जोल सप्पड़ क्षेत्र में 22-23 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 21 सितंबर। विद्युत उपमंडल रंगस में 22 और 23 सितंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते गांव जोल सप्पड़, सोहरी, संकर, सोरड, जंदली गुजरां, जंदली राजपूतां, भलौन, तृषा कालेज, बन्न, कोहला प्लास्डी, चैकी जट्टां और आस-पास के गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता संदीप कुमार ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि 22-23 सितंबर को मौसम की खराब होने की स्थिति में लाइनों की मरम्मत एवं पेड़ों की काट-छांट का कार्य नहीं किया जाएगा।

Read more

आईटीआई ऊना में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतू स्पॉट राउंड 22 व 23 सितम्बर को

ऊना, 21 सितम्बर – निदेशालय तकनीकी शिक्षा सुन्दरनगर से विभिन्न व्यवसायों में विभिन्न सीटों को भरने की अनुमति मिलने के उपरांत संस्थान में मैरिट आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 22 और 23 सितम्बर को स्पाट राउंड के तहत भरी जाएंगी। यह जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य ने बताया कि कम्पयूटर ऑप्रेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की 24 सीटें, इलैक्ट्रिशियन की 20, मकैनिक मोटर व्हीकल व डीज़ल मकैनिक की 24-24 सीटें स्पॉट राउंड में भरी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो इन व्यवसायों में प्रवेश पाना चाहता है तो वह 22 और 23 सितम्बर को संस्थान में आकर निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन

Read more

23 सितम्बर को मनाया जाएगा आयुष्मान दिवस – सीएमओ

ऊना, 21 सितम्बर – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना 23 सितम्बर, 2018 को आरंभ की गई थी। उन्होंने बताया कि योजना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला ऊना में 23 सितम्बर, को आयुष्मान दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिला में 25,555 परिवार पंजीकृत किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि योजना के अंतर्गत 13,123 लाभार्थी जिला स्तर पर अब तक लाभ प्राप्त कर चुके है तथा उन पर 14.12 करोड रुपये खर्च किये जा चुके है।

Read more

उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने किया पांच दिवसीय जिला स्तरीय फूलयाच मेले का विधिवत समापन।

जिला किन्नौर के रिब्बा में मनाए जाने वाले पांच दिवसीय जिला स्तरीय फूलयाच मेले का आज विधिवत समापन किया गया। जिला स्तरीय फुलायच मेला रिब्बा का शुभारम्भ उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक विवेक चहल उपस्थित रहे। रिब्बा कंडें के शारपो प्रांगण में मनाए जाने वाले मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता सीमा सुरक्षा बल के आदेशक महेश नेगी द्वारा की गई। पांच दिवसीय फूलयाच मेले में रिब्बा ग्राम वासियों व देव समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा कासुराज देवता जी को रिब्बा कंडें में ले जाकर पहाड़ों से लाये गये

Read more

जेएनवि ठियोग में 09वीं व 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 24 फरवरी 2024 को होगी परीक्षा

शिमला 21 सितम्बर -जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में सत्र 2024-25 के लिए 09वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन http://navodaya.gov.in के माध्यम से दिनांक 31 अक्टूबर 2023 तक आमंत्रित किये जा रहे हैं। प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग, निशिकांत के शामकुवर ने बताया कि आवेदनकर्ता छात्र/छात्रा 8वीं और 10वीं कक्षा में सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययन कर रहा हो। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी जिला शिमला का ही स्थायी निवासी होना चाहिए व 8वीं व 10वीं कक्षा भी जिला शिमला के

Read more

झूठों की टोली के सक्रिय सदस्य है विक्रमादित्य सिंह : भाजपा

शिमला, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह और प्रत्याशी रवि मेहता ने कहा की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ऊपर टिप्पणी करी है वह दुर्भाग्यपूर्ण है।केवल मात्र सुर्खियों में बने रहने के लिए इस प्रकार की टिप्पणियां विक्रमादित्य सिंह को शोभा नहीं देती है। अगर बात करें तो वर्तमान सरकार के समय ही विक्रमादित्य सिंह अपने बयानों से कई बार पलट चुके हैं इस बात के बारे में चर्चा करना व्यर्थ है, क्योंकि यह जग जायर है। शायद पालतुराम का खताब तो विक्रम

Read more

टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के भरे जाएंगे 39 पद

बिलासपुर 21 सितंबर-बिलासपुर जिला में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के माध्यम से टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल में टैट पास (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों) के बैच आधार पर 39 पद भरे जाएंगे। जिसमें टीजीटी नॉन मेडिकल के 19 पद और टीजीटी मेडिकल के 20 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए 27 सितंबर और 28 सितंबर 2023 को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय बिलासपुर में सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। टीजीटी नॉन मेडिकल में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के अनारक्षित वर्ग के लिए 08 पद अप टू अगस्त, 2003 बैच, ओबीसी

Read more

कहा है युवाओ क़ी एक लाख नोकरी, 25 क़ो विधानसभा का घेराव करके पूछेगी भाजपा: छींटा

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विनय छींटा ने कहा क़ी भाजपा हिमाचल के नेतृत्व में 25 सेप्टेम्बर क़ो विधानसभा का घेरॉव करेगी। छींटा ने कहा कीं वर्तमान सरकार ने सता ने आने से पहले युवावो से प्रतिवर्ष एक लाख नवीन रोज़गार लंबित पड़ी भर्तियों का तत्कालीन निपटारा करेगी लेकिन एक वर्ष पूर्ण होने हो है लेकिन हिमाचल प्रदेश के अंदर एक भी नवीन रोज़गार यह सरकार नही दे पायी। बल्कि अनेको युवावो का रोज़गार छीना गया है। आज प्रदेश का युवा आपने भविष्य क़ी चिन्ता में डूबा है। प्रदेश का युवा आज इस सरकार से

Read more

ओगली स्कूल में अंडर-19 गर्ल्स जोनल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

शिमला|राजकीय केंद्रीय माध्यमिक पाठशाला ओगली में अंडर-19 गर्ल्स जोनल खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज मुख्य अतिथि संजय सिंह प्रोजेक्ट हेड एसडीएचईपी द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में 20 स्कूलों की लगभग 210 लड़कियां भाग ले रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खोखो, कब्बडी, वालीवाल, बैडमिन्टन भाषन संगीत, फोक डांस की प्रतियोगिताएं होगी। इस अवसर पर मुख्यअतिथि महोदय ने छात्राओं को जीवन में आगे कैसे बढ़ना है तथा खुद को देश के प्रति किस प्रकार समर्पित किया जा सकता है इस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य तथा आयोजन सचिव कुसुमलता शर्मा ने

Read more

पोषण अभियान के तहत सुन्नी में कार्यक्रम आयोजित

शिमला- पोषण अभियान के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्नी के सौजन्य से आज सुन्नी में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पॉल ने शिरकत की। अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि पोषण सप्ताह की शुरुआत वर्ष 1982 से की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अच्छे पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 के बाद पोषण अभियान की शुरुआत की गई और इस वर्ष छठा पोषण माह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हम मोटे अनाज को अपने आहार में

Read more

बड़सर के कुछ गांवों में 23 को बंद रहेगी बिजली

बड़सर 20 सितंबर। विद्युत उपमंडल बड़सर में 23 सितंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव धबड़ियाणा, देसन, कोहडरा, खज्जियां, लोहारड़ा, खेड़ी, धूमा, माजरा, धंगोट, नैन रप्पड़ और आस-पास के गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विजय सिंह ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

हरोली में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण

ऊना- उपमंडल हरोली के दिव्यांगजनों हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से हरोली नागरिक अस्पताल में आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता हरोली एसडीएम विशाल शर्मा ने की। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र दिव्यांगजन इन योजनाओं का लाभ लेकर अपना सम्मानजनक जीवन यापन कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के पात्र दिव्यांजनों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से

Read more

नेहरू युवा केंद्र द्वारा निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य एवं युवक मंडल बधाँनी नोडल क्लब के सहयोग से एवं जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर के दिशा निर्देश मे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी में हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के सह प्रधानाचार्य जसवीर चंदेल ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। युवक मण्डल बधानी नोडल क्लब के प्रधान राज कुमार राजन द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। युवक मण्डल बधानी नोडल क्लब के प्रधान राज कुमार राजन ने बताया की हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम 14 सितम्बर से 29 सितम्बर तक

Read more

जाहू में ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग 23 को

भोरंज 20 सितंबर। एसडीएम कार्यालय भोरंज के अंतर्गत इस माह ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग की तिथि निर्धारित कर दी गई है। एसडीएम संजय स्वरूप ने बताया कि 23 सितंबर को जाहू के पुराने पुल के पास खेल मैदान में सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। इसी दिन इसी स्थान पर दोपहर बाद 2 से 4 बजे तक वाहनों की पासिंग भी की जाएगी। एसडीएम ने ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों और संबंधित वाहन मालिकों से 23 सितंबर को निर्धारित समय पर जाहू के पुराने पुल के पास खेल मैदान में उपस्थित होने की अपील

Read more

पोषण माह एवं नशा मुक्त ऊना अभियान पर जागरूकता शिविर आयोजित: सीडीपीओ

ऊना – महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से बाल विकास परियोजना हरोली द्वारा वृत्त कांगड़ में पोषण माह के साथ नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान, मुख्य आयुर्वेदिक अधिकारी वीरेंद्र धीमान तथा नशा मुक्त ऊना हरोली के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान ने उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार बारे जागरूक किया और भविष्य में काम आने वाली सेहत से संबंधित सूक्ष्म जानकारियां भी दी। शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को पोषण माह की शपथ भी

Read more

अल्पसंख्यक कल्याणार्थ योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्रपाल गुर्जर

ऊना: अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए चलाये गये प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत एकीकृत बाल विकास सेवाओं की समुचित व्यवस्था, स्कूली शिक्षा की उपलब्धता, उर्दू शिक्षण, छात्रवृत्ति, तकनीकी प्रशिक्षण, गरीबों के स्वरोजगार, तकनीकी शिक्षा के माध्यम से कौशल उन्नयन, साम्प्रदायिक दंगों के पीढ़ितों का पुनर्वास आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। ज़िला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने सम्बन्धित विभागों की त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। एडीसी ने बताया कि एकीकृत

Read more

देश तथा प्रदेश के विकास में नाबार्ड बैंक का अहम योगदान: अनिरुद्ध सिंह

शिमला – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा ऐतिहासिक रिज के पदम् देव काम्प्लेक्स में आयोजित तीन दिवसीय नाबार्ड उड़ान मेला 2023 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नाबार्ड का देश तथा प्रदेश के विकास में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड बैंक लोगों को अनुदान प्रदान कर स्वरोजगार के अवसर प्रदान करता है, वहीं प्रदेश को वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए विकास की दृष्टि से हर क्षेत्र में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है जिसमें हमको सड़के, पानी, पुल, सीवरेज

Read more

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना – मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को कल्याण भवन में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा आंगबाड़ी वर्करस के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के बारे ग्रामीण स्तर तक लोगों को जागरूक करना है ताकि पात्र लोगों तक इस योजना के साथ लाभान्वित किया जा सके। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि तथा आंगबाड़ी वर्करस एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने उपस्थित समस्त पंचायत प्रतिनिधियों व

Read more

नारी शक्ति वंदन विधेयक ‘नारी शक्ति’ ‘राष्ट्र शक्ति’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : योगी

शिमला, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा वंदना योगी ने कहा की 19 सितंबर, 2023 का दिन भारत के 75 साल के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो जाएगा, उस दिन के रूप में जब देश की आधी आबादी को देश की सर्वोच्च कानून बनाने वाली संस्था में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा। भारत की संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए 33 प्रतिशत कोटा प्रदान करने के लिए 128वें संविधान संशोधन विधेयक, 2023 की शुरूआत, जिसे नारी शक्ति वंदन विधेयक के रूप में भी जाना जाता है, ‘नारी शक्ति’ जो ‘राष्ट्र शक्ति’ भी है, की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Read more

उपायुक्त ने किया राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का औचक निरीक्षण

ऊना| उपायुक्त राघव शर्मा ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के माध्यम से राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का औचक निरीक्षण किया तथा शिक्षण व्यवस्थाओं को भी जांचा। उन्होंने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को जांचने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उनसे सवाल भी किए। इस मौके पर उपायुक्त ने कक्षा के कमरों को भी देखा। कमरों में की गई कलाकृतियों को देकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। विद्यार्थियों द्वारा वाद्यय यंत्रों के माध्य से प्रस्तुत किए गए संगीत की भी सराहना की। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि अच्छे पाठशालाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट बनाना आवश्यक

Read more