जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूचियां प्रकाशित

ऊना, 10 अक्तूबर – जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(एससी), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना व 45 कुटलैहड़ के मतदान क्षेत्र, मतदान केंद्र का स्थान व मतदान केंद्र के भवनों की अंतिम सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एव कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने दी।

Read more

टीजीटी बैच वाइज भर्ती में भाग लेने वाले पात्र उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना अनिवार्य

बिलासपुर 10 अक्टूबर 2023|जिला बिलासपुर में टीजीटी बैचवाइज भर्ती का इंतजार कर रहे पात्र युवाओं के लिए सुखद खबर है। सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने करीब 1400 टीजीटी की भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। टीजीटी आर्ट्स में 420, नॉन मेडिकल में 306, मेडिकल में 172 पदों सहित एक्स सर्विस मैन कैटेगरी में 353, दिव्यांग में 90 व खेल कोटे से 68 अध्यापक भर्ती किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने दी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला द्वारा पद अधिसूचित किए गए हैं जिसमें टीजीटी मेडिकल,

Read more

स्वास्थ्य मंत्री ने जाना संजय अवस्थी की माता का कुशलक्षेम

शिमला 10 अक्टूबर – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने आज यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी की माता अमर लता अवस्थी का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल राव और आईजीएमसी की प्रधानाचार्य डॉ सीता ठाकुर को नवरात्रि पर्व तक नई ओपीडी को पुनः शुरू करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के

Read more

जिला सुशासन सूचकांक में हमीरपुर को मिला दूसरा स्थान

हमीरपुर 10 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन सूचकांक में जिला हमीरपुर ने एक बार फिर सराहनीय प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। आर्थिकी और सांख्यिकी विभाग द्वारा तैयार हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन सूचकांक पर वार्षिक रिपोर्ट-2022 में यह उपलब्धि हासिल करने के लिए जिला हमीरपुर को 35 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में हमीरपुर के उपायुक्त हेमराज बैरवा को यह पुरस्कार प्रदान किया। उपायुक्त ने बताया कि जिला सुशासन सूचकांक-2022 में आठ मूल विषय आवश्यक बुनियादी ढांचा, मानव विकास, सामाजिक संरक्षण, महिलाएं एवं बच्चे,

Read more

सुजानपुर में आंगनवाड़ी पदों के लिए आवेदन अब 16 अक्तूबर तक

सुजानपुर 10 अक्तूबर। विकास खंड सुजानपुर की विभिन्न पंचायतों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के खाली पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 16 अक्तूबर कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। सुजानपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि 16 अक्तूबर तक प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच एवं प्रस्तुत दस्तावेजों का मूल प्रमाण पत्रों से मिलान 23 अक्तूबर को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में सुबह 11 बजे आरंभ किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों के साथ व्यक्तिगत रूप

Read more

टैक्सी संचालको पर टैक्स बढ़ाने से प्रदेश का टूरिज्म बुरी तरह प्रभावित : बिंदल

शिमला, भाजपा संसदीय क्षेत्र शिमला लोकसभा प्रवास योजना की बैठक भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संसदीय क्षेत्र प्रभारी पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा की गई, जिसमें माननीय सांसद एवं लोक सभा प्रभारी नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार और बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लगातार हिमाचल प्रदेश की जनता के ऊपर महंगाई का बोझ बहुत बुरी तरह से बढ़ाया

Read more

चौपाल, ठियोग, जुब्बल-कोटखाई और रामपुर विस क्षेत्र में मतदान केंद्र बढे

शिमला, 10 अक्टूबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 60-चौपाल विधानसभा क्षेत्र में 6 नये मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, 61-ठियोग विधानसभा क्षेत्र में 1, 65-जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 4 और 66-आरक्षित रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 नए मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। आदित्य नेगी ने बताया कि पूर्व में जिला में 1044 मतदान केन्द्र थे और वर्तमान में युक्तिकरण के बाद मतदान केन्द्रों की संख्या 1058 है। उन्होंने बताया कि 60-चौपाल विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में 146 मतदान केन्द्र थे और युक्तिकरण के

Read more

धूमधाम के साथ मनाया जाएगा बालासुन्दरी जी आश्विन नवरात्र मेला-सुमित खिमटा

नाहन 10 अक्तूबर। जिला मुख्यालय नाहन से 21 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर में श्री महामाया बालासुन्दरी जी आश्विन नवरात्र मेला आगामी 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मेले के सफल व सुचारू आयोजन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा ने धारा-144 के तहत एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि मेले के दौरान काला आम्ब पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर तथा मेला क्षेत्र त्रिलोकपुर में कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री को साथ लेकर नहीं चल सकता। इसके अलावा कोई भी श्रद्धालु मंदिर में नारियल नहीं चढ़ा सकता। यह भी आदेश

Read more

छात्रों की खुनी झड़प मामले में A.B.V.P & S.F.I के एक दुसरे पर संगीन आरोप

abvp द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है वामपंथ कोई लोकतांत्रिक विचारधारा नहीं है, बल्कि देश और समाज में घुला हुआ एक धीमा जहर है। जिसका उदाहरण शिमला के कोटशेरा महाविद्यालय में आज SFI के गुंडों द्वारा कॉलेज से रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर योजनाबद्ध तरीके से किया जानलेवा हमला है। ऐसा पहली बार नहीं है जब जब भी विद्यार्थी परिषद का कार्य कॉलेज कैंपस में बढ़ने लगता है तब तब वामपंथ अपना लाल चेहरा दिखाता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला महानगर मंत्री अंकुश वर्मा ने यह बताया की SFI के वामपंथी गुंडों द्वारा बार

Read more

स्थानीय निधि लेखा समिति ने बिलासपुर में की पहली बैठक

बिलासपुर 9 अक्टूबर 2023| हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने जिला बिलासपुर में सोमवार को बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर  विभिन्न लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों में उल्लेखित ऑडिट पैरों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय निधि लेखा समिति के अध्यक्ष इंद्र दत्त लखनपाल ने की। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित किए गए इस समिति  ने अपनी पहली बैठक जिला बिलासपुर में की। बैठक में जिला के सभी शहरी निकायों जिसमें नगर परिषद सदर, नगर परिषद घुमारवीं, नगर परिषद नैना देवी जी और नगर पंचायत शाहतलाई  द्वारा गत 3 वर्षों

Read more

बुशहर छात्र कल्याण संघ के सदस्यों ने मंत्री PWD मंत्री से की मुलाकात

बुशहर छात्र कल्याण संघ के छात्र एवम छात्राएं लोक निर्माण एवम खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह एवम् रामपुर बुशहर के स्थानीय विधायक नंद लाल से उनके निजी आवास में जाकर मिले। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। लोक निर्माण मंत्री तथा विधायक नंद लाल ने बुशहर छात्र कल्याण संघ के सभी चुने हुई पदाधिकारियों को शुभकामनाऐं दी और “एकता का मार्ग” अपनाकर जनकल्याण कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्र कल्याण संघ के चेयरमैन कुलदीप वर्मा, प्रधान चंदन महाजन, महासचिव शालू नेगी, कोषाध्यक्ष अशोक पालसरा, उपाध्यक्ष अभिनय चौहान, सचिव सुमित शर्मा, एवं अन्य सभी पदाधिकारी

Read more

प्राकृतिक आपदा की गतिशीलता व उसके बचाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

विकासार्थ विद्यार्थी ( एसएफडी) हिमाचल प्रदेश में बरसात के दौरान आई आपदा तथा पर्यावरण के नुकसान सहित पर्यावरण से जुड़े विषयों पर आज पीटर हाॅफ शिमला में आपदा की गतिशीलता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में पर्यावरण विशेषज्ञ, प्राध्यापक, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया। विकासार्थ विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश के प्रमुख प्रो. नितिन ब्यास व प्रदेश संयोजिका शिल्पा कुमारी ने बताया कि आपदा की गतिशीलता पर‌ आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में (NIT) एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो हीरालाल मुरालीधर सूर्यवंशी,‌ विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान , कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो.

Read more

समग्र शिक्षा की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

समग्र शिक्षा की ओर से दिव्यांग बालकों के लिए प्रतिवर्ष चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस बार जिला सिरमौर में लगभग 7 चिकित्सा जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। यह शिविर 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक चलेंगे। इसी कड़ी में आज का शिविर सुरला एवं नाहन दोनों शिक्षा खंडो के दिव्यांग बच्चों के लिए सैन वाला वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। जांच शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर राजीव सैनी और प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैन वाला अयूब खान द्वारा किया गया। शिविर में पंचकूला मोहाली से आई एल

Read more

ई.सी.सी.ई चतुर्थ चरण की कार्यशाला का डाइट नाहन में आयोजन

9 अक्टूबर 2023 से 13 अक्टूबर 2023 को ई सी सी ई (अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन )के पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण के चतुर्थ चरण की कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट हिमांशु भारद्वाज द्वारा किया गया। इस मौके पर भारद्वाज ने कार्यशाला में उपस्थित सभी प्राथमिक अध्यापकों को पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला समन्वयक( ई सी सी ई) फतेह पुंडीर ने विभिन्न शिक्षा खंडो से आए सभी अध्यापकों एवं रिसोर्स पर्सन का स्वागत

Read more

देश में चल रही तुष्टिकरण की राजनीति : टंडन

शिमला, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की देश के अंदर जिस तरीके से जो तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है, जातीय जनगणना जिसका कार्य को बिहार सरकार ने शुरू किया हैं। ऐसा देश के अंदर पहली बार हुआ है, कि किसी राज्य ने इस कार्य को करने के लिए यह जनगणना करी। जातिगत जनगणना आज से पहले हमारे देश के अंदर नहीं होती थी, इसको वहां किया गया उसका क्या कारण है,उसके क्या तथ्य है, उसका नतीजा क्या निकलेगा, उससे विपक्षी दल क्या पाना चाहते है ? यह बहुत बड़ा सावल है। इस निर्णय से

Read more

अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस एवं समर्थ के तहत बैठक आयोजित

ऊना, 9 अक्तूबर – अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस एवं समर्थ 2023 के अवसर पर पूरे प्रदेश में आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी दते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि इसी कड़ी में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना एवं जिला अंतर एजेंसी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान द्वारा जिला में सक्रिय विभिन्न गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ समन्वय बैठक व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला ऊना के सरकारी एवं गैर सरकारी समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें आपदा के दौरान गैर सरकारी

Read more

उपमुख्यमंत्री ने हरोली में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

ऊना, 9 अक्तूबर – नागरिक चिकित्सालय हरोली में आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में सामान्य रोगों के अलावा आंख, नाक, कान, गला, हड्डी रोग व शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य जांच की गई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने हरोली अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा प्रत्येक वार्ड में जाकर रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में जाकर चिकित्सकों तथा अस्पताल स्टाफ सदस्यों से भी मुलाकात की तथा अस्पताल परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण

Read more

सादगी भरे अंदाज में मनाया उपमुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन

ऊना, 9 अक्तूबर – हरोली विधानसभा क्षेत्र से निरंतर पांचवीं बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 9 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सादगी भरे अंदाज में मनाया। जन्मदिवस के मौके पर सर्वप्रथम उन्होंने सिविल अस्पताल हरोली में आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर सभी रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने अस्पताल परिसर में अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया तथा अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु का लंगर सेवा समिति

Read more

रोटरी क्लब संगनी द्वारा बच्चो के लिए डेंटल चेकअप कैम्प का आयोजन,

समाज सेवी संस्था रोटरी क्लब नाहन संगिनी द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धोन में स्कूली बच्चों की जांच के लिए एक दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने अपने दांतों की जांच करवाई। रोटरी क्लब नाहन संगिनी लगातार स्कूली बच्चों के लिए मददगार साबित हो रही है और इसी कड़ी में धोन स्कूल में दांतों की जांच एवं उपचार सुविधा स्कूली बच्चों को क्लब द्वारा उपलब्ध करवाई गई। मीडिया से बात करते हुए रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष डॉ ममता जैन ने बताया कि इस शिविर के दौरान जहां

Read more

शीनाघाट व भरली आगरो में उचित मूल्य की दुकान के लिए 31 अक्तूबर तक करें आवेदन

नाहन, 09 अक्तूबर। जिला सिरमौर के विकास खण्ड पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत भरली आगरो के ग्राम बिकौली के वार्ड न0 3, व विकास खण्ड पच्छाद के ग्राम पंचायत शीनाघाट के ग्राम शीनाघाट में उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी है जिसके लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से 31 अक्तूबर 2023 तक किया जा सकता है। यह जानकारी जिला नियन्त्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, विजय सिंह ने देते हुए बताया कि इच्छुक उम्मीदवार या संस्थाएं निर्धारित प्रपत्र व अन्य दस्तावेज emerginghimachal.hp.gov.in वेबसाईट पर अपलोड कर उचित मूल्य की दुकान खोलने हेतु आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र विभागीय वेबसाईट food.hp.nic.in से

Read more