आपदा प्रबंधन पर जागरुकता की अलख जगाएंगे लोक कलाकार: हेमराज बैरवा
हमीरपुर 03 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत प्रदेश भर में एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी आम लोगों को आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोकगीत-संगीत और लघु नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरुक किया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने बताया कि 4 अक्तूबर से आरंभ किए जा रहे इस अभियान के तहत जिले भर में कुल 35 जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन जागरुकता
Read more