26 को मुंडखर और 28 को कोट में आयोजित होंगे जागरुकता शिविर

हमीरपुर 24 सितंबर। आम लोगों को नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम-1955 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के विभिन्न प्रावधानों से अवगत करवाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग 26 सितंबर को गांव मुंडखर और 28 सितंबर को गांव कोट में जागरुकता शिविर आयोजित करने जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी राकेश पुरी ने बताया कि 26 सितंबर को भोरंज उपमंडल के गांव मुंडखर के कपिल मुनि आश्रम में सुबह साढे 11 बजे जागरुकता शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 28 सितंबर को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव कोट में भी सुबह साढे 11 बजे जागरुकता शिविर आयोजित

Read more

प्रभात फेरियों तथा पर्यावरण एवं विकास मित्र साइकिल रैलियों के माध्यम से सुपोषण का संदेश

हमारी सभ्यता एवं संस्कृति में प्रभात फेरी का महत्वपूर्ण सांकेतिक महत्व है। प्रभात वेला में ईश्वर से प्रार्थना पूर्वक संपूर्ण जगत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपने आसपास के लोगों को नींद एवं आलस्य से जगाकर उन्हें मानव हित के कार्यों में संलग्न होने के लिए प्रेरित करना ही प्रभात फेरी का उद्देश्य रहता है। इसी प्रकार साइकिल प्रकृति एवं पर्यावरण के साथ मित्रतापूर्वक संबंध रखते हुए मनुष्य के भौतिक एवं मानसिक विकास की द्योतक है। हमारी समृद्ध संस्कृति एवं प्रकृति के साथ मनुष्य के सौहार्दपूर्ण सह-संबंध के ये प्रतीक आज भी व्यक्तिगत, सामाजिक, सामुदायिक एवं राष्ट्र जीवन

Read more

रोटरी क्लब संगनी ने क्रिकेट एकेडमी को नेट की भेंट

समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली रोटरी संगनी एक बार फिर समाज सेवा करने में आगे आई है। नाहन में रोटरी क्लब संगनी ने क्रिकेट अकादमी संचालक अकरम को क्रिकेट नेट भेंट की है। इस से एकेडमी में ट्रेनिंग लेने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा। इस मोके पर दीपा बंसल, स्वीटी जैन, सीमा गुप्ता,पारुल गुजराल, ममता जैन उपस्थित रहे। रोटरी नाहन संगनी की प्रधान डॉ ममता जैन ने बताया की संगनी द्वारा समाज सेवा में निरंतर प्रयास किए जाते रहे है। इसी कड़ी में आज क्रिकेट अकादमी को नेट भेंट किया गया है। ममता जैन ने कहा की पढ़ाई

Read more

बेसहारा डॉग्स की नसबंदी का कार्य शुरू, डॉग्स की लगातार बढ़ रही संख्या पर अंकुश लगाने में मिली सहायता: सुलेमान

नाहन शहर में लगातार बढ़ रही बेसहारा डॉग्स की संख्या पर अंकुश लगाने का कार्य शुरू हो गया है। यंहा नगर पालिका नाहन एवं पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त कार्य किया जा रहा है। नाहन शहर में इन दिनों बेसहारा डॉग्स को पकड़ कर उनकी नसबंदी करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सफाई निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि पशुपालन विभाग एवं नगर पालिका नाहन मिलकर शहर में डॉग्स के नसबंदी करने के कार्य को कर रही है। नाहन शहर के अलग अलग वार्डों में अभी डॉग्स को पकड़ने का कार्य शिवांशु और साहिल के द्वारा किया जा रहा है।

Read more

30 तक ई-केवाईसी करवाएं सभी राशन कार्डधारक: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 24 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के सभी छूटे हुए राशन कार्डधारकों से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डाटा को आधार के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक राशनकार्ड लाभार्थी को 30 सितंबर 2023 तक अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी। उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी करवाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने विशेष अभियान चलाया था और जिला के अधिकतर राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी हो चुकी है। लेकिन, अभी भी कई उपभोक्ताओं ने

Read more

एमबीबीएस के नए बैच के लिए आयोजित किया व्हाइट कोट समारोह

हमीरपुर| डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल काॅलेज हमीरपुर के एमबीबीएस बैच-2023 के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को व्हाइट कोट समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य डाॅ. रमेश भारती ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह समारोह एक प्रतिष्ठित एवं गौरवान्वित करने वाला अवसर होता है। डाॅ. रमेश भारती ने कहा कि यह अवसर जहां मेडिकल कॅरियर की शुरुआत का प्रतीक होता है, वहीं एक डाॅक्टर के रूप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी और समाज की अपेक्षाओं का अहसास भी करवाता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि व्हाइट कोट समारोह

Read more

बलोह में बताया पौष्टिक एवं संतुलित आहार का महत्व

हमीरपुर| जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के सौजन्य से पोषण अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना टौणीदेवी की ग्राम पंचायत बलोह में पोषण माह जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी बलवीर सिंह बिरला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पोषण माह के अंतर्गत आयोजित की जा रही गतिविधिओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं ग्रामीण महिलाओं को अपने खान-पान में सुधार हेतु प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम युक्त भोजन लेने की सलाह दी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से चलाई जा रही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और

Read more

D.S.P हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब की अहम बैठक नाहन में हुई आयोजित

जिला मुख्यालय नाहन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यलय के सम्मेलन कक्ष में रोड सेफ्टी क्लब की महत्वपूर्ण बैठक डी.एस.पी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर एवं क्लब के सदस्यों के इलावा ट्रेफिक पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में माना गया की नाहन में यातायात व्यवस्था और पार्किंग एक गंभीर समस्या है। DSP हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों एवं थाना प्रभारी और ट्रैफिक इंचार्ज के साथ मिलकर इन समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन दिया।

Read more

जीवन में पढ़ाई के साथ खेलों का भी विशेष महत्व: अनिरुद्ध सिंह

शिमला, 23 सितम्बर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है और अभिभावकों को बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार खेलों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि बच्चों का सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास सम्भव हो सके। अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला बल्देंया में चार दिवसीय अंडर-19 छात्राओं की मशोबरा जोन की खेल कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस खेल कूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन व योग स्पर्धाओं

Read more

कांग्रेस छलावे की सरकार, भाजपा तोड़ेगी भ्रम : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को 10 महीने पूरे हो चुके हैं और अभी तक यह सरकार पूरी तरह से फेल है। यह सरकार जन आकांक्षाओं और अपेक्षाओं की विपरीत चल रही है, जब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से हिमाचल प्रदेश में विकास की गति घट गई है। जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में विकास को पंख लगाए थे, इस सरकार ने उन पंखों को काट दिया

Read more

नशा मुक्त ऊना अभियान के हर-घर दस्तक अभियान में शामिल होंगे महिला मंडल – पारुल आंगरा

ऊना, 23 सितम्बर – बंगाणा में महिला शक्ति संवाद का आयोजन किया गया जिसमें नशामुक्त ऊना अभियान के तहत महिला मंडलों की भूमिका पर चर्चा हुई की कैसे महिलामंडल नशा मुक्त ऊना अभियान में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगी। इस महिला मंडल संवाद की अध्यक्ष्ता बंगाणा ब्लॉक की महिला मंडल कॉर्डिनेटर पारुल आंगरा ने की। नशा मुक्त ऊना अभियान की टेक्निकल टीम के हेड विजय कुमार ने बताया कि कैसे महिला मंडल नशे से अपने गांव और समाज को नशा मुक्त बनाएंगे। उन्हांेने कहा की नारी शक्ति जब भी किसी काम को करने की ठान लेती है तो उस काम को

Read more

किन्नौर में अब तक बनाए गए 34 हजार 449 आयुष्मान भारत हैल्थ अकाउंट

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डाॅ. सोनम नेगी ने आज यहां बताया कि आयुष्यमान भारत डिजिटल मिशन के तहत पूरे देश व प्रदेश सहित जिला किन्नौर में आयुष्मान भारत हैल्थ अकाउंट (आभा अकाउंट) बनाए जा रहे हैं जिसके तहत लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड लेकर नजदीकी हैल्थ वैलनेस सेंटर में जाकर अपना हैल्थ अकाउंट बनवा सकते हैं तथा अपने स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारी हैल्थ अकाउंट से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 34 हजार 449 हैल्थ अकाउंट बनाए जा चुके हैं। उन्होने कहा कि हैल्थ अकाउंट बनवाने के लिए आम नागरिकों को अपने हैल्थ वैलनेस

Read more

जिला शिमला में भर्ती किये जाने हैं 100 सिक्योरिटी गार्ड

शिमला 23 सितम्बर – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर के लिए जिला शिमला, में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पद निकाले गए हैं, जिसमें वेतन 16500 रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 21 से 37 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर, वजन 56 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 03 अक्टूबर 2023 को

Read more

जिला में आपदा प्रबंधन के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा अभियान

बिलासपुर 23 सितंबर – जिला बिलासपुर में आपदा प्रबंधन के तहत जिला वासियों को जागरूक करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा अन्तरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर समर्थ-2023 अभियान प्रथम अक्तूबर से 15 अक्तूबर, 2023 तक चलाया जाएगा। यह जानकारी आज जिला राजस्व अधिकारी देवी राम ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया इसमें एक अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक जिला स्तर के अधिकारियों की आपदा के जोखिम को कम करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा , गृह रक्षक अग्निशामक के द्वारा संयुक्त जिला स्तर

Read more

रेणुका जी में पूर्व विधायक स्व. डॉ प्रेम सिंह को किया गया याद

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुका जी ने रेणुका के 6 बार के पूर्व विधायक स्व• डॉ प्रेम सिंह कि जयंती व पुण्यतिथि के मौक़े पर उनकी याद में कुब्जा पेवेलियन रेणूका जी में मुफ़्त चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कि बैठक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रेणुका के विधायक विनय कुमार, पूर्व विधायक स्व. प्रेम सिंह कि धर्मपत्नी विद्या देवी विशेष रूप से उपस्थित रही। रेणुका जी से विधायक विनय कुमार ने कहा कि उनके पिता स्व डॉ प्रेम सिंह जी का रेणुका के विकास में अतुलनीय योगदान है और उनकी जयंती व पुण्यतिथि तिथि 23 सितम्बर

Read more

जिला शिमला में मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में संशोधन की सूची जारी

शिमला, 23 सितम्बर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति से जिला शिमला के समस्त 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों की सूची में पाई गई लिपिकीय त्रुटियां तथा पाठशालाओं का दर्जा बढ़ने से नामकरण में संशोधन की सूचना जनसाधारण की जानकारी एवं सूचना हेतु प्रकाशित की गई है। उन्होंने बताया कि 61-ठियोग विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र 61/95 लाफू में पूर्व में मतदान केंद्र राजकीय उच्च पाठशाला कथोग के स्तर उन्नत होने से नामकरण में संशोधन

Read more

सांगला तहसील में की सब्जी, करियाना, मीट व चिकन का किया गया निरीक्षण

सहायक आयुकत एवं जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग जिला किन्नौर संजीव कुमार भोट ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा सांगला तहसील के मुख्य बाजार सांगला में थोक/परचून लाभांश एवं मूल्य सूची प्रदर्शन की जांच के लिए बाजार की सभी दुकानों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब्जी, करियाना, होटल/ढाबा, मीट व चिकन की कुल 21 दुकानों की जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान अधिकतर मीट/चिकन की दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित न करने तथा निर्धारित लाभांश से अधिक विक्रय वसूले जाने के कारण 27 किलोग्राम मीट (बकरा) व 15 किलोग्राम चिकन जब्त किया गया

Read more

प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रिज़ यूनिट-2 बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 22 सितम्बर – मैसर्ज़ प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रिज़ यूनिट-2 बाथड़ी द्वारा 30 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कम्पनी परिसर में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में फिटर, ड्रिल मैन, मशीनिस्ट, टर्नर, सीएनसी, ओपीटी व वीएमसी के पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और आईटीआई के साथ-साथ चार से पांच साल का अनुभव निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साईज़

Read more

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में नन्हे-मुन्नों ने किया कहानी वाचन

आज दिनांक 23 सितंबर 2023 को केंद्रीय विद्यालयह हमीरपुर में 14 सितंबर से 29 सितंबर 2023 तक मनाया जा रहे हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत प्राथमिक अनुभाग के विद्यार्थियों के लिए कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पांचवीं कक्षा की साक्षी और चौथी कक्षा की प्रगन्या ने प्रथम, तीसरी कक्षा की हविस ने द्वितीय और दूसरी कक्षा की विधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को पखवाड़े में आयोजित होने जा रही विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में अध्यापकों व विद्यार्थियों भाग लेने के लिए प्रेरित किया व प्रतियोगिता के विजेताओं

Read more

आपदा से गिरे पेड़ों को अतिशीघ्र उठाएगी वन निगम: केहर सिंह खाची

नादौन 23 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कहा है कि इस माॅनसून सीजन में प्रदेश में आई भीषण आपदा से जगलों और वनभूमि का भी भारी नुक्सान हुआ है। वन निगम ने आपदा से गिरे पेड़ों को अतिशीघ्र उठाने के लिए तत्परता के साथ कार्य करते हुए इसकी प्रक्रिया आरंभ कर दी है। शनिवार को नादौन के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केहर सिंह खाची ने बताया कि वन मंडल हमीरपुर में भी वन विभाग ने लगभग 21 हजार पेड़ चिह्नित करके निगम को सौंप दिए हैं। इन्हें उठाने

Read more