कांग्रेस सरकार ने 1,844 कोरोना आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया, क्या यह तुगलकी फरमान है : बिहारी

शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा की प्रदेश सरकार ने 1,844 कोरोना आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन कर्मचारियों को ईमेल के अलावा बर्खास्तगी के ऑर्डर घर भेजे गए हैं। क्या यह इस सरकार के तुगलकी फरमानों का एक भाग है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस सरकार के पास दिल नाम की कोई चीज नहीं है मानवता को यह बहुत पीछे छोड़ आई है। पत्र में इन कर्मचारियों को अस्पताल में नहीं आने के लिए कहा गया है। कोरोना काल के दौरान इन कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। कोरोना वार्ड के

Read more

शिमला मंडल भाजयुमो कार्यकारणी घोषित

शिमला, भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला मण्डल अध्यक्ष अभिजीत शाम शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत भाजयुमो शिमला मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है जिसके अनुसार उपाध्यक्ष शिवम लखनपाल, पार्थ सूद, लोकेन्द्र शर्मा, अनुराग पंडित, नमन शर्मा और अश्वनी वर्मा होंगे। महामंत्री गौरव शर्मा और अविरल शर्मा। सचिव अमन शास्त्री शर्मा, सिद्धार्थ कंवर, शरण शर्मा, कुमारी रागिनी, सुनंदिनी शम्प्र, दीपक चंदेल और याचना शर्मा होंगे। कोषाध्यक्ष उत्कर्ष शर्मा, प्रवक्ता वासु जल, मीडिया संयोजक सौरव शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक अभिनेष शर्मा एवं पुनीत थापर आईटी संयोजक अंशुमन सूद, कार्यालय सचिव कृष्ण गुप्ता, कार्यालय

Read more

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के आयोजन में चंडीगढ़ पंहुचे 20 राज्यों के 450 अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ी

‘टी 10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया’ द्वारा पंजाब में पहली बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को इसका आगाज मुख्य अतिथि गुरमुख सिंह ठाकुर (समाज सेवक एवं उद्योगपति), गेस्ट ऑफ़ ऑनर सौरव कपूर (पूर्व प्रदेश सह – संगठन मंत्री, ABVP, पंजाब प्रदेश), स्पेशल गेस्ट निपुण गुप्ता (कोच एवं पूर्व रणजी प्लेयर) एवं फकीरचंद चौहान (संरक्षक, सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़) के द्वारा जीरकपुर (मोहाली) में किया गया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 20 राज्यों से 25 टीमों के लगभग 450 अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे है। मुख्य अतिथि गुरमुख सिंह ठाकुर ने क्रिकेट चैंपियनशिप में

Read more

विधायक अजय सोलंकी ने की सिरमौर उत्सव के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित सिरमौर उत्सव का सोमवार देर शाम समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले सिरमौर उत्सव में 4 सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। देर आयोजित अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। सिरमौर उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे लोगों को यहां विधायक अजय सोलंकी द्वारा सम्मानित किया गया। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि इस तरह के

Read more

हिमाचल किसान सभा ने किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति को डीसी के जरिए भेजा ज्ञापन

DC को ज्ञापन सौंपने के बाद आज नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के साथ वादा खिलाफी की गई है और सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान जिन शर्तों को मानने का भरोसा दिया था वह शर्तें अब पूरी नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया था जिसमें किसानों के प्रतिनिधि और कैबिनेट मंत्रियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया था मगर अभी तक उसे कमेटी का

Read more

जनजातीय मुद्दे को लेकर गंभीर नही सरकार : नाथूराम चौहान

आम आदमी पार्टी के नेता व शिलाई विधानसभा क्षेत्र से हाल में विधानसभा चुनाव लड़ चुके नाथूराम चौहान ने कहा है कि गिरिपार जनजातीय मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है वहीं उन्होंने हाल में विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले को ना उठाने पर भाजपा विधायकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए है। नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नाथूराम चौहान ने कहा कि कई सालों के संघर्ष के बाद गिरिपार जनजातीय क्षेत्र का मुद्दा सिरे चढ़ा है मगर अब हिमाचल सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जो

Read more

अग्निहोत्री ने अम्बेडकर भवन सलोह में सुनी जन समस्याएं, अधिकांश का किया निपटारा

ऊना, 3 अक्तूबर – अम्बेडकर भवन अप्पर सलोह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा को आदर्श विस बनाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हरोली में साक्षरता प्रतिशता बहुत कम थी। लोगों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरे स्थान पर जाना पड़ता था जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। विशेषकर लड़कियां अपनी शिक्षा अपनी पूर्ण नहीं कर पाती थी जिसे वे अपनी मंजिल पर नहीं पहुंच पाती थी। उन्होंने कहा कि जैसी ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की बागडोर संभालते ही क्षेत्र के

Read more

नशे की रोकथाम सहित अपराध नियंत्रण में करें सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग – अभिषेक जैन

ऊना, 3 अक्तूबर – जिला मुख्यालय ऊना में नशे के प्रचलन व रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अभिषेक जैन सचिव गृह विभाग हिमाचल प्रदेश ने की। बैठक में अभिषेक जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ कारगर कदम उठाते हुए निर्भीकता के साथ कार्य करें। अभिषेक जैन ने कहा कि ऊना जिला में नशे के खिलाफ की जा रही सख्त कार्यवाही की बदौलत इससे संबंधित आंकड़ों में लगातार सुधार हो रहा है तथा इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद नशे के खिलाफ

Read more

मेलों और त्योहारों की पारम्परिकता और भव्यता बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेवारी-विक्रमादित्य सिंह

नाहन, 03 अक्तूबर। मेले हमारी प्राचीन परंपराओं तथा रीति-रिवाज के संरक्षण व संवर्धन में अहम भूमिका निभाते हैं। मेलों और त्योहारों की पारम्परिकता व भव्यता कायम रखना हम सब की जिम्मेदारी है। यह बात लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सिरमौर जिला की पच्छाद विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जदोल-टपरोली में पझौता क्षेत्र स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय मेले के समापन समारोह के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मेलो में जहां लोगों को एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है वही समाज में समरसता सद्भाव

Read more

शिमला में सीटू का मौन प्रदर्शन

आईजीएमसी के 31 सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से बाहर निकालने के खिलाफ आईजीएमसी कॉन्ट्रैक्ट वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू ने आईजीएमसी शिमला के बाहर मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आईजीएमसी प्रबन्धन से यूनियन प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हुई जोकि लगभग चार घण्टे चली। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर नौकरी से निकाले गए सुरक्षा कर्मियों को वापिस न लिया तो आंदोलन तेज होगा। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व यूनियन अध्यक्ष देवराज बबलू ने कहा कि आईजीएमसी में अंग्रेजों के ज़माने के काले कानून आज भी जारी हैं। यहां हायर एन्ड फायर नीति जारी है व कानून का गला घोंट कर

Read more

प्रवासी मजदूर को पुलिस स्टेशन में अपनी पहचान और सत्यापन कराना आवश्यक : जिला दंडाधिकारी

शिमला, 03 अक्टूबर-जिला दंडाधिकारी शिमला आदित्य नेगी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कोई भी नियोक्ता, ठेकेदार, व्यापारी शिमला जिले में आने वाले किसी भी प्रवासी मजदूर को छोटी गैर-औपचारिक नौकरी, सेवा या अनुबंध श्रम में संलग्न नहीं करेगा, जब तक प्रवासी मजदूर अपना आवेदन पहचान और सत्यापन के लिए संबंधित स्टेशन हाउस अधिकारी को पासपोर्ट आकार की तस्वीरों के साथ पूरा विवरण प्रस्तुत नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि शिमला जिले का दौरा करने वाला कोई भी व्यक्ति संबंधित थाना प्रभारी को इस आशय की जानकारी दिए बिना किसी भी प्रकार के स्व-रोजगार, गैर-औपचारिक व्यापार या सेवाओं में

Read more

तीन दिवसीय आपदा मित्र दोहराई शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस और समर्थ 2023 के उपलक्ष्य में राज्यव्यापी आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु जन जागरूकता अभियान 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत, जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियाँ की जाएंगी। आज दिनांक 03-10-2023 को समर्थ 2023 के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय आपदा मित्र दोहराई शिविर का आयोजन गृह रक्षा राज्य मुख्यालय शिमला व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के संयुक्त प्रयासों से वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र मुबारिकपुर में किया गया। इस शिविर के दौरान 62 आपदा मित्र स्वंयसेवक भाग लेंगें। आदेशक गृह रक्षा 12 वीं

Read more

ट्रिपल आईटी ऊना (सलोह) ने मनाया द्वितीय संस्थान दिवस

ऊना, 3 अक्तूबर – भारतीय सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान ऊना का द्वितीय संस्थान दिवस मंगलवार को कॉलेज परिसर सलोह में मनाया गया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि संस्थान को देश का नम्बर एक संस्थान बनाने के लिए रोड़ मैप किया जाना चाहिए ताकि ट्रिपल आईटी ऊना संस्थान का नाम विश्व मानचित्र पटल पर अंकित हो सके। उन्होंने कहा कि संस्थान में सभी बुद्धिजीवी वर्ग मौजूद हैं और अपने-अपने विषयों में पारंगत हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान जिस विधानसभा क्षेत्र में निर्मित किया गया है वहां सकारात्मक ऊर्जा के साथ

Read more

मुकेश अग्निहोत्री 4 अक्तूबर को हमीरपुर में

हमीरपुर 03 अक्तूबर। उपमुख्यमंत्री (जलशक्ति, परिवहन, सहकारिता, भाषा, कला एवं संस्कृति) मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को जिला हमीरपुर के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुकेश अग्निहोत्री बुधवार सुबह करीब साढे 11 बजे हमीरपुर पहुंचेंगे। वह हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा घोषित आपदा राहत पैकेज के संबंध में सर्किट हाउस हमीरपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुनर्वास एवं विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा करेंगे। दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री मनाली रवाना हो जाएंगे।

Read more

सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती हेतु सिरमौर में 5 से 7 अक्तूबर तक आयोजित होंगे भर्ती शिविर

नाहन, 03 अक्तूबर। सिरमौर जिला में स्क्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती के लिए 5 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक पात्र अभ्यर्थियों के भर्ती शिविर आयोजित किये जायेंगे। सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों को मैसर्ज सिक्योरिटी एण्ड इंटेलीजेंस सर्विस इंडिया (एसआईएस) शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा भरा जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौरर जगदीश कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पर भर्ती के लिए उप रोजगार कार्यालय संगड़ाह में 5 अक्तूबर, उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 6 अक्तूबर तथा उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 7 अक्तूबर 2023 को भर्ती शिविर आयोजित किये जायेंगे। साक्षात्कार के समय सभी इच्छुक अभ्यर्थी

Read more

उपमुख्यमंत्री ने लड़कों की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

ऊना, 3 अक्तूबर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को पं. एमएल दत्त स्मार्क रावमापा खड्ड में अंडर-19 लड़कों की 49वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों के सफल अयोजन की कामना की तथा खेल आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार का पूरा ध्यान शिक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने खिलाड़ियों से आहवान किया कि खेलों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि खेलों में

Read more

‘‘ठगडे री सीख’’ नाटक से दी आपदा में बचाव की जानकारी

नाहन, 03 अक्तूबर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ- 2023’’ के तहत आज मंगलवार को उप मण्ड़ल संगड़ाह के राजकीय महा विद्यालय व संगड़ाह बाजार में चेष्ठा लोक नृत्य कला मंच ने फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती से निपटने के लिए प्रतिभागियों को जागरूक किया। इससे पूर्व उप मंडल पच्छाद के बस स्टैंड सराहां व ग्राम पंचायत बाजगा में नीतिका सुर संगम कला मंच राजगढ़

Read more

ड्रग्स विक्रय करने वाले सभी मैडिकल शॉप एवं फार्मेसी एक माह के भीतर लगायें सीसीटीवी कैमरा-सुमित खिमटा

नाहन, 03 अक्तूबर। जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला के ऐसे समस्त मैडिकल शॉप एवं फार्मेसी, जो शेड्यूल्ड एच, एच1 तथा एक्स ड्रग्स का विक्रय करते हैं को अपने दुकान के भीतर/बाहर एक माह के भीतर सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश जारी किये हैं। इन सीसीटीवी कैमरा की फुटेज का जिला के ड्रग इंस्पेक्टर समय-समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित बनायंेगे। जिला दंडाधिकारी सिरमौर द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश दिए गए हैं। बच्चों में नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों के

Read more

17वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में कांस्टेबल पदों की भर्ती आयोजित की जाएगी

कमांडेन्ट 17वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल किन्नौर बसन्त कुमार ने आज यहां बताया कि भारत सरकार एवं महानिदेशालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा जिला किन्नौर के योग्य नवयुवकों/नवयुवतियों के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कांस्टेबल (जनरल डयूटी) के पदों की भर्ती 05 अक्तूबर से 25 अक्तूबर, 2023 तक 17वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 05 अक्तूबर से 08 अक्तूबर, 2023 तक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 09 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2023 तक शारीरिक दक्षता परीक्षण व दस्तावेज़ीकरण किया गया। 15 अक्तूबर, 2023 को लिखित परीक्षा

Read more

शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के दौरान बैटल ऑफ बैंड प्रतियोगिता का होगा आयोजन : अतिरिक्त उपायुक्त

शिमला, 03 अक्टूबर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज यहाँ 12 से 15 अक्टूबर, 2023 तक द ग्लाइड इन जुन्गा में आयोजित होने वाले फ्लाइंग फेस्टिवल के सन्दर्भ में होटल एसोसिएशन शिमला के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि फेस्टिवल के संदर्भ में अधिकतर तैयारियों को पूर्ण किया जा चुका है जिसको अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल के दौरान स्कूल, महाविद्यालय के छात्रों का बैटल ऑफ बैंड प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें विजेता टीम को 25 हजार रुपये की राशि भी

Read more