विद्यार्थी स्वच्छता प्रहरी बन कर करें कार्य, समाज और देश को मिलेगा लाभ-उपायुक्त
नाहन, 2 अक्तूबर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि सभी विद्यार्थी एक स्वच्छता प्रहरी के रूप में एक नये संकल्प के साथ अपने घर-परिवार, पास-पड़ोस, गांव, शहर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने के लिए वचनबद्ध होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी वर्ग देश को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उपायुक्त सुमित खिमटा सोमवार को राजकीय शमेशर व.मा.पा.नाहन के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने नगर परिषद
Read more