माटी को नमन से ही होगा वीरों को होगा असली नमन – डॉ लाल सिंह

ऊना, 10 अक्तूबर – उप निदेशक एनवाई के डॉ लाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र ऊना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विशाल खंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन बीटन महाविद्यालय में किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, डाक विभाग के प्रतिनिधियों, एनएसएस स्वयंसेवियो तथा एनसीसी स्वयंसेवियों के साथ-साथ युवा संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवियों, युवा संस्थाओं के सदस्य, स्वयं सहायता समूहों और पूर्व एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार द्वारा मिट्टी से भरे कलश सौंप गए। उपनिदेशक डॉक्टर लाल

Read more

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ऊना, बंगाणा व चौकी मन्यार में होंगे विशेष आयोजन – सहायक आयुक्त

ऊना, 10 अक्तूबर – मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय ऊना के अलावा बंगाणा तथा चौकी मन्यार में विशेष आयोजन किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार, 12 अक्टूबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना तथा 13 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा में मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के तहत विशेष आयोजन किए जाएंगे। यह जानकारी एसी-टू-डीसी ऊना वरिंदर कुमार ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इन सभी आयोजनों में एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवक, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विशेष रूप से हिस्सा

Read more

युवा स्वस्थ होगा तो देश भी सुरक्षित होगा – विशाल शर्मा

ऊना, 10 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत हर घर दस्तक अभियान की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद से की गई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की। विशाल शर्मा ने कहा की जिला प्रशासन ने नशा मुक्त ऊना अभियान को चलाकर युवाओं को नशे से बचाने के लिए जो अभियान चलाया है उसे सफल बनाने के लिए हरोली ब्लॉक का हर कर्मचारी चाहे वो किसी भी विभाग से हो अपना पूरा योगदान देगा। क्योंकि अगर हमारा युवा स्वस्थ होगा तो हमारा देश भी सुरक्षित होगा। किसी भी देश को आगे बढ़ाने के

Read more

कलाकारों ने रावमापा धुसाड़ा व आईटीआई भलौन में किया जागरूक

ऊना 10 अक्तूबर – समर्थ-2023 अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा सूचीबद्ध आरके कला मंच, चिंतपूर्णी के कलाकारों ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा व भगत राम मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भलौन में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं और उनसे निपटने के उपायों के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने नाटक के जरिए लोगों को भूकंप आने की स्थिति में अमल में लाई जाने वाली हिदायतों बारे जानकारी दी। नाटय दल के कलाकारों ने बताया कि भूकंप आने की स्थिति में

Read more

बिलासपुर जिला में 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन

बिलासपुर 10 अक्टूबर|बिलासपुर जिला में 9 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर मनीषा गोयल ने दी। मनीष गोयल ने बताया कि लोक अदालत में पूर्व मुकदमेबाजी और लंबित मामले लिए जाएंगे इसके अतिरिक्त बैंक से सम्बंधित मुकदमे, दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद के मामले, बिजली व पानी के बिल, वैवाहिक विवाद के मामले लिए जाएंगे। जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी में से लंबित मामले है, वह न्यायालय में अपने मामले को लोक अदालत में लगवा सकता है। कोई इच्छुक व्यक्ति जिसका उपरोक्त श्रेणी में से मामला कोर्ट

Read more

सिविल हॉस्पिटल घुमारवीं में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, मेले में 977 लोगों का जांच स्वास्थ्य

बिलासपुर 10 अक्टूबर 2023|नागरिक अस्पताल घुमारवीं में आयुष्मान भव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया इस मेले की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार तथा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पुष्पेंद्र राणा ने की। इस मेले में घुमारवीं विधानसभा के विधायक राजेश धर्मानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया और मरीजों से वार्ड में जाकर उनका कुशलशेम जाना। इस अवसर पर धर्मानी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

Read more

भाबड़ घास की नीलामी 23 अक्तूबर को

नाहन, 10 अक्तूबर। वन मण्डलाधिकारी नाहन सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन वन मण्डल के नाहन, त्रिलोकपुर व कोलर रेंज के अधीन जंगलों में उगने वाली भाबड़ घास की नीलामी 23 अक्तूबर 2023 प्रातः 11 बजेे वन मण्डल अधिकारी कार्यालय नाहन में की जाएगी। उन्होने बताया कि इच्छुक बोलीदाता को 5 हजार रुपये की राशि मौके पर पहले ही जमा करवानी होगी जो कि नीलामी समाप्त होने पर बोली दाता को वापिस कर दी जाएगी। उन्होने बताया कि नीलामी संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में वन मण्डलाधिकारी नाहन के कार्यालय में सम्पर्क किया जा

Read more

टौणी देवी के कई गांवों 12 और 13 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 10 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल टौणीदेवी में 12 अक्तूबर को नेशनल हाईवे के किनारे खंभों एवं लाइनों को बदलने तथा आवश्यक मरम्मत के कार्य के चलते गांव दरकोटी, ठाणा दरोगण, कोट, रोपा, ख्याह लोहाखरियां, सराहकड़, भरनांग, पनियाला और आस-पास के गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर को भी लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते गांव टौणीदेवी, छत्रैल, टपरे, स्वाहलवा, दरकोटी, बसंतपुर, नाड़सी, खंदेड़ा, नौघीं, ककड़ियार, कालेअंब, भारीं, रोपा, मझोट, सेर स्वाहल, भाटी और आस-पास के गांवों में सुबह साढे

Read more

जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूचियां प्रकाशित

ऊना, 10 अक्तूबर – जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(एससी), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना व 45 कुटलैहड़ के मतदान क्षेत्र, मतदान केंद्र का स्थान व मतदान केंद्र के भवनों की अंतिम सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एव कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने दी।

Read more

टीजीटी बैच वाइज भर्ती में भाग लेने वाले पात्र उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना अनिवार्य

बिलासपुर 10 अक्टूबर 2023|जिला बिलासपुर में टीजीटी बैचवाइज भर्ती का इंतजार कर रहे पात्र युवाओं के लिए सुखद खबर है। सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने करीब 1400 टीजीटी की भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। टीजीटी आर्ट्स में 420, नॉन मेडिकल में 306, मेडिकल में 172 पदों सहित एक्स सर्विस मैन कैटेगरी में 353, दिव्यांग में 90 व खेल कोटे से 68 अध्यापक भर्ती किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने दी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला द्वारा पद अधिसूचित किए गए हैं जिसमें टीजीटी मेडिकल,

Read more

स्वास्थ्य मंत्री ने जाना संजय अवस्थी की माता का कुशलक्षेम

शिमला 10 अक्टूबर – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने आज यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी की माता अमर लता अवस्थी का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल राव और आईजीएमसी की प्रधानाचार्य डॉ सीता ठाकुर को नवरात्रि पर्व तक नई ओपीडी को पुनः शुरू करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के

Read more

जिला सुशासन सूचकांक में हमीरपुर को मिला दूसरा स्थान

हमीरपुर 10 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन सूचकांक में जिला हमीरपुर ने एक बार फिर सराहनीय प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। आर्थिकी और सांख्यिकी विभाग द्वारा तैयार हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन सूचकांक पर वार्षिक रिपोर्ट-2022 में यह उपलब्धि हासिल करने के लिए जिला हमीरपुर को 35 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में हमीरपुर के उपायुक्त हेमराज बैरवा को यह पुरस्कार प्रदान किया। उपायुक्त ने बताया कि जिला सुशासन सूचकांक-2022 में आठ मूल विषय आवश्यक बुनियादी ढांचा, मानव विकास, सामाजिक संरक्षण, महिलाएं एवं बच्चे,

Read more

सुजानपुर में आंगनवाड़ी पदों के लिए आवेदन अब 16 अक्तूबर तक

सुजानपुर 10 अक्तूबर। विकास खंड सुजानपुर की विभिन्न पंचायतों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के खाली पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 16 अक्तूबर कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। सुजानपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि 16 अक्तूबर तक प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच एवं प्रस्तुत दस्तावेजों का मूल प्रमाण पत्रों से मिलान 23 अक्तूबर को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में सुबह 11 बजे आरंभ किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों के साथ व्यक्तिगत रूप

Read more

टैक्सी संचालको पर टैक्स बढ़ाने से प्रदेश का टूरिज्म बुरी तरह प्रभावित : बिंदल

शिमला, भाजपा संसदीय क्षेत्र शिमला लोकसभा प्रवास योजना की बैठक भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संसदीय क्षेत्र प्रभारी पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा की गई, जिसमें माननीय सांसद एवं लोक सभा प्रभारी नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार और बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लगातार हिमाचल प्रदेश की जनता के ऊपर महंगाई का बोझ बहुत बुरी तरह से बढ़ाया

Read more

चौपाल, ठियोग, जुब्बल-कोटखाई और रामपुर विस क्षेत्र में मतदान केंद्र बढे

शिमला, 10 अक्टूबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 60-चौपाल विधानसभा क्षेत्र में 6 नये मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, 61-ठियोग विधानसभा क्षेत्र में 1, 65-जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 4 और 66-आरक्षित रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 नए मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। आदित्य नेगी ने बताया कि पूर्व में जिला में 1044 मतदान केन्द्र थे और वर्तमान में युक्तिकरण के बाद मतदान केन्द्रों की संख्या 1058 है। उन्होंने बताया कि 60-चौपाल विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में 146 मतदान केन्द्र थे और युक्तिकरण के

Read more

धूमधाम के साथ मनाया जाएगा बालासुन्दरी जी आश्विन नवरात्र मेला-सुमित खिमटा

नाहन 10 अक्तूबर। जिला मुख्यालय नाहन से 21 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर में श्री महामाया बालासुन्दरी जी आश्विन नवरात्र मेला आगामी 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मेले के सफल व सुचारू आयोजन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा ने धारा-144 के तहत एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि मेले के दौरान काला आम्ब पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर तथा मेला क्षेत्र त्रिलोकपुर में कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री को साथ लेकर नहीं चल सकता। इसके अलावा कोई भी श्रद्धालु मंदिर में नारियल नहीं चढ़ा सकता। यह भी आदेश

Read more

छात्रों की खुनी झड़प मामले में A.B.V.P & S.F.I के एक दुसरे पर संगीन आरोप

abvp द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है वामपंथ कोई लोकतांत्रिक विचारधारा नहीं है, बल्कि देश और समाज में घुला हुआ एक धीमा जहर है। जिसका उदाहरण शिमला के कोटशेरा महाविद्यालय में आज SFI के गुंडों द्वारा कॉलेज से रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर योजनाबद्ध तरीके से किया जानलेवा हमला है। ऐसा पहली बार नहीं है जब जब भी विद्यार्थी परिषद का कार्य कॉलेज कैंपस में बढ़ने लगता है तब तब वामपंथ अपना लाल चेहरा दिखाता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला महानगर मंत्री अंकुश वर्मा ने यह बताया की SFI के वामपंथी गुंडों द्वारा बार

Read more

स्थानीय निधि लेखा समिति ने बिलासपुर में की पहली बैठक

बिलासपुर 9 अक्टूबर 2023| हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने जिला बिलासपुर में सोमवार को बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर  विभिन्न लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों में उल्लेखित ऑडिट पैरों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय निधि लेखा समिति के अध्यक्ष इंद्र दत्त लखनपाल ने की। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित किए गए इस समिति  ने अपनी पहली बैठक जिला बिलासपुर में की। बैठक में जिला के सभी शहरी निकायों जिसमें नगर परिषद सदर, नगर परिषद घुमारवीं, नगर परिषद नैना देवी जी और नगर पंचायत शाहतलाई  द्वारा गत 3 वर्षों

Read more

बुशहर छात्र कल्याण संघ के सदस्यों ने मंत्री PWD मंत्री से की मुलाकात

बुशहर छात्र कल्याण संघ के छात्र एवम छात्राएं लोक निर्माण एवम खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह एवम् रामपुर बुशहर के स्थानीय विधायक नंद लाल से उनके निजी आवास में जाकर मिले। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। लोक निर्माण मंत्री तथा विधायक नंद लाल ने बुशहर छात्र कल्याण संघ के सभी चुने हुई पदाधिकारियों को शुभकामनाऐं दी और “एकता का मार्ग” अपनाकर जनकल्याण कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्र कल्याण संघ के चेयरमैन कुलदीप वर्मा, प्रधान चंदन महाजन, महासचिव शालू नेगी, कोषाध्यक्ष अशोक पालसरा, उपाध्यक्ष अभिनय चौहान, सचिव सुमित शर्मा, एवं अन्य सभी पदाधिकारी

Read more

प्राकृतिक आपदा की गतिशीलता व उसके बचाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

विकासार्थ विद्यार्थी ( एसएफडी) हिमाचल प्रदेश में बरसात के दौरान आई आपदा तथा पर्यावरण के नुकसान सहित पर्यावरण से जुड़े विषयों पर आज पीटर हाॅफ शिमला में आपदा की गतिशीलता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में पर्यावरण विशेषज्ञ, प्राध्यापक, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया। विकासार्थ विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश के प्रमुख प्रो. नितिन ब्यास व प्रदेश संयोजिका शिल्पा कुमारी ने बताया कि आपदा की गतिशीलता पर‌ आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में (NIT) एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो हीरालाल मुरालीधर सूर्यवंशी,‌ विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान , कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो.

Read more