जिला के 09 विकास खंड में रिक्त पदों के निर्वाचन हेतु आचार संहिता लागू, 05 नवंबर को होगा मतदान

शिमला, अक्टूबर 9 – जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार विकासखंड टूटू, नारकंडा, छौहारा, जुब्बल, ठियोग, रामपुर, बसंतपुर, मशोबरा व चौपाल की ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के उप निर्वाचन हेतु तिथि निर्धारित कर दी गई है और इन क्षेत्रों में आचार संहिता 07 अक्टूबर 2023 से लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इन चुनाव के लिए दिनांक 18,19 व 20 अक्टूबर 2023 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 3 बजे तक सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष कार्यालय ग्राम पंचायत में नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Read more

सेल्स एग्जीक्यूटिव व एकाउंट पदों के लिए साक्षात्कार 13 अक्तूबर को

ऊना, 9 अक्तूबर – विजय ज्वैलर ऊना द्वारा 13 अक्तूबर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध मंे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में सेल्स एग्जीक्यूटिव व एकाउंट के 15 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, जीएसटी और टैली(ईआरपी 9) तथा आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 9 से 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी

Read more

रकच्छम पंचायत में बना प्रदेश का पहला अत्याधुनिक तकनीक से सामान्य सुविधा केंद्र

जिला किन्नौर के कल्पा विकास खण्ड के तहत सांगला तहसील की ग्राम पंचायत रकच्छम में खण्ड विकास कार्यालय कल्पा द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश का पहला अत्याधुनिक तकनीक से पूर्वनिर्मित सामान्य सुविधा केंद्र तैयार किया गया है। इस सामान्य सुविधा केंद्र को पांच लाख रुपये की लागत से मात्र 11 दिन में तैयार किया गया जिसमें आॅटोक्लेवड लाईट-वेट कन्करीट पैनल का उपयोग किया गया है। इस तकनीक से न केवल समय बल्कि संसाधनों का भी बचाव होता है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान का उद्देश्य पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पंचायतों की

Read more

31 अक्तूबर तक बंद रहेगी नारा-शाहतलाई सड़क

हमीरपुर 09 अक्तूबर। मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते बड़सर उपमंडल की नारा-शाहतलाई सड़क पर वाहनों की आवाजाही 31 अक्तूबर तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश हेमराज बैरवा ने बताया कि नारा-शाहतलाई सड़क के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर यातायात 31 अक्तूबर तक बंद किया जा रहा है। जिलाधीश ने बताया कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक नैण-झजियाणी-शाहतलाई सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Read more

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने डीसी को सौंपा अमृत कलश

हमीरपुर 09 अक्तूबर। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के विद्यार्थियों के अभिभावकों द्वारा अपने-अपने घर से लाई गई मिट्टी से भरा अमृत कलश विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने गत दिवस हमीरपुर के जिलाधीश हेमराज बैरवा को भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक वीरेंद्र सैनी और कैटरिंग सुपरवाइजर दुनीश शर्मा भी उपस्थित रहे। जिलाधीश ने यह अमृत कलश नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर की जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर के सुपुर्द कर दिया। यह अमृत कलश नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से दिल्ली पहुंचाया जाएगा।

Read more

ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया 18 अक्तूबर से 5 नवम्बर 2023 के बीच की जाएगी पूरी :सुमित खिमटा

नाहन 9 अक्तूबर। सिरमौर जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में हुई आकस्मिक रिक्तियों को भरने के लिये उप-चुनाव करवाए जाने हैं। इसके लिये जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) सुमित खिमटा ने एक आदेश जारी करते हुए निर्वाचन के संचालन के लिये खण्ड विकास अधिकारी राजगढ़, पांवटा साहिब, नाहन, संगड़ाह तथा तिलोरधार को उनके क्षेत्राधिकार अनुसार रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया हे। साथ ही ग्राम पंचायत हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करने के लिये भी प्राधिकृत किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम का नोटिस जारी करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड राजगढ़ की शिलांजी ग्राम पंचायत में उप-प्रधान का पद

Read more

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे सभी शिक्षण संस्थान: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 09 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी शिक्षण संस्थानों में आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान कर रही है, जिससे हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छूएगा। सोमवार को यहां ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का उदघाटन करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि आज लड़कियां पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य सभी क्षेत्रों में भी लड़कों से पीछे नहीं हैं। इन्होंने हर क्षेत्र में ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं।

Read more

14 से 24 अक्तूबर तक होने वाली रामलीला के मंचन प्रबंधों की एसडीएम ने की समीक्षा

ऊना 9 अक्तूबर: 14 से 24 अक्टूबर तक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने ज़िला अधिकारियों व श्रीरामलीला आयोजन समिति ऊना के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबन्धों पर समीक्षा बैठक की। एसडीएम ने रामलीला के सुनियोजित आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि अष्टमी, नवमी व विजयदशमी के दिन शाम तीन बजे के पश्चात यातायात व्यवस्था की रूपरेखा तैयार कर लें ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात भी

Read more

मां भग्यानी माता मंदिर परिसर में शुरू हुआ तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम

नाहन; 9 अक्टूबर: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड, संगडाह के अंतर्गत हरिपुरधार में मां भग्यानी माता मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास कार्यालय के प्रतिनिधि मदन राणा ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगडाह विकास खंड के अंतर्गत हरिपुरधार के आसपास की आठ पंचायतों (शिवपुर,बडोल,टिकरी डसाकना,ब्योग टटवा,दिवडी खड़ाह,गैहल,भलौना,भवाई) से प्रत्येक पंचायत से 10-10 युवा स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षित

Read more

भाजपा आईटी और सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला

शिमला, भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा हिमाचल प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम को शंखनाद का नाम दिया गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे, उनके साथ उद्घाटन भाषण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और समारोप भाषण के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल उपस्थित रहे। सभी नेताओं का मार्गदर्शन पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।

Read more

10 अक्तूबर को 22 के.वी कटगांव फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भावानगर सुभाष चंदर ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 के.वी कटगांव फीडर में नए 66 के.वी नाथपा-वांगतू ट्रांसमिशन लाईन के निर्माण कार्य के चलते समस्त भावा वैली के गांव में 10 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

Read more

जेएनवी कक्षा VI में प्रवेश हेतु परीक्षा 04 नवंबर को होगी आयोजित, एडमिट कार्ड जारी

शिमला 09 अक्टूबर – जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा VI में प्रवेश हेतु सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 जिला शिमला में दिनांक 04 नवंबर 2023 को आयोजित की जा रही है। कक्षा VI की प्रवेश परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) वैबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर उपलब्ध है। जिला शिमला में यह परीक्षा जिला के 17 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। विद्यालय के प्राचार्य निशिकांत द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष जिला के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नन्खरी में 168, रामपुर में 422, कुमारसेन में 105, ठियोग (बालक) में 120, ठियोग (बालिका)

Read more

लोक निर्माण मंत्री ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

शिमला 08 अक्टूबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सांय  शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की गीरब पंचायत में युवक मंडल गीरब एवं मेला कमेटी द्वारा आयोजित पारंपरिक दो दिवसीय गीरव खुर्द मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पारंपरिक मेले हमारे जीवन में सामाजिक मेल-मिलाप के साथ-साथ समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश समृद्ध स्थानीय विरासत का खजाना है जो प्रदेश की परंपराओं, कला व संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मेले

Read more

सेब विपणन की नई प्रक्रिया से बागवान हो रहे लाभान्वित

हिमाचल प्रदेश में सेब की बागवानी आर्थिकी का एक महत्वपूर्ण भाग है। बागवानी न केवल अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देती है अपितु सेब से जुड़ा व्यवसाय काफी बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवाता है। इस व्यवसाय से न केवल प्रदेश के बल्कि प्रदेश के बाहर के लोग भी प्रत्यक्ष अथवा प्रोक्ष रूप से जुड़े हैं। दिसम्बर 2022 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता संभाली और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सत्ता सीन होते ही सरकार ने विभिन्न वर्गो के कल्याण हेतु योजनाओं पर बल देना आरम्भ किया

Read more

कलाकारों ने नाच-गाकर दिया आपदा से बचाव का सन्देश

शिमला, 08अक्टूबर – समर्थ-2023 के तहत आज सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक व गीत- संगीत के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाये गए। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के सन्दर्भ में 15 अक्टूबर, 2023 तक समर्थ 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रदेश में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज स्वर साधना कला मंच के कलाकारों द्वारा चिडगांव बस स्टैंड पर लोगों को आपदा से बचाव के उपाय बताए गए।

Read more

प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध :विक्रमादित्य  सिंह

शिमला 08 अक्टूबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। वह आज  शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में आयोजित जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के उपरांत अपने संबोधन में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में जिलाभर से आए स्कूली छात्रों तथा उनके खेल कोचो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत जीवन के दो पहलू है, इसलिए हारने वाली टीम अपना हौसला न तोड़े,

Read more

हमीरपुर में 200 करोड़ से बनेगा नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भवन: अनुराग सिंह ठाकुर

हमीरपुर 08 अक्तूबर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को अणु के खेल परिसर में भृगु कबड्डी लीग का समापन और गौतम गर्ल्स कालेज हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। अंतर महाविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप में लगभग 61 टीमें भाग ले रही हैं। गौतम गर्ल्स कालेज में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने उम्मीद जताई कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि चीन में चल रही एशियाई खेलों में

Read more

अनुशासन, आपसी सहयोग, तथा कठिन परिश्रम की क्षमता विकसित करती है खेलें।

खेलो द्वारा व्यक्ति में अनुशासन, आपसी सहयोग तथा कठिन परिश्रम की क्षमता विकसित होती है तथा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में भी खेलों का विशेष महत्व है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिए जाने की आवश्यकता है, ताकि देश का भविष्य युवा पीढ़ी खेलों के माध्यम से भी अपना मुकाम हासिल कर सके। यह विचार उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने वन बिहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में छात्राओं की 38वीं राज्य स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उपमुख्यमंत्री

Read more

किसानों के पैसा को सैर सपाटे के लिए इस्तेमाल ना करे कांग्रेस सरकार : संदीपनी

शिमला, भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा की जब भी कोई वर्ल्ड बैंक या कोई बड़ा प्रोजेक्ट आता है तो उसमें एक एक्सपोजर टूर का बजट होता है। इसमें कृषक, उद्यमी, अफसर, विभाग के प्रमुख प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले टूर पट जाते हैं। इसके माध्यम से उनको पूरे विश्व से उस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतरने के लिए अच्छी जानकारी प्राप्त होती है, पर हैरानी की बात है की वर्तमान में हिमाचल राज्य बागवानी मिशन प्रोजेक्ट जो सरकार द्वारा एक्सटेंशन और वायु-प्रवाहक पर है और जिसके अंतर्गत 60 लाख रुपए बचे हैं उसमें विदेश द्वारा बना दिया गया है।

Read more

दशमेश रोटी बैंक की सेवा मुहिम जारी, 45 जरूरतमंद लोगों को बांटा राशन

दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित किए गए दशमेश रोटी बैंक लगातार समाज सेवा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। नेत्रहीन सरबजीत सिंह की प्रेरणा से स्थापित दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से आज 45 जरूरतमंद परिवारों को प्रत्येक माह की भांति निशुल्क राशन वितरित किया गया है। इन जरूरतमंद परिवारों में विधवा महिलाएं दिव्यांग, कुष्ट रोगी एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग शामिल हैं जो प्रत्येक माह रोटी बैंक द्वारा दिए गए राशन का लाभ उठा रहे हैं। दशमेश रोटी बैंक के संस्थापक सरबजीत सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि रोटी बैंक का प्रयास है कि

Read more