आपदा जोखिम न्यूनीकरण के विषय में ललड़ी व पूबोवाल में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

ऊना, 6 अक्तूबर – जिला आपदा प्राधिकरण ऊना के सौजन्य से पूर्वी कला मंच जलग्रां के कलाकारों द्वारा शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललड़ी तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पूबोवाल में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलाकारों द्वारा गीत संगीत तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा जोखिम न्यूनीकरण के साथ-साथ आपदा की स्थिति में अपना व दूसरों का बचाव करने बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। नाट्य दल के ब्रह्मदास, धर्मपाल, रणवीर, अर्चना व नीतू इत्यादि कलाकारों लघु नाटक के माध्यम से आपदा के विषय में कई महत्वपूर्ण पहलुओं बारे ज्ञानवर्धक जानकारी दी। कलाकारों द्वारा आपदा की

Read more

लोक कलाकारों ने समझाए आपदा से बचाव के उपाय

हमीरपुर 06 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत प्रदेश भर में एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी लोगों को गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से भी लोगों को आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नादौन उपमंडल के गांव बड़ा और जीहण, सुजानपुर उपमंडल के गांव चबूतरा और सुजानपुर शहर, हमीरपुर उपमंडल के गांव लंबलू और ताल तथा भोरंज उपमंडल के गांव जाहू और धमरोल में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों के

Read more

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत एकत्रित मिट्टी का कलश उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र को सौंपा

नेहरू युवा केंद्र उन्ना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं युवा संस्थाओं एनएसएस,एनसीसी, रोबर रेंजर स्काउट एंड गाइड  विद्यार्थियों  पोस्टल डिपार्टमेंट  के अधिकारियों  कर्मचारीयो एवं पंचायती राज संस्थान के प्रतिनिधियों,जनप्रतिनिधियों विभिन्न विभागों  के सौजन्य से घर-घर से एकत्रित की गई मिट्टी नेहरू युवा केंद्र उन्ना के उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह को  महाराणा प्रताप  राजकीय महाविद्यालय अंब में भव्य रूप से आयोजित कार्यक्रम में कलश में सौंपी गई । इस कार्यक्रम में   उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक  केंद्र  पटियाला के सौजन्य से  आरके कला मंच चिंतपूर्णी की टीम द्वारा देशभक्ति गीत,लघु नाटिका एवं  लोक नृत्य के माध्यम से  जनमानस में मेरी

Read more

गवर्नमेंट कॉलेज कुपवी में 70 में से केवल सात छात्र पास, पूरे सत्र में शिक्षक नियुक्त नहीं : खन्ना

शिमला, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की जिस प्रकार से सरकार हिमाचल प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रही है दुर्भाग्यपूर्ण है इसको लेकर हमने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को एक पत्र में लिखा है। उन्होंने कहा की शिमला जिले के गवर्नमेंट कॉलेज, कुपवी में 70 में से केवल सात छात्रों ने बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 10 प्रतिशत का खराब परिणाम आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि पिछले साल कॉलेज एक भी शिक्षक के बिना संचालित हुआ था, जिससे सभी 70 छात्रों को अपनी किस्मत पर निर्भर रहना पड़ा। कॉलेज में

Read more

शिमला जिला के 8 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए करें आवेदन

शिमला, 06 अक्टूबर – जिला शिमला में हाल ही में संपन्न जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक में 8 नए स्थानों पर उचित मूल्य की दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूर्ण चंद ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि विकास टुटू के अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़ई के ग्राम क्यारी में, शिमला शहर के वार्ड नंबर 13 के स्थान कृष्णानगर में, विकास खंड मशोबरा की ग्राम पंचायत मल्याणा के स्थान मल्याणा के वार्ड नंबर 4 में, विकास खंड छौहारा के ग्राम पंचायत बनोटी के वार्ड नंबर 3, विकास खंड

Read more

5 मानदंडों पर खरा उतरने पर ही घोषित होंगी टीबी मुक्त पंचायतें

हमीरपुर 06 अक्तूबर। टीबी मुक्त अभियान के तहत जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायतें घोषित होने के लिए उन्हें 5 मुख्य मानदंडों पर खरा उतरना होगा। एक व्यापक सर्वे के दौरान पांचों मानदंडों को पूरा करने वाली पंचायतें ही टीबी मुक्त घोषित की जाएंगी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि पहले मानदंड के अनुसार टीबी मुक्त अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में एक हजार की आबादी में कम से कम 30 टीबी टेस्ट होने चाहिए। यदि उस पंचायत में टीबी की आशंका वाले लोगों की संख्या अधिक है तो टेस्टों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

Read more

विधायक विनय कुमार संग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सीएम राहत कोष में दिया 351000 रु का चेक

कांग्रेस कमेटी रेणूका जी का एक प्रतिनिधि मंडल कार्यकारी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी व विधायक रेणूका जी विनय कुमार एवं मंडल अध्यक्ष रेणूका जी तपेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी रेणूका जी की तरफ से 351000 रुपए का चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिया गया। इस दौरान पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, संगठन महासचिव मित्तर सिंह तोमर, वरिष्ट उपाध्यक्ष जिला सिरमौर दलीप चौहान, वरिष्ट उपाध्यक्ष जिला सिरमौर अशोक चौहान, वरिष्ट उपाध्यक्ष जिला सिरमौर प्रेमपाल ठाकुर, जिला सचिव श्रीमती प्रवीण ठाकुर, हरिपुरधार जॉन अध्यक्ष अनिल शर्मा, विक्रम

Read more

लोकसभा चुनाव पर नाहन भाजपा मंडल का मंथन, संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी ने दिए चुनावी टिप्स

नाहन : भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल की बैठक वीरवार को नाहन में मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमोरी, जिला प्रभारी अशोक ठाकुर, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता व BJP नेता बलदेव भंडारी विशेष शिव से मौजूद रहे। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने बताया कि बैठक में भाजपा नेता बलदेव भंडारी ने अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत बूथ सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत कर हर बूथ पर

Read more

आपदा प्रबंधन के प्रति जिला के विभिन्न स्थानों पर लोगों को किया गया जागरूक

शिमला, 5 अक्टूबर- हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के सन्दर्भ में 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2023  तक  “समर्थ 2023” का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रदेश में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक तथा तैयारियों के प्रति बढ़वा दिया जाएगा। समर्थ-2023 के तहत प्रत्येक उपमण्डल के दो स्थानों पर सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।जागरूकता अभियान की इस कड़ी में आज पूजा कला मंच के कलाकारों द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समरहिल व टूटीकंडी, भगवती सांस्कृतिक दल शंठा के कलाकारों

Read more

एच.आई.वी. एड्स पर जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दिनांक 05/10/23 को बाल राजकीय माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं लम्ब्लू, झगडियणी, मट्टाणी, डीडवीं, टिक्कर, भोटा, पट्टा, कोट, चबूतरा, बाल राजकीय माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर द्वारा भाग लिया गया। इस मौके पर एच.आई. वी. एड्स पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई जिसका संचालन प्रवक्ता संजय ठाकुर व अचला शर्मा द्वारा किया गया।  इस प्रतियोगिता में बाल राजकीय माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर की टीम को प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगडियणी को दितीय, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लम्बलू को तृतीय तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा को चतुर्थ स्थान पर आंका

Read more

शिक्षा मंत्री ने ननखड़ी एसोसिएशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि की शिरकत

शिमला, 05 अक्तूबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज गोविंद बल्लभ पीजी महाविद्यालय रामपुर बुशहर में ननखड़ी एसोसिएशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम ठीरशु में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बौद्धिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का छात्र जीवन में संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में अहम योगदान है और युवा पीढ़ी को बढ़-चढ़ कर सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने रामपुर महाविद्यालय के सभागार को 25 लाख रूपये देने की घोषणा की और पुस्तकालय एवं जनजातीय छात्रावास को सुदृढ़ बनाने का आश्वासन दिया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि ननखड़ी क्षेत्र में महाविद्यालय को स्थापित करने के लिए

Read more

नवोदय में नौंवीं और 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए आवेदन 31 तक

हमीरपुर 05 अक्तूबर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान नौंवीं एवं 11वीं कक्षा की खाली सीटों पर लेटरल एंट्री के लिए 10 फरवरी 2024 को प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये आॅनलाइन आवेदन सीबीएसईआईटीएमएस.एनआईसी.इन cbseitms.nic.in पर किए जा सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि नौंवीं कक्षा में प्रवेश के लिए एक मई 2009 से 31 जुलाई 2011 तक जन्में तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान जिला हमीरपुर के मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ग्यारहवीं कक्षा

Read more

अनिरुद्ध सिंह ने इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

शिमला 05 अक्तुबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज एडवेंचर रिसॉर्ट्स न्यू कुफरी शिमला में भारतीय राष्ट्रीय राईफल संघ एवं हिमाचल राज्य राईफल संघ के संयुक्त तत्वाधान में 14 अक्तुबर तक आयोजित होने वाली 25वीं अखिल भारतीय कुमार सुरेन्द्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता जिला शिमला में आयोजित करवाने के लिए दोनों संघों के प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि शिमला में इतनी बड़ी शूटिंग प्रतियोगिता करवाना दोनों संघों का सराहनीय प्रयास है जो प्रदेश के लिए

Read more

स्कूली बच्चों ने आपदा प्रबंधन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

नाहन, 05 अक्तूबर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के तत्वावधान में ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ- 2023’’ पखवाड़े के तहत गुरूवार को डाईट नाहन में विभिन्न स्कूली बच्चों की पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्वीज, निबंध लेखन, स्लोगन राईटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 6 स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रा. कन्या व.मा.पा., एसवीएन, राजकीय उच्च विद्यालय कैंट, एवीएन स्कूल, कारमेल स्कूल, डाईट सहित करीब 100 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी डाईट हिमांशु भारद्वाज ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये। उन्होंने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को आपदा

Read more

सिक्योरिटी सुपरवाइजर एवं गाड्र्स के साक्षात्कार 10-11 को

हमीरपुर 05 अक्तूबर। मैसर्स सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड बिलासपुर सिक्योरिटी सुपरवाइजरों और गाड्र्स के 100 पदों के लिए 10 अक्तूबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर और 11 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में सुबह दस बजे साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए उम्मीदवार की लंबाई 168 सेंटीमीटर, उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच और वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा व 95 किलोग्राम से कम होना चाहिए तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम मैट्रिक हो। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को साढे सोलह

Read more

धान ढुलाई/परिवहन कार्यों हेतू निविदाएं 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आमंत्रित

ऊना, 5 अक्तूबर – धान खरीद कंेद्र कृषि उपज विपणन समिति टकारला जिला ऊना से मैसर्ज़ संत राईस मिल/मैसर्ज जेके राईस मिल टाहलीवाल के लिए धान के ढुलाई/परिवहन कार्यों के लिए ऑनलाइन निविदाएं 11 अक्तूबर तक आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्या आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने बताया कि निविदाएं 10 अक्तूबर सांय 5 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल https://hptenders.gov.in/nicgep/app पर अपलोड हो जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि निविदाएं 11 अक्तूबर दोपहर 12 बजे खोली जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Read more

आपदा जोखिम को कम करने के लिए पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने जगाया अलख 

ऊना, 5 अक्तूबर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के सौजन्य से पूर्वी कला मंच जलग्रां के कलाकारों द्वारा 5 अक्टूबर को कुटलैहड़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्ह टीहरा तथा रावमावि बंगाणा में आपदा जोखिम को कम करने के विषय में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नाट्य दल के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान बचाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं को लघु नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा आपदा की रोकथाम के लिए पर्यावरण संतुलन के महत्त्व के विषय में कलाकारों द्वारा पेड़ लगाओ -पर्यावरण बचाओ समूह गान भी प्रस्तुत किया गया जिसमें पौधारोपण के

Read more

हिमाचल प्रदेश के चार होकर प्रशिक्षण के लिए रवाना

शिमला 05 अक्टूबर – सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा 04 अक्टूबर 2023 को भारतीय सेना में भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश के चार जवानों को सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केन्द्र, कामठी (नागपुर) के लिए रवाना किया गया। चार नौजवानो में से दो जवान वारंट अफसर, एक जवान नायक और एक जवान सिपाही के पद पर भर्ती हुए हैं। इन जवानों का मेडिकल 23 मई 2023 को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में हुआ था। अंतिम दस्तावेजीकरण के बाद 04 अक्टूबर 2023 को इनको सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केन्द्र, कामठी (नागपुर) के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा रवाना करने से पहले भर्ती

Read more

जिला न्यायिक परिसर में की माॅक ड्रिल, बचाव कार्यों का किया अभ्यास

हमीरपुर 05 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत प्रदेश भर में एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने वीरवार को जिला न्यायिक परिसर में माॅक ड्रिल आयोजित की। माॅक ड्रिल के दौरान होमगाड्र्स एवं अग्निशमन विभाग के बचाव दस्ते ने न्यायिक परिसर में भूकंप और आग लगने जैसी आपदाओं एवं दुर्घटनाओं के दौरान बचाव कार्यों का अभ्यास किया। बचाव दस्ते के जवानों ने आपदा की स्थिति में न्यायिक परिसर के बहुमंजिला भवन में लोगों के फंसने जैसे हालात से निपटने और लोगों को सुरक्षित

Read more

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का 6 अक्तूबर का राजगढ़ प्रवास

नाहन, 05 अक्तूबर। शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 6 अक्तूबर 2023 को राजगढ़ क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 6 अक्तूबर को प्रातः 11.30 बजे राजगढ़ में वैद्य सूरत सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री दोपहर एक बजे रा.व.मा.पा. सानियो दीदग में आयोजित की जा रही स्कूलों की जिला स्तरीय अंडर-19 टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

Read more