देवभूमि स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने सीएम राहत कोष में दिए एक लाख रुपए

देवभूमि स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय सुखविंदर सिंह ठाकुर को शिमला में मुख्यमंत्री आवास पर हिमाचल आपदा राहत कोष के लिए 1,11,111 रुपए (एक लाख ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह रुपए) का सहयोग दिया है। इस पुनीत कार्य के लिए मुख्यमंत्री साहब ने देवभूमि स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार किया। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सलाहकार अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान, मुख्य संरक्षक परविंदर नेगी जी एवं अध्यक्ष भाई अभिषेक कपूर, सलाहकार आशीष पाल, कोष अध्यक्ष हेतराम, जॉइंट सेक्रेटरी अभिमन्यु वर्मा एवं स्नेहित वालिया, स्पोर्ट्स सेक्रेट्री अक्षय भंडारी, एग्जीक्यूटिव मेंबर हर्ष नेगी

Read more

कांग्रेस के नेता लगातार जवाब देने से भाग रहे हैं : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर के धरना प्रदर्शन किया, बहुत सारे ऐसे महत्वपूर्ण विषय है जिसके ऊपर सरकार को जवाब देना चाहिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है, हमने कहा था कि चंबा में जिस प्रकार से निर्मम हत्या हुई उसके बाद यह स्थितियां सुधारनी चाहिए थी परंतु ऐसा नहीं हुआ कोई भी जिला ऐसा नहीं बचा जहां लगातार बलात्कार, हत्याओं की घटनाएं न बड़ी हो और तो और मुख्यमंत्री के गृह जिला में जो अमानवीय कृत्य हमारी एक बहन,माता के साथ किया

Read more

रैगिंग रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतें अधिकारी: डाॅ. रमेश भारती

हमीरपुर 29 सितंबर। डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर की रैगिंग रोधी समिति की बैठक शुक्रवार को कालेज परिसर में आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डाॅ. रमेश भारती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समिति के विभिन्न सदस्यों तथा हाॅस्टल के संचालकों ने भाग लिया। इस अवसर पर डाॅ. रमेश भारती ने कहा कि कालेज परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र के अलावा निजी भवनों में चल रहे हाॅस्टलों में भी रैगिंग रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके चलते रैगिंग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि इसके बावजूद सभी संबंधित अधिकारी

Read more

ऋण के मामलों को मंजूर करने में देरी न करें बैंक: एडीसी

हमीरपुर 29 सितंबर। जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को यहां हमीर भवन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एडीसी जितेंद्र सांजटा ने की। इस त्रैमासिक बैठक में गत 30 जून को समाप्त हुई वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान तिमाही में इनकी प्रगति को लेकर व्यापक चर्चा की गई। एडीसी ने कहा कि पहली तिमाही के दौरान जिला में सभी बैंकों की जमा राशि 13,553 करोड़ रुपये से अधिक रही जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 12.38 प्रतिशत

Read more

बिलासपुर में अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित

बिलासपुर 29 सितंबर 2023| जिला बिलासपुर में अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ निधि पटेल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने अल्पसंख्यक समुदायों के लिए शिक्षा अवसरों को बढ़ावा देने और आर्थिक क्रियाकलापों और रोजगार में समुचित हिस्सेदारी देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में एकीकृत बाल विकास सेवाओं के अंतर्गत 1111 आंगनबाड़ी केंद्रों  में से अल्पसंख्यक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में 15 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है जिसमें से 15 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वह 13

Read more

एस.आई.एस सिक्योरिटी बिलासपुर भर रहा सिक्योरिटी गार्डस के 150 पद

एस.आई.एस सिक्योरिटी, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्डस के 150 पदों हेतु दिनांक 4-10-2023 को उप रोजगार कार्यालय घुमारवी बिलासपुर हि. प्र. तथा 5-10-2023 उप रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी बिलासपुर हि. प्र. में 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10th, 10+2 पास मासिक मानदेय 14500/- से लेकर 18500/- होगा। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 cm एवं वजन 54 Kg होना चाहिए। 21-37 आयुवर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 4-10-2023 को उप रोजगार कार्यालय घुमारवी बिलासपुर हि. प्र. तथा 5-10-2023 उप रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी

Read more

दिव्यांग जनों के पुनर्वास के लिए सभी विभाग जल्द करें शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति

बिलासपुर 29 सितंबर| जिला मुख्यालय के बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर निधि पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग द्वारा जिला स्तरीय दिव्यांगता  समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला के सभी अधिकारियों को अपने विभागों में दिव्यांगजनों के पुनर्वास तथा सशक्तिकरण के लिए सबसे पहले शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अब  तक क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर और  प्रारंभिक शिक्षा विभाग के 7 कार्यालय में शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला के किसी भी

Read more

चिंतपूर्णी में 15 से 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा नवरात्र मेला: एसडीएम

ऊना, 29 सितम्बर – छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में इस वर्ष 15 से 23 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम अंब विवेक महाजन ने शुक्रवार को मेले की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा उनकी सहायता के लिए चार अन्य पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। एसएमओ मेले में चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को

Read more

जिला दण्डाधिकारी शिमला ने दवा विक्रेताओं को CCTV लगाने के आदेश किए पारित

शिमला 29 सितंबर – जिला दण्डाधिकारी शिमला आदित्य नेगी ने सीआरपीसी की धारा 133 (1) (बी) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला के मेडिकल/फार्मेसी दवा विक्रेता, जो एच, एच1 तथा एक्स ड्रग विक्रेता है को अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने के लिए आदेश पारित किए है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहयोग से बच्चों में नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों के सेवन और अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए एक संयुक्त कार्य योजना बनाई है जिसके तहत दवा बेचने वाले दवाई विक्रेताओं की बिक्री की निगरानी के

Read more

21 गढ़वाल राइफल्स का ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत

ऊना, 29 सितम्बर – जिला सैनिक कल्याण ऊना के उप निदेशक लेफ़्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्मी की 21 गढ़वाल राइफल्स द्वारा चलाए जा रहे साइकिल अभियान का 28 सितम्बर को बद्दी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग जोकि भारतीय सशस्त्र सेनाओं में आने का सोच रहे हैं उनको प्रोत्साहित करना व भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाना है। उन्होंने बताया कि 29 सितम्बर को प्रातः 8 बजे ऊना से उन्हें पूरे सम्मान के साथ ऊना विदा किया गया। उन्होंने बताया कि इस

Read more

उपायुक्त ने की शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल को लेकर समीक्षा बैठक कि अध्यक्षता

शिमला, 29 सितंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ 12 से 15 अक्टूबर 2023 तक जुन्गा में आयोजित होने वाले शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त कहा कि एक्यूरेसी पर आधारित इस तरह का आयोजन एवं प्रतियोगिता जुन्गा में पहली दफा हो रहा है, जिससे दुनियाभर से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने सम्बंधित सभी अधिकारीयों को इस दौरान आने वाले देश विदेश के प्रतिभागी एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने

Read more

आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम पहुंची सिरमौर

नाहन, 28 सितम्बर| सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण आई आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सिरमौर पहुंची केन्द्रीय इंटर मिनिस्ट्रीयल सेंट्रल टीम ने आज गुरूवार को सिरमौर जिला के विभिन्न स्थलों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम में निदेशक सी.डब्ल्यू.सी. पियूष रंजन, निदेशक सी.ई.ए. आर.के. मीणा, एस.ई. सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंत्रालय वरूण अग्रवाल उपस्थित रहे। उपायुक्त सिरमौर सुुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय नाहन में इंटर मिनिस्ट्रीयल सेंट्रल टीम के साथ आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में भारी बरसात के कारण आई आपदा

Read more

घिन्नी घाट को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा-हर्षवर्धन चौहान

नाहन 28 सितम्बर। उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चैहान आज जिला सिरमौर के सराहां में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला के समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई दी और कहा कि मेले व त्यौहार हमारी पहाड़ी संस्कृति जीवंत रूप देते हैं, उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन में जन सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है वामन द्वादशी मेला न केवल आपसी मेल-जोल बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी अपनी एक विशेष पहचान रखता है। इस मेले के दौरान जिला व अन्य राज्यों

Read more

पीएनबी ने स्वर्गीय सैनिक के परिवार को दिया 50 लाख का क्लेम

हमीरपुर 28 सितंबर। पंजाब नेशनल बैंक की रक्षक प्लस योजना कई सैनिकों, अर्द्धसैनिकों और पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है। इसी योजना के तहत बैंक के अधिकारियों ने वीरवार को जिला के एक स्वर्गीय सैनिक की धर्मपत्नी को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अरविंद कुमार सरोच ने लांस नायक स्वर्गीय राजकुमार की धर्मपत्नी मोनिका कुमारी को यह चेक सौंपा। अरविंद कुमार सरोच ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक ने रक्षक प्लस योजना आरंभ की है। सेना, अर्द्धसैन्य बलों और पुलिस बलों में कार्यरतों सैनिकों एवं पुलिस कर्मचारियों

Read more

1073 आवारा व कुछ पालतू कुत्तों का किया एंटी रेबीज टीकाकरण- सुरेश धीमान

(बिलासपुर)- विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग बिलासपुर द्वारा जिला के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में 1073 आवारा व कुछ पालतू कुत्तों का एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। यह जानकारी उपनिदेशक पशुपालन विभाग बिलासपुर डॉक्टर सुरेश धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारियों ने स्कूलों, कॉलेज व पंचायत घरों में जाकर स्कूली बच्चों, अध्यापकों व पंचायत जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों को रेबीज रोग के बारे में जागरूक भी किया। डॉक्टर सुरेश धीमान ने बताया कि यह अभियान आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज

Read more

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 28 सितम्बर – केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 30 सितम्बर को प्रातः 11.30 बजे एसवीएसडी कॉलेज भटोली में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा महोत्सव में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त सांय 5 बजे सामुदायिक भवन रायपुर सहोड़ां का लोकार्पण करेंगे।

Read more

जनकौर स्कूल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित

ऊना, 28 सितम्बर – इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, पाइप लाइन्स प्रभाग, एनआरपीएल ऊना द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय जनकौर में कचरा मुक्त भारत विषय पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में कुल 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक अमनदीप भारद्वाज द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान बारे विस्तृत जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरा निस्तारण के लिए कूड़ेदान का उपयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जनकौर स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी स्वच्छता ही सेवा अभियान पर संदेश देकर बच्चांे तथा स्कूली स्टाफ को स्वच्छता

Read more

व्यक्तिगत सोच बदलने से ही आएगा बड़ा सामाजिक परिवर्तन: डीसी

हमीरपुर 28 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि हमारे समाज में व्याप्त कुरीतियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी सोच बदलने की आवश्यकता है। हालांकि, सरकार ने इन कुरीतियों को खत्म करने के लिए कड़े कानून भी बनाए हैं, लेकिन इन कानूनों के साथ-साथ आम व्यक्ति की सोच में बदलाव से ही एक बड़े सामाजिक परिवर्तन की नींव रखी जा सकती है। उपायुक्त वीरवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा गांव कोट में आयोजित जागरुकता शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। इस शिविर में लोगों को एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और कई

Read more

मोटे अनाज के महत्व बारे कृषि विज्ञान केंद्र रामपुर में जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना, 28 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना तथा कृषि विज्ञान केंद्र ऊना के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र रामपुर में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने की। कार्यक्रम में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंदर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि तथा उपनिदेशक कृषि ऊना कुलभूषण धीमान व खण्ड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंदर कुमार ने बताया कि पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में

Read more

दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं: इंद्र दत्त लखनपाल

दियोटसिद्ध 28 सितंबर। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण तथा इसमें विभिन्न सुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों की धनराशि खर्च की जाएगी। इससे यहां श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय लोगों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। वीरवार को बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि दियोटसिद्ध और इसके आस-पास के क्षेत्रों के विकास के लिए एडीबी के सहयोग से एक बड़ी योजना

Read more