जिला बिलासपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नवाजे मेधावी
बिलासपुर 13 अक्टूबर 2023| जिला मुख्यालय के बचत भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला की मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला की 20 मेधावी छात्राओं और अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के अंतर्गत मार्च 2023 में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की 10वी और 12वी कक्षाओं की परीक्षा में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाली
Read more