तीन दिवसीय स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

नाहन, 11 अक्टूबर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा विकासखंड संगडाह के अंतर्गत हरिपुरधार की आठ पंचायतों के 80 युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के गठन हेतु आपदा प्रबंधन के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सांय समापन हुआ। मां भग्यानी मंदिर परिसर में खंड विकास कार्यालय संगडाह के प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन राणा ने सभी सफल युवा स्वयंसेवको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रबंधक मोहर सिंह राणा भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को इस तीन दिवसीय कार्यशाला के सफलतापूर्वक समापन पर बधाई दी

Read more

मोटर ड्राइविंग एवॅं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑप्रेटर ट्रेनिंग हेतू आवेदन 18 अक्तूबर तक

ऊना, 11 अक्तूबर – राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सत्र 2023-2024 हेतू एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवॅं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी आप्रेटर ट्रेनिंग के दाखिले हेतू आवेदन 18 अक्तूबर, 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य बलराम सिंह ढिल्लों ने बताया कि दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान में किसी भी कार्य दिवस के दौरान सम्पर्क करके आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रपत्र (प्रोस्पैक्टस) का मुल्य सामान्य श्रेणी के अभ्यार्थियों के लिए 300 रुपये तथा आरक्षित वर्गों के लिए 200 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने

Read more

अंब व गगरेट में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित

ऊना, 11 अक्तूबर – अम्ब व गगरेट में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में घर-घर केसीसी अभियान (डोर-टू-डोर केसीसी अभियान) बारे बताया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 अक्तूबर से आरम्भ किया गया है जोकि 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत हर किसान को कृषि हेतू कर्ज सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्रालय ने मौजूदा केसीसी अकाउंट होल्डर्स के डेटा को पीएम किसान लाभार्थियों जिनके पास केसीसी अकाउंट नहीं है उनके साथ वेरिफाई किया है। जिसके तहत पीएम किसान के लाभार्थियों

Read more

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने ग्राम पंचायत बडूही में किया हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ

ऊना, 11 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बडूही में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विस क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा तथा हर गांवों के सभी युवाओं तथा लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर ब्लॉक में दो हॉस्पिटलों में नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज फ्री में किया जायेगा जैसे अन्य बीमारियों का होता है। उन्होंने कहा

Read more

महाविद्यालय चौकी मन्यार में खंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 11 अक्तूबर – नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से मेरी माटी मेरा देश खंड स्तरीय कार्यक्रम महाविद्यालय चौकी मन्यार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आए तथा अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत करें जिससे कि राष्ट्र मजबूत बन पाएगा। उन्होंने कहा कि माटी को नमन से ही होगा वीरों को असली नमन। चौकीमनियार महाविद्यालय से प्रोफेसर कविता कौशल द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम का उद्देश्य बताया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा मिट्टी

Read more

सुजानपुर के आंगनवाड़ी केंद्रों में भी मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

सुजानपुर 11 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुजानपुर विकास खंड के 123 आंगनवाड़ी केंद्रों में भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रमों की धूम रही। सुजानपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें नवजात बालिकाओं के परिवारों को हमीरपुर के जिलाधीश की ओर से बधाई संदेश, बालिकाआंे के नाम पौधारोपण, बालिकाओं के पक्ष में उपयुक्त परिवेश के निर्माण हेतु घरों में स्टीकर लगाना, चैंपियन बेटियों के घरों में उनके नाम से नाम पट्टिका लगाना, छोटी-छोटी गोष्ठियों का आयोजन और

Read more

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीडीपीओ ने की अपील

हमीरपुर 11 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग ने नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 4 में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी बलबीर सिंह बिरला ने लोगांे से बेटा और बेटी को एक समान समझने तथा बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। इन्हें आगे बढ़ने के लिए लड़कों के समान ही पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। बेटियों के पोषण और स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना

Read more

जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में छठी कक्षा के लिए चयन परीक्षा की तिथि 04 नवम्बर, 2023

जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर की प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने आज यहां बताया कि जिला में सत्र 2024-25 के लिए छठी कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 04 नवम्बर, 2023 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं जिसे अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय की वैबसाईट www.navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration लिंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस विद्यालय में आकर सम्पर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय से दूरभाष नम्बर 01786-222232, 7988461171 व 8219747001 या

Read more

हिपा में आयोजित दो दिवसीय आपदा मंथन शिविर का समापन

शिमला, 11 अक्टूबर – हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान एवं हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आपदा पर आधारित दो दिवसीय वार्तालाप एवं मंथन शिविर का समापन आज हिपा में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कृष्णा स्वरूप वत्स ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन एवं शिविर प्रदेश में आपदा से निपटने के लिए कारगर साबित हो सकते है यदि हम यहां चर्चा की गई चीजों को धरातल पर उतारने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि उपस्थित सभी प्रतिभागियों से काफी अच्छे सुझाव प्राप्त हुए हैं जिससे

Read more

कंजयाण में ड्राईविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग 12 को

भोरंज 11 अक्तूबर। एसडीएम कार्यालय भोरंज के अंतर्गत वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टेस्ट की प्रक्रिया 12 अक्तूबर को कंजयाण के हैलीपैड पर पूर्ण की जाएगी। एसडीएम संजय स्वरूप ने बताया कि कंजयाण हैलीपैड पर ड्राईविंग टेस्ट सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक होंगे। जबकि, वाहनों की पासिंग दोपहर बाद 2 से सायं 4 बजे तक की जाएगी। उन्होंने ड्राईविंग लाइसेंस के आवेदकों और वाहन मालिकों से 12 अक्तूबर को निर्धारित समय पर कंजयाण हैलीपैड पर उपस्थित होने की अपील की है।

Read more

कर्मचारी हड़ताल पर, विकास कार्य हो रहे ठप : महेंद्र धर्माणी

शिमला : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और पूरे प्रदेश में अव्यवस्था का वातावरण है।पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी आन्दोलन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद जहाँ नुकसान का आंकलन कर उसकी रिपोर्ट पेश की जानी थी वहीं तीन महीने बीतने के बाद भी आपदा का आंकलन नहीं हो रहा। आज 3300 पंचायतों में ग्राम सभाएं नहीं हो पाई है और विकास के काम ठप्प पड़े हैं।इतने अव्यवस्था में मंत्री और सीएम भी गंभीर नहीं दिख

Read more

हमीरपुर के पांचों विस क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूचियां प्रकाशित

हमीरपुर 11 अक्तूबर। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के मतदान केंद्रों की सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन सूचियांे को 10 अक्तूबर को अंतिम रूप से प्रकाशित करने के बाद आम जनता के निरीक्षण के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों यानि एसडीएम के कार्यालयों में उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 532 मतदान केंद्र बनाए

Read more

खेलों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को मिलता है नया आयाम: कुलदीप सिंह पठानिया

हमीरपुर 11 अक्तूबर। छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता बुधवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों, टीम प्रभारियों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि खेलें विद्यार्थियों को केवल शारीरिक रूप से फिट ही नहीं रखती हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व को नए आयाम भी प्रदान करती हैं। खेल के मैदान में

Read more

चांगो पंचायत में आयोजित किया गया विभागीय योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविर

किन्नौर जिला के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चांगो के पंचायत कार्यालय में विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत करवाया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह विनय मोदी ने कहा कि जिला के विभिन्न स्थानों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि जिला के आम लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से आयोजित की जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवा लाभानिव्त किया जा

Read more

माता पद्मावती कॉलेज में World Mental Health Day का आयोजन

नाहन/ 10 अक्टूबर 2023| जिला मुख्यालय नाहन स्थित माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग, नाहन में World Mental Health Day का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शीर्षक “ Mental Health is the universal Human Right” के अंतर्गत किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज चयरमेंन अनिल जैन, कॉलेज सचिव सचिन जैन तथा कॉलेज प्रधानाचार्य रीजी गिवर्घेस द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस कार्यक्रम में अनेक प्रतियोगिताएं करवाई गई। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग कंपटीशन, समेत निबन्ध लेखन इत्यादि प्रतियोगियाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कॉलेज की छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। प्रधानाचार्य कॉलेज प्राचार्य रीजी गिवर्घेस द्वारा

Read more

बालूगंज अस्पताल में मनाया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

शिमला 10 अक्टूबर – विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आज राज्य स्तरीय हिमाचल मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास अस्पताल बालूगंज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिमला एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमाचल प्रदेश राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण डॉ सुरेखा चोपड़ा की अध्यक्षता में थीम “मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है” के तहत मनाया गया। इस अस्पताल में उपचाराधीन लगभग 60 रोगियों को फल, मिठाइयां इत्यादि वितरित की गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी एवं जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी शिमला हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग आदर्श

Read more

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित

आज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैनवाला, ब्लॉक नाहन मे महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला सिरमौर के द्वारा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से मानसिक स्वास्थ्य थीम पर केंद्रित किया गया। इस दिवस पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी से डॉक्टर मोनिका रिसोर्स पर्सन के तौर पर उपस्थित हुई जिनके द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक विकार पर बालिकाओं को जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त सुपरवाइजर श्रीमती सुरेशलाता एवं सैनवाला सर्कल के अंतर्गत आने वाली सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिशन शक्ति योजना के अन्तर्गत कार्यरत स्टाफ जिसमे

Read more

सोशल वर्क के छात्रों की हड़ताल का दूसरा दिन

आज हड़ताल के 2 दिन सोशल वर्क के छात्रों ने सोशियोलॉजी और सोशल वर्क के अध्यापकों,और विभाग अध्यक्ष का घेराव धरना और कक्षाओं को बहिष्कार किया गया। पिछले लंबे समय से सोसियोलॉजी और सोशल वर्क का डिपार्टमेंट जो साथ चलता था आज अध्यापकों की आपसी मतभेद के कारण छात्रों को आपस में बांटने की कोशिश की जा रही है जिसमें सोशल वर्क के छात्रों के साथ सौतेला व्यव्हार लगातार किया जा रहा है विभाग के अध्यापकों के द्वारा फेरेशर पार्टी के नाम पर ये बोला गया की अगर डिपार्टमेंट की चेयरमैन पार्टी में आए तो बाकी दो अध्यापक नहीं आयेंगे

Read more

शिमला संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिये सिरमौर जिला के मतदान केन्द्रों की सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित

नाहन 10 अक्तूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि जिला सिरमौर में पड़ने वाले समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों जो 04-शिमला संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट हैं, के मतदान केन्द्रों की सूची को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन व मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार 10 अक्तूबर, 2023 को अंतिम रूप में प्रकाशित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ये मतदान सूचियां सिरमौर जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः 55-पच्छाद अ.जा., 56-नाहन, 57-श्री रेणुकाजी अ.जा., 58-पांवटा साहिब व 59-शिलाई के मतदान केन्द्रों की

Read more

कमेटी सब कमेटी बनाने के नाम पर कर्मचारियों से छलावा बंद करे सरकार: आशीष कुमार 

सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने जारी के प्रेस ब्यान मे कहा की पिछले 10 दिनों से प्रदेश भर में 88 ब्लॉकों के 4700 जिला परिषद कैडर कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर हैं। इन कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग में विभाग में विलय किया जाए। इसी कड़ी में जिला सिरमौर् में भी पिछले 10 दिनों से जिला परिषद कैडर कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। आशीष कुमार ने कहा पिछले 10 से 12 दिनों से से कर्मचारी अपनी मांग को लेकर कलम छोड़ो हड़ताल पर है, लेकिन सरकार इसको लेकर कोई भी ठोस

Read more