दाड़गी में खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे लोक निर्माण एवं खेल मंत्री
शिमला 30 सितंबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के सभी स्कूलों के बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करवाने के साथ-साथ खेलों के माध्यम से उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए कृतसंकल्प है। इसलिए स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ साथ हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों भी करवाई जा रही है। वह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दाडगी में सुन्नी खंड की अंडर 12 छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय 28वीं खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को संबोधित
Read more