उपायुक्त ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता
शिमला, 22 सितम्बर- उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। उन्होंने बैठक में जिला में सड़क दुर्घटनाओं पर विस्तृत चर्चा की और परिवहन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने पुलिस विभाग को नशे में गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाना और ओवर लोडिंग पर अकुंश लगाने के आदेश दिए ताकि सड़क सुरक्षा को कारगर बनाया जा सके और अमूल्य जानों को बचाया जा सके। उपायुक्त ने परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित करने के
Read more