाहिए क्योंकि हम जितना टेक्नो फ्रेंड होंगे उतनी ही हमारी समस्याएं भी कम होती जाएगी। ई.सी.सी.ई का प्रशिक्षण अनुभवी रिसोर्स पर्सन

Read more

मतदाता सूचियों के पुनः निरीक्षण के लिए नियुक्त किये निरीक्षण अधिकारी

शिमला, 19 सितम्बर| जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी नारकण्डा, छोहारा, जुब्बल, ठियोग, रामपुर, मशोबरा व बसंतपुर को उनके क्षेत्र की उन पंचायतों में मतदाता सूचियों के पुनः निरीक्षण के लिए निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया है जहां पर आकस्मिक रिक्तियां हुई हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप 19 सितम्बर को प्रकाशित कर दिया गया है तथा आपत्तियां/सुझाव 20 सितंबर से 25 सितंबर, 2023 तक दर्ज करवाए जा सकते हैं। 28 सितंबर को प्राप्त आपत्ति व सुझाव पर निर्णय लिया जायेगा। अपील दायर करने

Read more

टीजीटी मेडिकल और नाॅन मेडिकल के साक्षात्कार 26 को, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की होगी बैचवाइज भर्ती

हमीरपुर 19 सितंबर। जिला हमीरपुर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी मेडिकल के 20 पदों और टीजीटी नाॅन मेडिकल के 19 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की बैचवाइज भर्ती के लिए 26 सितंबर को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि टीजीटी मेडिकल के कुल 20 पदों से 13 पद सामान्य वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित, 2 पद ओबीसी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित, 4 पद एससी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित और एक पद एसटी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित के लिए होगा। इसी

Read more

स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले जिला के 09 पंचायतों को मिला सम्मान

बिलासपुर 19 सितंबर 2023|  बिलासपुर जिला में स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए सर्वेक्षण ग्रामीण (एसएसजी) 2023 के अंतर्गत  बेहतर कार्य करने वाले 9 पंचायतो को अतिरिक्त उपायुक्त एवं परियोजना निदेशक  जिला ग्रामीण विकास अभिकरण  डॉ0 नीधि पटेल ने जिला  स्तर पर प्रशस्ती पत्र और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा   ग्रामीण सर्वेक्षण ग्रामीण 2023  के अन्तर्गत जिन पंचायतों को ग्राम पंचायतों को एक सहकर्मी समीक्षा सर्वेक्षण में विभिन्न मापदंडों पर मूल्यांकित किया गया था और  सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के अंतर्गत  संबंधित गतिविधियाँ और कार्य के लिए  मानदंडों के आधार

Read more

टाऊन हॉल में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 65 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण

ऊना, 19 सितम्बर – जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से उपमंडल ऊना के दिव्यांगजनों के लिए टाऊन हॉल ऊना में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने की। इस अवसर पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि आज के समय में दिव्यांगों के लिए न सुविधाओं की कमी है और न ही अवसरों की। दिव्यांग व्यक्ति जीवन के सामान्य व्यवसायों व कार्यों के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहे हैं जिनके हौसलों के आगे पर्वतों की

Read more

जिला पंचायत संस्थानों में रिक्त पदों पर निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली संशोधन कार्यक्रम प्रारम्भ: सुमित खिमटा

नाहन, 19 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला के ग्राम पंचायतों में जहां आकस्मिक रिक्तियां हुई है उन ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के संशोधन कार्यक्रम का प्रारम्भ 19 सितम्बर 2023 से हो गया है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ विकासखंड की शिलांजी पंचायत में उप-प्रधान (अनारक्षित), पांवटा साहिब विकास खंड के बद्रीपुर पंचायत में वार्ड नंबर 1 में वार्ड सदस्य (अनारक्षित), मुगलावाला करतारपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में वार्ड सदस्य (अनारक्षित) माजरा पंचायत के वार्ड नंबर 1 में वार्ड सदस्य (महिला), भनेत हल्दवाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या चार में वार्ड

Read more

ग्रामीण विकास मंत्री 20 सितम्बर को करेंगे नाबार्ड उड़ान मेला का शुभारम्भ

शिमला 19 सितम्बर –  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 20 सितंबर 2023 को दोपहर 1:15 बजे रिज मैदान स्थित पदमदेव कॉम्प्लेक्स में नाबार्ड उड़ान मेला 2023 का शुभारम्भ करेंगे। यह मेला नाबार्ड द्वारा 20 से 22 सितंबर तक पदमदेव कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है। नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक विवेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबार्ड द्वारा प्रायोजित मेलो का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और किसान उत्पादक संगठनों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी कलाकृतियों और अपने उत्पाद बेचने के लिए एक मंच देना है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बहुत से

Read more

23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा जिला स्तरीय सुन्नी दशहरा मेला

शिमला, 19 सितम्बर – उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार की अध्यक्षता में आज यहाँ जिला स्तरीय सुन्नी दशहरा उत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिला स्तरीय सुन्नी दशहरा मेला 23 से 25 अक्टूबर, 2023 तक बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर को सुन्नी में देवताओं का आगमन होगा तथा 24 और 25 अक्टूबर को उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेला के आयोजन के लिए सभी विभागीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि जिला

Read more

44 मामलों पर कार्रवाई करके 16,83,387 रूपये कर वसूला- विनोद डोगरा

ऊना, 19 सितम्बर – राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा आगामी त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र जिला में दिन-रात चैंकिंग की जा रही है। यह जानकारी देते हुए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि चैकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए 44 मामले चोरी के पकड़े गए जिससे 16 लाख 83 हज़ार 387 रूपये कर के रूप में वसूले गए जिसमें 11 मामले सोना-चांदी की चोरी के थे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गगरेट बाज़ार में स्थित दो स्वर्णकारों की दुकानों पर दबिश देकर स्टॉक व रिकॉड सहित उनके बैंक खातों की स्टेटमेंटस को भी

Read more

‘‘इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत नाहन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा आरम्भ’’

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में प्रदेश के अन्य नगरों की भांति 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2023 तक इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जहां नगर के समस्त वार्डों मंे स्वच्छता कार्य किया जायेगा वहीं पर शहर के ऐतिहासिक एवं धरोहर स्थलों में भी सन् 1621 में सिरमौर रियासत के मुख्यालय के रूप में स्थापित नाहन नगर के लिए यह स्वच्छता पखवाड़ा इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि नाहन की नगर की म्यूनिसिपलटी को कोलकता के बाद देश की दूसरी सबसे पुरानी म्यूनिसिपलटी होने का दर्जा

Read more

सभी स्वास्थ्य खंड मुख्यालयों में होंगे अल्ट्रासाउंड, सीएमओ ने जारी किए रेडियोलाॅजिस्ट के ड्यूटी आदेश

हमीरपुर 19 सितंबर। जिला हमीरपुर के सभी 6 हेल्थ ब्लाॅक मुख्यालयों के अस्पतालों में लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरके अग्निहोत्री ने विशेष आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में तैनात डाॅ. अनिल भारद्वाज हर मंगलवार को नागरिक अस्पताल टौणीदेवी में और वीरवार को नागरिक अस्पताल भोरंज में अपनी सेवाएं देंगे। सप्ताह के शेष दिन वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में ही उपलब्ध रहेंगे। इसी प्रकार नागरिक अस्पताल नादौन में तैनात डाॅ मंदिरा कौशल हर बुधवार को नागरिक अस्पताल सुजानपुर में और हर शनिवार को नागरिक

Read more

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह को लेकर बैठक आयोजित

शिमला 19 सितम्बर – 02 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह के आयोजन के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आज यहां बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों को कार्यक्रम की सफलता के लिए समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 02 अक्टूबर को कार्यक्रम प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी से आरम्भ होगा और उसके उपरांत 9 बजे रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं 9:30 पर लाल बहादुर

Read more

JNV रिकांगपिओ में 9वीं तथा 11वीं के लिए आवेदन तिथि 31 अक्तूबर,23

जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर की प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने आज यहां बताया कि जिला में सत्र 2024-25 के लिए नवमीं तथा ग्यारहवीं कक्षा में पाश्र्व प्रवेश परीक्षा के लिए आॅनलाईन आवेदन करने की तिथि 18 सितम्बर से 31 अक्तूबर, 2023 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि आॅनलाईन आवेदन करने के लिए सभी पात्र अभ्यर्थी स्वयं, लोकमित्र केंद्र या अन्य किसी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नवोदय विद्यालय की वैबसाईट www.navodaya.gov.in अथवा नवमीं कक्षा के आवेदन के लिए के लिए https://cbseitms.nic.in/2023/nvsix तथा ग्यारहवीं कक्षा के लिए https://cbseitms.nic.in/2023/nvsxi_11 लिंक के माध्यम से आॅनलाईन आवेदन कर सकते

Read more

ट्रैफिक पुलिस ने नाहन में दोपहिया वाहन चालकों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

सड़क पर सुरक्षा और जान माल दोनों की सुरक्षा को लेकर जिला सिरमौर रोड सेफ्टी कमेटी ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत नाहन ट्रैफिक पुलिस के द्वारा आज मंगलवार को जागरूकता का विशेष अभियान भी चलाया गया। इस अभियान को लीड करते हुए ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल दिनेश और उनकी टीम में शामिल एचएचसी विक्रम देव कांस्टेबल राजेश होमगार्ड आरक्षी अरुणा बाला आदि के द्वारा ट्रैफिक नियमों से जुड़ी जागरूकता सामग्री भी बांटी गई। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा चौगान मैदान के साथ मुख्य रोड पर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे

Read more

सिरमौर में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों बैचवाइज भर्ती हेतु 28 सितम्बर को काउंसलिंग

नाहन 19, सितम्बर। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर श्रीमती अनुपम गुप्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक, नॉन मैडिकल व मैडिकल के 39 पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु काउंसलिंग की तिथि 28 सितम्बर, 2023 निर्धारित की गई है। इसके अन्तर्गत जिला सिरमौर में क्रमशः नॉन मैडिकल की काउंसलिंग दिनांक 28 सितम्बर, 2023 तथा प्र०स्ना0अ0 मैडिकल की काउंसलिंग 28 सितम्बर, 2023 को उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा नाहन के कार्यालय में प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगी। उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों आश्रितों के लिए आरक्षित प्र०स्ना०अ० (नॉन मैडिकल)

Read more

सिरमौर जिला में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

नाहन- 19 सितंबर|अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में आज मंगलवार को नाहन में सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रो के युक्तिकरण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर निर्वाचन विभाग तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के दृष्टिगत 14 सितम्बर 2023 को युक्तिकरण के 43 प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिमला को भेजे गये थे जिनमें 31

Read more

25 सितंबर तक दाखिल करवाए जा सकते हैं दावे या आपत्तियां

हमीरपुर 19 सितंबर। जिला की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों के लिए उपचुनाव हेतु उक्त संस्थाओं की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य आरंभ कर दिया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हेमराज बैरवा ने इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया है। उपायुक्त ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार इन ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित करके इन्हें आम लोगों के निरीक्षण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय, बीडीसी और संबंधित ग्राम पंचायतों के कार्यालयों में उपलब्ध करवा दिया

Read more

पंचायत समिति टूटू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का नाम व पता सर्वसाधारण के लिए किया अधिसूचित

शिमला 19 सितम्बर – उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), शिमला, आदित्य नेगी ने जिला शिमला की पंचायत समिति टूटू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का नाम और पता सर्वसाधारण की जानकारी हेतु अधिसूचित किया है। अधिसूचना के अनुसार नवनिर्वाचित अध्यक्ष का नाम सरोज शर्मा, पत्नी युवराज है और वह ग्राम व डाकघर पाहल, उप तहसील धामी, जिला शिमला 171007 की रहने वाली हैं। उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति टूटू के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के कारण रिक्त हुए पद को भरने हेतु दिनांक 18 सितम्बर 2023 को उप-चुनाव संपन्न हुए हैं। निर्वाचित हुए अध्यक्ष का परिणाम पीठासीन अधिकारी

Read more