जिला सहकारी विकास समिति के बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

शिमला, 27 सितम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ केंद्र सरकार प्रायोजित योजना ‘सहकार से समृद्धि’ जिला सहकारी विकास समिति के बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बताया कि योजना के अंतर्गत समस्त प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं को बहुउद्देशीय सहकारी सभाओं में रूपांतरित करने के लिए मॉडल उप कानून को अपनाया जाना आवश्यक है तथा इसके अंतर्गत जिला में अब तक 35 सहकारी सभाओं द्वारा आदर्श उप क़ानून को अपना लिया गया है। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं को कम्प्युटरीकरण के माध्यम से राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।  

Read more

किन्नौर के आतिथ्य से प्रभावित हुए राज्यपाल, बटसेरी गांव का किया दौरा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला के साथ किन्नौर जिला के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन कल्पा उपमंडल के बटसेरी गांव का दौरा किया। राज्यपाल ने गांव में बने विष्णु नारायण मंदिर में माथा टेका। उन्होंने महिला मंडलों व अन्य स्वयं सेवी संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि यहां के स्थानीय निवासी पूरी तरह अपनी जड़ों से जुड़े हैं और सेवानिवृति के बाद भी गांव आकर अपने गांव के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा

Read more

चैकी, कुठेहड़ा, अमरोह और अन्य गांवों में 29 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 27 सितंबर। विद्युत उपमंडल-1 हमीरपुर में 29 सितंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव सियूहणी, ककरू, चैकी, कुठेड़ा, नरेली, चलोखर, भड़मेली, मुठान रोपा, सवाल, देई का नौण, सूल, मझोग सुल्तानी, बरनाड, पसतल, बुगनोर, दरबेली, अमरोह और आस-पास के गांवों में बिजली की आपूर्ति सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि 29 सितंबर को मौसम खराब होने की स्थिति में लाइनों की मरम्मत अगले दिन की जाएगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लिया जायजा

नाहन, 27 सितम्बर। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बुधवार को शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करके शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लिया। बैठक के दौरान उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में लंबित और वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हर तीन माह में की जायेगी। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य जैसी जन सेवाओं

Read more

30 सितम्बर को भटोली कॉलेज में आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव

ऊना, 27 सितम्बर – जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 के आयोजन के दृष्टिगत अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि एसवीएसडी कॉलेज भटोली में 30 सितम्बर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 आयाजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 29 आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि युवा महोत्सव में जेएनवी और केंद्रीय विद्यालय द्वारा साइंस तथा कृषि, उद्योग, उद्यान, हैल्थ व डीआरडीए विभागों द्वारा जागरूकता व विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए

Read more

स्वच्छता पखवाड़े के तहत सफ़ाई कर्मियों हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

स्वच्छता पखवाड़े के तहत आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सफाई कर्मचारियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में नाहन नगर पालिका में लगे सफाई कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस मौके पर सफाई कर्मियों को निशुल्क दवा भी मुहैया करवाई गई। मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार तोमर ने बताया कि 17 सितंबर से स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है जिसके तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और यह स्वास्थ्य जांच शिविर भी उसी का

Read more

मोबाइल टावर के लिए किसी को न दें ऑनलाइन डाॅक्यूमेंट और पैसे

हमीरपुर 27 सितंबर। हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद ने बुधवार को बड़सर उपमंडल की राजकीय उच्च पाठशाला चकमोह में दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिए उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के इस डिजिटल युग में आॅनलाइन ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसलिए, मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। विशेषकर, बच्चों को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवाओं के संबंध में अगर कोई समस्या आ रही हो तो तुरंत इसकी शिकायत करनी चाहिए। प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते

Read more

शिलाई क्षेत्र का जन प्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता-हर्षवर्धन चौहान

नाहन, 27 सितम्बर। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई क्षेत्र का जन प्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र का संपूर्ण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र की जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजा और कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए वह शिलाई क्षेत्र में विकास की नई ईबारत लिखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र में अभी तक जितने भी बड़े और उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं, वह सब उनके कार्यकाल और प्रदेश में रही कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में ही हुए हैं।

Read more

इंद्र दत्त लखनपाल ने मैहरे में सुनीं जनसमस्याएं

मैहरे 27 सितंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को मैहरे स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और इनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने अन्य जनसमस्याआंे के भी अतिशीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इंद्र दत्त लखनपाल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के 10 लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए कुल 15 लाख रुपये के चेक भी वितरित किए। उन्होंने अंतर्जातीय विवाह अनुदान योजना के 17 लाभार्थियों को भी कुल साढे आठ लाख रुपये के चेक प्रदान किए।

Read more

पैराग्लाइडिंग ग्राउंड चीफ पर 39 छात्रों के लिए प्रशिक्षण आयोजित

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) और पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र कौशल परिषद (टीएचएससी) ने मिलकर 39 छात्रों के लिए पैराग्लाइडिंग पर व्यापक दो-दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन के 24 और 25 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के ग्लाइड इन जूंगा में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नरेश चौहान, एसीएफ, हिमाचल प्रदेश बिल्डिंग और अन्य निर्माण कामकाज कर्ता कल्याण बोर्ड द्वारा किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज के छात्र जो एचपी यूनिवर्सिटी, शिमला में मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का

Read more

हर पंचायत को मिलेंगे 1.15 करोड़ रुपये:अनिरूद्ध सिंह

नाहन 27 सितम्बर-ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, हम सबको इन आयोजनों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जहां समाज में समरसता बढ़ती है वहीं आपसी भाईचारे की भावना भी प्रगाढ़ होती है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह आज बुधवार को राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला, सरांहा के दूसरे दिन के आयोजनों में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रहे थे। अनिरूद्ध सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न

Read more

आर.के.एम.वि में एबीवीपी की 2023-24 की कार्यकारिणी गठित, दीक्षिता ठाकुर व जागृति शर्मा को कमान

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आर.के.एम.वि में नव कार्यकारिणी गठन किया गया जिसमें विशेष रूप से जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा जिला संयोजक दुशाला जी उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आर.के.एम.वि में नव कार्यकारिणी वर्ष 202-24 का गठन किया गया जिसमें इकाई अध्यक्ष दीक्षिता ठाकुर व इकाई सचिव जागृति को निर्वाचित किया गया। इस कार्यकारिणी गठन समारोह में विशेष रूप से शिमला जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा और चुनाव अधिकारी के रूप में शिमला जिला संयोजक दुशाला संस्टा उपस्थित रहे । पूर्व इकाई सचिव ने पूर्व की इकाई की उपलब्धियां मंत्री प्रतिवेदन के माध्यम से कार्यकर्ताओं की समक्ष रखी

Read more

ई.सी.सी.ई के पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण के द्वितीय चरण की कार्यशाला का पांवटा में आयोजन

26 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 को ई.सी.सी.ई (अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन ) के पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण के द्वितीय चरण की कार्यशाला का आयोजन शिक्षा खंड पांवटा साहिब में किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी अरुणा शर्मा व प्रशिक्षण समन्वयक सुरेखा रानी ने विधिवत रूप से किया। उन्होंने कहा कि आज का दौर तकनीकी का युग है। स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को आज तकनीकी के दौर से पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी सीख लेनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षक वह दीपक है जो खुद को जलाकर दूसरों

Read more

नगर निगम शिमला के टीवीसी चुनाव में सीटू समर्थित पैनल ने सभी छः पदों पर एकतरफा जीत की हासिल

नगर निगम शिमला के टीवीसी चुनाव में सीटू समर्थित पैनल ने सभी छः पदों पर एकतरफा जीत हासिल की है। तीन पदों पर टीवीसी सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। सुरेंद्र कुमार बिट्टू ने पवन शर्मा भानु को 166 वोट, अशोक कुमार शौक़ी ने ओमप्रकाश शर्मा को 165 वोट, हेमा ने आशा को 160 वोट, सुरेंद्र कौर ने बिमला को 185 वोट, मोहम्मद साबू आलम ने नंद किशोर को 143 वोट व गुरमीत कौर ने पवनीत कौर को 165 वोट से चुनाव में मात दी। इसके बाद शिमला शहर में विजय जुलूस निकाला गया जिसमें सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र

Read more

रोटरी संगनी ने छात्राओं को बांटी साईकलें

रोटरी टेक प्रोग्राम के तहत लड़कियों को प्रोत्साहित करने के मकसद से रोटरी नाहन संगिनी ने हरिपुर खोल की होनहार छात्राओं को 6 साइकिल में मुफ्त में भेंट की हैं। यह साईकल कमलजीत कौर नवी कक्षा, भारती नवी कक्षा, सोनाली शर्मा व गीतिका दसवीं कक्षा, सलोनी व प्रतिष्ठा 11वीं कक्षा को दी गई हैं। यह छात्राएं स्कूल से लगभग 5 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर स्कूल पढ़ने के लिए आती हैं ऐसे में अब साईकल सुविधा मिलने से इन छात्रों को स्कूल आने के लिए सहायता प्रदान होगी और ये छात्राएं पढ़ाई की तरफ और ज्यादा ध्यान दे पाएगी। रोटरी

Read more

त्रिलोकपुर स्कूल के बच्चों ने जाना पोक्सो एक्ट कानून

बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर द्वारा नाहन खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में बच्चों को पोक्सो एक्ट तथा बच्चों से सम्बंधित कानून के बारे में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आरंभ में आयुर्वेदिक विभाग से आई डॉक्टर अदिती ने बच्चो को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से आई अगस्त काम्या ने अनीमिया के बारे में बताया। बाल संरक्षण कार्यालय से परामर्श दाता परवीन अख्तर ने बच्चों को बाल विवाह बाल श्रम पोक्सो एक्ट औऱ मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के बारे में जानकारी दी। इस शिविर में स्कूल प्रिंसिपल मोनिका ठाकुर, जिला समन्वयक

Read more

आईटीआई शिमला में किया जिला स्तरीय युवा कवी संगोष्ठी का आयोजन

शिमला 27 सितम्बर| नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला के संयुक्त तत्वावधान में राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा- 2023 के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिमला के सभागार में जिला स्तरीय युवा कवि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं भाषाविद आत्मा रंजन ने की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवा साहित्यकारों व श्रोताओं का स्वागत किया तथा विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। मंच संचालन चर्चित युवा कवि विचलित अजय ने किया। इस अवसर पर डेढ़ दर्जन

Read more

राज्यपाल ने दिया प्राकृतिक कृषि को अपनाने पर बल

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्राकृतिक कृषि की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस कृषि पद्धति को अपनाने से न केवल किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी बल्कि प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। राज्यपाल किन्नौर जिले के कल्पा में डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानीकि विश्वविद्यालय नौणी के कृषि विज्ञान केंद्र, शारबो में ‘किसान मेला’ के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जी-20 देशों की मेजबानी के दौरान विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भारत में प्राकृतिक कृषि से तैयार मीलट्स का भोजन दिया गया। उन्होंने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए आज प्राकृतिक उत्पाद को

Read more

राज्यपाल ने जिला प्रशासन के साथ की केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कल्पा में जिला प्रशासन के साथ विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि काई भी सरकार अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के बल पर चलती है और सरकार का संदेश जनता तक अधिकारियों के माध्यम से ही जाता है। क्योंकि योजनाएं सरकार के कर्मियों के माध्यम से लागू होती हैं। इसलिए कार्य के प्रति निष्पक्षता, ईमानदारी और समर्पण बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की गतिशीलता को बनाये रखने के लिए वे अधिक समर्पण से कार्य करें। राज्यपाल ने कहा कि वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम

Read more

फोर्टीफाइड चावल को लेकर कुछ लोगों में भ्रांतियां: जिला नियंत्रक

हमीरपुर| भोरंज उपमंडल के गांव मुंडखर की उचित मूल्य की दुकान में चावल की गुणवत्ता के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सहकारी सभा मुंडखर और बाहनवीं स्थित राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के भंडार से चावल के सैंपल लिए हैं। विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया शिकायत में दर्शाए गए चावल के दाने वास्तव में फोर्टीफाइड चावलों में मिलाए जाने वाला आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 है। अरविंद शर्मा ने बताया कि यह चावलों की तरह ही दिखता

Read more