दीद घलूत में मनाया गया पोषाहार दिवस, हम पोषाहार से ही रह सकते हैं स्वस्थ: प्रोमिला शर्मा
पच्छाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत दीद घलूत में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण अभियान के तहत पोषाहार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान प्रोमिला शर्मा ने की, जबकि पर्यवेक्षिका सरला कुमारी और शिक्षिका रेखा चौहान व दीक्षा शर्मा ने महिलाओं को पोषाहार के बारे में जागरूक किया। पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र नौहरा में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पकवान धिंधड़े, घिये का हलवा व लुश्के का स्वाद सभी ने चखा। इसके अलावा हरी सब्जियों व अन्य खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पंचायत प्रधान प्रोमिला शर्मा ने कहा कि आज सही पोषाहार
Read more