देश में हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी दर में सबसे आगे : चेतन बरागटा

शिमला, हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा है कि बेरोजगारी को लेकर पुरे भारत का एक सर्वे हाल ही में PLFS के माध्यम से देश की जनता के सामने आया। जिस सर्वे में भारत में बेरोज़गारी की दर पिछले 6 वर्षो में सबसे कम आंकी गई। जुलाई 2022 से लेकर जुन 2023 तक भारत की बेरोज़गारी दर मात्र 3.2 % रही। वित वर्ष 2023 में आई.एम. एफ की रिपोर्ट की मुताबिक पुरे विश्व में भारत की विकास दर लगभग 6.3% आंकी गई,जो कि वित्त वर्ष 2024 में भी औसतन इतनी ही रहेगी। अप्रैल 2023 से लेकर जुन

Read more

हर जन को नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रति किया जाएगा जागरूक

ऊना, 12 अक्तूबर – हरोली उपमंडल में हर घर दस्तक अभियान को सफल बनाने के एसडीएम हरोली स्वयं आगे आएं हैं। वीरवार को हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत दुलैहड़ में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत संचालित किए जा रहे हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए वह प्रशासन के साथ मिलकर इस अभियान पर काम करेंगे तथा आने वाले समय मे हर पंचायत में प्रशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर घर, हर गांव में हर जन

Read more

विद्यार्थियों को आपात स्थिति से निपटने बारे किया जागरूक

ऊना, 12 अक्तूबर – आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने  आज रावमापा कलोह व घनारी में छात्र व छात्राओं को आपदा न्यूनीकरण के विषय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। इस अवसर पर आरके कलामंच के प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में सबसे पहले स्थानीय लोग ही पहुंचते हैं। इसलिए आमजन मानस को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक होना आवश्यक है ताकि आपदा से होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। इस मौके पर रावमापा कलोह व घनारी के प्रधानाचार्यों ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण

Read more

4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज, मुख्यमंत्री सुक्खु की दूरदर्शी सोच-अजय सोलंकी

नाहन, 12 अक्तूबर। विधायक नाहन अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गत बुधवार को शिमला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गये निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की खराब आर्थिक दशा के बावजूद प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में आई आपदा में दिन-रात कार्य करने वाले मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु ने प्रदेश के लिए 4500 करोड़ रुपये आपदा राहत की घोषणा की जो कि प्रदेश के लोगों के प्रति उनके जज्बे का दर्शाता है। विधायक

Read more

देहलां के विशाल भारद्वाज को किया सम्मानित

ऊना, 12 अक्तूबर – हाल ही में चाईना में सम्पन्न हुई एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम ने गोल्ड मैडल जीता है। भारतीय कबड्डी टीम में ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव देहलां से संबंध रखने वाले कबड्डी खिलाडी विशाल भारद्वाज की एशियन खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड जीताने में काफी भूमिका रही है। ऊना पहुंचने पर विशाल भारद्वाज का खेल विभाग की ओर से भव्य स्वागत किया गया तथा जिला खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें खेल विभाग की ओर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने कहा कि विशाल भारद्वाज ने

Read more

शास्त्री अध्यापकों के 22 पद के लिए काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को

ऊना, 12 अक्तूबर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ऊना द्वारा शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच वाईज़ अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि इन पदों में सामान्य श्रेणी में 8 पद 31.12.2006 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी में 3 पद 31.12.2006, ओबीसी श्रेणी में 3 पद 31.12.2009 बैच, ओबीसी श्रेणी के बीपीएल वर्ग में 1 पद 31.12.2008 बैच, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी में 1 पद अप-टू-डेट बैच, एससी श्रेणी में 4 पद 31.12.2009 बैच, एससी श्रेणी के बीपीएल वर्ग में 1 पद 31.12.2009 बैच

Read more

जेबीटी के 60 पदों के लिए काउंसलिंग 20 व 25 नवम्बर को

ऊना, 12 अक्तूबर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पदों को बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि इन पदों में सामान्य श्रेणी के 23 पद 31.12.2013 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी से 7 पद 31.12.2013 बैच, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1 पद 31.12.2014 बैच, ओबीसी श्रेणी में 10 पद 31.12.2013 बैच, ओबीसी श्रेणी के बीपीएल वर्ग से 2 पद 31.12.2013 बैच, एससी श्रेणी से 13 पद 31.12.2013 बैच, एससी वर्ग की बीपीएल

Read more

सोशल वर्क के छात्रों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी।

आज सोशल वर्क के छात्रों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सोशल वर्क के छात्रों द्वारा कक्षाओं को बहिष्कार किए हुए आज चार दिन हो गए है। सोशल वर्क के छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है। प्रशासन द्धारा किसी भी प्रकार की बात अभी तक छात्रों ने नहीं की गई है। पिछले लंबे समय से सोसियोलॉजी और सोशल वर्क का डिपार्टमेंट जो साथ चलता था लेकिन सोशल वर्क के छात्रों के साथ आज भी सौतेला व्यवहार हो रहा है। आपसी मतभेद के कारण छात्रों को आपस में बांटने की कोशिश की जा रही है। इसके

Read more

बड़सर थाने के आवासीय भवन की नीलामी 2 नवंबर को

हमीरपुर 12 अक्तूबर। पुलिस थाना बड़सर के परिसर में जर्जर और असुरक्षित घोषित किए गए आवासीय भवन को गिराने के लिए नीलामी प्रक्रिया 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे थाना परिसर में पूर्ण की जाएगी। एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि इस नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक उक्त भवन का अवलोकन कर सकते हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए पांच हजार रुपये की धरोहर राशि मौके पर ही नीलामी समिति के पास जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को नीलामी की पूरी राशि मौके पर

Read more

सरकार और कांग्रेस पार्टी दोनों प्रतिदिन जप रही राम नाम और खजाना खाली की माला : बिंदल

शिमला, डाॅ राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी दोनों प्रतिदिन जिस प्रकार राम नाम की माला जपी जाती है उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश का खजाना खाली है, की माला जपते रहते हैं और प्रदेश के समस्त विकास कार्यों को बंद कर दिया है। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि पिछले एक साल में प्रदेश के अपने संसाधनों से एक भी नई सड़क का निर्माण कांग्रेस सरकार ने नहीं किया, जितनी सड़कों, पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है वह सभी केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत चल रहा है जिसमें फोरलेन,

Read more

जेबीटी के लिए हुई चयन प्रक्रिया रद्द

हमीरपुर 12 अक्तूबर। जेबीटी के 41 पदों के लिए गत 8 मार्च को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में और 30 मई को उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में हुई दिव्यांग कोटे के 5 पदों की चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने यह जानकारी दी।

Read more

मुफ्त कानूनी सहायता और लोक अदालतों का लाभ उठाएं: अनीष कुमार

हमीरपुर 12 अक्तूबर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय धनेटा में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनीष कुमार ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनीष कुमार ने बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। मुफ्त कानूनी सहायता योजना इनमें सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी और सालाना 3 लाख रुपये से कम आय वाले सभी

Read more

बोहनी-लंबलू में 13 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 12 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल लंबलू के अनुभाग लंबलू और बोहनी में 13 अक्तूबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ांे की काट-छांट के कार्य के चलते इन दोनों अनुभागों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में बिजली की आपूर्ति सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी। सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

पलाही पुल के आसपास के रेत-बजरी, पत्थर की नीलामी 16 को सुजानपुर में

हमीरपुर 12 अक्तूबर। सुजानपुर के निकट पलाही में मैहलड़ू खड्ड पर बने पुल के आस-पास भारी मात्रा में जमा हुए लगभग 3.83 लाख मीट्रिक टन पत्थरों, रेत और बजरी को खुली बोली के माध्यम से नीलाम किया जाएगा। खनि अधिकारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए सरकार से अनुमति मिलने के बाद उपायुक्त हमीरपुर के निर्देशानुसार 16 अक्तूबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में खुली नीलामी रखी गई है। नीलामी की प्रक्रिया एडीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा पूर्ण की जाएगी। खनि अधिकारी ने बताया कि यह नीलामी केवल पुल से 250 मीटर नीचे तक और

Read more

सीएम के गुड गवर्नेंस के संकल्प को अक्षरशः लागू करेंगे: डीसी

हमीरपुर 12 अक्तूबर। जिला सुशासन सूचकांक यानि डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स में हमीरपुर को द्वितीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उपायुक्त ने कहा कि इस पुरस्कार से हमीरपुर जिला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पूरी टीम का उत्साहवर्द्धन हुआ है और टीम के सभी सदस्य मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए गुड गवर्नंेस के मूल मंत्र को अक्षरशः लागू करने तथा आम नागरिकों को सभी सुविधाएं तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ प्रदान करने के लिए उच्च कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगे। हेमराज बैरवा ने बताया, ‘मुख्यमंत्री ने कहा है कि गुड गवर्नमेंट

Read more

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की तैयारियों को लेकर डीसी ने बुलाई बैठक

नाहन 11 अक्तूबर।  सिरमौर जिला का सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला आगामी 22 से 27 नवम्बर तक श्री रेणुकाजी में धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों की कवायद शुरू हो चुकी है। उपायुक्त सुमित खिमटा ने आज नाहन में मेले को बड़े स्तर पर आयोजित करने के लिये विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में अधिकारियों को मेले से जुड़े अलग-अलग दायित्व के बारे में बताया और अधिकारियों से सौंपे गए दायित्वों का इमानदारी के साथ निर्वहन करने को कहा। सुमित खिमटा ने कहा कि मेला 6 दिनों तक चलता है जिसमें अनेक प्रकार की गतिविधियों के

Read more

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन

शिमला, 11 अक्टूबर|अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला शिमला के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को बच्चों के प्रति जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया, यह जानकारी आज यहाँ जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला, ममता पॉल ने दी | उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के शिमला शहरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र खलीनी, पोर्टमोर व अन्य केन्द्रों पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत शपथ ली गई, जिसमें बेटियों के प्रति समाज की सकारात्मक सोच के विषय पर विचार विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त एक बूटा बेटी के नाम’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि बाल विकास

Read more

सत्यमेव जयते , सत्य की जीत : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की सत्यमेव जयते , सत्य की जीत। प्रो प्रेम कुमार धूमल भाजपा के वरिष्ठ नेता है और उनके मार्गदर्शन में भाजपा आज इतनी विशाल पार्टी बनी है उनकी छवि को जिस प्रकार से बिगाड़ने की कोशिश कांग्रेस के नेताओं ने की थी वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश शनिवार रात लगभग नौ बजे दिल्ली से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात करने समीरपुर पहुंचे। इस मुलाकात की कड़ियां 2015 कि उस पत्रकार वार्ता से जुड़ी हैं, जो कांग्रेस

Read more

आपदा की स्थिति में धैर्य रखना जरूरी

ऊना, 11 अक्तूबर – आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने आज गर्वर्मेंट कॉलेज खड्ड व ऑपटेक विद्या आईटीआई टकारला में छात्र व छात्राओं को आपदा न्यूनीकरण के विषय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां भूकम्प, भूस्खलन, हिमस्खलन जैसे कई प्राकृतिक आपदाओं की संभावना रहती है। ऐसे में हर व्यक्ति को इन आपदा से बचाव कैसे किया जाए इसके बारे में जागरूक होना अति आवश्यक है ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुक्सान को रोका जा सके। कलाकारों लघु नाटक के माध्यम से बताया

Read more

किन्नौर जिला की पांगी ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व जन शिक्षा एवं सूचना संप्रेषण विभाग जिला किन्नौर द्वारा जिला के कल्पा उपमण्डल की ग्राम पंचायत पांगी में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में उपस्थित वृद्धजनों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा लोगों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि शिविर में 141 लोगों ने अपना ईलाज करवाया जिसमें रक्तचाप, मधुमेह इत्यादि जैसे रोगों की जांच की गई। इस अवसर पर जन शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी हेमलता ने लोगों को

Read more