विद्यालय पट्टा के प्रधानाचार्य ने एडीसी को सौंपा अमृत कलश

हमीरपुर 15 अक्तूबर। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा के विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने घर से लाई गई मिट्टी से भरा अमृत कलश विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज सिंह ने गत दिवस हमीरपुर के एडीसी मनेश कुमार को भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक पवन कुमार, रमेश चंद और मोनू ठाकुर भी उपस्थित रहे। एडीसी ने यह अमृत कलश नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर की जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर के सुपुर्द कर दिया। यह अमृत कलश नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से दिल्ली पहुंचाया जाएगा।

Read more

विधायक अजय सोलंकी ने 2.56 करोड़ लागत से बनने वाली सड़क का किया भूमि पूजन

नाहन, 15 अक्टूबर। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार लोगों की हर समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा लगातार विकास कार्यों को गति देने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, और स्वास्थ्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। विधायक अजय सोलंकी ने यह बात आज रविवार को नाहन पंचायत के अन्तर्गत 2.56 करोड़ रुपये की लागत से नाबार्ड के तहत निर्मित होने वाली जुड़ा से कोटडी गाड़ा सड़क के भूमि पूजन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कही। अजय सोलंकी ने कहा

Read more

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने माता बालासुंदरी मंदिर में की पूजा अर्चना

नाहन, 15 अक्तूबर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को आश्विन नवरात्र के प्रथम दिन माता बालासुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर में पूजा अर्चना कर माता बालासुंदरी का आशीर्वाद लिया। उपायुक्त ने इस अवसर पर हवन एवं यज्ञ में भी भाग लिया। उन्होंने परम्परा के अनुरूप मंदिर की परिक्रमा भी की। आश्विन नवरात्र के अवसर पर माता बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2023 तक पम्परागत ढंग से साथ आयोजित किया जाता है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में लाखों की संख्या श्रद्धालु भाग लेते हैं। मेले के प्रथम दिन आज रविवार को काफी संख्या में

Read more

विधायक अजय सोलंकी ने नाहन मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

आज नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी वार्ड, किचन सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से उनका हालचाल जान कर अधिकारियों को साफ सफाई एवं सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों में मरीज़ों और उनके साथ आए परिजनों से खुलकर वार्ता की और कमियों को जाना। अजय सोलंकी ने बताया कि हमारी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को चुनौती के रूप में लिया है

Read more

मुश्ताक ने ड्रैगन फ्रूट की खेती कर अपनी किस्मत बदलने में सफलता की हासिल

ऊना – वर्तमान दौर में अधिकतर युवा आरामदायक जिंदगी जीने के लिए सरकारी नौकरी या बहु-उद्देशीय राष्ट्रीय कम्पनियों में नौकरी पाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। लेकिन जिला के आदर्श नगर अंब के रहने वाले मुश्ताक गुज्जर ने खेतीवाड़ी को ही अपने व्यवसाए के रूप में चुना। लेकिन मुश्ताक गुज्जर ने गेहूं, मक्की, धान की परम्परागत खेती करने के बावजूद ड्रेगन फू्रट की खेती करने में अपनी रूचि दिखाई और वर्तमान में कड़ी मेहनत करके ड्रेगन फ्रूट से लाखों रूपये की कमाई कर रहे हैं। ड्रैगन फू्रट की खेती कर दूसरें किसानों के लिए मिसाल बनकर उभरे हैं आदर्श नगर

Read more

यह कैसा सुक्खू युग है जिसमें आम जनमानस परेशान : कश्यप

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों में सांसद 21 लाख रु की सांसद निधि देने की घोषणा भी की। कश्यप ने कहा की जैसे कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा था कि सभी सांसद अपनी सांसद निधि का प्रयोग आपदा से राहत पहुंचने करेंगे और हमने इस निधि का वितरण इन्ही कार्यों के लिए किया है। उन्होंने के कहा की जब से कांग्रेस की सरकार का शासन हिमाचल प्रदेश में आया है जनता परेशान है और त्रस्त है। पूरे हिमाचल प्रदेश में

Read more

टीजीटी बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण अनिवार्य

हमीरपुर 13 अक्तूबर। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना के अनुसार टीजीटी की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। इसके तहत टीजीटी आर्ट्स के 420, नॉन मेडिकल के 306 और टीजीटी मेडिकल के 172 पद बैचवाइज के आधार पर भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने जिला के पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय की लिस्ट में जरूर देखें और लिस्ट में नाम न होने की स्थिति में 18 अक्तूबर तक कार्यालय की वेबसाइट ईईएमआईएस.एचपी पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करंे। नजदीकी रोजगार कार्यालय में

Read more

कण्डा जेल में चार दिवसीय मेडिकल कैंप का समापन

शिमला 13 अक्टूबर | मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में आदर्श केंद्रीय कारागार कण्डा (शिमला) में आयोजित चार दिवसीय मेडिकल कैम्प का आज समापन हुआ। इस दौरान बन्दियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उप-अधीक्षक कारागार, आदर्श केंद्रीय कारागार कण्डा, संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में बन्दियों के टेस्ट भी किये गए। उन्होंने बताया कि बन्दियों को विभिन्न प्रकार की मानसिक बिमारियों से अवगत करवाया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि 07 डॉक्टरों की टीम ने इस पूरी प्रणाली का निरिक्षण किया। इसमें

Read more

30 अक्तूबर तक ई-केवाईसी करवाएं सभी उपभोक्ता: एडीसी

हमीरपुर 13 अक्तूबर। एडीसी मनेश कुमार ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को जिला में शत-प्रतिशत राशनकार्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा जिला के सभी उपभोक्ताओं से भी 30 अक्तूबर तक अपनी ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। शुक्रवार को जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने बताया कि जिला में अभी तक लगभग साढे 76 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है और इसमें हमीरपुर पहले स्थान पर चल रहा है, लेकिन इसका शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए उपभोक्ताओं का सहयोग भी बहुत

Read more

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत बैठक की

शिमला, 13 अक्तूबर| उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जिला में गत वित्तीय वर्ष के दौरान योजना के तहत 14 करोड़ 65 लाख रूपये खर्च किए गए हैं और 3 करोड़ 93 लाख रूपये अनुदान के रूप में स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वर्तमान राज्य सरकार का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाना है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके और सार्थक जीवन व्यतीत कर सकें। उपायुक्त ने बताया कि अधिकतर

Read more

आपदा में नुक्सान से बचने के लिए सुरक्षित भवन निर्माण जरूरी: एडीसी मनेश कुमार

हमीरपुर 13 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को यहां हमीर भवन में सुरक्षित भवन निर्माण पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, शहरी विकास, नगर एवं ग्राम योजना विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों तथा कनिष्ठ अभियंताओं ने भाग लिया। कार्यशाला के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए एडीसी मनेश कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य एवं भूकंप तथा भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षित भवन निर्माण पर विशेष ध्यान

Read more

साइबर फ्रॉड से बचाव व वित्तीय लेनदेन बारे स्कूली बच्चों को किया जागरूक

ऊना, 13 अक्तूबर – साइबर फ्रॉड से बचाव और वित्तीय लेनदेन की जानकारी स्कूली बच्चों और लोगों को मिले इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा रावमापा बढे़ड़ा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और शिक्षकों को डिजिटल लेन देन और साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई। रिजर्व बैंक के एलडीओ भरतराज आनंद ने विस्तार से वित्तीय जागरुकता की जानकारी दी।  एलडीएम गुरचरण भट्टी ने उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपाय बताये। उन्होंने साइबर फ्रॉड की बढ़ रही घटना पर

Read more

ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित

ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया कि घर-घर केसीसी अभियान भी संचालित किया गया है जोकि 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत हर किसान को कृषि के लिए कर्ज सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्रालय ने मौजूदा केसीसी अकाउंट होल्डर्स के डेटा को पीएम किसान लाभार्थियों जिनके पास केसीसी अकाउंट नहीं है उनके साथ सत्यापित किया है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान के लाभार्थियों

Read more

सर्विस डिलीवरी में हो तत्परता और गुणवत्ता: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 13 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की ओर से प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाएं आम जनता तक तत्परता के साथ पहुंचनी चाहिए और इनकी क्वालिटी भी उच्च स्तर की होनी चाहिए। शुक्रवार को यहां डीआरडीए के सम्मेलन कक्ष में जिला सुशासन सूचकांक की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की जिला सुशासन सूचकांक रिपोर्ट में जिला हमीरपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीम वर्क के कारण ही यह संभव हुआ है।

Read more

आशा वर्करों ने हर पंचायत को नशा मुक्त बनाने का लिया प्रण – सतपाल रणावत

ऊना, 13 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को नशा मुक्त बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के साथ बचत भवन ऊना में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नशा मुक्त ऊना अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी तथा अभियान को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं के दायतिव सम्बन्धित महत्पूर्ण योगदान बारे समझाया गया। कार्यशाला में लगभग 70 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसकी अध्यक्ष्ता जिला समन्वयक सतपाल रणावत ने की। जिला समन्वयक सतपाल रणावत ने कहा की नशा मुक्त पंचायत बनाने से पहले हमें अपना घर, वार्ड व गांव को नशा मुक्त बनाना होगा। क्योंकि

Read more

हिमाचल प्रदेश स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक 16 अक्तूबर को

ऊना, 13 अक्तूबर – हिमाचल प्रदेश स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक 16 अक्तूबर को सभापति इन्द्रत्त लखनपाल की अध्यक्षता में प्रातः  10.30 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय निधि लेखा समिति में सभापति इन्द्रत्त लखनपाल, सदस्य सतपाल सिंह सत्ती, राजेन्द्र राणा, होशियार सिंह, डीएस ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, पूर्ण चंद ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर व हरीश जनारथा होंगे। उन्होंने बताया कि स्थानीय निधि लेखा समिति उन सभी संस्थानों को जो कि हिमाचल प्रदेश लेखा परीक्षा विभाग के दायरे में आते हैं,

Read more

स्वरोजगार अर्जन में अहम भूमिका निभा सकता है यूको आरसेटी-सुमित खिमटा

नाहन, 13 अक्तुबर। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि यूको आरसेटी (ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान) सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वरोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि यूको आरसेटी को अपने संस्थान के तहत चलाये जा रहे विभिन्न कोर्साे की जानकारी प्रदान करने के लिए जागरूकताा शिविरों का आयोजन किया करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूको आरसेटी की उपलब्धियां इस तिमाही में संतोषजनक नहीं है इसलिए संस्थान को अपने प्रशिक्षण कोर्स के लिए पंचायतों, युवा मंडलों, स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक संख्या में भागीदार बनाना चाहिए। उपायुक्त सुमित खिमटा गत गुरूवार

Read more

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उत्तरी क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित

ऊना, 13 अक्तूबर – राज्य कर एवं आबकारी विभाग हिमाचल प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र की समीक्षा बैठक डीआरडीए हॉल ऊना में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता राज्य राज्य कर व आबकारी विभाग हिमाचल प्रदेश के आयुक्त डॉ युनुस ने की। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर व आबकारी राकेश शर्मा, हितेश शर्मा, संयुक्त आयुक्त नविंदर सिंह सहित उत्तरी क्षेत्र के अलावा ऊना, चम्बा, कांगड़ा व नूरपुर के प्रभारियों व सहायक आयुक्तों ने भी भाग लिया। इसके अलावा अतिरिक्त उत्तरी, दक्षिण व मध्य प्रवर्तन क्षेत्रों के प्रभारी भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जीएसटी, आबकारी व अन्य करों के अधीन

Read more

मोदी है तो मुमकिन है, भारत सबसे तेज और विकसित होती अर्थव्यवस्था : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह एक बार फिर सत्यापित किया गया है कि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे तेज और विकसित होती अर्थव्यवस्था है। एक बार फिर प्रत्यक्ष हो गया है को मोदी है तो मुमकिन है, जब पूरे विश्व में मंदी का बड़ा दौर चला हुआ है इस दौर में भारत विश्वगुरू की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने अपने आकलन के आधार पर भविष्यवाणी की है कि 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़ोतरी 6.3 फीसदी रहेगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अथक मेहनत का स्वरूप है

Read more

आपदा से निपटने की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल जरूरी: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 13 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने कहा है कि किसी भी तरह की आपदा या आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही आवश्यक प्रबंध एवं तैयारियां होनी चाहिए। तभी हम वास्तव में आपदा आने पर बचाव एवं राहत कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकते हैं। शुक्रवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित मॉक ड्रिल के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए एक सुनियोजित एवं प्रभावी योजना होनी

Read more